लुधियाना में गैंगस्टर डोनी बल का हमला, AAP MLA ग्यासपुरा को मारने की दी धमकी, DGP को शिकायत
लुधियाना लुधियाना के पायल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को गैंगस्टर डोनी बल ने विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पायल में विधायक के नजदीकी की दुकान पर फायरिंग की। डोनी बाल के गुर्गों ने अब दो तीन दिन पहले MLA ग्यासपुरा की मीडिया टीम के सदस्य को राणो पुल पर घेरा और उसे जान से मारने की धमकी दी। डोली बल के गुर्गों ने उसे कहा कि तुम विधायक से जड़े हो अपना हिसाब चुकता कर लो। लगातार मिल रही धमकियों के बाद MLA ग्यासपुरा ने अब पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को इस संबंध में पत्र लिखा है और कुछ मांगें की हैं। जिसमें खुद की और अपने सहयोगियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। विधायक ने डीजीपी को लिखे पत्र में लिखी ये अहम बातें… आढ़ती नोना को डोनी बल ने दी धमकी: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि पायल हलके की समस्या के प्रति आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। उन्होंने लिखा है कि पायल विधानसभा क्षेत्र के आढ़ती नोना को 10 अप्रैल 2026 के आसपास विदेश से "डोनी बाल" नामक व्यक्ति का धमकी भरा फोन आया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। आढ़ती नोना की दुकान पर फायरिंग: एमएलए ने पत्र में लिखा कि 10 अप्रैल को धमकी आई और 15 अप्रैल को उसकी दुकान पर फायरिंग हो गई। गनीमत रही कि फायरिंग से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। अगले दिन आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाशप्रीत सिंह जल्ला ने गैंगस्टरों के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एसोसिएशन प्रधान को आ गई धमकी: दिन में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अविनशप्रीत सिंह जल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शाम को उन्हें विदेशी नंबर से धमकी आ गई। जब उसे धमकी भरा फोन आया तो वो उस समय धमकी भरा फोन आया। फोन एमएलए ने खुद उठाया। एमएलए ने लेटर में लिखा कि अंतरराष्ट्रीय नंबर (+447438166364) से धमकी भरा फोन आया। मैंने खुद फोन उठाया और फोन करने वाले से करीब 15 मिनट बात की और उसे पंजाब की शांति भंग न करने का आग्रह किया। मामले की सूचना तुरंत एसएसपी खन्ना और डीआईजी लुधियाना रेंज को दी गई। MLA ग्यासपुरा को मार दिया जाएगा: एमएलए ने कहा कि उसके बाद से डोनी बल लगातार कॉल और मैसेज के जरिए अविनाशप्रीत सिंह जल्ला को धमका रहा है और कह रहा है कि "विधायक ग्यासपुरा को मार दिया जाएगा और तुम्हें भी नहीं बख्शा जाएगा।" उन्होंने लिखा कि पुलिस उन्हें ऐसे फोन न उठाने की सलाह दी है। पुलिस ने फायरिंग के आरोपियों को पकड़ा: एमएलए ने लेटर में लिखा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 25 अप्रैल तक फायरिंग की घटना में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जिससे कुछ राहत मिली। हालांकि, अभी भी डोनी बाल और शगुनप्रीत के नाम पर नियमित रूप से धमकियां मिल रही हैं। 30 अप्रैल को मेरे साथी को घेरा: ग्यसापुरा ने डीजीपी को लिखे लेटर में लिखा है कि 30 अप्रैल को मेरी मीडिया टीम के एक सदस्य दिलशाद को शाम के समय राणो पुल के पास एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने रोका। उन्होंने उसे यह कहते हुए धमकाया, "तुम विधायक से जुड़े हो; अपना हिसाब चुकता कर लो।" वह सुरक्षित भागने में सफल रहा। इस घटना की शिकायत पायल थाने में दर्ज कराई गई है। गैंगस्टर MLA को बोला-तेरा दूसरा नंबर पहला जल्ले का गैंगस्टर ने जब अविनाशप्रीत जल्ला को फोन किया उस समय वो एमएलए मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के दफ्तर में था। गैंगस्टर ने अपना नाम नोनी बल बताया और जल्ला को कहा कि तेरे घर जो बड़े से बड़ा नुकसान होगा वो मैंने करना ही करना है। मैंने नहीं देखना कि क्या हो गया? उसके बाद जल्ला ने पूछा कि उसकी गलती क्या है उस पर गैंगस्टर ने कहा कि वो ग्यासपुरा के साथ खड़ा है। उसके बाद एमएलए ग्यासपुरा ने बात करनी शुरू की। एमएल ने पूछा कि तू कौन बाले रहा है जिस पर उसने अपना नाम नोनी बल बताया। उसने एमएलए को भी कहा कि तू अपना बचाव कर। जिस पर एमएलए ने कहा कि तेरे जैसे मैंने कई देखे हैं। तुम अपने नंबर से फोन नहीं कर सकते और विदेशों में जाकर छिपे हो और यहां नौजवानों के हाथों में हथियार पकड़ा रहे हो। तू मेरे बारे में पता कर ले और गलत फहमी में मत रहना। जिस पर गैंगस्टर ने कहा कि तेरे को सरेआम मारके वीडियो डालूंगा तब देखना। तुझे मेरे भाई जरूर मिलेंगे तेरे से वादा रहा। तेरा नुकसान नहीं किया तो देखना। तुझे मारेंगे और पता भी नहीं चलेगा। पहले तेरे बंदे जल्ला को मारेंगे और दो नंबर तेरा है। जिस पर विधायक ने कहा कि पहले मुझे मार फिर जल्ले को मारना। उसके बाद एमएलए ने उसे कहा कि तुम बाहर से नौजवानों के हाथों में हथियार पकड़ाकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। तुम खुद आ जाओ तब पतला लेगेगा कि तुम हो क्या। DGP से एमएलए ने की ये मांग एमएलए ग्यासपुरा ने डीजीपी गौरव यादव को लिखे पत्र में चार प्रमुख डिमांड रखी हैं। उन्होंने लिखा है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।मेरी और मेरे सहयोगियों की सुरक्षा और मजबूत की जाए और इन अंतरराष्ट्रीय धमकियों के स्रोतों की गहन जांच की जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए।