samacharsecretary.com

निक जोनस का इमोशनल खुलासा: ‘मालती बैंगनी रंग की पैदा हुई थीं, प्रियंका अस्पताल में 12 घंटे रहती थीं

लॉस एंजिल्स सिंगर निक जोनास ने बताया है कि जन्म के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का वजन कम था और वह बहुत नाजुक थीं। जे शेट्टी पॉडकास्ट पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने मालती की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अब उन्हें बेटी की खूबसूरती का अनुभव करने का मौका मिल रहा है। अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए सिंगर की आंखों में आंसू आ गए। इकना ही नहीं, प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी थी और उनकी मिसाल भी दी। निक जोनस ने मालती मैरी के जन्म के बाद अपने और प्रियंका के अनुभवों को शेयर किया। निक ने कहा, 'उसका जन्म बहुत ही कठिन परिस्थितियों में हुआ, जिनके बारे में मैंने पहले कभी बात नहीं की। हम उसके अप्रैल में आने की उम्मीद कर रहे थे, जिस साल वह पैदा हुई थी। फिर हमें फोन आया कि वह जल्दी आ जाएगी… हम अस्पताल पहुंचे और जब वह बाहर आई तो उसका वजन 1 पाउंड 11 औंस (765 ग्राम)था और उसका रंग लगभग बैंगनी था।' उन्होंने आगे बताया कि एनआईसीयू में नर्सों ने उसे कैसे पुनर्जीवित किया और उसकी देखभाल की। प्रियंका और निक करते थे 12 घंटे की शिफ्ट निक ने बताया कि मालती को घर लाने तक वह और प्रियंका हर दिन अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट करते थे। निक ने कहा, यह कोविड-19 का दौर था, इसलिए मेरी पत्नी और मैंने साढ़े तीन महीने तक अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट की। मुझे अभी भी उसकी गंध याद है। कुछ चीजें हमेशा दिल दहला देने वाली होती हैं। हर दिन वहां रहना और दूसरे परिवारों को ऐसी ही स्थिति से गुजरते देखना सुकून देने वाला और डरावना दोनों था। मालती ने साढ़े तीन महीने तक हर दिन संघर्ष किया और धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ने लगा। छह बार खून चढ़ाने के बाद उसकी हालत में काफी सुधार हुआ। साढ़े तीन महीने बाद हम उसे घर ले आए।'

किचन में उतरे गौरव खन्ना! अभिषेक बजाज ने किया सरप्राइज़, मालती ने दी वाहवाही

मुंबई 'अनुपमा' के अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना इस वक्त सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जीता था लेकिन इस शो के किचन में कभी कदम नहीं रखा। लेकिन अब अभिषेक बजाज की चाल ने उनके हाथ में बेलन पकड़वा दिए हैं, जिससे एक्टर खफा भी हो गए हैं और बाकी लोग बेहद खुश। मालती चाहर भी जीके को खाना पकाते देख खुशी से झूम उठी हैं। 'बिग बॉस 19' के नए कैप्टन मृदुल तिवारी बने हैं। और जैसे ही कोई नया कप्तान बनता है, डाइनिंग टेबल पर सबको बैठाकर उनको ड्यूटी असाइन की जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। दो महीनों से जहां गौरव खन्ना किचन ड्यूटी से बच रहे थे। वही अभिषेक बजाज के कहने पर उन्हें रोटी बनानी ही पड़ गई, जिससे एक्टर चिढ़ भी गए। अभिषेक बजाज ने गौरव को पहुंचाया किचन लेटेस्ट प्रोमो में अभिषेक बजाज कहते हैं, 'गौरव भाई अगर खाना न बनाएं तो मजा नहीं आएगा यार…।' ये सुनते ही एक्टर बिदक जाते हैं और फिर अभिषेक से कहते हैं, 'आगे से मेरे से पूछ लिया कर ये सब समझे।' इसके बाद वह प्रणित को रोटी बेलकर दिखाते हैं। तो मालती कहती हैं, 'अरे वाह जीके किचन में।' इधर अभिषेक गार्डन में अशनूर से कहते हैं, 'यही मौका था उन्हें…।' प्रणित ने बजाज से कहा, 'अरे वो ट्रिगर हो गए न अब।' गौरव को खाना बनाता देख अभिषेक बोले- मजा आ गया अभिषेक ने प्रणित से कहा, 'किचन में डालना था मुझे। 10 हफ्ते से वो अवॉइड कर रहे हैं किचन।' इधर, जब गौरव रोटी बना रहे होते हैं तो मृदुल कैमरे पर देखकर कहते हैं, 'दोस्तों, बखूबी अपना काम कर रहे हैं किचन में। क्या आप पहचान रहे हैं, इस खूबसूरत से चेहरे को?' अभिषेक बजाज कहते हैं, 'मजा आ गया।'