samacharsecretary.com

56 साल की जेनिफर लोपेज ट्रोल हुईं छोटे कपड़े पहनने पर, लास वेगास शो में दिया आलोचकों को जवाब

लंदन  हॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक जेनिफर लोपेज सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में जेनिफर लोपेज ने लास वेगास के सीजर्स पैलेस में 'अप ऑल नाइट लाइव' शो किया. 56 साल की जेनिफर को अपनी बोल्डनेस और आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है. हालांकि, कई बार पॉप आइकन को हेटर्स का सामना भी करना पड़ता है. हाल ही में सिंगर ने उन क्रिटिक्स को जवाब दिया जो अक्सर उनकी फैशन चॉइस और अपीयरेंस पर कमेंट करते हैं. जेनिफर लोपेज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो ऑनलाइन ट्रोलिंग से बिल्कुल प्रभावित नहीं होतीं. जेनिफर ने हेटर्स को दिया जवाब लास वेगास में शो के दौरान, सिंगर जेनिफर लोपेज ने बीच में रुककर उन आलोचनाओं को सीधे जवाब किया, जो उन्हें उनके आउटफिट्स के बारे में मिलती रहती हैं. स्टेज पर खड़ी लोपेज ने उन टिप्पणियों का जिक्र किया, जो अक्सर उनपर की जाती हैं, जैसे कि 'वो हमेशा ऐसे ही क्यों कपड़े पहनती है?', 'वो अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े क्यों नहीं पहनती?', 'वो हमेशा नंगी क्यों रहती है?' सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने इस सभी बातों का एक मजेदार और आत्मविश्वासी जवाब देकर तुरंत दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने कहा, 'और मैं कहती हूं, ‘अगर तुम्हारे पास ये बॉडी होती, तो तुम भी नंगे रहते.' यह कमेंट सुनते ही दर्शकों से जोरदार तालियां बजाईं और चीयर करना शुरू कर दिया. इसके बाद लोपेज ने अपने हिट गानों की परफॉरमेंस जारी रखी, जिससे फैंस एनर्जाइज्ड हो गए. अपने सिग्नेचर स्टाइल को फॉलो करते हुए जेनिफर लोपेज ने 'Up All Night Live' कॉन्सर्ट के दौरान कई बोल्ड और ग्लैमरस आउटफिट्स पहने. उनके सबसे आकर्षक लुक्स में से एक था चमकदार ग्रीन बॉडीसूट, जिसमें फ्रिंज्ड बॉटम था. ये एक ऐसा एंसेंबल था, जो कई लोग डेयरिंग मानेंगे. अपनी वार्डरोब पर लगातार हो रही चर्चा पर बात करते हुए लोपेज ने माना कि वो आलोचनाओं को बस हंसकर टाल देती हैं और फैशन के जरिए खुद को फ्रीली एक्सप्रेस करना जारी रखती हैं. अपनी शादियों का उड़ाया मजाक जेनिफर लोपेज ने सिर्फ फैशन ट्रोल्स को ही नहीं संबोधित किया, बल्कि कॉन्सर्ट के दौरान खुद पर भी जोक किए. अपनी पिछली लास वेगास रेसिडेंसी 'All I Have' (जो 2016 से 2018 तक चली थी) का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर हल्के-फुल्के अंदाज में बात की. सिंगर ने कहा, 'वो तो पलक झपकते बीत गई, है ना? उन लोगों के लिए जो 10 साल पहले ओपनिंग नाइट पर थे. उस वक्त मेरी सिर्फ दो बार शादी हुई थी.' यह टिप्पणी सुनकर दर्शक हंस पड़े, क्योंकि लोपेज ने मजाकिया तरीके से माना कि बीते सालों में उनकी जिंदगी कैसे बदली है. अपने हल्के-फुल्के मोनोलॉग को जारी रखते हुए जेनिफर लोपेज ने मजाक किया कि कभी-कभी वो भूल जाती थीं कि उन्होंने कितनी बार शादी की है. खुद पर हंसते हुए उन्होंने कहा, 'ये खत्म हो गया और बस, बूम, सब ठीक है. सब अच्छा है. अच्छी खबर ये है कि मैं सीख रही हूं और ग्रो कर रही हूं. अभी हम अपनी हैप्पी एरा में हैं.' 2025 में जेनिफर लोपेज ने हॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर बेन एफ्लेक से तलाक को आधिकारिक रूप से फाइनल किया था. कपल ने जुलाई 2022 में शादी की थी. लेकिन लोपेज ने अगस्त 2024 में तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डाल दी. कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, फाइलिंग से पहले वे एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे थे. लोपेज और एफ्लेक का रिलेशनशिप 2000 के दौर से शुरू हुआ था. वे पहली बार मिले, प्यार में पड़े, सगाई की और फिर अलग हो गए थे. इसके बाद 2022 में दोनों का रोमांस फिर चर्चा में आया. बेन, जेनिफर के चौथे पति थे. अब दोनों अलग हो चुके हैं, लेकिन फिर भी साथ रोमांस करते दिख जाते हैं.

