samacharsecretary.com

हार्दिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और अर्शदीप का कमाल, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का ऑलराउंड प्रदर्शन

चेन्नई भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार (26 फरवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत हासिल की. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रनों का टारगेट दिया. इस विशाल टारगेट के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. ब्रायन बेनेट ने नााबाद 97 रन बनाए, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे. भारतीय टीम अब इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर है. भारतीय टीम को अब अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज का 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सामना करना है. भारतीय टीम यदि वेस्टइंडीज को हराती है तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. भारत की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गया. जबकि जिम्बाब्वे अंतिम-4 की रेस से  बाहर हो चुका है. भारतीय टीम को सुपर-8 में अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनो से हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन उस हार से भारतीय टीम ने सबक लेते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों डिपार्टमेंट में दमदार खेल दिखाया. यानी भारतीय टीम का इस मुकाबले में कम्पलीट परफॉर्मेंस दिखा. अभिषेक का फॉर्म में लौटना सुखद सबसे प्लस प्वाइंट सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का फॉर्म में लौटना रहा. अभिषेक ने लगातार तीन पारियों में शून्य के स्कोर बनाए थे. जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो 15 रन बना पाए थे. मगर अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ पूरी तरह लय में दिखे. अभिषेक ने 30 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और चार चौके शामिल रहे. अभिषेक ने इस दौरान संजू सैसमन के साथ मिलकर 48 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. ज‍िम्बाब्वे से जीतकर भी खुश नहीं सूर्या चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे पर दमदार जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपनी टीम की गेंदबाजी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे. उन्होंने साफ कहा कि जीत अहम है, लेकिन नॉकआउट से पहले टीम को और क्लीन‍िकल बनना होगा. गुरुवार (26 फरवरी को) मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद यह प्रदर्शन टीम के लिए बेहद जरूरी था. हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए ज‍िम्बाब्वे कभी भी जीत की स्थिति में नहीं दिखी, फिर भी उसने 6 विकेट पर 184 रन बना लिए. छठे गेंदबाज के तौर पर उतरे श‍िवम दुबे ने दो ओवर में 46 रन खर्च किए, जिसने भारतीय कप्तान को चिंतित किया. टीम इंड‍िया ने कैसे किया ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ प्रदर्शन कप्तान सूर्या ने यह भी बताया कि टीम ने इस अहम मैच से पहले पुरानी गलतियों को पीछे छोड़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा- हमने लीग स्टेज या पिछले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोचा. हमारे वीडियो एनालिस्ट ने पिछले एक साल के सकारात्मक प्रदर्शन का प्रेजेंटेशन तैयार किया था. उससे हमें आत्मविश्वास मिला और हम पूरी स्पष्टता के साथ मैदान पर उतरे. उन्होंने बल्लेबाजी इकाई की सराहना करते हुए कहा कि टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर सात तक सभी का योगदान रहा और प्रदर्शन लगभग संपूर्ण था. स‍िकंदर रजा ने टीम इंड‍िया से हारने की क्या वजह बताई? जिम्बाब्वे के कप्तान स‍िकंदर रजान ने माना कि बड़ी टीमों को चुनौती देने के लिए उनकी टीम को तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में एक साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने कहा- हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप और पहली बार भारत में खेल रहे हैं. यह बहाना नहीं है, लेकिन सीखने का प्राजारी है. अगर किसी एक विभाग में कमी रह जाए तो मैच हाथ से निकल जाता है.  जिम्बाब्वे ने लगातार दूसरे मैच में 250 से ज्यादा रन गंवाए, जिसने उसकी हार में बड़ी भूमिका निभाई. इस हार के साथ ही टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. अब वह अपना आखिरी मैच 1 मार्च को दिल्ली में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. तिलक नए रोल में ढल गए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में तिलक वर्मा नए रोल में दिखे. तिलक मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-3 पर संघर्ष करते दिखे थे. लेकिन इस मैच में उन्हे नंबर-6 पर उतारा गया. टीम मैनेजमेंट का ये दांव क्लिक कर गया.  तिलक ने महज 16 बॉल पर नाबाद 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान तिलक ने चार छक्के और तीन चौके लगाए. हार्दिक पंड्या की हार्ड हिंटिंग ने भी भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद किया. हार्दिक ने चार छक्के और दो चौके की मदद से 23 बॉल पर नाबाद 50 रन कूट डाले. हार्दिक ने भारतीय पारी की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर ना सिर्फ अर्धशतकीय आंकड़ा टच किया, बल्कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली निराशा को भी कम किया. भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी शानदार रही. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तो मिडिल ओवरों में कमाल की बॉलिंग की और तीन विकेट झटके. अर्शदीप ने 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन खर्चे. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने विकेट तो नहीं लिए, लेकिन दोनों ने 3-3 ओवरों में एक समान 21 रन दिए. स्पिन गेंदबाजों वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 35-35 रन खर्च किए, साथ ही एक-एक विकेट लिया. शिवम दुबे जरूर आउट ऑफ कलर दिखे और एक विकेट लेने के लिए 2 ओवरों में 46 रन लुटाए.

