samacharsecretary.com

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4′ में प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार आगमन, कपिल शर्मा के साथ मस्ती का माहौल

मुंबई  ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास फिलहाल मुंबई में हैं. एक्ट्रेस को स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' के सेट पर देखा गया, जो कुछ ही दिनों में ऑन एयर होने वाला है. इस दौरान कपिल शर्मा अपने स्पेशल गेस्ट के साथ मस्ती मजाक करते दिखें. प्रियंका चोपड़ा बुधवार को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 के सेट पर पहुंचीं. उनके आने की कई तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इससे शो में उनके आने को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया. सेट के अंदर जाने से पहले देसी गर्ल और कपिल शर्मा ने कैमरों के लिए एक साथ पोज दिया. प्रियंका व्हाइट एंड ब्लू कलर का फ्लोरल ऑफ शोल्डर आउटफिट में दिखीं, वहीं कपिल ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए. इस दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत भी हुई, जब एक पैपराजी ने कहा, 'सर, 'किस किसको प्यार करूं 2' का इंतजार है.' जवाब में, कपिल ने प्रियंका की ओर इशारा किया, हंसे और कहा, 'सिर्फ इस-इस को प्यार करूं.' इस बात पर प्रियंका हंस पड़ीं, जिससे सेट पर खुशनुमा माहौल बन गया. प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फ्लाइट में ली गई एक सेल्फ़ी पोस्ट की थी. उन्होंने कपिल शर्मा को टैग किया और लिखा, 'कपिल शर्मा, तुम बेहतर होगा कि तैयार रहो.' उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को भी टैग किया, जिससे आने वाले सीजन में उनकी भागीदारी की पुष्टि हो गई. कपिल ने हाल ही में शूट के पहले दिन की तस्वीरें शेयर करके अपने शो के सीजन 4 के लॉन्च का एलान किया. कॉमेडियन अपनी आने वाली फिल्म, किस किसको प्यार करूं 2 का प्रमोशन भी कर रहे हैं. यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4' 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा.

शादी की सालगिरह पर निक का रोमांटिक अंदाज़, प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस फोटो शेयर कर लिखा– ड्रीम गर्ल

लॉस एंजिल्स ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस आज अपना शादी की 7वीं सालगिरह मना रहे हैं. निक को राष्ट्रीय ‘जीजू’ बने आज 7 साल हो पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की फोटो शेयर कर एक खास नोट लिखा है. निक जोनस का पोस्ट बता दें कि निक जोनस ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा की एक हॉट फोटो शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी ड्रीम गर्ल से शादी को आज 7 साल पूरे हो गए हैं.’ शेयर किए गए फोटो में एक्ट्रेस को समुद्र किनारे लेटे देखा जा सकता है, उनकी ये फोटो पीठ साइड से लिया गया है. वहीं, इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो इसकी शुरुआत ट्विटर से हुई थी. निक जोनस ने ट्विटर (X) पर प्रियंका चोपड़ा को मैसेज किया था. जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और साल 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई. इसी साल दोनों को साथ में मेट गाला के रेड कार्पेट पर देखा गया था. हालांकि साल 2018 में इनकी डेटिंग की खबरें आईं और इसी साल इस कपल ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से भव्य शादी कर लिया. प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस समय महाकाव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’  को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली बना रहे हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.

बीच पर फैमिली टाइम: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने नानी संग लगाई पूल में मस्तीभरी छलांग!

