samacharsecretary.com

ओवरटेक के दौरान बड़ा हादसा: स्कूल बस के पास से निकलते वक्त बाइक नहर में गिरी

रामनगर उत्तराखंड के रामनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां छोई-नाथुपुर क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और स्कूल बस को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया गया कि बाइक सवार युवक अपनी बहना को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। तभी उनके साथ यह भयानक हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना छोई-नाथुपुर क्षेत्र में हुई है। जहां शुक्रवार सुबह एक बाइक हादसे का शिकार हुई है। सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार युवक अपनी बहन को छोई क्षेत्र में स्थित एक रिसोर्ट में ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान संकरी सड़क पर सामने से आ रही स्कूल बस और पास में चल रहे ट्रैक्टर के बीच से निकलने की कोशिश की। तभी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नहर से बाहर निकाला। इसी बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य पर्वत लटवाल भी मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में युवक के पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि युवती को भी शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

“ग्रहों का कहर! अतिचारी गुरु और वक्री शनि से बढ़ेगी दुर्घटनाओं की संभावना?”

  दिसंबर माह साल 2025 का अंतिम माह होगा. इस साल कई संघर्ष और दुर्घटनाएं देखने को मिलीं. इस साल को संघर्ष और दुर्घटनाओं से भरा साल कहना गलत नहीं होगा. इस साल भारत सहित दुनियाभर में कई ऐसी घटनाएं देखने को मिलीं, जिन्होंने जान-माल को भारी नुकसान पहुंचाया. इन घटनाओं में अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश प्रमुख था. इसके साथ-साथ कई देशों के बीच युद्ध के हालात भी पैदा हुए. ऐसे में आइए ज्योतिष दृष्टि से जान लेते हैं साल 2025 में होने वाली इन दुर्घटनाओं का कारण. तिचारी गुरु इस साल मई के महीने में गुरु ग्रह ने अतिचारी चाल शुरू की थी, अतिचारी का अर्थ है, जब कोई ग्रह उसकी समान्य गति से अधिक तेजी से चलने लगता है. साल 2032 तक गुरु अतिचारी गति से ही चलने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र गुरु की अतिचारी गति को अच्छा नहीं मानता. साथ ही इस साल मई माह के अंत में छह ग्रह एक ही राशि में गोचर कर रहे थे. मान्यता है कि महाभारत के युद्ध के समय भी गुरु की चाल अतिचारी थी. महाभारत के युद्ध के दौरान भी छह ग्रह एक ही राशि में गोचर कर रहे थे. इस साल भी गुरु के अतिचारी होने की वजह से भारत समेत पूरी दुनिया ने कई दुर्घटनाएं हुईं. इस साल भारत-पाकिस्तान और ईरान-इजरायल की आपस में भीड़ंत हो गई थी. मंगल-केतु युति मंगल और केतु ने इस साल 7 से लेकर 28 जुलाई तक युति बनाई थी. मंगल और केतु की युति के 5 दिन बाद ही 12 जून 2025 को अहमदाबाद में विमान क्रैश हो गया था. इसमें 241 लोग मारे गए थे. इस बीच ही ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के हालात बन गए थे. ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो 2026 की शुरुआत में भी ग्रह ऐसी स्थिति में रहने वाले हैं. शनि वक्री शनि ग्रह इस साल 13 जुलाई को वक्री हुए थे. 28 नवंबर तक शनि इसी अवस्था में रहेंगे. वक्री शनि पर इस साल मंगल की भी दृष्टि थी. जब शनि और मंगल एक दूसरे पर दृष्टि डालते हैं, तो हिंसा होती है. युद्ध होता है. 2025 में अभी और क्या हो सकता है? इस माह के अंत में 29 तारीख को शनि मार्गी हो जाएंगे. वहीं 5 दिसंबर को गुरु अतिचारी अवस्था में मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे. शनि के मार्गी होने से कुछ बड़े नतीजे आ सकते हैं. कुछ नेता गिरफ्तार हो सकते हैं. युद्ध का परिणाम निकल सकता है. हालांकि अतिचारी गुरु की वजह से धार्मिक उन्माद देखने को मिल सकता है. कुछ लोग धर्म के नाम पर जहर फैला सकते हैं. विश्व स्तर पर कुछ आपदाएं लोगों के लिए समस्या बन सकती हैं.