MLA पर टूटा कानून का शिकंजा: पंजाब पुलिस ने दर्ज की FIR, बढ़ी सियासी गर्मी
जालंधर हरियाणा पुलिस ने आप विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर (शुतराणा) और छह अन्य लोगों के खिलाफ थाना गुहला, कैथल में एफ.आई.आर. दर्ज की है। यह कार्रवाई 28 अक्टूबर 2025 को शिकायतकर्ता गुरचरण सिंह काला (कैथल) की शिकायत के आधार पर की गई। एफ.आई.आर. संख्या 217/2025 के तहत विधायक और अन्य आरोपियों पर कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह एफ.आई.आर. इस महीने के दौरान राजनीतिक और कानून व्यवस्था के लिहाज़ से एक बड़ी घटना मानी जा रही है। धारा 115 – अपराध के लिए उकसाना धारा 126 – राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ना धारा 140(2) – हथियारों के साथ गैरकानूनी जमावड़ा धारा 351(2) – हमला या बल प्रयोग धारा 61 बीएनएस – प्रतिबंधित पदार्थों का कब्ज़ा धारा 25 शस्त्र अधिनियम – आग्नेयास्त्रों का अवैध कब्ज़ा