samacharsecretary.com

एक्ट्रेस मलाइका की लव लाइफ: 17 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

मुंबई लाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. 52 की उम्र में भी उनका ग्लैमरस अवतार हर किसी को पसंद आता है. मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद, एक्ट्रेस अब डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं।  फिर सुर्खियों में आई मलाइका की डेटिंग लाइफ मलाइका और हर्ष को पहली बार एक साथ मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान देखा गया था. वहां से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं. फिर उनकी इटली वेकेशन से एक फोटो वायरल हुई, जिसमें मलाइका और हर्ष सेल्फी लेते दिखाई दिए. अब दोनों एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं. मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता गुरुवार 12 मार्च की शाम गौरव कपूर और कृतिका कामरा की रिसेप्शन पार्टी में साथ थे।  मलाइका पार्टी में अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं. सिल्वर कलर की डीप-नेक ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत दिखीं. एक्ट्रेस ने पैप्स को भी पोज दिए. लेकिन इसके कुछ पलों बाद हर्ष मेहता भी पार्टी में पहुंचे. हालांकि उन्होंने इस दौरान पैप्स को इग्नोर किया. हर्ष गाड़ी से उतरकर सीधा पीछे के दरवाजे से पार्टी में दाखिल हुए. पैप्स ने उन्हें तुरंत स्पॉट किया और इसका वीडियो भी बनाया।  मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने से छोटी उम्र के आदमी को डेट करने के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपनी डेटिंग की चर्चाओं पर रिएक्ट नहीं किया है. फैंस के लिए उनका रिश्ता अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. मगर कई लोग मलाइका को उनसे 17 साल छोटे हर्ष को डेट करने के लिए ट्रोल करते दिख रहे हैं।  मलाइका का साल 2017 में अरबाज खान से तलाक हो गया था. दोनों की शादी करीब 19 साल चली जिनसे आज उन्हें एक बेटा अरहान भी है, जिसकी उम्र 23 साल है. हालांकि तलाक के बावजूद, मलाइका खान परिवार के करीब हैं. हाल ही में जब सलीम खान की तबीयत बिगड़ी थी, तब मलाइका को उनसे मिलने अस्पताल जाते देखा गया था। 

मलाइका अरोड़ा ने कहा- अरबाज खान से तलाक के बाद शादी को लेकर नहीं है पछतावा, अगर प्यार मिला तो करूंगी दूसरी शादी

