samacharsecretary.com

IPL में ट्रेड का धमाका! हार्दिक पांड्या के RR जाने की चर्चा, MI को मिल सकता है नया कप्तान

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण को खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि आगामी संस्करण से पहले होने वाले ट्रेड की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ दिन पहले सामने आया था कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को वापस अपनी टीम में चाहती है, जो 27 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक वैल्यू के साथ LSG में गए थे. अब हार्दिक पांड्या को लेकर खबर आई है कि उनका और मुंबई इंडियंस का साथ छूट सकता है. MI और RR के बीच ट्रेड की चर्चा अभी शुरूआती दौर में है।  2015 में अपने पहले IPL संस्करण से लेकर 2021 तक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, लेकिन 2022 में गुजरात जायंट्स में कप्तान के रूप में शामिल हुए. GT को पहले ही साल अपनी कप्तानी में खिताब जिताने के बाद अगले साल (2023) उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया. लेकिन 2024 में उनकी MI में वापसी हुई, टीम ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया लेकिन यहां वह सफल नहीं रहे. 2024 में MI अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर रही, 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची और 2026 में टीम 9वें नंबर पर रही।  यशस्वी को लेना चाहती है मुंबई इंडियंस रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम में चाहती है, इसके लिए वह अपने कप्तान को राजस्थान में जाने देगी. ये बातचीत अभी शुरूआती दौर में हैं. MI में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग जोड़ी को लेकर पिछले सीजन काफी दिक्कतें हुई थी, अगर जायसवाल आते हैं तो ये अच्छी जोड़ी बन सकती है क्योंकि दोनों इंटरनेशनल में भी साथ में ओपन कर चुके हैं. सिर्फ हार्दिक नहीं, एक और बड़ा खिलाड़ी है जो मुंबई से अलग हो सकता है।  सूर्यकुमार हो सकते हैं बाहर, ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान BCCI ने सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटा दिया है, यहां तक की उनकी टी20 टीम में जगह भी नहीं बन रही. संभव है कि IPL 2027 में वह मुंबई इंडियंस में भी न दिखे. पिछले संस्करण उन्होंने 13 पारियों में 270 रन ही बनाए. हालांकि कई अन्य टीमें उन्हें खरीदकर कप्तान बनाने पर विचार कर सकती है।  मुंबई इंडियंस नए कप्तान के रूप में तिलक वर्मा को चुन सकती है, जो हाल ही में BCCI द्वारा नेशनल टी20 टीम के उपकप्तान चुने गए हैं. इन सभी पर फैसला MI की रिव्यू मीटिंग में होगा, जो अगले हफ्ते होगी।   

टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या OUT, चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

धर्मशाला भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।  बीसीसीआई की मेडिकल अपडेट के अनुसार हार्दिक को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है. यह जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशी में खिंचाव की चोट है. मेडिकल स्टाफ ने उनकी रिकवरी अवधि लगभग तीन सप्ताह बताई है. ऐसे में वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीनों वनडे मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।  हार्दिक का बाहर होना भारतीय टीम के संतुलन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वह न सिर्फ मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि नई गेंद और मिडिल ओवरों में उपयोगी तेज गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन को ऑलराउंडर विभाग में नए संयोजन पर विचार करना पड़ सकता है।  शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. ऑलराउंडर विभाग में नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है।  भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ और तीसरा तथा अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में होगा।  इस सीजन आईपीएल में हार्दिक पंड्या को फिटनेस समस्याओं का सामना करना पड़ा था. वह मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे, हालांकि 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में उन्होंने वापसी कर ली थी।  अफगानिस्तान सीरीज भारत के लिए आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. ऐसे में हार्दिक पंड्या का बाहर होना टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलता है और भारतीय टीम मैदान पर किस संयोजन के साथ उतरती है।  भारत: वनडे  स्क्वॉड शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार।  * हार्दिक पंड्या लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर रिप्लेसमेंट की घोषणा होना बाकी है।  IND vs AFG: ODI सीरीज पहला वनडे- 13 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे दूसरा वनडे- 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे तीसरा वनडे- 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे

हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा पर BCCI सख्त, फिटनेस टेस्ट के बाद ही होगा चयन

