samacharsecretary.com

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! जांजगीर में 10 सितंबर को रोजगार मेला, 12वीं-BE पास कर सकेंगे आवेदन

जांजगीर-चांपा. जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर द्वारा शासकीय आईटीआई जांजगीर में गुरूवार 10 सितम्बर को प्रातः 11 से 3 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिसमें निजी क्षेत्र के 3 नियोजक उपस्थित रहेगें. कैरियर ट्री चेन्नई द्वारा ट्रेनी 150 पद, चैतन्य फाईनेंस इंडिया लिमिटेड रायगढ़ द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्टिव के 20 पद एवं भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वरा बीमा सखी के 20 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी. उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, बीई निर्धारित किया गया है. चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर, सक्ती, डभरा, व अन्य राज्य चेन्नई होगा. इच्छुक युवा जो उक्त रोजगार मेला में शामिल होना चाहते है वे अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों तथा जिला रोजगार कार्यालय के रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर रोजगार मेला में शामिल हो सकते है. उपमुख्यमंत्री साव ने लोरमी को बड़ी सौगात लोरमी. डिप्टी सीएम के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए लोरमी में जल और मृदा संरक्षण के लिए कुल 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 27 विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. पर्यावरण उपकार निधि के तहत स्वीकृत किए गए इन सभी विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य लोरमी क्षेत्र में गिरते जल स्तर को सुधारना और मिट्टी के कटाव को रोकना है. स्वीकृत कार्यों में नदियों और नालों के पानी को रोकने के लिए 16 नए चेक डैम का निर्माण किया जाएगा. आवागमन व सुरक्षा के दृष्टिकोण से ग्रामीण संपर्क को सुचारू बनाने के लिए 5 नई पुलियों और तटबंध सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण होगा. इस प्रकार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कुल 27 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं. इन विकास कार्यों के शुरू होने से न केवल स्थानीय किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा, बल्कि भू-जल स्तर में भी सुधार होगा. इसके अलावा बारिश के दिनों में जलभराव और मिट्टी के कटाव जैसी समस्याओं से भी ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी. स्थानीय निवासियों और किसानों ने इस निर्णय के लिए खुशी जताते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है.

छत्तीसगढ़ में 877 नौकरियों का मौका, जिला रोजगार मेले में आज सीधी भर्ती

रायपुर. अगर आप भी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है. राजधानी रायपुर में बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगने वाला है. यहां 877 पदों पर सीधी भर्ती होंगे. निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां इसमें शामिल होने वाली हैं. रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, सिविल लाइंस में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इच्छुक अभर्यितों को तय समय में शामिल होना अनिवार्य है. आज निजी क्षेत्र की कई कंपनियों में नौकरी पाने का शानदार मौका मिलेगा. अलग-अलग योग्यता और तकनीकी दक्षता वाले उम्मीदवारों की भी भर्ती होगी. कुल 877 पदों पर भर्ती की जाएगा. इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कम से कम आपको 10वीं पास होना जरूरी है. नौकरी के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई की योग्यता मांगी गई है. वहीं वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा और कृषि से संबंधित योग्यता रखने वाले भी के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे. ऑनलाइन आवेदन करना होगा जरूरी  नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी होगा. आप erojgar.cg.gov.in पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के जरिए पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं.

नौकरी की तलाश खत्म! जिला रोजगार मेले में 2347 तकनीकी और गैर-तकनीकी भर्तियां

दुर्ग. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग और छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसआईटी) के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई को एक विशाल जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक से मिली जानकारी के अनुसार, यह आयोजन शिवाजी नगर स्थित सीएसआईटी के परिसर में होगा। इस मेले के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों के 10 नियोजकों द्वारा कुल 2347 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्नातक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों जैसे एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग (जीएनएम / एएनएम) और पैरामेडिकल डिप्लोमा धारकों के लिए भी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, राजनांदगांव जॉब फेयर में 794 वैकेंसी

