samacharsecretary.com

प्लेयर ऑफ द मैच के महारथियों की लिस्ट जारी, दिग्गजों के बीच जो रूट पड़े फीके

नई दिल्ली इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अहम पारी खेली। उन्होंने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 90 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 75 बनाए। इंग्लैंड ने 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। 35 वर्षीय रूट प्लेयर ऑफ मैच चुने गए और इतिहास रच दिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 27 अवॉर्ड हासिल किए हैं। रूच ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। पीटरसन ने 26 अवॉर्ड जीते।   रूट भले ही इंग्लैंड की ओर से इतिहास रचने में कामयाब रहे लेकिन अपने-अपने देश के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वालों की टॉप 10 लिस्ट में फिसड्डी हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के खाते में ना सिर्फ भारतीय टीम बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने अपने 24 साल लंबे करियर में कुल 76 अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। सिर्फ तीन प्लेयर ही 50 प्लस अवॉर्ड हासिल कर पाए हैं। सचिन के बाद श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 58 प्लेयर ऑफ द मैच पर कब्जा जमाया। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (57) तीसरे पायदान पर हैं। अपने-अपने देश के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वालों की टॉप 10 लिस्ट भारत – सचिन तेंदुलकर (76) श्रीलंका – सनथ जयसूर्या (58) साउथ अफ्रीका – जैक्स कैलिस (57) ऑस्ट्रेलिया – रिकी पोंटिंग (48) बांग्लादेश – शाकिब अल हसन (45) पाकिस्तान – शाहिद अफरीदी (43) वेस्टइंडीज – ब्रायन लारा (42) न्यूजीलैंड – मार्टिन गुप्टिल (34) जिम्बाब्वे – सिकंदर रजा (33) इंग्लैंड – जो रूट (27) दूसरे वनडे मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस गंवाने के बाद श्रीलंका को 49.3 ओवर में ढेर कर दिया। कप्तान चरिथ असलंका ने 45 और धनंजय डी सिल्वा ने 40 रनों का योगदान दिया। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। बतौर ओपन उतरे रेहान अहमद (13) छठे ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद, रूट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने बेन डकेट (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। जैकब बेथेल (6) का बल्ला नहीं चला। रूट ने कप्तान हैरी ब्रूक (42) के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। विकेटकीपर जोस बटलर (नाबाद 33) और विल जैक्स (नाबाद 8) ने इंग्लैंड को जीत की दहलीज पार कराई।  

जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में 41वां शतक, सिडनी में किया रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा

 सिडनी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के पांचवें एवं आखिरी मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच दूसरे दिन (5 जनवरी) रूट ने शतकीय पारी खेली. रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी में 15 चौकों की मदद से 242 गेंदों पर 160 रन बनाए. रूट ने इस दौरान 146 गेंदों पर शतक पूरा किया. रूट के टेस्ट करियर का ये 41वां शतक रहा. जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. रूट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली. पोंटिंग ने भी टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक जड़े थे. जैक्स कैलिस और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही इन दोनों से ज्यादा टेस्ट लगा पाए थे. इस फॉर्मेट में कैलिस ने 45 और सचिन ने 51 शतक लगाए. रूट ने बता दिया है कि मौजूदा दौर के वो बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज हैं. एक्टिव बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ (36) और केन विलियमसन (33) तो रूट से काफी पीछे हैं. पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त होने के बाद जो रूट 72 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन उन्होंने बेहतर गेंदबाजी और असमान उछाल वाली पिच के बावजूद बिना किसी परेशानी के अपनी पारी को आगे बढ़ाया. दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक (84), बेन स्टोक्स (0) और जेमी स्मिथ (46) के विकेट गिरे, लेकिन रूट ने संयम बनाए रखा और यादगार पारी खेलने में कामयाब रहे. टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक 51- सचिन तेंदुलकर (भारत) 45- जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका) 41- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 41- जो रूट (इंग्लैंड) 38- कुमार संगकारा (श्रीलंका) यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जो रूट का दूसरा टेस्ट शतक रहा. ये दोनों शतक उन्होंने मौजूदा सीरीज में बनाए हैं. हैरानी की बात यह है कि इससे पहले तक ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 14 टेस्ट मैचों में वह एक भी शतक नहीं लगा पाए थे.  2021 से लेकर अब तक रूट टेस्ट क्रिकेट में 24 शतक जड़ चुके हैं. पांच मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 3-1 से पीछे है, लेकिन सिडनी टेस्ट में जीत से टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 में 12 अहम अंक मिल सकते हैं. इंग्लैंड इस समय नौ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है. 2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक 24- जो रूट (इंग्लैंड) 10- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 10- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 10- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) 10- शुभमन गिल (भारत) इंग्लैंड के लिए विदेशी एशेज सीरीज में सर्वाधिक शतक (1994-95 से) 3- माइकल वॉन (2002/03) 3- एलिस्टेयर कुक (2010/11) 2- जोनाथन ट्रॉट (2010/11) 2- जो रूट (2025/26)  

