samacharsecretary.com

मोहाली में 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया गैंगरेप

मोहाली. मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा को उसके ही क्लासमेट ने अपने साथियों के साथ मिलकर दरिंदगी का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक, क्लासमेट द्वारा अपने साथियों से छात्रा का गैंगरेप करवाया गया। घटना मोहाली के न्यू चंडीगढ़ इलाके की है। जहां एक 8वीं कक्षा की छात्रा से हैवानियत की हदें पार की गई। यही नहीं इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया गया और उसे व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर भी किया गया। आरोपियों ने इस दौरान छात्रा को जान से मारने की धमकियां भी दी। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने क्लासमेट सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित छात्रा का क्लासमेट और उसके 2 साथी नाबालिग है। जिन्हें कोर्ट में पेश करके सुधार गृह में भेज दिया गया है। वहीं एक बालिग आरोपी (उम्र 20) को 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 70(2), 61(2) और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस पूरे मामले में पीड़ित छात्रा की एक नाबालिग सहेली को भी गिरफ्तार किया है। सहेली पर आरोप है कि, पीड़ित छात्रा को आरोपियों तक पहुंचाने में मदद की थी।  पूरा मामला मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा जोकि 8वीं कक्षा में पढ़ती और 15 साल की  है। मुख्य आरोपी उसका क्लासमेट है, जिसने पहले पीड़ित छात्रा के साथ दोस्ती की और फिर उसके प्राइवेट वीडियो बनाकर उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब उसने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ कई बार गैंगरेप किया। छात्रा अलग-अलग सुनसान जगहों पर ले जाकर उसके साथ कई बार गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी पिछले एक महीने से ऐसा कर रहे थे। आरोपियों ने पहली बार उसके साथ किए गैंगरेप का वीडियो रिकोर्ड कर लिया था। उसके बाद उसे बार सुनसान जगहों पर बुलाते और उसके गैंगरेप की घटना को अंजाम देते थे। पीड़ित छात्रा बदनामी के डर से किसी कुछ नहीं बता पा रही थी। लेकिन जब आरोपियों में एक ने गुस्से में आकर वीडियो को एक प्राइवेट व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया, तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने आपबीती अपने परिवार वालों को बताई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को उनके घरों से ही गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से 3 नाबालिग हैं।

विवाहिता की गैंगरेप के बाद हत्या के दोषियों को मिली फांसी की सजा

दौसा. दौसा जिले के लालसोट में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय ने शुक्रवार को दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। मामला करीब चार साल पुराना है। जब विवाहिता ससुराल से पीहर जा रही थी, तभी आरोपियों ने अपहरण के बाद विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था। इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए फैसला सुर​क्षित रखा था। एडीजे ऋतु चौधरी ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। न्यायालय में राज्य पक्ष से नियुक्त विशिष्ट लोक अभियोजक महावीर सिंह ने घटना को जघन्य बताते हुए कड़ी सजा की दलील रखी। बचाव पक्ष ने आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने का हवाला देते हुए नरमी की अपील की। जज ने फैसला सुनाते हुए पढ़ी ये कविता जज ने फैसला सुनाते हुए कविता पढ़ते हुए कहा कि गूंजती है आज भी फिजा में हजारों सिसकियां, घुट-घुट कर तड़पती हैं इस समाज में बेटियां। किस्सा बलात्कार का आज फिर अखबार में छपेगा, एक बेटी के खून से आज फिर अखबार सनेगा, क्या था कसूर मेरा, क्या बेटी होना ही कसूर था मेरा। कैसे जिए इस समाज में नारी जहां दरिंदे बसते हों, भेड़ियों ने जहां इंसान के चेहरे पहने हों, आखिर कब तक नारी की इज्जत यूं तार-तार होगी, आखिर कब इस समाज की गलियां बेटियों के लिए सुरक्षित होगी। सिर झुकाएं पुलिस के साथ पहुंचे अदालत में अपने ससुराल से पीहर जा रही महिला के साथ एक जघन्य अपराध करने वाले दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया था। इस दौरान दोनो आरोपी सिर झुकाए न्यायालय में पहुंचे और सिर झुकाएं ही खड़े रहे, कुछ देर बाद जब उन्हे दोषी करार दिया तो पुलिस उन्हे वहा से ले गई थी। नाबालिग व सीसीटीवी से खुला मामला घटना 23 अप्रैल 2022 की है। महिला जिले के एक गांव में बस से उत्तरने के बाद लापता हो गई थी। 24 अप्रेल को गुमशुदगी दर्ज हुई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और एक नाबालिग छात्र की जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 25 अप्रैल को आरोपी कालूराम की गिरफ्तारी के बाद उसी रात कुएं से शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे आरोपी संजू मीना को 26 अप्रैल को पकड़ा गया। विशेष अनुसंधान दल गठित कर जुलाई 2022 में चार्जशीट पेश की गई। 45 गवाहों के बयान और 145 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। दोनों आरोपी रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के सिसोदिया गांव के एक ही परिवार के चाचा ताऊ के लड़के हैं। यूं चला घटनाक्रम 23 अप्रेल 2022 को सुबह मृतक अपने ससुराल से हुई रवाना 23 अप्रेल 2022 को दोपहर 1 बजे सोनड़ मोड़ पर बस से उतरी 24 अप्रेल 2022 को हुआ गुमशुदगी का मामला दर्ज 25 अप्रेल 2022 को एक आरोपी कालूराम मीना गिरफ्तार 25 अप्रेल 2022 की आधी रात्रि को मृतका का शव कुएं से बरामद 26 अप्रेल 2022 को संजू मीना की गिरफ्तारी 4 मई 2022 को हुआ एसआईटी का गठन जुलाई 2022 में न्यायालय में हुई चार्जशीट पेश 19 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों को किया न्यायालय ने दोषी करार 20 फरवरी 2026 को दोनों दोषियों को फांसी की सजा