 नई द‍िल्ली  अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि अंतिम एकादश में जगह से पहले उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लियरेंस हासिल करना होगा।  हार्दिक पंड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनके नाम के साथ फिटनेस संबंधी शर्त भी जोड़ी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक 2 जून को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे और सीरीज शुरू होने से पहले वहां एक सप्ताह से अधिक समय बिताएंगे।  इस दौरान 32 वर्षीय ऑलराउंडर को फिटनेस ड्रिल, फिजिकल असेसमेंट से गुजरना होगा. सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही उन्हें RTP (Return To Play) मंजूरी मिलेगी. इसके बाद ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।  हार्दिक के लिए यह फिटनेस टेस्ट इसलिए भी अहम है क्योंकि IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए उन्हें पीठ में ऐंठन (Back Spasms) की समस्या हुई थी. इसी वजह से वह टूर्नामेंट के दौरान कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे. उनका आखिरी वनडे मुकाबला ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।  रोहित शर्मा को भी CoE में रिपोर्ट करने का निर्देश सिर्फ हार्दिक ही नहीं, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी BCCI ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने के लिए कहा है. रोहित IPL 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे थे. इसी कारण अफगानिस्तान सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में उनके नाम के आगे भी फिटनेस संबंधी शर्त लगाई गई है।  हालांकि मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने हाल ही में दावा किया था कि रोहित पूरी तरह फिट हैं. जयवर्धने के मुताबिक रोहित को चोट से उबरने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था और मेडिकल टीम ने उन्हें 100 प्रतिशत फिट माना है।  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि IPL में रोहित का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल टीम की रणनीति का हिस्सा था, इसका उनकी फिटनेस से कोई संबंध नहीं था. जयवर्धने ने कहा कि मुंबई इंडियंस अपनी टीम की जरूरतों के हिसाब से फैसले लेती है और रोहित हमेशा टीम की मांग के अनुसार खुद को ढालते हैं।  भारत और अफगान‍िस्तान की वनडे सीरीज कब से है? भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शुरू होगी. दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा।  अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।  अब सबकी नजर हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की फिटनेस रिपोर्ट पर रहेगी. अगर दोनों खिलाड़ियों को समय पर क्लियरेंस मिल जाती है तो अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टीम और भी मजबूत नजर आएगी। 

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे Hardik Pandya? जानें महिका शर्मा संग शादी की चर्चाओं का सच

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बीच हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं और उनका नाम एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। वायरल पोस्ट्स में यहां तक कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। हालांकि अब तक हार्दिक पांड्या या महिका शर्मा की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर महिका शर्मा कौन हैं और हार्दिक संग शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं वायरल दावों के पीछे का पूरा सच। आखिर कौन हैं महिका शर्मा? हार्दिक पांड्या की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। हार्दिक का नाम महिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि पहले भी कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। वर्ल्ड कप की जीत के जश्न में तो क्रिकेट के मैदान पर हार्दिक और महिका के बीच की नजदीकियों ने दोनों के बीच के रिश्ते को हवा दे दी और खुद हार्दिक ने महिका को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। इसी बीच लोगों के मन में जानने की इच्छा है कि आखिर कौन हैं महिका शर्मा जो बनने वाली हैं हार्दिक की जीवनसाथी? बता दें कि महिका टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने कई टीवी शोज, म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ समय से उनका नाम कई चर्चित सेलिब्रिटीज के साथ जोड़ा जा चुका है। हार्दिक कब लेंगे सात फेरे? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार, हार्दिक और महिका की शादी 22 मई 2026 को होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक से लॉकडाउन के दौरान गुपचुप शादी की थी। फिर उदयपुर में दोबारा रॉयल शादी की जिसमें कई जानी-पहचानी हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि उनका रिश्ता लंबा न चला और साल 2204 दोनों का तलाक हो गया। एक्स कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम है अगस्त्य पांड्या। IPL 2026 के बीच क्यों उड़ी शादी की अफवाह? दरअसल, सोशल मीडिया पर X हैंडल पर एक यूजर ने जानकारी दी है कि हार्दिक और महिका जल्द सात फेरे लेने वाले हैं। इसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ये तो आप जानते ही हैं कि हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि इन खबरों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्या सच में दूसरी शादी करेंगे हार्दिक पांड्या? बेशक सोशल मीडिया पर हार्दिक और महिका की शादी की खबरें तेज हो रही हैं लेकिन अभी तक न तो हार्दिक की ओर से और न ही महिका की ओर से किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वायरल हो रही खबरों को लेकर न तो क्रिकेटर की तरफ से और न ही महिका शर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया दी गई है। ऐसे में इसे फिलहाल सिर्फ अफवाह या सोशल मीडिया चर्चा माना जा रहा है। फैंस कर रहे हैं सच जानने का इंतजार आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या लगातार क्रिकेट और पर्सनल लाइफ दोनों वजहों से चर्चा में बने हुए हैं। अब फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इन वायरल खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को दी मर्सिडीज कार, कीमत है इतनी