इंडिया पहुंचीं जे-लो: उदयपुर रॉयल वेडिंग में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

उदयपुर यूएस बेस्ड अरबपति राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की बेटी नेत्रा की उदयपुर में शाही शादी है, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड की नामचीन हस्तियां पहुंच चुकी हैं। जहां संगीत नाइट में रणवीर सिंह से लेकर वरुण धवन, कृति सेनन, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए, वहीं जेनिफर लोपेज भी इंडिया पहुंच चुकी हैं। वह नेत्रा मंटेना की शाही शादी में हिस्सा लेने आई हैं। नेत्रा की शादी वामसी गडिराजू हो रही है और दोनों अमेरिका के पॉपुलर कपल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शाही शादी पर खूब पैसा खर्च किया गया है और शादी में परफॉर्म करने आ रहे सेलिब्रिटीज को भी मोटी रकम दी गई है। इसमें जेनिफर लोपेज का भी नाम शामिल है। जेनिफर लोपेज जैसे ही इंडिया पहुंचीं, उन्हें एयरपोर्ट पर फैंस और पपाराजी ने घेर लिया। जेनिफर ने सबको फ्लाइंग किस की और स्माइल करते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जेनिफर की यह उदयपुर में पहली परफॉर्मेंस नहीं है। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में संजय हिंदूजा की शादी में परफॉर्म किया था। जेनिफर लोपेज के संजय हिंदुजा की शादी में ली थी इतनी फीस  एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर लोपेज जब साल 2015 में संजय हिंदुजा और अनुसूया महतानी की शादी में शामिल हुईं थीं। इसके लिए तब उन्होंने 6.5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं, अरबपति कपल- संजय और अनुसूया ने जेनिफर को लग्जरी कोहिनूर सूट में ठहराया था, जिसका एक रात का किराया 3 लाख रुपये बताया जाता है। इसके बाद साल 2016 में जेनिफर लोपेज पॉपुलर रूसी कपल Khadija Uzhakhova और Said Gutseriev की शादी में शामिल हुई थीं। खादिजा रूसी तेल व्यवसायी मिखाइल गुटसेरिएव के बेटे हैं। उन्होंने 20 साल की डेंटिस्ट स्टूडेंट से शादी की थी। इस शादी में शामिल होने के लिए जेनिफर लोपेज ने करीब 9 करोड़ रुपये प्रति घंटे के हिसाब से फीस ली थी। वहीं, 'ईटाइम्स' के मुताबिक, जेनिफर लोपेज ने साल 2011 में यूक्रेन के अरबपति Serhiy Taruta की बेटी की शादी में परफॉर्म करने के लिए 1 मिलियन डॉलर लिए थे। जगमंदिर आइलैंड पैलेस में नेत्रा मंटेना की शादी, 24 नवंबर तक कार्यक्रम मालूम हो कि नेत्रा और वामसी की शादी उदयपुर के पिछोला लेक के बीच बने जगमंदिर आइलैंड पैलेस में 23 नवंबर को होगी। उनकी शादी के कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेंगे। शादी की रस्मों की शुरुआत संगीत सेरिमनी से हुई थी, जिसे द लीला पैलेस में रखा गया था। नेत्रा और वामसी गडिराजू की संगीत नाइट को करण जौहर ने होस्ट किया था और पूरा मजमा रणवीर सिंह लूट ले गए। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे को 'व्हाट झुमका' गाने पर नचाया। बाद में बाकी मेहमानों को भी जमकर नचाया।