samacharsecretary.com

यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: इंदौर एयरपोर्ट में नए टर्मिनल विस्तार और 200 अतिरिक्त सीटें

इंदौर  मध्य प्रदेश का सबसे अधिक व्यस्ततम इंदौर एयरपोर्ट जल्द ही सालाना एक करोड़ की यात्री संख्या से अपग्रेड होगा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यहां अतिरिक्त टर्मिनल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इंदौर के देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वर्तमान में यात्री संख्या सालाना 40 लाख तक पहुंच गई है, जो लगातार नई-नई फ्लाइट शुरू होने और बढ़ते एयर ट्रैफिक के कारण लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि इंदौर एयरपोर्ट परामर्शदात्री समिति ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष कई साल पहले इसके टर्मिनल के विस्तार का प्रस्ताव भेजा था. हालांकि मंत्रालय ने विकल्प के तौर पर पुराने टर्मिनल को अपग्रेड करने के लिए 50 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की थी जिससे पुराने टर्मिनल को अपग्रेड किया गया है. साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए 200 नई सीटें लगेंगी. 30% यात्री पुराने टर्मिनल से उड़ान भर सकेंगे समिति के अध्यक्ष सांसद शंकर लालवानी ने बताया, ''पुराने टर्मिनल के अपग्रेड होने से अब 30% यात्री पुराने टर्मिनल से उड़ान भर सकेंगे. इसके अलावा छोटे एटीआर विमान यहां से टेक ऑफ कर सकेंगे. वीआईपी मूवमेंट भी अब पुराने टर्मिनल से होगा, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को वीआईपी के कारण होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी. उन्होंने बताया, ''जल्द ही यहां शासन स्तर पर जारी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के बाद एक नए बड़े टर्मिनल का निर्माण भी प्रस्तावित है. इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट की सालाना यात्री संख्या एक करोड़ तक पहुंच जाएगी.'' लालवानी ने बताया, ''अपग्रेड किए गए पुराने टर्मिनल का उद्घाटन अप्रैल माह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा किया जाएगा. इसके पहले राज्य शासन द्वारा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी. वेटिंग एरिया का विस्तार, समर शेड्यूल में नई फ्लाइट इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर के वेटिंग एरिया में 200 अतिरिक्त सीटें लगाने का फैसला किया गया है. यह व्यवस्था अप्रैल 2026 तक पूरी तरह लागू कर दी जाएगी. विशेष रूप से त्योहारों, व्यावसायिक आयोजनों और पर्यटन सीजन के दौरान टर्मिनल में भीड़ की स्थिति बन जाती है. ऐसे में यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रबंधन की प्राथमिकता था, हालांकि अब अतिरिक्त सीटों के लगने से यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान अधिक आरामदायक अनुभव मिलेगा. इसके अलावा समर शेड्यूल में इंदौर से फिर नई डेस्टिनेशन के लिए उड़ान शुरू की जाएगी. इसके पहले एयरपोर्ट प्रबंधन एवं पुराने टर्मिनल पर लगातार यात्री सुविधा विकसित कर रहा है, जिन में अब एक मल्टी लेवल पार्किंग भी है. जिससे यहां ज्यादा गाड़ियां पार्क हो सकेंगी. वहीं भविष्य में एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मेट्रो ट्रेन के स्टेशन से होगी, जिससे कि लोगों को एयरपोर्ट तक मेट्रो ट्रेन से भी आने की सुविधा मिल सकेगी.''