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने उन्हें भारत की पहली Mercedes-Benz V-Class कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।  हार्दिक पंड्या का यह खास तोहफा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स से लैस यह मर्सिडीज वी-क्लास देश की सबसे शानदार एमपीवी गाड़ियों में से एक मानी जाती है।  हार्दिक पहले भी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी घड़ियों, कारों और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने 12 करोड़ की फेरारी कार भी खरीदी थी. जिसपर वो अपनी ग्रलफ्रेंड माहिका के साथ घूमते नजर आए थे. इससे पहले उन्होंने अपने बेटे को भी एक महंगी कार गिफ्ट की थी।  बता दें कि हार्दिक पंड्या ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम किरदार निभाया था. हार्दिक ने 9 मैचों में 27.12 की औसत से 217 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 32.33 के एवरेज से 9 विकेट झटके।  हार्दिक के पास कई लग्जरी कारें  हार्दिक पंड्या के पास पहले से ही कई महंगी और हाई-परफॉर्मेंस कारें मौजूद हैं. उनके गैरेज में रोल्स-रॉयस फैंटम (Rolls‑Royce Phantom), लैम्बोर्गिनी हुराकैन ईवीओ (Lamborghini Huracán EVO), लैम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus), मर्सिडीज-एएमजी जी63 (Mercedes‑AMG G63), रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) और ऑडी A6 जैसी गाड़ियां शामिल हैं।  हार्दिक ने हाल ही में की थी माहिका की तारीफ हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की खूब तारीफ की थी. तब उन्होंने कहा था कि जबसे उनकी जिंदगी में माहिका आई है तब से सबकुछ अच्छा ही अच्छा हो रहा है. इसके बाद माहिका और हार्दिक के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. बता दें कि हार्दिक पंड्या इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं और वो मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। 

जब क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या ने अपने बच्चे को खिलौनों की दुनिया में किया शाही स्वागत

नई दिल्ली खिलौनों से खेलने की उम्र में बेटे अगस्त्या को हार्दिक पांड्या ने एक 'रॉयल' गिफ्ट दिया है। करोड़ों की SUV मां और बेटे को हार्दिक पांड्या ने गिफ्ट में दी है। इसकी कीमत करीब पौने 4 करोड़ रुपये है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों बेटे के को-पैरेंट हैं। नताशा के पास अगस्त्या रहते हैं, लेकिन फिर भी हार्दिक पांड्या का अपने बेटे के प्रति प्यार कम नहीं हुआ है। इसका जीता-जागता उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब अपने बेटे को करोड़ों की एसयूवी कार गिफ्ट में दी। जिस बेटे की उम्र अभी खिलौनों से खेलने की है, लेकिन हार्दिक पांड्या ने उसे करोड़ों की लग्जरी एसयूवी कार गिफ्ट में दी है। सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या द्वारा अपने बेटे अगस्त्या और एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक को दिए गए गिफ्ट की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें हार्दिक का बेटा और एक्स-वाइस साथ में लैंड रोवर डिफेंडर कार की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के दाएं तरफ आप देख सकते हैं कि वेलकम नोट पर साफ-साफ लिखा हुआ है पापा टू अगस्त्या। कितना ही इस कार की कीमत? हार्दिक पांड्या ने लैंड रोवर डिफेंडर का कौन सा मॉडल अगस्त्या को गिफ्ट किया है, यह तो अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन ऑन रोड प्राइस डिफेंडर की एक करोड़ से लेकर 4 करोड़ के बीत है। ऐसे में इसे करोड़ों की एसयूवी कार लिखना सही रहेगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लैंड रोवर डिफेंडर का ये टॉप एंड मॉडल है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। हार्दिक पांड्या के पास पहले से ही डिफेंडर कार है। इस बार भी उसी शोरूम से उन्होंने यह डिफेंडर खरीदी है, जिससे पहले वे इस ब्रांड की कार खरीद चुके हैं। मुंबई के नवनीत मोटर्स ने इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है कि मुंबई में अगस्त्या पांड्या और नताशा स्टैनकोविक को यह कार सौंपी गई है।