लॉस एंजिल्स प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ बीच हॉलीडे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां दिखाई हैं जिसमें उनकी बेटी मालती कभी प्रियंका के साथ तो कभी पापा निक के साथ इस हॉलीडे का मजा लेती दिख रही हैं। वहीं मालती पूल में भी नानी मधु चोपड़ा के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा और पकि निक जोनस के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए शहर की भीड़ से दूर समंदर वाली जगह चुनी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समंदर वाली कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें प्रियंका निक आराम फरमाते दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका की बेटी मालती मैरी जोनस अपनी नानी मधु चोपड़ा के साथ पूल में खेलती नजर आईं। प्रियंका ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में मालती प्रियंका चोपड़ा के साथ लिपटी हुई दिख रही हैं। वहीं एक और फोटो में मालती अपने पापा निक जोनस के साथ बीच का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। नानी के साथ पूल में मस्ती करती दिखीं मालती देसी गर्ल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक तस्वीर में मालती पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। यहां उनके साथ उनकी नानी भी नजर आ रही हैं। पूल में मालती के केवल पैर दिख रहे हैं और पूरा धड़ पानी के अंदर। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे कीमती' और इसे रेड हार्ट और भावुक चेहरे वाले इमोजी के साथ उन्होंने शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रियंका ने निक और मालती दोनों को टैग किया। परिवार और दोस्तों के साथ मनाई दिवाली हाल ही में प्रियंका ने अपने फैन्स के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की थीं। उन्होंने दिखाया कि कैसे इस भारतीय त्यौहार के रंग में अपने घरवालों के साथ-साथ अपने करीबी दोस्तों को भी रंग डाला। उन्होंने रंगोली बनाने से लेकर पूजा-आरती में अपने परिवार के सभी सदस्यों को शामिल किया। 2018 में राजस्थान में निक से शादी बताते चलें कि प्रियंका ने 2018 में राजस्थान में निक से शादी की थी। उन्होंने पारंपरिक क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की और उसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी की। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती का जन्म हुआ। प्रियंका की अपकमिंग फिल्में वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ एक्शन थ्रिलर 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज़ 'सिटाडेल' के दूसरे सीज़न में देखेंगी। इसके बाद वह 'द ब्लफ' में 19वीं सदी की एक कैरिबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी। प्रियंका एसएस राजामौली की अगली फिल्म, जिसका संभावित नाम 'ग्लोबट्रॉटर' है, उसमें महेश बाबू के साथ भी एक्टिंग करेंगी। अर्चना सिंह

‘परफेक्ट हसबैंड’ है निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर जीता फैंस का दिल

लॉस एंजेलिस, बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ‘कपल गोल्स’ देने का मौका नहीं छोड़ती है। हाल ही में ‘पीसी’ का करवाचौथ स्पेशल बनाने के लिए निक सारा काम छोड़कर रात में न्यूयॉर्क पहुंचे थे और उनका व्रत भी खुलवाया था। अब पीसी ने रविवार की सुबह निक की बहुत प्यारी वीडियो शेयर की है, जिसे देखकर हर लड़की निक जैसा हसबैंड पाने की ख्वाइश करेगी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे एयरपोर्ट की तरफ अपनी लग्जरी वैनिटी वैन में जा रही हैं। निक प्रियंका को पेम्पर कर रहे हैं और उनके बालों को फिक्स कर जुड़ा बना रहे हैं। ऐसे में पीसी लाइव रिपोर्टिंग करती हैं और खुद को मल्टीटास्कर बताती हैं, क्योंकि एक तरफ वह अपने बाल बनवा रही हैं, तो दूसरी तरफ स्क्रीन पर मैच देख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “दा बेस्ट निक जोनस।” कपल की प्यारी बॉन्डिंग देखकर फैंस इनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका, ये अनमोल पल आपके लिए आशीर्वाद की तरह हैं, आपको किसी की नजर न लगे।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपका हेयरस्टाइल बहुत प्यारा है।” ये पहली बार नहीं है जब निक ने प्रियंका के बालों को स्टाइल किया हो, उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह एक्ट्रेस की ड्रेस और बालों को ठीक करते दिख जाते हैं। अवॉर्ड फंक्शन में भी निक प्रियंका के पर्सनल फोटोग्राफर बनते हैं और उनकी फोटोज क्लिक करते हैं। बता दें कि निक और प्रियंका की शादी साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। कपल ने ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी, जिसके बाद कपल ने 2022 में बेटी मालती का स्वागत किया। मालती को पीसी ने सरोगेसी से जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी मां के कहने पर अपनी उम्र के 30वें दशक में एग फ्रीज करा लिए थे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन के निधन पर शोक जताया है। डाएन कीटन को रोमांटिक-ड्रामा कॉमेडी फिल्म ‘एनी हॉल’, ‘द गॉडफादर’ और ‘फादर ऑफ द ब्राइड’ के लिए ऑस्कर मिला था। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी, जिसके चलते 11 अक्टूबर की रात को उनका निधन हो गया।