हरियाणा क्राइम न्यूज: गैंगरेप और वाहन से फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद में महिला के साथ चलती गाड़ी में में महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. इस दौरान पीड़िता का विरोध करने पर बुरी तरह से पिटाई की गई है. महिला को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जानकारी के अनुसार, महिला ने कार में लिफ्ट ली थी. आरोप है कि आरोपी 2 घंटे तक महिला को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे औऱ फिर सुबह तीन बजे एसजीएम नगर के पास चलती गाड़ी से फेंक कर भाग गए. पुलिस ने फिलहाल, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की बहन ने शिकायत में बताया है कि रात 8:30 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी और उसे बताया गया कि घर में मां से कहांसुनी हो गई है और मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं और उसने कहा था कि मैं अपनी सहेली के घर से 3 घंटे में वापस आ जाऊंगी. पीड़िता की बहन के मुताबिक देर रात करीब 12:00 बजे पीड़िता कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी. इसी दौरान वह एक इको वैन रुकी, जिसमें दो युवक पहले से बैठे हुए थे. आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए. फिर फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से आगे जाकर आरोपी कार चलता रहा और दूसरे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. 2 घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर घूमते रहे. सिर पर चोट और 12 टांके लगे  महिला के चेहरे और सिर पर चोट आई है और 12 टांके लगे है. देर रात पीड़ित ने अपनी बहन को कॉल कर कर इस बारे में बताया. बहन मौके पर पहुंची और देखा कि पीड़ित ने देखा कि इलाज के लिए उसे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया था, हालांकि, फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है और पुलिस इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जो फरीदाबाद में ही रहते थे.

इंदौर में युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपियों पर केस दर्ज

इंदौर शहर में हिंदू युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामले में पांच मुस्लिम युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पीड़िता ने ड्रग्स देने और गर्भपात करवाने का आरोप भी लगाया है। आरोपित पीड़िता के साथ मारपीट भी कर रहे थे। पहला मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। स्कीम-134 निवासी 25 वर्षीय युवती ने आरोपित एजाज खान (शराफत नगर), फारुख खान (शराफतनगर) और शहजाद खान निवासी मानवता नगर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता युवती की साल 2020 में खजराना निवासी युवक से शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। कुछ समय पूर्व उसका पति से विवाद हो गया और पति से तलाक का केस चल रहा है। पीड़िता ने एडवाइजरी फर्म में नौकरी की और इसी दौरान एजाज खान से दोस्ती हो गई। आरोपित ने शादी करने और बच्चे की जिम्मेदारी लेने का झांसा दिया और न्यायनगर के खजराना में रहने लगी। इसके बाद मानवतानगर में दोस्त शहजाद खान के रूम पर लेकर आ गया।   पीड़िता के साथ मारपीट भी की आरोपित शहजाद ने भी पीड़िता के साध जबरदस्ती की। आरोप है कि एजाज खान ने उसके साथ मारपीट करना शुरु कर दी। बुधवार को एजाज के भाई फारुख ने रेडिसन होटल के सामने मारपीट कर दी। गुरुवार को पीड़िता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी और लसूड़िया थाने में शून्य पर कायमी करवाई। मुस्लिम युवकों पर गैंगरेप का आरोप,एक आरोपित जेल में एरोड्रम पुलिस ने भी गुरुवार को दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थी पीड़िता पीड़िता हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थी। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार पीड़िता ने आरोपित शानू उर्फ लाला और शानू उर्फ काला के खिलाफ रिपोर्ट की है। पीड़िता शानू लाला के साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी। आरोप है कि शानू ने मतांतरण का दबाव बनाया और उसके दोस्त शानू काला ने भी जबरदस्ती की। डीसीपी के अनुसार शानू लाला जेल में बंद है।

IT मैनेजर पीड़िता ने साझा की दर्दनाक कहानी, उदयपुर गैंगरेप कांड में वस्तुएं हुईं लूट