IND vs Netherlands: बुमराह और हार्दिक के OUT होने की चर्चा, कप्तान सूर्या करेंगे बड़ा फैसला

 नई दिल्ली टीम इंडिया पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है. अब उसका अगला मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ है. टीम इंडिया ने अब तक सभी 3 मुकाबले जीते हैं. पहले भारत ने अमेरिका को पटखनी दी और फिर नामीबिया को टीम इंडिया ने हराया. इसके बाद रविवार को पाकिस्तान को भी सूर्या ब्रिगेड ने 61 रनों से हरा दिया. प्रयोग करने का सही समय भारत के लिए अगला मैच कोई बड़ी चुनौती नहीं है. क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. लेकिन असली चुनौती सुपर-8 में ही होगी. क्योंकि वहां भारत को वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे जैसी मजबूत टीमों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच भारत के लिए प्रयोग करने का बेहतरीन मौका हो सकता है. यह मुकाबला भारत के लिए अंकतालिका के लिहाज से ज्यादा मायने नहीं रखता, इसलिए टीम संयोजन में बदलाव की गुंजाइश है. किन खिलाड़ियों को आराम मिले? जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को आराम दिया जा सकता है. बुमराह बुखार के कारण अमेरिका के खिलाफ नहीं खेले थे, जबकि पांड्या तीनों मैचों में खेल चुके हैं. दोनों खिलाड़ी भारत के लिए बेहद अहम हैं, खासकर बड़े मुकाबलों में. बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका देकर उनकी परीक्षा ली जा सकती है. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा है, ऐसे में सिराज और बाकी गेंदबाजों को असली चुनौती मिलेगी. हार्दिक की गैरमौजूदगी में शिवम दुबे को नई गेंद से आजमाया जा सकता है, जैसा उन्होंने 2025 एशिया कप फाइनल में किया था. दुबे को पूरे चार ओवर दिए जा सकते हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या उन्हें बड़े मुकाबलों में भरोसे के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. पंड्या के नहीं खेलने पर रिंकू सिंह और अक्षर पटेल को अतिरिक्त बल्लेबाजी समय मिल सकता है. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया जा सकता है, जो चोट के कारण लंबे समय से बाहर थे. उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया जा सकता है, जिन्होंने अब तक हर मैच खेला है. भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

