samacharsecretary.com

कोलंबो में महामुकाबले को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

कोलंबो भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कड़े पहरे के बीच परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर श्रीलंका पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। पुलिस प्रवक्ता एफ. टी. वूटलर ने शनिवार को बताया कि मैच के आयोजन को देखते हुए किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। पाकिस्तान ने किया था बहिष्कार का एलान भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला उस समय हो रहा है, जब पिछले कुछ हफ्तों से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। पाकिस्तान की ओर से बांग्लादेश के समर्थन में मैच के बहिष्कार की घोषणा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। मामले को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कई दौर की बातचीत हुई। श्रीलंका सरकार ने की पहल और मामले को सुलझाने में निभाई भूमिका श्रीलंका सरकार ने भी संभावित आर्थिक नुकसान को देखते हुए पाकिस्तान से रुख बदलने की अपील की थी। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बातचीत कर टीम को कोलंबो भेजने का आग्रह किया था, ताकि टूर्नामेंट के सह-मेजबान के रूप में श्रीलंका की तैयारियों पर असर न पड़े।

क्रिकेट के बड़े मुकाबले में 16 नवंबर को भारत-पाक आमने-सामने, भारतीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली  सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने कतर में होने वाले एशियन क्रिकेट काउंसिल के राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ‘ए’ टीम का चयन किया है. यह टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर 2025 तक दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर) रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) और सुयश शर्मा स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी और शेख रशीद. 16 नवंबर को भारत-पाक टक्कर, 23 को फाइनल ग्रुप ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, ओमान, पाकिस्तान और यूएई को रखा गया है. भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 16 नवंबर को होगा. दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन यानी 21 नवंबर को निपटा दिए जाएंगे. फाइनल मैच 23 नवंबर, रविवार को होगा. सिर्फ एक ही बार जीत पाया है भारत इस टूर्नामेंट को पहले एसीसी इमर्जिंग एशिया कप के नाम से जाना जाता था. इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2013 में हुई थी. अब तक इसके छह एडिशन खेले जा चुके हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत अंडर-23 के रूप में हुई थी और बाद में इसे ‘ए’ टीमों की प्रतियोगिता में बदल दिया गया. पाकिस्तान और श्रीलंका ने इसे दो-दो बार जीता है, जबकि भारत और अफगानिस्तान ने इसे एक-एक बार जीता है. 2024 में श्रीलंका को हराकर अफगानिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन है. अपनी मेन टीम के साथ उतरेगी तीन एसोसिएट टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इमर्जिंग एशिया कप में भारत-पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की ‘ए’ टीम के अलावा तीन एसोसिएट टीम यानी हांगकांग, ओमान और यूएई अपनी मुख्य टीम लेकर उतरेगी.