जो रूट ने रचा इतिहास, सबसे कम पारियों में 22000 रन; टॉप-2 में भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला इंग्लैंड ने चार विकेट से अपने नाम किया और शृंखला की पहली जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इंग्लैंड ने लगभग 15 साल के बाद टेस्ट मैच में जीत हासिल की। सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भले ही इंग्लैंड ने जीत हासिल की, लेकिन टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रूट ने इस मैच में पहली पारी में जहां शून्य पर आउट हुए, वहीं दूसरी पारी में 15 रनों का योगदान देकर पवेलियन लौटे। रूट ने इन 15 रनों की मदद से एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो रूट अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 22000 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।   रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 501 पारियों में 22000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है, वहीं ब्रायन लारा ने यह रिकॉर्ड 511 पारियों में अपने नाम किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 22000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 462 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 493 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 22000 हजार रन पूरे किए थे। इस सूची में टॉप-5 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोटिंग पांचवें स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 22000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज विराट कोहली- 462 पारियां सचिन तेंदुलकर- 493 पारियां जो रूट-501 पारियां ब्रायन लारा-511 पारियां रिकी पोंटिंग-514 पारियां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले 8 बल्लेबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की थी। रूट ने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में भी अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है, क्योंकि इंग्लैंड के लंबे क्रिकेट इतिहास में वे पहले बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रन बनाने का कारनामा किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची सचिन तेंदुलकर-34357 रन कुमार संगाकारा-28016 रन विराट कोहली-27975 रन रिकी पोंटिंग-27483 रन महेला जयवर्धने-25957 रन जैक कैलिस- 25534 रन राहुल द्रविड़-24208 रन ब्रायन लारा-22358 रन जो रूट- 22000 रन जो रूट के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 380 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसकी 501 पारियों में 50 की औसत से 22000 रन बनाए हैं। रूट ने अपने करियर में अब तक कुल 59 शतक और 114 अर्धशतक लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 262 रन है। उन्होंने अपने करियर में 162 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 40 शतकों और 66 अर्धशतकों की मदद से 13777 रन बनाए हैं। वनडे में 186 मैच खेले हैं, जिसमें 19 शतक और 43 अर्धशतक की मदद से 7330 रन बनाए हैं। 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 30 पारियों में रूट ने 893 रन बनाए हैं।  

वनडे क्रिकेट में जो रूट का दबदबा: सबसे ज्यादा रन, रोहित-कोहली की भी टॉप-10 में एंट्री