खेल भावना की मिसाल: हार्दिक पांड्या का गिफ्ट, डच खिलाड़ी की आंखों से छलके आंसू

अहमदाबाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के बाद एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नीदरलैंड्स के स्टार ऑलराउंडर बास डी लीडे को अपनी साइन की हुई जर्सी उपहार में दी। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या की दरियादिली देखने को मिली। उन्होंने नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीडे के जुझारू खेल की सराहना की और व्यक्तिगत रूप से उनके पास जाकर उन्हें गले लगाया। पांड्या ने अपनी मैच वाली जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया और सम्मान के साथ उसे डच खिलाड़ी को भेंट कर दिया। इस उपहार से बास डी लीडे भावुक हो गए। एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी से मिले इस सम्मान को देखकर बास डी लीडे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर ही उनकी आंखें नम हो गईं। मैच की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 66 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन वे 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सके। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवरों में मात्र 14 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 21 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे, और उन्होंने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। गेंदबाजी में पांड्या ने 3 ओवरों में 40 रन देकर नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट का विकेट हासिल किया। खेल के बाद उन्होंने अपनी साइन की हुई जर्सी बास डी लीडे को भेंट कर खेल भावना का परिचय दिया, जिससे डच खिलाड़ी काफी भावुक हो गए।

दो तेंदुए और ‘M’: हार्दिक पांड्या का इश्क भरा टैटू सरप्राइज, माहिका के लिए खास

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन्स डे सरप्राइज दिया है। हार्दिक पांड्या ने अपने नए प्यार के बारे में दुनिया को बता दिया है। एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। नताशा स्टैनकोविक के साथ उनका तलाक हो चुका है और इसके बाद पहली बार उन्होंने अपने शरीर पर एक टैटू गुदवाया है, जिसमें नए प्यार का इजहार साफ दिख रहा है। हार्दिक पांड्या ने एक नया टैटू अब दुनिया के सामने रखा है, जो वाकई में काफी अलग है। खास बात ये है कि एलियंस टैटू की टीम द्वारा बनाए गए टैटू में उनकी मंगेतर माहिका के साथ प्यार, पहचान और पार्टनरशिप की एक बहुत ही पर्सनल स्टोरी है। हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्दन पर “M” नाम का टैटू बनवाया है, जिसमें आपको दो तेंदुए भी नजर आ जाएंगे। ये एक पर्मानेंट टैटू है। हार्दिक की गर्दन पर इस खास टैटू को बनाने वाली टीम के मुताबिक, हार्दिक पांड्या शुरू में माहिका को एक छोटा सा ट्रिब्यूट देना चाहते थे, जिसका कुछ मतलब हो और उसमें अपनापन भी हो, लेकिन, जब उनके रिश्ते और एक-दूसरे के लिए उनके मतलब के बारे में बातचीत हुई, तो यह कॉन्सेप्ट अपने आप कहीं ज्यादा लेयर वाला हो गया। फाइनल आर्टवर्क में दो तेंदुए हैं, जिन्हें सिर्फ जानवर के डिजाइन के तौर पर नहीं, बल्कि उनके रिश्ते को दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। टैटू में आप देख पाएंगे कि एक तेंदुआ बोल्ड और असली जैसा दिखता है, जो कि ताकत, जोश और एम्बिशन की निशानी है। दूसरा तेंदुआ बहती हुई लाइनों से बना है, जो पहले वाले के चारों ओर परछाई की तरह घूमता है और अपने घुमावों के अंदर “M” बनाता है, जो माहिका के नाम का पहला अक्षर है। यह डिजाइन दो मजबूत लोगों को दिखाता है जो एक रिश्ते में अपनी पहचान खोने के बजाय एक साथ तालमेल बिठाकर चलते हैं। हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे मैच के लिए दिल्ली में थे। उसी समय हार्दिक ने ये टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया है। अब वे कोलंबो के लिए उड़ान भर चुके हैं, जहां टीम इंडिया को अपना तीसरा लीग फेज का मैच खेलना है, जो कि चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ है। 15 फरवरी को कोलंबो में इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार की शाम को घमासान होना है।

