samacharsecretary.com

गांधी जयंती पर मंत्री विश्वास सारंग ने खरीदे खादी के वस्त्र; स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

भोपाल  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचकर खादी वस्त्रों एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। मंत्री  सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित पंजाबी बाग गुरुद्वारे में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में पंजाबी समाज के बंधुओं के साथ श्रमदान किया। इसके साथ ही मंत्री  सारंग ने व्यक्तिगत स्वच्छता ही सेवा के तहत छोला स्थित  खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण की भी सफाई की। इस अवसर पर मंत्री  सारंग ने कहा कि बापू का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी हमारे लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। गांधी ने देशवासियों को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी थी। आज गांधी जयंती पर हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने और स्वदेशी को जन-जन की पसंद बनाने का संकल्प लेना चाहिए। मंदिरों और गुरुद्वारे में किया श्रमदान मंत्री  सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित पंजाबी बाग गुरुद्वारे में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में पंजाबी समाज के बंधुओं के साथ श्रमदान किया। साथ ही मंत्री  सारंग ने व्यक्तिगत स्वच्छता ही सेवा के तहत छोला स्थित  खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण की भी सफाई की। मंत्री  सारंग ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा का माध्यम माना था। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब स्वच्छता हमारी आदत, हमारी जिम्मेदारी और हमारे संस्कार का हिस्सा बने। स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान मंत्री  सारंग ने कहा कि खादी महज एक वस्त्र नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और देश के कारीगरों एवं बुनकरों के सम्मान का प्रतीक है। खादी और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी के माध्यम से हम न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं बल्कि मेहनतकश कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों के सपनों को भी संबल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं, तो उसका लाभ सीधे हमारे अपने कारीगर, बुनकर और छोटे उद्यमी तक पहुंचता है। वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करना ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देना है। आगे उन्होंने कहा कि गांधी जयंती को केवल स्मरण का दिन न बनाकर स्वच्छता, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सेवा के संकल्प को अपने जीवन में उतारने का अवसर बनाएं।  

मंत्री विश्वास सारंग ने वार्ड 36 एवं 37 में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल  सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 एवं 37 में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का क्रम निरंतर जारी है। मंत्री  सारंग ने कहा कि नरेला की जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस विश्वास को विकास के माध्यम से निरंतर मजबूत करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक कॉलोनी और प्रत्येक परिवार तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है। आगे उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जा रहा है, ताकि प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके। भूमिपूजन के दौरान मंडल अध्यक्ष  नितिन पाठक, पार्षद गीता माली, पार्षद विमलेश ठाकुर, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। चांदबड़ में बनेगा सामुदायिक भवन मंत्री  सारंग ने वार्ड क्रमांक 37 के चांदबड़ क्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन क्षेत्र के नागरिकों के लिए सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के साथ-साथ विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे क्षेत्रवासियों को अपने कार्यक्रमों के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। विभिन्न कॉलोनियों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कार्यक्रम के दौरान मंत्री  सारंग ने वार्ड क्रमांक 36 एवं 37 के सौरभ कॉलोनी, शिव नगर, हिनोतिया, चांदबड़ सहित अन्य क्षेत्रों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय रहवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ जल निकासी की समस्या के निराकरण में भी सहायता मिलेगी। नरेला का हर वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े मंत्री  सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में हर सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। विकास केवल बड़े प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है बल्कि प्रत्येक मोहल्ले की सड़क, नाली, स्वच्छता और नागरिक सुविधा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नरेला का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे और प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।  

मंत्री विश्वास सारंग ने किया 8.5 करोड़ से अधिक की लागत से पीएम ई-बस डिपो एवं चार्जिंग प्वाइंट का भूमिपूजन

भोपाल  सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा नगर में प्रधानमंत्री ई-बस योजना के अंतर्गत प्रस्तावित नवीन इलेक्ट्रिक बस डिपो एवं चार्जिंग प्वाइंट का भूमिपूजन किया एवं इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ई-बस योजना के माध्यम से शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। कस्तूरबा नगर में निर्मित होने वाले इस नवीन ई-बस डिपो की क्षमता 50 इलेक्ट्रिक बसों की होगी। डिपो के निर्माण में 7 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सिविल कार्य तथा 1.60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इलेक्ट्रिकल कार्य किए जाएंगे। डिपो के तैयार होने के बाद क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, रख-रखाव एवं प्रबंधन को बेहतर आधारभूत संरचना प्राप्त होगी। भूमिजन के दौरान भोपाल महापौर मती मालती राय, जिला महामंत्री  प्रदीप शेखावत, एमआईसी सदस्य  अशोक वाणी, मंडल अध्यक्ष  भूपेंद्र सिंह चौहान, पार्षद  सूर्यकांत गुप्ता, स्थानीय पार्षद  राकेश यादव, पार्षद  विमलेश ठाकुर, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुगम मंत्री  सारंग ने कहा कि नवीन इलेक्ट्रिक बस डिपो एवं इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने तथा स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि कस्तूरबा नगर में प्रस्तावित ई-बस डिपो नरेला विधानसभा क्षेत्र सहित भोपाल की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री  सारंग ने कहा कि डिपो में 50 इलेक्ट्रिक बसों की क्षमता के साथ आवश्यक सिविल एवं इलेक्ट्रिकल सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और प्रबंधन को बेहतर एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी इलेक्ट्रिक बसें पीएम ई-बस योजना के अंतर्गत संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम परिवहन को ध्यान में रखते हुए अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लिए क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल टिकट एवं बस पास बनवाने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इससे यात्रियों को टिकट एवं पास प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं लगाना पड़ेगा और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। वहीं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बस में 5 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रियों की त्वरित सहायता के लिए बसों में इमरजेंसी पैनिक बटन एवं स्टॉप बटन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। दिव्यांग एवं वरिष्ठ यात्रियों की सुविधा का भी रखा गया ध्यान इलेक्ट्रिक बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑटोमेटिक हाइड्रोलिक व्हीलचेयर लिफ्टिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए बस में चढ़ना और उतरना अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा। इसके अतिरिक्त यात्रियों को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए बसों में पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम तथा पब्लिक इंफॉर्मेशन सिस्टम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से यात्रियों को बस से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण घोषणाएं आसानी से प्राप्त हो सकेंगी।