राजनांदगांव. अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका बन सकता है. वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग स्टाफ जैसे 794 पदों पर भर्ती होने जा रही है. इस मेजॉब फेयर में अलग-अलग प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिससे विभिन्न सेक्टर में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे. जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव  के माध्यम से बुधवार यानी 6 मई से सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी (150 गार्ड), टैंगो सिक्योरिटी (80 गार्ड), और अन्य संस्थाओं द्वारा सुपरवाइजर और फील्ड ऑफिसर के पद पर, एसआर हॉस्पिटल दुर्ग (नर्सिंग स्टाफ – 30 पद), स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर (केयर टेकर – 100 पद) के पद पर, स्मार्ट मीटर टेक्निशियन (40 पद), वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट (केवल महिला – 50 पद), फायरमेन, ड्राइवर और अकाउंटेंट के पद पर भर्ती की जाएगी.  आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है. मेले के दिन अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो अपने साथ लाने होंगे.  प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने अपील की है कि योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर), राजनांदगांव से संपर्क कर सकते हैं.

सरगुजा में आज से लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला

जशपुर. प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 और 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेला में सहभागिता के लिए ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है. ऐसे आवेदक जिन्होनें ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें है. एवं अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पर इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकतें है. अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जशपुर से सम्पर्क किया जा सकता है.

आईटीआई कोनी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला की शुरूआत

बिलासपुर. राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 12 एवं 13 फरवरी को सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक आईटीआई कोनी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शुरू किया गया है। 26 निजी कंपनियों द्वारा फायनेंस, एग्रीकल्चर, मैनेजमेंट, मेडिकल व फार्मेसी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाईल इंडस्ट्री, सर्विस टेक्निकल, मेनुफैक्चरिंग, सिक्यूरिटी सर्विस, इंश्योरेंस, आटोमोबाईल, ज्वेलेरी जैसे क्षेत्रों में लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार पंजीयन, ई रोजगार पोर्टल में आवेदक का ऑनलाईन मेला पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक आधार कार्ड, फोटो, बायोडाटा एवं निर्धारित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते है। मेले में शामिल होने एवं रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी www.eroj-gar.cg.gov.in एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कोनी से भी संपर्क किया जा सकता है।

रायपुर में तीन दिन चलेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के तत्वावधान में आगामी 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार (रायपुर) में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा की जाएगी। रोजगार मेले में अधिसूचित रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट Also Read – शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत…वीडियो वायरल https://erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदकों के लिए विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी प्रदान की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले से अब तक 2870 आवेदकों का सफलतापूर्वक पंजीयन हो चुका है। जिले के पंजीकृत आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तिथि 31 जनवरी 2026 को निर्धारित की गई है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि को रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लें एवं इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। मिली जानकारी के अनुसार इस मेला में तकनीकी और गैर तकनीकी 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के इच्छुक युवा 30 जनवरी को समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों एवं अनुभव प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र जमकोर में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने कई नामी कंपनियों के साथ हाथ मिलाए हैं ताकि युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। ऐसे में अब सरकार 15000 पदों पर भर्ती करने जा रही है। सबसे अहम बात ये है कि इन कंपनियों में नौकरी के लिए कोई परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। यानि सीधे इंटरव्यू के बाद युवाओं को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। गौरतलब है कि सीएम साय ने जब से सत्ता की कुर्सी संभाली है प्रदेश के गांव-गरीब और युवाओं के लिए काम कर रहे हैं। सत्ता में आते ही उन्होंने कई ऐसी योजनाएं बनाई है जो अंतिम व्यक्ति तक सीधे लाभ पहुंचा रही है। वहीं, अब सरकार ने हर ‘हाथ में रोजगार’ देने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 15000 पदों पर भर्ती करने जा रही है। सरकार की ये पहल युवाओं के लिए संजीवनी की तरह काम करेगी।