उदयपुर  उदयपुर में चलती कार में प्राइवेट IT कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप किया गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवती ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। जब सुबह हल्का-हल्का होश आया, तो सबसे पहली उसकी नजर कपड़ों पर गई. देखा तो एक कान की ईयररिंग नहीं थी, मोजे और अंडरगारमेंट तक गायब थे. प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे. यह कहना है उदयपुर की एक आईटी कंपनी की मैनेजर का. उनकी शिकायत पर कंपनी के सीईओ, एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति को चलती कार में गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. यह है पूरा मामला 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में आयोजित की गई थी. पीड़िता रात करीब 9 बजे पार्टी में पहुंची. कार्यक्रम देर रात तक चला और करीब 1:30 बजे पार्टी समाप्त हुई. इस दौरान पीड़िता की तबीयत खराब होने लगी और वह घर लौटना चाहती थी. कुछ लोग उसे घर छोड़ने की तैयारी में थे, तभी कंपनी की एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने ‘आफ्टर पार्टी’ का प्रस्ताव रखा. इसके बाद पीड़िता को कार में बैठाया गया. कार में पहले से महिला एग्जीक्यूटिव हेड का पति और कंपनी का सीईओ मौजूद थे. पीड़िता को बताया गया कि उसे घर तक छोड़ दिया जाएगा. रास्ते में कार एक दुकान पर रुकी, जहां से स्मोकिंग से संबंधित सामग्री ली गई. इसके बाद कार के भीतर ही पीड़िता को स्मोक कराया गया. कुछ ही समय में उसकी हालत बिगड़ती चली गई और वह सामान्य स्थिति में नहीं रही. पीड़िता के अनुसार, इसके बाद की घटनाएं उसे स्पष्ट रूप से याद नहीं रहीं. होश आया तो पता चला गैंगरेप हुआ जब उसे हल्का होश आया, तो उसने महसूस किया कि उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही है. उसने विरोध किया और रुकने की बात कही, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई. आरोप है कि इस दौरान कार में मौजूद तीनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. यह सिलसिला रात करीब 1:45 बजे से सुबह 5 बजे के बीच बताया गया है. सुबह के समय पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ा गया. वह किसी तरह घर पहुंची. कुछ देर बाद जब उसे पूरी तरह होश आया, तो शरीर पर चोटों और दर्द का एहसास हुआ. तभी उसे अपनी ईयररिंग, मोजे और अंडरगारमेंट के गायब होने का पता चला. होश आया तो प्राइवेट पार्ट पर घाव थे कुछ देर बाद उसे थोड़ा होश आया तो सीईओ उनसे छेड़छाड़ कर रहा था। फिर सीईओ, एग्जीक्यूटिव हेड के पति ने उससे रेप किया। बार-बार कहने के बाद तीनों ने सुबह करीब 5 बजे उसे घर छोड़ा। पीड़ित युवती सुबह पूरी तरह होश में आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी ईयर रिंग, मोजे और अंडर गारमेंट्स नहीं मिले। प्राइवेट पार्ट पर घाव थे। पीड़ित ने कार के डैशकैम के ऑडियो-वीडियो चेक किए। इसमें सीईओ, महिला और उसके पति की सारी हरकत रिकॉर्ड हो गई थी। पीड़ित युवती ने 23 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह उदयपुर की ही रहने वाली है। मामले की जांच महिला अपराध की एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है। डैशकैम में सब रिकॉर्ड इसके बाद पीड़िता ने घटनाक्रम को समझने की कोशिश की. उसे याद आया कि जिस कार में वह रात भर रही, उसमें डैशकैम लगा हुआ था. उसने कार के डैशकैम के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड खंगाले. रिकॉर्डिंग में बातचीत और आवाजें मिलीं, जो उसके संदेह की पुष्टि करती थीं. यही रिकॉर्डिंग आगे चलकर जांच का अहम आधार बनी. पुलिस ने तेज की जांच  पीड़िता ने उदयपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के अनुसार, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई. जांच की जिम्मेदारी एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई. मेडिकल जांच में शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई, जिससे प्रथम दृष्टया गैंगरेप की आशंका सामने आई. तीनों आराेपी गिरफ्तार  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईटी कंपनी के सीईओ जयेश, सह-आरोपी गौरव और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया. तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पीड़िता को नशे की हालत में लाने के लिए किसी विशेष पदार्थ का इस्तेमाल तो नहीं किया गया. एसपी योगेश गोयल ने बताया कि कार के डैशकैम में रिकॉर्ड ऑडियो जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इन्हीं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है. कौन है आरोपी  गिरफ्तार आरोपियों में जयेश प्रकाश सिसोदिया, निवासी स्काई मरीना अपार्टमेंट, सुखाडिया सर्किल; गौरव सिरोही, हाल निवासी हितवाना अपार्टमेंट, सुखेर; और कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर और लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

रांची में मानवता हुई शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप — पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

रांची रांची के रातू इलाके में नौ लोगों ने 14 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने  यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात को हुई और इसमें कथित संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया, "पुलिस ने सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई है।" पुष्कर ने बताया कि अन्य चार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। रातू थाने के प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा, "पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।"