नई दिल्ली  आईसीसी रैंकिंग्स में जो रूट दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज हैं। वे लंबे समय से इस पोजीशन पर बने हुए हैं। हालांकि, साल 2025 जो रूट के लिए टेस्ट में नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में शानदार गुजरा है। जो रूट साल 2025 में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सामान्य तौर पर रूट के बारे में यह माना जाता है कि वे क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी अपना जलवा बिखेरा है। जो रूट ने साल 2025 में कुल 15 वनडे मैच खेले, जिसकी सभी 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 57.71 की शानदार औसत के साथ 808 रन बनाए हैं। इस साल उनके बल्ले से वनडे क्रिकेट में 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। जो रूट के बाद डैरिल मिचेल नंबर दो पर हैं। मिचेल ने 17 वनडे मैचों की 16 पारियों में 54.35 की औसत से 761 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से हैं, जिन्होंने 73.50 की शानदार औसत से 11 वनडे मैचों की 11 पारियों में 735 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके(706), वेस्टइंडीज के साई होप (670), पाकिस्तान के सलमान अली आगा (667) और अमेरिका के मिलिंद कुमार (652) क्रमश: चौथे, पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं। साल 2025 में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम भी टॉप-10 में शामिल हैं। विराट कोहली इस सूची में 8वें स्थान पर हैं, वहीं रोहित शर्मा 9वें नंबर पर मौजूद हैं। बता दें कि विराट कोहली ने साल 2025 में कुल 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी सभी 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 65.10 की औसत से 651 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के लिए भी यह साल अच्छा गुजरा है। उन्होंने 2025 में कुल 14 वनडे पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 50.00 की औसत से 650 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 2025 में वनडे में 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं, वहीं रोहित शर्मा के नाम 2 शतक और 2 अर्धशतक हैं। वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 10वें नंबर पर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र हैं। उन्होंने इस साल 14 मैचों में 604 रन बनाए हैं। इस दौरान रवींद्र की औसत 43.14 की रही है।  

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज को मिली बहुत बड़ी वॉर्निंग, विराट कोहली जैसे झटका जो रूट को भी लगेगा

इंग्लैंड  इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को बहुत बड़ी वॉर्निंग दी है। उन्होंने कहा कि अगर रूट का एशेज में प्रदर्शन खराब रहा तो विराट कोहली की तरह उनके करियर को भी झटका लग सकता है। इंग्लैंड को 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेलनी है। रूट का अभी तक ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 27 पारियों में 5.68 की औसत से 892 रन बनाए हैं। बता दें कि भारत के स्टार बल्लेबाज कोहली को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर काफी परेशानी हुई थी। यह उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज साबित हुई। उन्होंने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। पनेसर ने कहा, “यह वास्तव में इस बात पर निर्भर करता है कि अगला साल उनके लिए कैसा रहेगा, एशेज कैसी रहेगी, हमने विराट कोहली के साथ बहुत कुछ देखा है। कोहली ऑस्ट्रेलिया गए और उन्हें समझ नहीं आया कि चौथे, पांचवें स्टंप के बाहर की गेंदों का क्या करें। मुझे लगता है कि इसी वजह से उन्होंने या सामूहिक रूप से संन्यास लेने का फैसला किया। अगर जो रूट की एशेज सीरीज अच्छी नहीं रही और वो उनके लिए बहुत बुरी रही तो अचानक एक सीरीज में ही खेल पूरी तरह बदल जाएगा। इंग्लैंड टीम के कोच, कप्तान को पद गंवाना पड़ सकता है। अगर यह बहुत खराब सीरीज रही तो कुछ चीजें हो सकती हैं। अचानक लोग सवाल करने लगते हैं, क्या उनका बेस्ट निकल गया है? इसलिए जब आप ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो यह बहुत अहम है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अच्छे हैं, आपको ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।” रूट टेस्ट क्रिकेट में 13453 रन बना चुके हैं, जिसमें 39 शतक शमिल हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में कोई शतक नहीं लगाया है। पनेसर का मानना है कि आगामी एशेज सीरीज में रूट के लिए ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी सतहों पर शतकीय सूखा समाप्त करना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, "यह उनके लिए बहुत मुश्किल होने वाला है क्योंकि उन्हें एक मजबूत ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का सामना करना होगा और यह शायद अब तक के सबसे मजबूत बॉलिंग अटैक में से एक है। लेकिन उन्होंने जिस तरह का फॉर्म उन्होंने दिखाया है और जो रन बना रहे हैं, वह शायद शतक बनाना चाहेंगे। मुझे यकीन है कि एक टेस्ट मैच ऐसा जरूर होगा जहां विकेट ज्यादा उछाल वाला नहीं होगा, शायद एडिलेड या मेलबर्न में, परिस्थितियों के हिसाब से उसमें उतनी तेजी नहीं होगी। उनके पास मौका है मगर मुझे लगता है कि थोड़ी उछाल वाली या तेज गेंदबाजी उनके लिए थोड़ी मुश्किल खड़ी करेगी।"  

धोनी से गिल तक हुए फेल, जो रूट का जलवा सब पर पड़ा भारी!

