samacharsecretary.com

टीम इंडिया में मचा हड़कंप: हार्दिक पांड्या के बाहर होते ही सामने आया ये नाम!

दुबई  एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. टीम इंडिया ने अपना पिछला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, इस मैच में हार्दिक पांड्या इंजर्ड हो गए थे. जिनकी फिटनेस पर अभी तक कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है. क्या हार्दिक हो जाएंगे फाइनल से बाहर? टीम इंडिया सुपर-4 में अपना आखिरी मुकाबला 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ खेला था, टीम इंडिया ने इस मैच को सुपर ओवर में जीता था. वहीं इस मैच में हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर डाला था. इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए थे और फिर दोबारा उनको मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं देखा गया था. वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया था कि हार्दिक को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था.   इसके बाद कोच ने कहा था कि हार्दिक की जांच होगी उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा, लेकिन मैच शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और हार्दिक खेलने या न खेलने पर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है. जिसमें फाइनल से पहले टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा रखा है. कौन कर सकता है हार्दिक को रिप्लेस? अब बड़ा सवाल ये है कि अगर हार्दिक पांड्या की इंजरी ज्यादा सीरियस होती है और वे फाइनल से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसको मौका मिलेगा? शिवम दुबे पहले से ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रहने वाले हैं, ऐसे में टीम इंडिया एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की तरफ जा सकती है, जिसमें अर्शदीप सिंह पूरी तरह से फिट बैठते हैं, हालांकि पिछले में अर्शदीप सिंह को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए देखा गया लेकिन उस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. जिसके चलते अर्शदीप की प्लेइंग इलेवन में जगह बनी थी. अब फाइनल में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी होगी और टीम इंडिया बुमराह-अर्शदीप सिंह के साथ मैदान पर उतर सकती है.  

हार्दिक पंड्या की लव स्टोरी में नया मोड़—माह‍िका शर्मा की एंट्री और जैस्म‍िन वाल‍िया से ब्रेकअप

