samacharsecretary.com

निक्की को जिंदा जलाने के पीछे दहेज ही नहीं, रील्स और ब्यूटी पार्लर की खींचतान भी

नोएडा  यूपी के ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की भाटी हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। निक्की की निर्मम हत्या का मामला सामने आने के बाद से उसकी मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एक तरफ इस मामले में निक्की के ससुराल वालों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर रील्स पोस्ट करना और अपना ब्यूटी पार्लर फिर से खोलना भी निक्की की मौत की वजह बना है।  दरअसल, निक्की और उसकी बहन कंचन सोशल मीडिया पर रील और वीडियो अपलोड करती थी जो विपिन भाटी और उसके भाई रोहित भाटी को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर निक्की के घर में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों बहनें मायके चली गईं थीं। बाद में पंचायत बुलाकर फैसला लिया गया कि अब दोनों बहनें वीडिया नहीं बनाएंगी। हालांकि ससुराल वापस आने के बाद उन्होंने फिर से वीडियो बनाया था।   बताया गया कि निक्की ने अपना पार्लर भी दोबारा शुरू कर दिया था जिससे उसका पति विपित भाटी नाराज चल रहा था। इसके चलते वह उस पर दबाव डाल रहा था और अंत में उसने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। निक्की के पिता का कहना है कि दोनों दामाद काम-धंधा नहीं करते थे। सिर्फ पैसों की डिमांड करना और दबाव बनाना उनकी आदत थी। यहां तक कि बेटियों के पार्लर से भी चोरी करने लगे थे।   

पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ पति, जिसने पत्नी को जिंदा जलाया

ग्रेटर नोएडा  ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज के लोभियों ने विवाहिता निक्की को आग लगाकर मार डाला। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपित पति विपिन को पकड़ लिया। हिरासत में रहते हुए वह भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इस दर्दनाक घटना से जुड़ा निक्की के पांच वर्षीय बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम अपने पिता विपिन द्वारा मां के साथ की गई मारपीट और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कहानी बयां कर रहा है। बेटे की बातें सुनकर हर कोई दंग रह गया। शादी के बाद से ही करता था प्रताड़ित रूपबास गांव में बेटी की मौत की खबर से मातम छा गया है। निक्की की मां मंजू सदमे से बार-बार बेहोश हो रही हैं, जबकि पिता भिखारी सिंह गुमसुम बैठे हैं। उनका कहना है कि दामाद विपिन शराब का आदी था और शादी के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित करता था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की सास ने मिट्टी का तेल डाला और पति विपिन ने आग लगाई। दहेज में गाड़ी और रुपए की मांग पूरी न होने पर यह साजिश रची गई। 22 अगस्त को दर्ज हुआ था केस, पुलिस को थी रोहित की तलाश निक्की की हत्या के मामले में 22 अगस्त को थाना कासना में शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी रोहित की तलाश में लगी थी। पुलिस को गुप्त सूचना और मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से सोमवार को सफलता मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पति विपिन की गिरफ्तारी के दौरान हुई थी मुठभेड़ इससे पहले रविवार को निक्की के पति विपिन को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन यह गिरफ्तारी भी आसान नहीं थी। जब पुलिस उसे घटना में इस्तेमाल किए गए ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तो रास्ते में विपिन ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। भागते वक्त उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और विपिन के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सास भी गिरफ्तार, पूरे परिवार पर हत्या की साजिश का शक पति विपिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी मां (निक्की की सास) को भी गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में पति, सास और जेठ – तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को शक है कि निक्की की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल हो सकता है।

जिंदा जलाने वाला दरिंदाः पुलिस एनकाउंटर में विपिन भाटी घायल, पैर में लगी गोली

नोएडा  ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी निक्की को दहेज के लिए जिंदा जलाने वाला आरोपी विपिन पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। सिरसा चौराहे के पास उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।  इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है l बता दें कि विपिन ने अपनी पत्नी निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर हत्या कर दी थी इसको लेकर दो दिनों से मामला सुर्खियों में हैl पुलिस ने निक्की के पति विपिन के अलावा उसके जेठ और सास ससुर को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। विपिन ने मासूम बच्चे के सामने पत्नी निक्की की आग लगाकर हत्या की थी और फरार हो गया था। यह है पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे।     शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना। वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया।    उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।