टी20 रैंकिंग में सूर्या का जादू, हार्दिक और बुमराह को भी फायदा

दुबई आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है. आईसीसी टी20I प्लेयर्स रैंकिंग के ताजा अपडेट में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों को फायदा पहुंचा है. इसके कारण टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया का मनोबल और मजबूत हुआ है. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म का इनाम पाते हुए टी20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन और मजबूत कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20I सीरीज में दो अर्धशतकों के दम पर अभिषेक ने अपनी बढ़त 80 रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचा दी है. अभिषेक के खाते में अब 929 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो उनके करियर बेस्ट 931 से सिर्फ दो कम हैं. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट (849 अंक) हैं. जबकि तीसरे स्थान पर भारत के ही तिलक वर्मा (781 अंक) मौजूद हैं. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बड़ी छलांग लगाई है. गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में नाबाद 57 रनों की पारी खेलने के बाद सूर्या पांच पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. बुमराह-हार्दिक भी चमके टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी रैंकिंग में भी अच्छी खबर है. जसप्रीत बुमराह तीसरे T20I में तीन विकेट लेकर 4 स्थान की छलांग के साथ 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती न्यूजीलैंड के खिलाफ अब भी T20I गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं. T20I ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. हार्दिक पांड्या एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे और शिवम दुबे छह पायदान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं. हालांकि इस कैटेगरी में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं. अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने भी रैंकिंग में सुधार किया है. टी20I बैटिंग रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम 9 स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर आ चुके हैं. जबकि वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग 15 स्थान के फायदे से 35वें और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 18 स्थान ऊपर उठकर 44वें नंबर पर आ गए हैं. टी20I गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान 9वें, साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश 32वें और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 47वें नंबर पर विराजमान हैं. टी20I ऑलराउंडर्स रैंकिंग में नेपाल के दीपेंद्र ऐरी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ चुके हैं. श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई ODI सीरीज के बाद भी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बैटिंग रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक 17 स्थान की छलांग लगाकर 11वें और जो रूट छह स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं. ODI बल्लेबाजों में डेरिल मिचेल नंबर-1 बने हुए हैं, जबकि गेंदबाजों में आदिल राशिद (5वें) और ऑलराउंडर्स में चरिथ असलंका (13वें) ने भी बड़ा फायदा उठाया है. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं और ऐसे में रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का यह उछाल टीम इंडिया के लिए बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है..

सूर्या ब्रिगेड का बेहतरीन प्रदर्शन, हार्दिक की बैटिंग और बॉलिंग ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से दी मात