मुंबई  भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड मसाला फिल्म से कम नहीं है. पहले सर्बियाई मूल की पत्नी नताशा स्टांकोविक से तलाक हुआ. फिर मॉडल जैस्मीन वालिया के साथ रिलेशनशिप में आए, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. अब उनकी जिंदगी में एक और लड़की की एंट्री हो चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि इस बार भी हार्दिक का दिल एक मॉडल पर ही आया है. जी हां, क्रिकेट ग्राउंड पर चौके-छक्के उड़ाने वाले हार्दिक अपने दिल के मैदान पर भी नए-नए शॉट्स खेलते नजर आ रहे हैं. तो चलिए, देर किस बात की? मिलिए उस नई मॉडल से जिसने इस बार हार्दिक पंड्या को प्यार की पिच पर क्लीन बोल्ड कर दिया. नई गर्लफ्रेंड का नाम महिका महिका एक उभरती हुई मॉडल और एक्टर हैं. सोशल मीडिया पर फिलहाल उनके 41 हजार फॉलोअर्स हैं, लेकिन अब जब उनका नाम हार्दिक से जुड़ चुका है तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का ‘रॉकेट’ बनना भी तय है. हमेशा से मॉडलिंग और एक्टिंग में नाम बनाने का सपना देखने वाली महिका बेहद कॉन्फिडेंट और प्रोफेशनल हैं. उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जा सकता है. 10वीं बोर्ड में परफेक्ट 10 सीजीपीए लाने के बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई में तेज होने के चलते उनके माता-पिता को लगता था कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बनेंगी. मगर महिका की मंजिल तो मॉडलिंग, एक्टिंग थी. उन्होंने गुजरात और दिल्ली में लोकल कॉम्पिटिशन से शुरुआत की और सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल स्ट्रॉन्ग की. सुपरफिट है महिका मॉडलिंग के साथ-साथ महिका को फिटनेस का भी शौक है. कॉलेज के ठीक बाद उन्होंने योग की प्रोफेशनल कोचिंग ली. उनकी सुपरफिट बॉडी इस बात का सबूत है. उन्होंने कई टॉप डिजाइनर्स के लिए रैम्प वॉक किया है. म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्म में नजर आ चुकी हैं. टॉप ब्रांड्स के साथ काम किया है. इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है. अफेयर की बात कैसे सामने आई दरअसल, दोनों के डेटिंग की अफवाह रेडिट थ्रेड पर किए गए एक पोस्ट के बाद शुरू हुई. इस पोस्ट में महिका एक सेल्फी लेते नजर आ रहीं हैं. फोटो के बैकग्राउंड में जो शैडो बन रहा है उसे हार्दिक बताया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पंड्या के जर्सी नंबर 33 से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया. दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं. महिका की इंस्टाग्राम स्टोरिज से पता लगता है कि वह इस वक्त दुबई में ही हैं, जहां एशिया कप चल रहा है. इन्हीं सब बातों के चलते हार्दिक-महिका की डेटिंग की खबरों ने तुल पकड़ा. सोशल मीडिया में आए ऐसे रिएक्शन एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मैं उन्हें फॉलो करता हूं और वह अक्सर क्रिकेट से जुड़ी सामग्री शेयर करती हैं. मैं यह देखकर हैरान रह गया कि उन्होंने हार्दिक के कई पोस्ट लाइक किए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे किसी रिश्ते में हैं. हो सकता है कि वे सिर्फ परिचित हों." एक अन्य ने आगे कहा, "मेरा घर हार्दिक की कॉलोनी में ही है और मैं कन्फर्म कर सकता हूं कि मैंने उन्हें एक बार जाते हुए देखा है.' इस साल की शुरुआत में, हार्दिक के ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया को डेट करने की अफवाह थी. जब हार्दिक खेल रहे थे तब जैस्मीन वालिया को स्टेडियम में देखा गया था. एक बार उन्हें मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच के बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) टीम की बस में चढ़ते हुए देखा गया था. उस समय उन्होंने अपने रिश्ते की न तो कन्फर्म की और न ही खंडन किया. बाद में, खबर आई कि वे अलग हो गए हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. हार्दिक और नताशा का तलाक कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में शादी करने वाले हार्दिक और नताशा ने महीनों की अटकलों के बाद पिछले साल जुलाई में अपने अलगाव की खबर को कनफर्म किया था. एक बयान में, क्रिकेटर ने कहा, "चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ दिया, और हमारा मानना ​​है कि यह हम दोनों के हित में है. परिवार बनाने के दौरान हमने जो खुशी, आपसी सम्मान और साथ साझा किया, उसे देखते हुए यह एक कठिन फैसला था."