मुंबई  मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल थे. दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में रहती थी. मगर फिर शादी के कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. मलाइका और अरबाज के तलाक से फैंस समेत इंडस्ट्री के लोगों को भी झटका लगा था. अब मलाइका ने अपने डिवोर्स पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उन्हें काफी गलत तरीके से जज किया गया था.   तलाक पर क्या बोलीं मलाइका? मलाइका ने कहा कि उन्होंने साल 2016 में अरबाज खान संग तलाक अनाउंस कर दिया था, जबकि उनका डिवोर्स साल 2017 में फाइनल हुआ. उस वक्त सिर्फ आम जनता ने ही नहीं, बल्कि उनके करीबी लोगों ने भी उन्हें लेकर काफी जजमेंट पास की थी.  बातचीत में मलाइका ने अपने दिल का दर्द बयां किया. एक्ट्रेस बोलीं- मैंने काफी जजमेंट और ट्रोलिंग का सामना किया. सिर्फ लोगों ने ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार और दोस्तों ने भी मुझे खरी-खोटी सुनाई थी. उस वक्त मेरे फैसलों पर सवाल उठाए गए थे. लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अपने फैसले पर डटी रही. मुझे आज कोई पछतावा नहीं है. उस वक्त मुझे आइडिया भी नहीं था कि मेरे साथ आगे क्या होगा. मुझे नहीं पता था कि मेरे लिए आगे क्या लिखा है. लेकिन मुझे ये बात पता थी कि मुझे मेरी जिंदगी में उस रिश्ते से निकलने की जरूरत है.  'मुझे एहसास हो गया था कि खुश रहने के लिए मूव ऑन करना जरूरी है. मगर किसी ने ये नहीं समझा था. हर किसी ने मुझपर सवाल उठाए थे और कहा था- तुम अपनी खुशी को सबसे ऊपर कैसे रख सकती हो? लेकिन मैं ऐसा करके खुश थी. मुझे लगा था कि इससे मेरे साथ कितना बुरा हो जाएगा? कुछ समय के लिए मुझे काम नहीं मिलेगा. लोग मेरे बारे में बुरा-भला कहेंगे.'   हेटर्स को मलाइका का जवाब मलाइका ने उन लोगों को भी लताड़ लगाई, जो आदमियों के तलाक लेने पर ना ही सवाल उठाते हैं और ना ही उन्हें उनके फैसलों पर जज करते हैं. एक्ट्रेस बोलीं- दुर्भाग्य से आदमियों से ये सभी सवाल कभी नहीं पूछे जाते. कहीं न कहीं, यह बस मान लिया जाता है कि हम एक पुरुष-प्रधान समाज (patriarchal society) में रहते हैं और चीजें ऐसी ही होती हैं. जब पुरुषों की बात आती है, तो कभी कोई आलोचना नहीं की जाती. दुर्भाग्य से, महिलाओं को हर रोज इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है और अगर कोई महिला लोगों के सामान्य दायरे से बाहर निकलती है, तो वो 'आदर्श महिला' नहीं कहलाई जाती. महिलाओं पर तुरंत ही उंगलियां उठने लगती हैं. लेकिन अगर आप इन सब से आगे बढ़कर अपनी जिंदगी बनाते हैं, एक मिसाल कायम करते हैं, तो आप कुछ सही कर रहे हैं.  दूसरी शादी पर क्या बोलीं मलाइका? मलाइका ने ये भी कहा कि वो अभी भी शादी में यकीन रखती हैं. एक्ट्रेस बोलीं- मैं शादी में यकीन रखती हूं. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि ये मेरे लिए ही बनी है. अगर होती भी है तो अच्छी बात है, लेकिन मैं शादी के पीछे नहीं भाग रही. मैं खुद में बहुत संतुष्ट हूं. मेरी शादी हुई थी. फिर मैंने इससे मूव ऑन कर लिया. मैं रिश्तों में रह चुकी हूं. पर मैं हताश नहीं हूं. मैं आज भी अपनी जिंदगी से प्यार करती हूं. मैं प्यार के आइडिया से प्यार करती हूं. मुझे प्यार करना और प्यार बांटना पसंद है. मैं प्यार के लिए पूरी तरह से ओपन हूं, लेकिन मैं इसे तलाश नहीं रही हूं. अगर यह नेचुरली हो जाता है और अगर यह मेरी जिंदगी में दस्तक देता है, तो मैं इसे स्वीकार करूंगी.  मलाइका ने आगे बताया कि अरबाज खान संग शादी के वक्त वो सिर्फ 25 साल की थीं. एक्ट्रेस ने लोगों को सलाह दी कि छोटी उम्र में शादी न करें. एक्ट्रेस ने सलाह देते हुए कहा कि पहले जिंदगी को खुलकर जिएं, एक्सपीरियंस कर लें उसके बाद ही शादी करने का फैसला करें. शादी से पहले फाइनेंशियली और इमोशनली इंडीपेंड जरूर हो जाएं. 

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, हर्ष मेहता संग वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

मुंबई अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा के जीवन में नया साथी आने की खबरें जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका अब 33 साल के हीरा व्यापारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। आज मलाइका और हर्ष को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं। आज 26 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक बार फिर से देखा गया। दोनों अलग-अलग चल रहे थे, थोड़ी दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन आखिर में एक ही कार में साथ बैठकर निकले। मलाइका पहले कार में बैठीं, उसके कुछ देर बाद हर्ष भी उसी कार में सवार हो गए। फिलहाल, मलाइका और हर्ष ने इन डेटिंग अफवाहों पर कुछ नहीं कहा है। कब शुरू हुईं हर्ष के साथ डेटिंग की अफवाह हर्ष और मलाइका की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब 29 अक्तूबर को मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में दोनों को एक साथ देखा गया था। कॉन्सर्ट के दौरान मलाइका और हर्ष एक-दूसरे से बातें करते नजर आए। वहीं शो खत्म होने के बाद दोनों एक साथ ही बाहर निकले। अर्जुन से ब्रेकअप मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका और अर्जुन कपूर ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों का रिश्ता 2024 में खत्म हो गया। अर्जुन ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान खुद कबूल किया था कि वो अब सिंगल हैं।   मलाइका का करियर 50 साल की मलाइका इन दिनों काफी एक्टिव हैं। हाल ही में 'थामा' का म्यूजिक वीडियो 'पॉइजन बेबी' रिलीज हुआ, जिसमें उनका डांस लोगों को बहुत पसंद आया। अब वह करण जौहर के शो 'पिच टू गेट रिच' में नजर आईं। अभी वह नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं।