samacharsecretary.com

गोवा में एक होटल में ठहरे Kartik Aaryan और मिस्ट्री गर्ल, फैंस ने लगाया नया कनेक्शन

मुंबई  कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हाल ही में गोवा में छुट्टियां बिताने गए थे। यहां से एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जोकि किसी अन्य कारण से वायरल होने लगी। रेडिट यूजर्स ने दावा किया कि कार्तिक वहां किसी लड़की के साथ थे। फोटो में मैच हो रहा था बैकग्राउंड उनकी फोटो करीना कुबिलियुते नाम की एक लड़की की तस्वीर के बैकग्राउंड से मैच हो रही थी जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी करते हैं। हालांकि करीना ने तुरंत इस अफवाह का खंडन किया था। अब यूजर्स ने दोनों के साथ होने का एक और कारण ढूंढ़ लिया है। खबरें आ रही हैं कि दोनों एक ही होटल में ठहरे थे। गोवा में साथ मना रहे थे छुट्टियां यूजर्स ने दोनों तस्वीरों में एक जैसे बीच लाउंजर, मिलते-जुलते तौलिये के पैटर्न और यहां तक कि बैकग्राउंड में दिख रहे वॉलीबॉल कोर्ट में समानता दिखने के बाद ऐसा दावा किया। कई रेडिट यूजर्स ने अनुमान लगाया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे थे। यह भी दावा किया गया कि कार्तिक और करीना ने कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो किया था, लेकिन जैसे ही अफवाहें तेज हुईं, उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। बाद में करीना ने दी थी सफाई बढ़ती अटकलों के बीच, करीना ने भी अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट करते हुए एक मैसेज लिखा और सफाई दी। उन्होंने लिखा, "मैं कार्तिक को नहीं जानती!" बाद में उन्होंने इसे अपडेट करते हुए लिखा, "मैं कार्तिक को नहीं जानती, मैं उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं, मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हूं।" इस सीधे-सादे स्पष्टीकरण का मकसद पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाई डेटिंग की अटकलों को खत्म करना था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।  

हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में सितारों की चमक, कार्तिक आर्यन से सान्या मल्होत्रा तक जमकर थिरके सेलेब्स

मुंबई बीते रविवार की रात मुंबई में सिंगर हिमेश रेशमिया का म्यूजिक कॉन्सर्ट था, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। कार्तिक आर्यन, मुनव्वर फारूकी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा आदि सेलेब्स पहुंचे और उन्होंने खूब आनंद लिया। अब उनके डांस और एंजाय करने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। देखें वीडियो। कार्तिक आर्यन स्टेज पर पहुंचे एक वायरल वीडियो में हिमेश रेशमिया कहते हैं कि आपके सामने आ रहे हैं…। इसके बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टेज पर आते हैं और दर्शक उन्हें देख खूब उत्साहित हो जाते हैं। फिर वह हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार करते हैं। आगे वीडियो में दिखता है कि हिमेश और कार्तिक आर्यन एक-दूसरे के गले लगते हैं। इस वीडियो को नेटिजंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपना प्यार दे रहे हैं। जमकर झूमे सितारे एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉन्सर्ट में मौजूद सितारे गाने का आनंद लेते हुए झूम रहे हैं। वीडियो में हुमा कुरैशी, रचित सिंह, सान्या मल्होत्रा, मुनव्वर फारूकी, फातिमा सना शेख, जैसे आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी जश्न में सराबोर दिख रहे हैं।   ये वीडियोज भी आए सामने कुछ और वडियोज भी सामने आए हैं। एक में अभिनेत्री फातिमा सना शेख अनोखे अंदाज में सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वहीं कुछ वीडियोज में सितारे आपस में मिलते-जुलते दिख रहे हैं।

भूल भुलैया 3′ की पहली वर्षगांठ पर कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘नागज़िला’ की शूटिंग!

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 3' की पहली वर्षगांठ पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग! शुरू कर दी है। ‘भूल भुलैया 3’ के सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद युवा सितारों में से एक बन चुके कार्तिक आर्यन ने अपनी इस फिल्म की पहली वर्षगांठ पर अपने करियर का एक नया सिनेमाई अध्याय शुरूते हुए अपनी नई क्रीचर-कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। कार्तिक आर्यन ने आज सुबह ही अपने दर्शकों को यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की मुहूर्त शॉट की झलकियों के साथ साझा की है। इसमें वह क्लैपबोर्ड पकड़े मुस्कराते हुए नज़र आ रहे हैं और उनकी मोहक मुस्कान सब कुछ कह रही है।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, "भूल भुलैया 3 को हुए एक साल और नागजिला की हुई शुरुआत। हर हर महादेव। 14th अगस्त 2026” ‘नागज़िला’, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, एक जॉनर-बेंडिंग एंटरटेनर है, जिसमें रोमांचक क्रीचर थ्रिल्स को कार्तिक आर्यन की पहचान बन चुके ह्यूमर और आकर्षण के साथ जोड़ा गया है।‘भूल भुलैया 3’ में रहस्यमयी और गंभीर रूह बाबा का किरदार निभाने के बाद, अब कार्तिक एक ऐसी अनोखी दुनिया में कदम रख रहे हैं जो पौराणिकता, शरारत और धमाकेदार मनोरंजन से भरी हुई है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ इस साल 31 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह अनुराग बसु की एक संगीतमय प्रेम कहानी में भी नज़र आएँगे।  