कटक  कटक के बाराबती स्टेडियम में मंगलवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 101 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. ये टी20 सीरीज दो महीने बाद शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. हार्दिक पंड्या ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली थी. लेकिन इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 13वें ओवर में ही 74 के स्कोर पर ढेर हो गई. ऐसी रही साउथ अफ्रीका की पारी 176 के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर अर्शदीप ने क्विटन डिकॉक को चलता किया. डिकॉक खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद तीसरे ओवर में अर्शदीप ने स्टब्स को भी चलता किया. स्टब्स के खाते में 14 रन आए. छठे ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया. मार्करम 14 रन बना सके. सातवां ओवर लेकर हार्दिक पंड्या आए. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर मिलर को आउट कर दिया. यानी 50 रनों के भीतर ही अफ्रीका को चौथा झटका लगा. इसके बाद 8वें ओवर में वरुण ने साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दिया. इसके बाद 10वें ओवर में वरुण ने जानसेन को भी बोल्ड कर दिया और साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया. जानसेन ने 12 रन बनाए. 11वें ओवर में बुमराह ने ब्रेविस को आउट किया. इस विकेट के साथ ही बुमराह के टी20 करियर में 100 विकेट भी पूरे हो गए. इसी ओवर में बुमराह ने केशव महाराज का भी विकेट झटका. 12वें ओवर में अक्षर ने साउथ अफ्रीका को 9वां झटका दिया. इसके बाद अगले ही ओवर में शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका को 74 पर ढेर कर दिया. ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन   भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं बुमराह ने 3 ओवर में 17 रन दिए और 2 विकेट लिए. वरुण ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए. अक्षर को भी दो सफलता मिली. जबकि हार्दिक और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिले. पहले बात हार्दिक पंड्या की हार्दिक पंड्या ने 74 दिनों के बाद टीम इंडिया के लिए वापसी की थी. एशिया कप में लगी चोट के चलते वह बाहर हुए थे. लेकिन इस मैच में उन्होंने क्या वापसी की. 12वें ओवर में जब हार्दिक बल्लेबाजी के लिए उतरे तो भारत की हालत ठीक नहीं थी. उस वक्त भारत का स्कोर 78-4 था. लेकिन हार्दिक ने 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 59 रनों की नाबाद पारी खेली और 25 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 175 रन बनाए.वहीं, हार्दिक का जलवा गेंदबाजी में भी दिखा. हार्दिक ने दो ओवर में केवल 16 रन दिए और एक विकेट झटका. टी20 में विकेटों के शतक से अब वो केवल एक विकेट ही दूर हैं. भारतीय गेंदबाजों का शिकंजा इस मैच की सबसे खास बात ये रही की भारत का हर गेंदबाज प्रभावी रहा. कप्तान सूर्या ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी ने विकेट झटके. अर्शदीप को दो, बुमराह-वरुण और अक्षर को 2-2 विकेट मिले. वहीं, हार्दिक और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली. बुमराह ने इसी के साथ टी20 करियर में 100 विकेट पूरे किए. तीनों फॉर्मेट में 100 से अधिक विकेट लेने वाले वो दुनिया के कुछ चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं. भारत की ये जीत क्यों है खास भारत की ये 101 रनों की जीत कई मायनो में खास है. दो महीने बाद भारत को टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. इसके लिए भारत के पास अब सिर्फ 9 मैच बचे हैं. यानी तैयारियों के लिए हर मुकाबला अहम है. भारत को 4 मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है, जबकि न्यूजीलैंड के साथ जनवरी में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद 7 फरवरी से वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा. उससे पहले भारत की ये जीत उसके मनोबल को बढ़ाने वाली है. ऐसी रही भारत की पारी  कटक टी20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और शुभमन ग‍िल महज 4 रन बनाकर पहले ही ओवर में लुंगी एनग‍िडी की गेंद पर आउट हो गए. कुछ देर बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी भी 11 रन बनाकर लुंगी की गेंद पर पवेल‍ियन लौट गए. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40-2 था. 7वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा, जब अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल में अच्छी साझेदारी पनप रही थी. लेकिन 12वें ओवर में तिलक वर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए. 14वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब अक्षर पटेल 23 रन बनाकर आउट हो गए.   इसके बाद हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के बीच अच्छी साझेदारी हुई. दोनों के बीच 19 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 18वें ओवर में शिवम दुबे आउट हो गए. शिवम ने 11 रन बनाए. हार्दिक पंड्या ने 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. हार्दिक ने 28 गेंद में नाबाद 59 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा.    

हार्दिक पांड्या और माहिका की PDA फोटो वायरल, फैंस हुए हैरान

मुंबई  जब से हार्दिक पांड्या ने मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया तब से अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. मंगलवार शाम को भी, क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें से कुछ में वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका संग रोमांटिक अंदाज में नजर आए. हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को किस करते हुए वीडियो की शेयर हार्दिक पांड्या द्वारा शेयर की गई एक वीडियो में,वे और माहिका ट्रेडिशनल आउटफिट में कैमरे के सामने पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं. इस दौरान हार्दिक अपनी लेडी लव के गालों पर किस करते भी नज़र आते हैं. वहीं एक और वीडियो में दोनों कुछ पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह क्लिप उनके दिवाली सेलिब्रेशन की हो सकती है. कौन हैं माहिका शर्मा? माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री ली हुई है. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. वह कई म्यूदिक वीडियो, इंडीपेंडेट फिल्मों और तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे ब्रांड्स के एड कैंपेन में नज़र आ चुकी हैं. उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे टॉप इंडियन डिज़ाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया है. 2024 में, माहिका को इंडियन फ़ैशन अवार्ड्स में "मॉडल ऑफ़ द ईयर (न्यू एज)" अवॉर्ड भी मिला था. हार्दिक पांड्या का पिछले साल नताशा से हुआ था तलाक हार्दिक पांड्या की शादी बॉलीवु़ड एक्ट्रेस स्टेनकोविक से हुई थी. दोनों ने मई 2020 में शादी की और फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से दोबारा वेडिंग की थी. हालांकि जुलाई 2024 में इस जोड़ी ने तलाक की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था. बता दें कि हार्दिक और नताशा का एक बेटा अगस्त्य भी है.   

