samacharsecretary.com

मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

लॉस एंजिलिस स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी के बावजूद इंटर मियामी ने एमएलएस कप में अपने खिताब के बचाव का अभियान हार के साथ किया।इंटर मियामी को अपने पहले मैच में लॉस एंजिलिस एफसी (एलएएफसी) से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम की तरफ से डेविड मार्टिनेज, डेनिस बुआंगा और नाथन ऑर्डाज़ ने गोल किए। बुआंगा ने मैच के बाद कहा, ‘‘वह मैच हमेशा खास होता है जिसमें मेस्सी खेलते हैं। हम मेस्सी की मौजूदगी में मियामी को हराना चाहते थे। इस मैच के लिए प्रत्येक खिलाड़ी का मनोबल बढ़ा होता है।।’’ इस मैच को देखने के लिए ऐतिहासिक लॉस एंजिल्स मेमोरियल कोलिज़ियम स्टेडियम में 75,673 दर्शक उपस्थित थे। दर्शकों ने घरेलू टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया और मेस्सी को खेलते हुए देखने का भरपूर आनंद लिया। मेस्सी ने इस महीने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बावजूद पूरा मैच खेला।  

मैच के फैसलों पर बवाल, मेसी इवेंट से पहले रेफरी मामले में IFA सख्त

कोलकाता कोलकाता में अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के इवेंट से पहले खेले गए एक फुटबॉल मैच को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 13 दिसंबर को साल्ट लेक स्टेडियम (युवा भारती क्रीड़ांगन) में हुए इस मैच में रेफरी का काम करने वाले चार रेफरी अब जांच के दायरे में आ गए हैं। फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन (आईएफए) ने इन चारों रेफरी को अपनी आंतरिक अनुशासन कमिटी के सामने पेश होने के लिए बुलाया है। इन रेफरी पर आरोप है कि उन्होंने इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन या कलकत्ता रेफरी एसोसिएशन से पूर्व अनुमति लिए बिना इस हाई-प्रोफाइल मैच में अंपायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक, नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन की अनुशासन कमिटी की बैठक 20 जनवरी को होने वाली है, जहां रेफरी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। यह मामला उस बड़े विवाद से जुड़ा है जो लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान सामने आया था। मेसी के आगमन से पहले ही स्टेडियम खचाखच भर गया था और हजारों प्रशंसक अपने पसंदीदा फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए बेसब्र थे। हालांकि, मेसी के स्टेडियम में पहुंचते ही स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ फोटो लेने के लिए आगे बढ़ी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई। मेसी केवल 22 मिनट तक मैदान पर मौजूद रहे और इसके बाद स्टेडियम छोड़कर चले गए। उनके जाने के बाद हालात और बिगड़ गए। दर्शकों ने गुस्से में स्टेडियम के अंदर तोड़-फोड़ की। कुर्सियां और बोतलें मैदान में फेंकी गईं, गेट तोड़ दिए गए, और कई लोग पिच पर घुस गए। स्टेडियम की गैलरी और रेस्ट रूम में भी नुकसान की खबरें सामने आईं। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने जांच कमेटी का गठन किया। इवेंट के आयोजक सतद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा, अरूप ने राज्य के खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मेसी के इवेंट से पहले खेले गए मोहन बागान और डायमंड हार्बर लेजेंड्स के बीच मैच में अंपायरिंग करने वाले ये चार रेफरी अब नियमों के उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन की जांच यह तय करेगी कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।  

मेसी के चौंकाने वाले बयान से उठे सवाल—क्या खत्म होने वाला है उनका अंतरराष्ट्रीय सफर?