‘चंदू चैम्पियन’ के लिये कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर मुरलीकांत पेटकर ने लुटाया प्यार

  मुंबई,  फिलम 'चंदू चैम्पियन' के रील हीरो कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर ने अपना प्यार लुटाया है। कार्तिक आर्यन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए 'चंदू चैंपियन' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। इस बड़ी उपलब्धि पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिनमें असली हीरो मुरलीकांत पेटकर का नाम भी शामिल है। कार्तिक आर्यन ने फिल्म चंदू चैंपियन में मुरलीकांत पेटकर बनने के लिए अपना दिल, जान और अथक मेहनत झोंक दी। उन्होंने गहन शारीरिक परिवर्तन, कड़ी ट्रेनिंग और भावनात्मक तैयारी के ज़रिए इस किरदार को जिया। उन्होंने न सिर्फ़ भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट की दृढ़ता को, बल्कि उनके अदम्य जज़्बे को भी पर्दे पर सजीव कर दिया। जिस जीवित किंवदंती की प्रेरक कहानी को कार्तिक ने पर्दे पर जीवंत किया, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कार्तिक की तारीफ़ की। कार्तिक की तस्वीर साझा करते हुए मुरलीकांत ने लिखा, “कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन फिल्म के लिए 70वें फिल्मफेयर अवार्ड 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! यह आपकी पहली फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में जीत है और वास्तव में आपके करियर का बेहद खास पल है। आपकी प्रतिभा और समर्पण इस उपलब्धि में झलकता है, और यह सम्मान आप पूरी तरह डिज़र्व करते हैं।निर्देशक कबीर खान को भी दिल से बधाई, जिन्होंने इतनी जुनून और दृष्टि के साथ इस प्रेरणादायक फिल्म का निर्देशन किया। आपकी मेहनत और रचनात्मकता ने सिनेमा पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। आप दोनों को आगे भी अपार सफलता और कई और पुरस्कारों की शुभकामनाएं!” कार्तिक आर्यन, अब करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी में नज़र आएंगे, जो उनकी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पहली फिल्म होगी। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी और बहुप्रतीक्षित नागज़िला भी लाइनअप में हैं।  

कबीर खान ने चंदू चैंपियन का सिर्फ़ निर्देशन नहीं किया, बल्कि मुझे एक कलाकार के रूप में बदल दिया : कार्तिक आर्यन

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि कबीर खान ने फिल्म चंदू चैंपियन का सिर्फ़ निर्देशन नहीं किया, बल्कि उन्हें एक कलाकार के रूप में बदल दिया। कार्तिक आर्यन, भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद सितारों में से एक हैं। उन्होंने अब आधिकारिक रूप से फ़िल्मफ़ेयर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।कार्तिक आर्यन ने कबीर ख़ान निर्देशित फ़िल्म 'चंदू चैंपियन' में अपने दमदार और रूपांतरकारी प्रदर्शन के लिए अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएँ साझा करते हुए लिखा, “चैंपियन गिरता है… पर रुकता नहीं।”, “कुछ पल सपने जैसे लगते हैं… और यह उनमें से एक था। मेरा पहला फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड 'चंदू चैंपियन' के लिए। टीवी पर सिर्फ़ ‘ब्लैक लेडी’ को देखा करता था, और आज उसे हाथों में थामना… यह उन सब सपने देखने वालों के लिए है जो कभी हार नहीं मानते।” कार्तिक ने अपने निर्देशक कबीर ख़ान के प्रति भी गहरी कृतज्ञता जताई, उन्हें “सच्चाई, भावना और ताकत से भरे फ़िल्मकार बताते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ़ निर्देशन नहीं किया, बल्कि उन्हें एक कलाकार के रूप में “बदल” दिया। उन्होंने निर्माताओं साजिद नाडियाडवाला और वर्धा ख़ान नाडियाडवाला को भी उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही सुदीप चटर्जी को हर फ़्रेम में भावना भरने के लिए और प्रीतम को फ़िल्म में आत्मिक संगीत देने के लिए शुक्रिया कहा। सबसे भावुक पल तब आया जब कार्तिक ने यह अवॉर्ड वास्तविक हीरो मुरलीकांत पेटकर जी को समर्पित किया, जिनकी प्रेरणादायक यात्रा आज भी लाखों लोगों को आगे बढ़ने की ताकत देती है। कार्तिक जल्द ही करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही रोमांटिक कॉमेडी 'तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी' में नज़र आएंगे। इसके अलावा, उनकी आनेवाली फिल्मों में अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी और बहुप्रतीक्षित फ़िल्म नागज़िला भी शामिल है।