नई दिल्ली जो रूट को भारतीय टीम के खिलाफ खेलना पसंद है। खासकर टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का बल्ला अलग आग उगलता है। हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो रूट के इस प्रकोप से न एमएस धोनी बच सके, न विराट कोहली और न ही शुभमन गिल। हर किसी की टीम के खिलाफ उन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाए हैं। हालांकि, एक सीजन वे 400 रन भी एक सीरीज में नहीं बना सके थे। वह भी विराट कोहली की कप्तानी में खेली गई थी, लेकिन कम से कम एक सीरीज में उन्होंने 500 प्लस रन विराट के खिलाफ बनाए हैं। दरअसल, जो रूट ने घर पर एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ 2014 में, विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टेस्ट टीम के खिलाफ 2021 में और अब 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ 500+ रन बनाकर करिश्मा कर दिखाया है। हालांकि, 2018 की टेस्ट सीरीज में जो रूट विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ 400 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। उस साल 5 मैचों की 9 पारियों में उन्होंने सिर्फ 319 रन बनाए थे। उस सीरीज को 4-1 से इंग्लैंड ने ही जीता था। जो रूट के बल्ले से साल 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की 7 पारियों में 518 रन निकले थे, जबकि 2021 में 4 मैचों की 7 पारियों में उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ 564 रन बनाए थे। 2025 में 5 मैचों की 9 पारियों में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ 537 रन बनाए हैं। हर एक साल उन्होंने कम से कम 2 शतक 2014, 2021 और 2025 में जड़े हैं। ये दर्शाता है कि वह लंबे समय से भारत के खिलाफ अपना 100 पर्सेंट दे रहे हैं।  

जो रूट का शानदार शतक, इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में बनाए 544 रन पर 7 विकेट

मैनचेस्टर   भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जारी है. इस मुकाबले में तीसरे दिन (25 जुलाई) का खेल समाप्त हो चुका है. तीसरे दिन स्टम्प तक इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 544 रन बनाए और उसके 7 विकेट गिरे हैं. बेन स्टोक्स 77 और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर नॉटआउट हैं. इंग्लैंड की लीड अब 186 रनों की हो चुकी है. मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे. इंग्लिश टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है. ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' बन चुका है. अगर भारतीय टीम यह मुकाबला हार जाती है तो इंग्लैंड सीरीज अपने नाम कर लेगा. इंग्लैंड की पहली पारी में बेन डकेट और जैक क्राउली ने मिलकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की पार्टनरशिप हुई. बेन डकेट ने 100 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे. वहीं जैक क्राउली ने 84 रनों का योगदान दिया, जिसमें 13 चौके के आलावा एक सिक्स शामिल रहा. रवींद्र जडेजा ने जैक क्राउली को चलता किया, वहीं अंशुल कम्बोज ने डकेट का विकेट लिया. तीसरे दिन के खेल में भारतीय गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पहला सेशन उसके लिए काफी खराब रहा. पहले सेशन में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए. इस दौरान जो रूट और ओली पोप ने भारतीय टीम को कोई मौका ही नहीं दिया. रूट ने जहां 6 चौके की मदद से 99 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं पोप ने 50 रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 93 गेंदें लीं और 6 चौके लगाए. लंच के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने बैक टू बैक दो विकेट झटके. सुंदर ने सबसे पहले ओली पोप को आउट किया, जिन्होंने 71 रन बनाए. पोप और जो रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए 144 रनों की पार्टनरशिप हुई. फिर सुंदर ने हैरी ब्रूक को 3 रनों के निजी स्कोर पर स्टम्प आउट कराया. यहां से जो रूट और बेन स्टोक्स ने पारी को आगे बढ़ाया और शतकीय पार्टनरशिप की है.  रूट ने 178 गेंदों पर शतक पूरा किया. 34 वर्षीय रूट के टेस्ट करियर का ये 38वां और भारत के खिलाफ 12वां शतक रहा. उधर बेन स्टोक्स ने भी 97 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. हालांकि स्टोक्स 66 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए. स्टोक्स को क्रैम्प आ गया था और वो लंगड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम में गए. इंग्लैंड का पांचवां विकेट जो रूट के रूप में गिरा जो 150 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की बॉल पर स्टम्प आउट हुए. रूट ने 248 गेंदों की पारी में 14 चौके लगाए. जेमी स्मिथ (9 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. फिर मोहम्मद सिराज ने क्रिस वोक्स (4 रन) को बोल्ड कर दिया. वोक्स के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स फिर से बैटिंग करने उतरे. स्टोक्स और लियाम डॉसन ने मिलकर तीसरे दिन इंग्लैंड को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