  वॉशिंगटन लियोनेल मेसी का शुमार दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में किया जाता है. मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप जीता था. तब मेसी ब्रिगेड ने फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया था. मेसी हालिया समय में भी जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम अगले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है. हालांकि फुटबॉल के बादशाह लियोनेल मेसी का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलना अब भी पूरी तरह तय नहीं है. मेसी का मानना है कि अर्जेंटीना जब अपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगा, तो वो या तो मैदान में या स्टैंड्स में जरूर मौजूद होंगे. 38 साल के मेसी पिछले कई मौकों पर आगामी वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर असमंजस जता चुके हैं. वॉशिंगटन डीसी में होने वाले वर्ल्ड कप ड्रॉ से पहले मेसी ने ईएसपीएन को खास इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू के दौरन मेसी ने इस बात के कोई तगड़े संकेत नहीं दिए कि वो अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे ही. लियोनेल मेसी ने बताया कि उनकी अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कोलोनी के साथ इस मुद्दे पर लगातार बातचीत हो रही है. मेसी ने कहा, 'सच कहूं तो हम इस बारे में काफी बात कर चुके हैं. स्कोलोनी समझते हैं और हमने इस पर कई बार चर्चा की है. उम्मीद है कि मैं वहां रहूं. पहले भी कहा है कि मैं रहना चाहता हूं. सबसे खराब स्थिति में भी मैं इसे लाइव देखने जरूर जाऊंगा क्योंकि ये हमेशा खास होता है. वर्ल्ड कप हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन हमारे लिए इसका मतलब अलग ही स्तर का है.' लियोनेल मेसी ने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 को याद करते हुए कहा, "नीदरलैंड्स और फ्रांस के खिलाफ हम खेल में बेहतर थे, फिर भी मैच पेनल्टी तक गए. हमारे पास एक खतरनाक गोलकीपर 'डिबू' (एमिलियानो मार्टिनेज) था, जिसने हमें जीत दिलाई. लेकिन पेनल्टी में आप जीत भी सकते हैं और हार भी सकते हैं." लियोनेल मेसी ने लियोनेल स्कोलोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'ये पूरा माहौल स्कोलोनी और उनकी स्टाफ की वजह से है. रोजमर्रा की ऊर्जा, टीम का जुड़ाव, सब वहीं से आता है. नए खिलाड़ी लगातार जुड़ रहे हैं और जब ग्रुप ऐसा हो, तो किसी के लिए भी टीम में फिट होना आसान होता है. लियोनेल मेसी ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास और तैयारी का तरीका पूरी तरह बदल गया है. मेसी कहते हैं, 'अर्जेंटीना को इस पल का फायदा उठाना चाहिए. वर्ल्ड कप जीतने के बाद आप टूर्नामेंट्स को अलग मानसिकता के साथ तैयार करते हैं.' 2026 का फीफा वर्ल्ड कप यूएसए, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. अर्जेंटीना शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में होने वाले वर्ल्ड कप ड्रॉ में Pot-1 में रहेगा. अर्जेंटीना को आगामी टूर्नामेंट जीतने का एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है. 2022 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेसी इंटर मियामी से जुड़े. लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी को MLS (मेजर लीग सॉकर) कप के फाइनल में पहुंचाया है, जहां उसका का मुकाबला वैंकूवर व्हाइटकैप्स से होना है. दुनिया भर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैदान में उतरेंगे या फिर अपने पसंदीदा टूर्नामेंट को स्टैंड्स से देखेंगे.

लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना का भारत दौरा, तय हुआ फ्रेंडली मैच

