samacharsecretary.com

16 पुलिस थाने एवं कार्यालयों को मिला आईएसओ प्रमाणन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप कटनी जिले के 13 पुलिस थाने, 02 अनुविभागीय पुलिस कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयको अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली विकसित करने पर आईएसओ (ISO) प्रमाणन प्राप्त हुआ है।जनशिकायतों का निर्धारित समय पर निराकरण, अपराधियों को पकडऩे, थाने के रखरखाव और रिकार्ड कम्प्यूटराइज्ड होने के अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने पर यह प्रमाण पत्र जारी हुआ है। इससे कटनी जिले की प्रदेशभर में अलग ही पहचान बन गई है। 29 जून को आयोजित समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन  प्रमोद वर्मा, कलेक्टर कटनी  आशीष तिवारी तथा पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रमाणन प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर परखी गई पुलिस कार्यप्रणाली आईएसओ प्रमाणन के लिए पुलिस थानों एवं कार्यालयों का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों कीव्यवहार कुशलता, शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण, समयबद्ध एफआईआर पंजीयन, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता, महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक व्यवस्थाएं, अभिलेखों एवं रजिस्टरों का वैज्ञानिक एवं अद्यतन संधारण, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, जप्ती माल एवं अपराध संबंधी अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव, सीसीटीएनएस के माध्यम से सूचना का आदान-प्रदान, ऑनलाइन एफआईआर एवं उसकी समयबद्ध उपलब्धता, शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की नियमित जानकारी, उत्तरदायित्व निर्धारण, पारदर्शिता, स्वच्छ एवं सुरक्षित कार्यस्थल तथा सतत गुणवत्ता सुधार जैसे विभिन्न मानकों का गहन परीक्षण किया गया। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कटनी पुलिस की पुलिस इकाइयों एवं कार्यालयों ने आईएसओ प्रमाणन प्राप्त किया। इन्हें मिला आइएसओ प्रमाणन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिसकार्यालय विजयराघवगढ़ एवं स्लीमनाबाद, थाना कोतवाली, थाना कुठला, थाना माधवनगर, थाना यातायात, थाना एनकेजे, थाना स्लीमनाबाद, थाना उमरिया पान, थाना बहोरीबंद, थाना ढीमरखेड़ा, थाना रीठी, थाना बड़वारा, थाना बरही एवं थाना विजयराघवगढ़ को आईएसओ प्रमाणन प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग, आधुनिक प्रबंधन प्रणाली तथा सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि न केवल कटनी पुलिस, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय है और जनसेवा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल पुलिस को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल सिद्ध होगी।  

कटनी पुलिस महकमे में shake-up, आदेश के साथ 28 का तबादला

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 28 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न आरक्षित केंद्र, पुलिस चौकियों एवं थानों में पदस्थ कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला आदेश के तहत आरक्षित केंद्र कटनी में पदस्थ कई प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं महिला आरक्षक को कोतवाली, यातायात थाना, माधवनगर, बरही, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद सहित अन्य थानों एवं पुलिस चौकियों में पदस्थ किया गया है। वहीं कुछ कर्मचारियों को पुलिस चौकी से आरक्षित केंद्र तथा कार्यालय पुलिस उप अधीक्षक/मुख्यालय में भी पदस्थापना दी गई है। आगामी आदेश तक प्रभावशाली रहेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे। संबंधित सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। बताया जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाना है। इनका हुआ तबादला सूबेदार सोनम उईके रक्षित केन्द्र से थाना यातायात, कार्य. सउनि सतीश भगत रक्षित केन्द्र से चौकी झिंझरी, प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला रक्षित केन्द्र से रंगनाथ नगर, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा रक्षित केन्द्र से थाना कुठला तबादला किया गया। इसी प्रकार प्रधान आरक्षक चंदा ठाकुर को रक्षित केंद्र से थाना विजयराघवगढ़, नीतीश डोंगरे को रक्षित केंद्र से थाना बड़वारा, प्रधान आरक्षक अखिलेश दीक्षित को रक्षित केंद्र से थाना विजयराघवगढ़, प्रधान आरक्षक अवधेश मिश्रा को रक्षित केंद्र से थाना बरही, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह उद्दे को रक्षित केंद्र से थाना बड़वारा, आरक्षक प्रेम शंकर पटेल को रक्षित केंद्र से थाना स्लीमनाबाद, प्रधान आरक्षक सुनीता सिंह को कंट्रोल रूम से थाना एनकेजे भेजा गया है।  संदीप यादव को थाना बरही, तो प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव को रक्षित केंद्र भेजा वहीं प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव को पुलिस चौकी बिलहरी से रक्षित केंद्र, आरक्षक संतोष यादव को रक्षित केंद्र से रीठी, आरती साहू को यातायात, रजनी सिंह को थाना यातायात, नैना कश्यप को बरही, दीक्षा गर्ग को बरही, राजनंदनी मरावी को थाना यातायात, नैंसी गुप्ता को थाना यातायात, संदीप यादव को थाना बरही, प्रियंका शुक्ला को थाना कोतवाली, आदर्श मिश्रा को कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक आजाक से कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, विवेक कुमार को थाना बरही, अनमोल सिंह को थाना कोतवाली, उपेंद्र बहादुर को थाना कोतवाली, श्यामदास कोल को थाना विजयराघवगढ़, राजकुमार अहिरवार को थाना यातायात पदस्थ किया गया है।