samacharsecretary.com

BB19 में गेम पलटा! इंडियन क्रिकेट टीम के साथ खड़े होने से मालती चाहर की ट्रॉफी पर मज़बूत दावेदारी

मुंबई  कलर्स टीवी का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की दहलीज पर है. वैसे तो बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा था. लेकिन अचानक इस कहानी में बहुत बड़ा ट्विस्ट आ गया है. घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री से धूम मचाने वाली मालती चाहर की किस्मत बाहर से मिले ‘टीम इंडिया’ के जबरदस्त समर्थन के बाद अचानक पलटती नजर आ रही है. मालती, इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं, तो राहुल चाहर उनके चाचा के बेटे हैं. अब दीपक और राहुल की बहन को फाइनल तक पहुंचाने के लिए खुद इन दोनों के साथ टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बड़े समर्थन के बाद अब मालती को ट्रॉफी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. क्रिकेट जगत ने की एकजुट होकर ‘वोट अपील’ मालती चाहर की सीधी बात और घर के अंदर बेबाक अंदाज ने उन्हें शुरू से ही चर्चा में बनाए रखा है. हालांकि, पहले एल्विश यादव और फिर टीम इंडिया के सपोर्ट के बाद ग्रैंड फिनाले के करीब आते ही बॉटम में रहने वाली ये कंटेस्टेंट सीधे टॉप पर पहुंच सकती है. उन्हें मिल रहे इस सपोर्ट ने शो के समीकरणों को हिला कर रख दिया है. मालती बनेंगी गेम चेंजर दरअसल कुछ दिन पहले राहुल चाहर के कहने पर बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने मालती के लिए वोट अपील की थी. अब भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने एकजुट होकर मालती के लिए सोशल मीडिया पर वोट अपील की है. इनमें सुरेश रैना, तिलक वर्मा, आवेश खान, नमन धीर, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, , वेंकटेश अय्यर, उमरान मलिक, और रवि बिश्नोई जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने अपने विशाल फैन बेस से मालती को फाइनल तक पहुंचाने के लिए वोट करने की अपील की है. इंडियन क्रिकेट टीम का ये सपोर्ट मालती के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. भाई दीपक चाहर का इमोशनल सपोर्ट मालती के भाई और भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर पहले दिन से ही अपनी बहन के सबसे बड़े समर्थक रहे हैं. वो फैमिली वीक में घर के अंदर भी आए थे, जहां दर्शकों ने दोनों भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को देखा था. दीपक ने घर में मालती को मिली चुनौतियों पर भी अपनी राय खुलकर रखी थी. उन्होंने शो की एक्स कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद द्वारा मालती की सेक्सुअलिटी पर उठाए गए सवालों की कड़ी आलोचना की थी. दीपक ने साफ कहा था कि इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर बिना किसी प्रमाण के इस तरह के व्यक्तिगत आरोप लगाना बिल्कुल गलत है. ट्रॉफी की दावेदारी हुई मजबूत मालती ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट होने के बावजूद घर में अपनी जगह बनाई है और कई बार नॉमिनेशन से खुद को बचाया है. दर्शकों के वोटों पर सीधा असर डालने की क्षमता रखने वाले इन क्रिकेट सितारों के समर्थन के बाद, अब देखना ये होगा कि क्या अब तक सबसे कमजोर नजर आने वाली मालती सीधे फाइनल वीक में अपनी जगह पक्की कर पाती हैं या नहीं. लेकिन ये बात तो तय है कि अब बिग बॉस 19 के फाइनल की रेस में मालती चाहर को नजरअंदाज करना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा.  

बिग बॉस 19 में मालती चाहर बनाम नेहल: कपड़ों पर तंज से बिगड़ा मामला, घरवाले हुए आगबबूला

मुंबई, टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में जहां एक तरफ कॉन्ट्रोवर्सी, ड्रामा और टकराव रोजाना देखने को मिलते हैं, वहीं इस बार घर के अंदर एक छोटी सी बात ने बड़ा तूफान ला दिया है। इस बार सूजी का हलवा ही घर के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। ‘हलवे की लड़ाई’ ने बिग बॉस के घर का पूरा माहौल गर्मा दिया है, और इसके बीच वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने विवाद को और भड़का दिया है। शुरुआत में मालती चाहर जब घर में आईं, तो लगा कि शायद माहौल में एक नया रंग आएगा। लेकिन उनके सधे हुए अंदाज ने घर में तूफान खड़ा कर दिया, जिससे घर के कई सदस्य, खासतौर पर फरहाना, नेहल और तान्या, अक्सर उनके खिलाफ नजर आते हैं। पहले भी कई बार उनका विवाद सामने आ चुका है, लेकिन इस बार जो हुआ, उससे पूरे घर में हलचल मच गई। मामला तब और बिगड़ा जब बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया, ‘टेडी डियर’ टास्क। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स को एक बड़े टेडी बियर का खास ख्याल रखना था, ताकि वह किसी भी चीज या जमीन पर न गिरे। लेकिन मालती के हाथों ये टास्क उलझ गया। उन्होंने टेडी बियर को संभालने की जगह जमीन पर गिरा दिया, जिसके कारण बिग बॉस ने पूरे घर को कड़ी सजा दी और राशन के 11 आइटम कैंसिल कर दिए। यह खबर सुनते ही गुस्साए घरवाले मालती को सुनाने लगे। मालती ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी भी मांगी, लेकिन माफी मांगने के बाद भी चीजें शांत नहीं हुईं। जब नेहल ने मालती की माफी पर सवाल उठाया, तो मालती भड़क गईं। विवाद तब और बढ़ गया जब मालती ने नेहल के कपड़ों पर तंज कसा और कहा, ‘अगली बार कपड़े पहनकर बात करना मुझसे।’ ये बात घर के बाकी सदस्यों को बिलकुल पसंद नहीं आई। कुनिका सदानंद और बसीर अली ने इस बात को लेकर मालती को फटकार लगाई, और बसीर ने तो सीधे उनसे कहा, ‘आप पागलखाने से आई हो…।’ आगे चलकर नेहल ने किचन में घोषणा की कि वे सूजी का हलवा बनाएंगी और कोई भी इसमें बाधा नहीं डालेगा। इस पर मालती ने तंज कसा और कहा कि गंदा हलवा बनेगा। इस टिप्पणी से घर के बाकी सदस्य, खासकर बसीर और कुनिका, और भी ज्यादा नाराज हो गए। इस पूरे विवाद ने बिग बॉस के घर का तापमान इतना बढ़ा दिया है कि अब सबकी निगाहें ‘वीकेंड का वार’ पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस मुद्दे को किस तरह संभालेंगे।