तिरुवनंतपुरम क्रिकेट के दीवाने देश भारत में फुटबॉल का बुखार चढ़ने वाला है। दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर में शामिल लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का भारत में दोस्ताना मैच खेलने का कार्यक्रम तय हो चुका है। इस साल नवंबर में मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना एक दोस्ताना मैच खेलने के लिए केरल पहुंचेगी। इसकी जानकारी राज्य के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी। खेल मंत्री ने बताया कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) की तरफ से आधिकारिक मेल के माध्यम से अर्जेंटीना टीम के केरल आकर दोस्ताना मैच खेलने की पुष्टि की है। मेसी के भारत आने की खबर ने भारत में फुटबॉल प्रेमियों में जोश और रोमांच भर दिया है। केरल में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल टीम को लेकर बड़ी दीवानगी है। यहां मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की बड़ी लोकप्रियता है। अब यह राज्य उस पल की तैयारी कर रहा है, जिसे कई लोग ‘सपना सच होने’ का क्षण कह रहे हैं। 2022 में फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में केरल के फुटबॉल फैंस को विशेष धन्यवाद दिया था। केरल फुटबॉल संघ (केएफए), अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ मिलकर, आयोजन स्थल के चयन सहित अंतिम तैयारियों पर काम कर रहा है। मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में हो सकता है। यह आगामी मैच 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर से पहले अर्जेंटीना के तैयारी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। कतर में 2022 में अर्जेंटीना को विश्व कप दिलाने वाले लियोनेल मेसी के टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है, हालांकि टीम की सूची की औपचारिक पुष्टि मैच की तारीख के करीब आने पर ही की जाएगी। राज्य सरकार से भी सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सत्कार की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग की उम्मीद है। पर्यटन अधिकारियों का मानना है कि लियोनेल मेसी के आगमन से केरल की अंतरराष्ट्रीय छवि को बढ़ावा मिलेगा और देश-दुनिया भर से प्रशंसक और पर्यटक आकर्षित होंगे। केरल सरकार ने दोस्ताना मैच के लिए विशेष तौर पर अर्जेंटीना टीम को निमंत्रण भेजा था।  

मेसी की जर्सी का नया वारिस! बार्सिलोना ने युवा खिलाड़ी को दिया नंबर 10, 2031 तक करेगा जलवा

मेड्रिड   स्पेन के 18 वर्षीय फुटबॉलर लामिन यामल (Lamine Yamal) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं, उनके इस चर्चे की वजह उनका ग्राउंड पर खेल नहीं बल्कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी के जर्सी नंबर 10 को हासिल करना है. दरअसल बार्सिलोना के सनसनीखेज युवा खिलाड़ी लामिन यामल को आधिकारिक तौर पर क्लब की प्रतिष्ठित नंबर 10 जर्सी सौंप दी है, जिसे कभी दिग्गज लियोनेल मेसी पहना करते थे. इसके अलावा क्लब ने उनका अनुबंध 2031 तक बढ़ा दिया है. लामिन यामल, मेसी और रोनाल्डिन्हो की सूची में शामिल लामिन यामल ने यह जर्सी अंसु फाति से ली है, जो हाल ही में एक सीजन के लिए क्लब में शामिल हुए थे. इसके साथ यमल, मेसी, रोनाल्डिन्हो, रिवाल्डो, रोमारियो और डिएगो माराडोना के बाद, क्लब में नंबर 10 जर्सी पहनने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. इससे पहले यमाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके इस खबर को चर्चा में ला दिया था. पोस्ट में जर्सी नंबर 10 में माराडोना, रोनाल्डिन्हो और मेसी की तस्वीरें थीं. जिसने प्रशंसकों में अटकलों को जन्म दिया था. जिसकी अब पुष्टि हो गई है. मेसी ने 2008 और 2021 के बीच बार्सिलोना के लिए खेला बता दें कि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 2008 और 2021 के बीच क्लब में ये नंबर पहना था, जिस दौरान उन्होंने क्लब के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत को मजबूत किया. लेकिन उनके जाने के बाद, अंसु फाति को यह शर्ट विरासत में मिली, लेकिन वो चोटों और निरंतरता के कारण संघर्ष करते रहे, जिससे यमल को आगे बढ़ने का मौका मिला. लामिन यमाल ने कई नंबर की जर्सी पहनी है लामिन यमाल ने 2022-23 में 41 नंबर की जर्सी पहनकर क्लब में पदार्पण किया था. वो बार्सिलोना और स्पेनिश राष्ट्रीय टीम, दोनों में तेजी से एक मुख्य खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. बाद में उन्होंने 27 नंबर और फिर 19 नंबर की जर्सी पहनी. यमाल ने बार्सिलोना के लिए अब तक 106 मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 25 गोल किए. जिससे टीम को दो ला लीगा खिताब, एक कोपा डेल रे और स्पेनिश सुपरकोपा जीतने में मदद मिली है. उन्होंने स्पेन की यूईएफए यूरो 2024 जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रतिभा का परिचय दिया था.