samacharsecretary.com

एसएस प्लाजा में आग से मचा हड़कंप, कई दुकानों को भारी नुकसान, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

कोरबा कोरबा के एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील सहित कई दुकानें आग की चपेट में आ गई. सूचना पर दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां और 3 पानी टैंकर मौके पर पहुंची गई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, पद्मिनी ज्वैलर्स और बालाजी स्टील सहित अन्य दुकानों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. आग इतनी भीषण है कि अबतक काबू नहीं पा जा सका है. 14 दमकल वाहनों और 3 पानी टैकर की मदद ली जा चुकी है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग बुझाने में दमकल टीम को आ रही दिक्कत मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आग बुझाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए जेसीबी और हाइड्रा बुलवाए हैं. जिनकी मदद से आग की चपेट में आए दुकान के प्रथम तल को तोड़ा जा रहा है. वहीं निगम जल आपूर्ति को जारी रखने के लिए टैंकर को रवाना किया है.

दिनदहाड़े कत्ल से दहला कोरबा: भाजपा नेता अक्षय गर्ग पर ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिसमें कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य, ठेकेदार, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गम्भीर घायल गर्ग की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य,ठेकेदार,पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गम्भीर घायल गर्ग की मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, आज सुबह करीब 9-10 बजे के मध्य जब वे ग्राम केशलपुर अपनी पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण की साइट पर थे। तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला धारदार हथियारों से किया गया।उनके हाथ, सिर, गर्दन, पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के गंभीर निशान हैं। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए स्थानीय कटघोरा के अस्पताल लाया जा रहा था। किन्तु रास्ते में दमतोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस नृशंस हत्या की घटना से कटघोरा सहित जिले भर में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में शोक मिश्रित आक्रोश और भय व्याप्त है। परिजन सहित शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरावासी अस्पताल के सामने मौजूद हैं। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे हुए हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस के आला अधिकारियों की कटघोरा व घटनास्थल की ओर रवाना होने की खबर है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजीत के चलते या घटना सामने आई है।

ग्राम में दहशत: हाथी ने 80 वर्षीय महिला को कुचला, बेटी भी घायल

कोरबा कोरबा के कटघोरा वनमंडल  के पसान क्षेत्र के गोलाबाहरा गांव में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। आग ताप रहे मां बेटी पर हाथी ने हमला कर दिया। किसी तरह बेटी तो बच गई। लेकिन मां को हाथी ने कुचल कर मार डाला। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण को भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि इंद्रकुंवर और बेटी अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर पर खेत स्थित खनियार में धान साफ कर आग ताप रहे थे। इस दौरान अचानक हाथी ने हमला कर दिया जहा 80 वर्षीय वृद्धा इंद्रकुंवर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो हाथी को आते देख महिला घर की ओर भागने लगीं, लेकिन तभी हाथी ने उन्हें पीछे से आ घेरा और बुरी तरह कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से जंगल या खेत की ओर अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

जशपुर से यूपी जा रही थी गोवंश तस्करी की खेप, कोरबा पुलिस ने पकड़ा गिरोह

कोरबा कोरबा थाना उरगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पशुओं की तस्करी कर उनकी जान लेने के लिए ले जा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जशपुर जिले से जुड़ी है, जहां पिकअप वाहन में 8 बैलों को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। इस खुलासे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है, जिससे तस्करी की आशंका थी। सूचना के आधार पर, थाना उरगा पुलिस की टीम ने ग्राम सराईपाली, पंचायत रिवापार में घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान, एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में 7 बैल अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए गए। पूछताछ में पता चला कि ये लोग बैलों को जशपुर जिले से उत्तर प्रदेश में बूचड़खाने ले जा रहे थे। मौके पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो पाया गया कि मवेशियों के परिवहन के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने तत्काल वाहन चालक और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया और पशुओं को सुरक्षित किया।

चित्रों में श्रद्धांजलि: कोरबा के बच्चों ने याद किए शहीदों को

 कोरबा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन कोरबा के सामुदायिक भवन में चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस परिवार के द्वारा आयोजित गया एसपी कोरबा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा की गरिमामयी उपस्थिति में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। पुलिस परिवार के बच्चों ने शहीद जवानों के बलिदान, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को अपने रंगीन चित्रों में जीवंत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी में शहीदों के प्रति श्रद्धा और पुलिस बल के योगदान के प्रति सम्मान जगाना था। रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा, “बच्चों की यह रचनाएँ न केवल कला का प्रदर्शन हैं, बल्कि शहीदों की अमर गाथा को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी हैं।” कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, जवानों और परिवारजनों ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा ने बताया कि इस तरह के आयोजन करने का उद्देश्य केवल और केवल युवाओं को और बच्चों को देश के लिए शहीद हुए जवानों के बारे में उनकी शहादत के बारे में जानकारी देना है ताकि आने वाला पीढ़ी उनसे अवगत हो। इस आयोजन में पुलिस परिवार के लगभग 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कला के माध्यम से शहीद हुए जवानों को प्रदर्शित किया। छोटे-छोटे बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से अलग-अलग रूपों में चित्रकला का प्रदर्शन किया। जिसमें भारत माता की तस्वीर, शहीद हुए जवानों की और शहीद हुए नेताओं को प्रदर्शित किया।

कोरबा में हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीणों की नींद उड़ी – खेतों में भारी नुकसान

कोरबा वन मंडल कोरबा में हाथियों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। 10 हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज से पहुंचे हैं। हाथियों ने 32 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। फसल को बचाने ही ग्रामीण हाथियों को भगाने में जुटे हैं। इसकी वजह से हाथियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कुदमुरा रेंज में एक दंतैल हाथी अलग से घूम रहा है। करतला रेंज में सबसे अधिक 52 हाथी घूम रहे हैं। इनमें नवापारा में 20, कोटमेर में 31 और चोरभट्टी में एक दंतैल घूम रहा है। कोरबा रेंज के घेराव 80 हाथी घूम रहे हैं। कोरबा वनमंडल का कुदमुरा रेंज धरमजयगढ़ वन मंडल से लगा हुआ है। मांड नदी पार करते ही छाल रेंज आ जाता है। वहां से हाथियों को भगाने पर कुदमुरा होते हुए दूसरे रेंज में पहुंच जाते हैं। धान की फसल अब पकने को तैयार है। ऐसे समय में किसानों को अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नवापारा के किसानों ने बताया कि लंबे समय बाद हाथी इस क्षेत्र में पहुंचे हैं, लेकिन ग्राम के आसपास नहीं आ रहे हैं। धान की फसल को दिन में भी खा रहे हैं। कटघोरा वन मंडल में 54 हाथी अलग-अलग रेंज में घूम रहे हैं। हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम लगी है, लेकिन फसल को नुकसान होने से नहीं रोक पा रहे हैं। ड्रोन कैमरे से भी हाथियों की निगरानी हो रही है। उनके मूवमेंट के आधार पर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।