samacharsecretary.com

iPhone Air पर भारी छूट, 32,410 रुपये सस्ते में मिल रहा सबसे पतला ऐपल फोन, जानें खरीदने का सही तरीका

नई दिल्ली  Apple ने इस साल अपना सबसे पतला फोन iPhone Air पेश किया था। अब इसकी कीमत कम हो गई है। जी हां, फोन सस्ते में मिल रहा है। VijaySales पर आईफोन एयर कम कीमत में बिक रहा है। यहां आईफोन एयर की कीमत 24910 रुपय कम है। साथ ही, 7500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह फोन कुल मिलाकर 32,410 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। आईफोन एयर ना सिर्फ ऐपल का सबसे पतला फोन है, बल्कि इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें बेहर कैमरा और बैटरी शामिल है। आइये, डिटेल में जानते हैं। 32,410 रुपये कम में मिल रहा आईफोन एयर आईफोन एयर की कीमत भारत में काफी कम हो गई है। अब यह लेटेस्ट आईफोन खरीदने का एक अच्छा ऑफर है। विजय सेल्स इस फोन पर भारी छूट दे रहा है। बता दें कि ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू है। वहीं, VijaySales पर फोन अभी 94,990 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसका मतलब है कि फोन की कीमत 24,910 रुपये कम हो गई है। इतना ही नहीं, फोन पर 7,500 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर American Express बैंक के कार्ड पर पेमेंट करने पर मिलेगा। इस तरह फोन की कीमत कुल मिलाकर 32,410 रुपये कम हो जाएगी और आप आईफोन ऐयर को 87,490 रुपये में खरीद सकते हैं।बता दें कि ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड, Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड या HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं तो 4,000 रुपये की छूट मिलेगी। अगर आप इस डील का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जल्दी करें क्योंकि ये ऑफर ज्यादा समय के लिए नहीं होते। iPhone 17 Pro वाले चिपसेट के साथ आता है फोन फीचर्स की बात करें तो आईफोन एयर में 6.5 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोमोशन टेक्नोलॉजी और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन का डिजाइन भी काफी अच्छा है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम और सिरेमिक शील्ड 2 फ्रंट कवर लगा है, जिसे कंपनी सबसे मजबूत बताती है। इस फोन में ऐपल का नया A19 प्रो चिप लगा है, जो आईफोन 17 प्रो मॉडल में भी है। इसके साथ C1x मॉडेम भी है, जो कंपनी के मुताबिक पिछले मॉडेम से दोगुना तेज है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा दिया गया है। साथ में 12MP का टेलीफोटो लेंस भी है। सेल्फी के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा है, जिसमें 'सेंटर स्टेज' फीचर है। इससे वीडियो कॉल के दौरान आप फ्रेम में ही रहते हैं, भले ही आप थोड़ा हिलें-डुलें। अच्छी बात यह है कि आप फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6 और थ्रेड जैसी नई टेक्नोलॉजी हैं। यह सब ऐपल के नए N1 चिप से चलता है। बैटरी की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। दुनिया भर में यह फोन ई-सिम (e-SIM) के साथ ही आता है, ताकि अंदर ज्यादा जगह बन सके। इसमें एक 'एक्शन बटन' भी है, जिससे आप किसी भी ऐप या फंक्शन को जल्दी से खोल सकते हैं। 'कैमरा कंट्रोल' फीचर से आप तुरंत कैमरा खोल सकते हैं या विजुअल इंटेलिजेंस फीचर्स को एक्टिवेट कर सकते हैं।  

Apple का iPhone Air फ्लॉप, कम बिक्री के कारण प्रोडक्शन में बड़ी कटौती

नई दिल्ली  Apple को लगा था कि iPhone Air अपने सुपर-थिन डिज़ाइन और प्रीमियम हल्की बॉडी की वजह से मार्केट में धूम मचा देगा. एप्पल ने इस साल जब iPhone 17 Series को लॉन्च किया था, तो कंपनी के ट्रेडिशनल मॉडल से ज्यादा अपने लाइनअप में शामिल हुए एक नए मॉडल iPhone Air की चर्चा हो रही थी. एप्पल ने दुनिया सबसे पतला फोन लॉन्च किया, जो दिखने में काफी शानदार, पतला और हल्का है. एप्पल को लगा था कि यूज़र्स को उनका यह स्लिम डिज़ाइन फोन काफी पसंद आएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. हाल ही में आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक iPhone Air की डिमांड पूरी तरह से फेल हो हई है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं. एप्पल डिवाइस के एक प्रसिद्ध एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के मुताबिक, कंपनी के सप्लाई चेन पार्टनर्स iPhone Air की प्रोडक्शन को 80% तक घटाने जा रहे हैं. इसके अलावा कई कंपोनेंट्स जिनका लीड टाइम लंबा है, उन्हें 2025 के आखिर तक बंद कर दिया जाएगा. एप्पल को क्यों लगा ऐसा झटका रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 और iPhone 17 Pro पहले से ही एप्पल के हाई-एंड यूज़र्स की जरूरतें पूरी कर रहे हैं. इस कारण iPhone Air के लिए एप्पल की कोई अलग ऑडियंस बची ही नहीं है. इसका मतलब साफ है कि एप्पल की आईफोन की लाइनअप में बेस, प्रो और प्रो मैक्स के अलावा चौथा स्लॉट यानी – Mini, Plus या Air – बार-बार फ्लॉप हो रहे हैं.   iPhone Variant Strategy नतीजा iPhone mini (5.4-inch) Compact lovers के लिए सेल्स बहुत कम iPhone Plus Affordable big-screen option उम्मीद पर खरा नहीं उतरा iPhone Air (5.6mm thin) हल्का, पतला, premium लुक Sales almost zero क्या कहती हैं नई रिपोर्ट्स?     Nikkei ने लिखा कि iPhone Air की "virtually no demand" है.     Japan’s Mizuho Securities का कहना है कि Apple ने 1 मिलियन यूनिट्स का प्रोडक्शन घटाया है.     Ming-Chi Kuo का कहना है कि 2026 की पहली तिमाही तक सप्लायर्स अपनी कैपेसिटी 80% तक कम कर देंगे. एप्पल का अगला कदम क्या होगा? अब एप्पल शायद अपना फोकस iPhone Air से हटाकर 2026 में लॉन्च होने वाले iPhone 18 lineup और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन (foldable iPhone) पर शिफ्ट कर सकता है. इसका मतलब है कि शायद एप्पल आने वाले साल में अपने नए “Air” का कॉन्सेप्ट बंद कर सकता है और अब एप्पल अपने आईफोन लाइनअप की चौथी पोजिशन को फोल्डेबल आईफोन या किसी नई कैटेगिरी में बदल सकती है. एप्पल को टक्कर देने वाली सैमसंग का हाल स्लिम स्मार्टफोन की फ्लॉप कहानी के मामले में एप्पल अकेली कंपनी नहीं है. सैमसंग ने भी अपना एक सुपर स्लिम स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसका नाम Galaxy S25 Edge है. इस फोन से सैमसंग को भी काफी शानदार उम्मीदें थी, लेकिन सेल्स इतनी खराब रहीं कि कंपनी ने इसका अगला वर्ज़न ही कैंसिल कर दिया. एप्पल और सैमसंग का ऐसा हाल देखकर समझ में आता है कि स्लिम और अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन की मांग काफी कम है.