दुनिया में अद्वितीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, बिना उनके टीम अधूरी: आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस ऑलराउंडर के बिना भारतीय टीम अधूरी है। भारत टी20 विश्व कप से पहले क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला खेलेगा। विश्व कप में भारत के खिताब बचाने के अभियान में हार्दिक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। चोपड़ा ने जियो हॉटस्टार के एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय टीम में हार्दिक का कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पांड्या के बिना भारतीय टीम अधूरी है। पूरी दुनिया में हार्दिक जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। बल्ले और गेंद से वह जो कर दिखाते हैं, वैसा भारत में कोई और नहीं कर सकता।’ चोपड़ा ने कहा, ‘भारत भले ही अंतिम एकादश में वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव जैसे स्पिनर को शामिल करना चाहें, लेकिन फिर भी आपको नंबर आठ पर एक बल्लेबाज की भी जरूरत होगी। आप सब कुछ हासिल नहीं कर सकते। आप 12 खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतार सकते।’ आकाश ने कहा, ‘केवल हार्दिक ही ऐसा कर सकते हैं। वह नई गेंद से गेंदबाजी करके प्रभाव डाल सकते हैं और डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप का आखिरी ओवर भी फेंका था जिसे भारत ने जीता था। इस तरह के कारनामे सिर्फ हार्दिक ही कर सकते हैं। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं मिलेगा।’ चोपड़ा ने कहा कि चोट और खराब फॉर्म की चिंताओं के बीच भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला महत्वपूर्ण होगी ताकि टीम संयोजन को सही स्वरूप दिया जा सके। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की यह टी20 श्रृंखला सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड भी पूरी तैयारी के साथ आया है। वनडे श्रृंखला में उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया था, लेकिन यहां उनकी टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम खेल रही है।'  

आख़िरी गेंद तक चला रोमांच: हार्दिक पांड्या चमके, फिर भी मुंबई को 1 रन से हार

नई दिल्ली 7वें राउंड का खेल खत्म हो गया है। आज के दिन आकर्षण का केंद्र हार्दिक पांड्या रहे, जिनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर बड़ौदा जीता। वहीं मुंबई को पंजाब ने रोमांचक मैच में 1 रन से हराया। हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में 10 ओवर का कोटा भी पूरा किया जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए। 7वें और फाइनल राउंड के बाद क्वार्टरफाइनल का भी शेड्यूल साफ हो गया है। दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब, मुंबई, यूपी, विदर्भ, कर्नाटक और मध्य प्रदेश नॉकआउट में पहुंचे हैं।   बड़ोदा जीता, हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग में दिखाया दम हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए, और उन्होंने अपने 10 ओवर पूरे किए। बड़ौदा ने 149 रनों से शानदार जीत हासिल की। यूपी 5 विकेट से जीता रिंकू सिंह ने बंगाल के खिलाफ चेज में यूपी को आसान जीत दिलाई। यूपी ने पांच विकेट से जीत हासिल की। झारखंड की उम्मीदों पर त्रिपुरा ने फेरा पानी त्रिपुरा ने 197 रनों से बड़ी जीत हासिल की और इसके साथ ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने की झारखंड की उम्मीदें खत्म हो गईं। आंध्र ने सर्विसेज को हराया आंध्र ने सर्विसेज़ को पांच विकेट से हराया। के. महीप कुमार ने नाबाद फिफ्टी बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।   मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को हराया मध्य प्रदेश ने कर्नाटक के खिलाफ सात विकेट से जल्दी जीत हासिल करके क्वालिफिकेशन की अपनी संभावनाओं को मज़बूत किया। ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक ध्रुव जुरेल ने शतक बनाया। बंगाल के खिलाफ 270 रनों की चेज में यूपी कंट्रोल में है। 31 ओवर में यूपी का स्कोर 197/2 है।