सर्विस क्वालिटी सर्वे में पुणे ने मारी बाज़ी, इंदौर एयरपोर्ट चौथे स्थान पर, चूहे ने गिराई रैंकिंग

इंदौर  इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट की रैंकिंग में इस तिमाही में गिरावट दर्ज की गई है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर एयरपोर्ट देश में एक पायदान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पिछली तिमाही में यह तीसरे स्थान पर था, जबकि पहली तिमाही में भी चौथे स्थान पर रहा था। यात्री को चूहे द्वारा काटने की घटना का भी एयरपोर्ट की छवि पर असर पड़ा है। इसके पहले दूसरे तिमाही के बराबर 4.93 अंक रहने के बावजूद इंदौर को चौथी रैंकिंग से संतोष करना पड़ा। वाराणसी एयरपोर्ट ने अपनी रैंकिंग में 0.02 अंकों का सुधार कर 4.94 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। एशिया पैसेफिक की इंटरनेशनल रैंकिंग में भी इंदौर एयरपोर्ट को पांच पायदान का नुकसान हुआ है। अब यह 98 एयरपोर्ट में 58वें से 63वें स्थान पर पहुंच गया है। पुणे एयरपोर्ट नंबर वन देश में इस समय पुणे एयरपोर्ट 4.96 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि गोवा दूसरे और वाराणसी को 4.94 अंक के साथ तीसरा स्थान पर रहा। इंदौर एयरपोर्ट को 4.93 अंक प्राप्त हुए हैं। अच्छी बात यह है कि गोवा और वाराणसी से इंदौर के अंक में केवल 0.1 का ही अंतर है। एएसक्यू सर्वे एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा किया जाता है, जिसमें सालाना 18 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही वाले एयरपोर्ट शामिल किए जाते हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की शिकायतों और सर्वे के निष्कर्षों के आधार पर सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। लक्ष्य है कि आने वाली तिमाही में इंदौर एयरपोर्ट फिर से शीर्ष में अपनी जगह बनाए। सफाई और शॉपिंग सुविधाओं पर कम अंक इस तिमाही में यात्रियों से 31 बिंदुओं पर प्रतिक्रिया ली गई, जिनमें से 24 बिंदुओं पर इंदौर एयरपोर्ट के अंक घटे हैं। सबसे कम स्कोर शॉपिंग व वैल्यू फॉर मनी, वाशरूम की स्वच्छता और टॉयलेट्स की मेंटेनेंस पर मिला। हालांकि, सुरक्षा जांच और कर्मचारियों की मददगार प्रवृत्ति के बिंदुओं पर एयरपोर्ट को बेहतर अंक मिले हैं। चूहे के काटने की घटना का असर सितंबर 2025 में एयरपोर्ट पर एक यात्री को चूहे के काटने की घटना ने भी इंदौर एयरपोर्ट की छवि को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद प्रबंधन ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को हटाया और सफाई व पेस्ट कंट्रोल कंपनियों पर जुर्माना लगाया था। देश के शीर्ष 10 एयरपोर्ट पुणे, गोवा, वाराणसी, इंदौर, चेन्नई, गुरुग्राम, कोलकाता, रायपुर, बस्तर और पटना एयरपोर्ट इस तिमाही के टॉप-10 में शामिल हैं। इन पाइंट पर होता है सर्वे     एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी।     टर्मिनल पर प्रवेश के लिए साइन बोर्ड।     हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए परिवहन साधन की कीमत।     अपने चेक इन क्षेत्र को आसानी से खोजें।     चेक इन पर प्रतीक्षा समय।     सुरक्षा प्रस्ताव में प्रतीक्षा समय।     सुरक्षा जांच कर्मचारियों की निष्ठा और मदद करना।     कस्टम और पासपोर्ट काउंटर पर प्रतीक्षा।     काउंटर स्टाफ की निष्ठा और मदद करने का उद्देश्य।     रेस्तरां, बार, कैफे की कीमत के अनुरूप होना।     दुकान व रेस्तरां के कर्मचारियों का मदद करना।     टर्मिनल में अपना रास्ता तलाशने में आसानी।     उड़ान की जानकारी के डिस्पले।     टर्मिनल में चलने की दूरी और कनेक्ट करने में आसानी।     चार्जिंग स्टेशनों की उपलब्धता।     मनोरंजन और विश्राम के विकल्प।     टॉयलेट की उपलब्धता।     टॉयलेट की स्वच्छता।     स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा स्वच्छता।     माहौल और वातावरण।     स्टाफ की शिष्टता और मदद करने का रवैया।