एशिया कप काउंटडाउन: हार्दिक का टेस्ट बाकी, सूर्या की ट्रेनिंग जारी, 9 सितंबर से खेला जाएगा टूर्नामेंट

मुंबई  एशिया कप 2025 अगले महीने की 9 तारीख से शुरू होगी और इसका खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा. एशिया कप इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों दुबई और अबूधाबी में होना है. इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिसपर सभी की निगाहें हैं. एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ चुकी हैं. टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वो बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव को पूरी तरह फिट होने में अभी कम से कम एक हफ्ता और लग सकता है. सूर्यकुमार ने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी. इसके चलते वो क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. उधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस सवालों के दायरे में है. हार्दिक पंड्या फिटनेस टेस्ट देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचे हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक फिटनेस टेस्ट 11 और 12 अगस्त को होगा. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की समाप्ति के बाद हार्दिक पंड्या क्रिकेटिंग एक्शन से दूर थे, हालांकि उन्होंने एक महीने पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'एनसीए की एक छोटी सी ट्रिप.' हार्दिक पांड्या के फिटनेस टेस्ट पर सभी की नजरें कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, उन्हें ठीक होने में करीब 1 हफ्ते का समय और लगेगा और फिर वह मैच के लिए कब फिट होंगे? ये भी देखना दिलचस्प होगा. इस बीच एक सवाल ये भी है कि अगर सूर्या फिट नहीं हुए तो टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा? दावेदारों में हार्दिक पांड्या भी मजबूत है. ऐसे में पांड्या का फिटनेस टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, जो आज सोमवार और मंगलवार को होगा. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 27 और 29 जुलाई को श्रेयस अय्यर का फिटनेस टेस्ट हुआ था, जिन्होंने इस साल पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया था. हालांकि दिसंबर, 2023 से उन्होंने कोई अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला है. इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि क्या अय्यर को एशिया कप के स्क्वॉड में जगह मिलती है या नहीं? एशिया कप में 3 बार हो सकती है IND vs PAK भिड़ंत भारतीय टीम एशिया कप के ग्रुप ए में शामिल हैं, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को है, जो तय है. पूरी संभावना है कि ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ही सुपर 4 में जाएंगी, इसलिए एक टक्कर वहां देखने को मिल सकती है. अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंची तो सितंबर में हमें कुल 3 बार भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा. एशिया कप में भारत के मैचों की डिटेल     10 सितंबर- बनाम यूएई (दुबई)- शाम 7:30 बजे से शुरू     14 सितंबर- बनाम पाकिस्तान (दुबई)- शाम 7:30 बजे से शुरू     19 सितंबर- बनाम ओमान (आबू धाबी)- शाम 7:30 बजे से शुरू. श्रेयस अय्यर की वापसी तय! स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में वापसी हो सकती है. श्रेयस अय्यर 27 से 29 जुलाई के दौरान फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं. श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन भारतीय चयनकर्ता उनके अनुभव और क्लास को देखते हुए टी20 टीम में शामिल कर सकते हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते श्रेयस अय्यर का दावा मजबूत नजर आ रहा है. एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें भाग लेने जा रही हैं. इस टूर्नामेंट के लिए हार्दिक पांड्या की मौजूदगी काफी अहम होगी. हार्दिक आक्रामक बल्लेबाजी, धारदार सीम बॉलिंग और बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जा रहगी है क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट उनसे तीनों डिपार्टमेंट में अपना 100 प्रतिशत देने की अपेक्षा रखती है. भारतीय चयनकर्ता एशिया कप के लिए टीम का ऐलान करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच सभी की नजरें हार्दिक पांड्या की फिटनेस और सूर्यकुमार यादव की रिकवरी पर टिकी हैं. ये दोनों भारत के लिए एक बार फिर एशिया कप खिताब जीतने की राह में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगस्त के तीसरे हफ्ते में किया जा सकता है.