जो रूट ने मचाया धमाल, द्रविड़-कैलिस को पीछे छोड़ा – अब इतिहास रचने से एक कदम दूर

मैनचेस्टर भारत के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (25 जुलाई) जो रूट ने शानदार बैटिंग की है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. इस मुकाबले से पहले जो रूट पांचवें स्थान पर थे, लेकिन अब उन्होंने राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस को पछाड़ दिया है. भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 13288 रन बनाए थे. इस दौरान द्रविड़ 164 टेस्ट मैच खेले थे और उनका औसत 52.31 रहा था. वहीं साउथ अफ्रीकी दिग्गज जैक्स कैलिस के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 13289 रन निकले थे. कैलिस ने 166 टेस्ट मैच खेले और उनका एवरेज 55.37 रहा. अब जो रूट के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकलने का शानदार मौका है. पोंटिग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 51.85 की औसत से 13378 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बनाए. सचिन ने भारतीय टीम के लिए 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके नाम पर 53.78 के एवरेज से 15921 रन दर्ज हैं. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए. टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन 15921- सचिन तेंदुलकर (भारत) 13378- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 13290*- जो रूट (इंग्लैंड) 13289- जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका) 13288- राहुल द्रविड़ (भारत) 12472- एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड) 12400- कुमार संगकारा (श्रीलंका) 11953- ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 11867- शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) 11814- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 34 साल के जो रूट का ये इंग्लैंड के लिए 157वां टेस्ट मैच है. इस मुकाबले से पहले तक जो रूट ने 156 टेस्ट मैचों में 50.80 की औसत से 13259 रन बनाए थे, जिसमें 37 शतक और 66 अर्धशतक शामिल रहे. जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 3000 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. वो ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के विरुद्ध क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 3 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम मेजबान को जल्दी से जल्दी आउट करना चाहेंगे. दूसरे दिन भारत की पहली पारी 358 रन पर सिमट गई थी. जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 225 रन बनाए थे. भारत के पहली पारी से अब मेजबान 133 रन पीछे हैं. तीसरे दिन नजर स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर रहेगी. पहला सेशन इंग्लैंड के नाम ओली पोप और जो रूट ने तीसरे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के नाम कर दिया है. इन दोनों बैटर्स ने शुक्रवार को पहले सेशन में 107 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गिरने दिया है. लंचब्रेक के समय ओली पोप 70 और जो रूट 63 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड: 332/2 जो रूट की फिफ्टी ओली पोप के बाद जो रूट ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रूट ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर एक रन लेकर फिफ्टी बनाई. यह उनका 67वां टेस्ट अर्धशतक है. ओली पोप का अर्धशतक ओली पोप ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने रवींद्र जडेजा की गेंद पर सिंगल लेकर 50 रन का आंकड़ा पूरा किया. पोप का यह 16वां टेस्ट अर्धशतक है. पहले घंटे में बने 41 रन चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन विकेट नहीं ले सके. भारत ने इस सेशन में 13 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें इंग्लैंड ने 41 रन बनाए. यकीनन आंकड़े इंग्लैंड के पक्ष में है लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस दौरान जो रूट और ओली पोप को बार-बार बीट किया. यह बात आंकड़े नहीं बताते. जो रूट ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा जो रूट ने टेस्ट मैचों में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस को पीछे छोड़ दिया है. जो रूट चौथे टेस्ट में 30वां रन लेते ही राहुल द्रविड़ (13288) से आगे निकल गए. रूट ने इसके बाद जैसे ही एक रन और बनाया तो जैक कैलिस (13289) उनसे पीछे छूट गए. अब रूट से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (13378) और रिकी पोंटिंग (13289) ही बचे हैं. इंग्लैंड के 250 रन पूरे इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 250 रन पूरे कर लिए हैं. तीसरे दिन के पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की है. इन दोनों ने जो रूट और ओली पोप को खूब परेशान किया लेकिन विकेट नहीं ले सके. इंग्लैंड ने तीसरे दिन 2 विकेट पर 225 रन से आगे खेलना शुरू किया है. शार्दुल ठाकुर ने शुरू किया दिन का पहला ओवर चौथे दिन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. भारत ने गेंदबाजी की शुरुआत शार्दुल ठाकुर से कराई है. दिन का दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने किया. पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा को यह बात पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि यह निगेटिव स्ट्रेटजी है. नेहरा ने कहा कि आप पहला ओवर शार्दुल ठाकुर को नहीं दे सकते. ऐसा नहीं है कि वे विकेट नहीं ले सकते लेकिन यह सोच खराब है. मैनचेस्टर टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार फिफ्टी जमाई लेकिन वो इसे शतक में नहीं बदल पाए. केएल राहुल 41 रन पर आउट हुए और अर्धशतक से चूक गए. करुण नायर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए साई सुदर्शन ने 61 रन की पारी खेली. चोटिल होकर मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत ने वापसी की और दर्द में भी फिफ्टी जमाकर टीम को 358 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.  