AFG स्पिनर से कड़ी टक्कर, लेकिन एशिया कप में नया कीर्तिमान बना सकते हैं पंड्या

दुबई  एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें 8 टीम्स भाग लेंगी. इसके मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों दुबई और अबू धाबी में आयोजित होंगे. उद्घाटन मैच 9 सितंबर को होगा, जबकि 28 सितंबर को खिताबी मुकाबला निर्धारित है. एशिया कप में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर भी सकती निगाहें होंगी, जो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. हार्दिक पंड्या यदि 3 विकेट हासिल करते हैं, तो वो एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ देंगे. टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे सफल गेंदबाज हैं. भुवी ने सिर्फ 6 मैचों में 13 विकेट हासिल किए और उनका औसत 9.46 रहा. यूएई के पूर्व तेज गेंदबाज अमजद जावेद इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. जावेद ने 7 मैच खेलकर 12 विकेट झटके. ये अफगानी स्पिनर भी रेस में शामिल तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से हार्दिक पंड्या, राशिद खान, अल अमीन हुसैन और मोहम्मद नवीद हैं. इन चारों ने ही 11-11 विकेट झटके हैं. अल अमीन हुसैन (बांग्लादेश) और मोहम्मद नवीद (यूएई) एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में हार्दिक पंड्या के अलावा राशिद खान के पास भुवनेश्वर कुमार से आगे निकलने का मौका होगा. श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने कुल 9 विकेट झटके हैं. पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के शादाब खान, मोहम्मद नवाज और हारिस रऊफ हैं. शादाब, नवाज और रऊफ ने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में 8-8 विकेट चटकाए हैं. नवाज और रऊफ इस बार भी एशिया कप में भाग लेते दिखेंगे. एशिया कप में सर्वाधिक विकेट (टी20 फॉर्मेट) भुवनेश्वर कुमार (भारत)- 6 मैच, 13 विकेट, एवरेज 9.46 अमजद जावेद (यूएई)– 7 मैच, 12 विकेट, एवरेज 14.08 मोहम्मद नवीद (यूएई)- 7 मैच, 11 विकेट, एवरेज 13.18 राशिद खान (अफगानिस्तान)– 8 मैच, 11 विकेट, एवरेज 18.36         हार्दिक पांड्या (भारत)– 8 मैच, 11 विकेट, एवरेज 18.81 अल अमीन हुसैन (बांग्लादेश)– 5 मैच, 11 विकेट, एवरेज 12.18         वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)- 6 मैच, 9 विकेट, एवरेज 18.88 शादाब खान (पाकिस्तान)– 5 मैच, 8 विकेट, एवरेज 14.12 मोहम्मद नवाज (पाकिस्तान)- 8 मैच, 8 विकेट, एवरेज 21.75     हारिस रऊफ (पाकिस्तान)- 6 मैच, 8 विकेट, एवरेज 19.12 एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और तब से लेकर 2014 तक यह टूर्नामेंट ओडीआई फॉर्मेट में ही खेला जाता रहा. 2016 में पहली बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में आयोजित हुआ था. इसके बाद 2022 में भी ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया. अब तीसरी बार यह टूर्नामेंट सबसे छोटे फॉर्मेट में खेला जाना है. इस बार एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, यूएई और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें भाग ले रही हैं. ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, यूएई और ओमान को रखा गया है. जबकि हॉन्ग कॉन्ग, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें ग्रुप-बी में हैं.

ब्रेकअप की राह पर हार्दिक पांड्या, रुमर्ड गर्लफ्रेंड से फिर दूरियां बढ़ीं

मुंबई   एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान जैस्मिन वालिया को स्टेडियम में मैच देखते देखा गया था जिसके बाद से लगातार मॉडल का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ रहा था. जैस्मिन को हार्दिक के टीम के मैच में अक्सर देखा जाता था और उन्हें मुंबई इंडियन के टीम बस में भी स्पॉट किया गया था. कई महीनों से कपल की डेटिंग की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब रूमर्ड कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से कपल के ब्रेकअप के कयास लग रहे हैं. हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि शायद दोनों का ब्रेकअप हो गया है. एक फैन ने रेडिट पर कमेंट कर इस बात की ओर लोगों का ध्यान खींचा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. रेडिट यूजर ने लिखा, ‘हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया? मैंने हाल ही में देखा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया है. क्या चल रहा है?’. हार्दिक और जैस्मिन ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलों कर दिया है, लेकिन दोनों ने अपनी डेटिंग की खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया था और अब ब्रेकअप की चर्चा पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है. बता दें, हार्दिक और जैस्मिन की डेटिंग की चर्चा तब तेज हुई जब दोनों की ग्रीस वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं. कौन हैं जैस्मिन वालिया? जैस्मिन वालिया ब्रिटिश सिंगर और मॉडल हैं. उनका जन्म इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था. उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज, द ओनली वे इज एसेक्स (TOWIE) में हिस्सा लिया था. इस शो में हिस्सा लेने के बाद जैस्मिन को लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने 2010 में शो में एक्स्ट्रा के रूप में शुरुआत की थी लेकिन जल्द ही अपनी पहचान बनाई और 2012 तक वो शो का पूरी तरह से हिस्सा बन गईं. इस लोकप्रिय रियलिटी शो में उनकी उपस्थिति ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान स्थापित करने में मदद की और उन्हें संगीत में अन्य रचनात्मक रास्ते तलाशने में मदद की.