द्रविड़-पोंटिंग को पीछे छोड़ने की तैयारी में रूट, मैनचेस्टर में लिख सकते हैं नया अध्याय

मैनचेस्टर  इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट इस समय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके पास अब दूसरे स्थान तक पहुंचने का सुनहरा मौका है. यह अवसर उन्हें आज से भारत के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में मिलेगा. फिलहाल रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. रूट को द्रविड़ और कैलिस को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 31 रन चाहिए, जबकि पोंटिंग को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आने के लिए कुल 120 रन बनाने होंगे. हालांकि वह अब भी सचिन तेंदुलकर के 15921 टेस्ट रन के ऑल-टाइम रिकॉर्ड से 2663 रन पीछे हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रूट इस टेस्ट में कई मील के पत्थर छू सकते हैं. जो रूट का मैनचेस्टर में शानदार रिकॉर्ड रूट का ओल्ड ट्रैफर्ड में रिकॉर्ड भी शानदार है. उन्होंने यहां 11 मैचों में 65.20 की औसत से 978 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन (इतिहास में) * सचिन तेंदुलकर (भारत) – 15,921 रन (200 मैच) * रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,378 रन (168 मैच) * जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 13,289 रन (166 मैच) * राहुल द्रविड़ (भारत) – 13,288 रन (164 मैच) * जो रूट (इंग्लैंड) – 13,259 रन (156 मैच) रैंकिंग में फिर नंबर 1 बने रूट रूट ने हाल ही में आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान फिर से हासिल कर लिया है. उन्होंने कुछ समय के लिए यह स्थान हैरी ब्रुक को गंवा दिया था, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार 104 और फिर 40 रनों की पारी के बाद उन्होंने टॉप रैंकिंग पर वापसी की. इसी टेस्ट में उनके 37वें टेस्ट शतक ने उन्हें राहुल द्रविड़ से आगे निकालते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया. इसके अलावा, रूट अब केवल चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं, बाकी तीन नाम हैं: सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने, और जैक्स कैलिस.