samacharsecretary.com

Realme का नया स्मार्टफोन 10,001mAh बैटरी के साथ आ रहा है, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग

नई दिल्ली  Realme भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Realme Narzo Power 5G होगा. कंपनी ने बताया है कि यह फोन भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगा और इसमें 10,001mAh की बैटरी दी जाएगी. साथ ही इसमें मीडिटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट का यूज किया है. बैक पैनल पर 50MP का कैमरा मिलेगा.  Amazon India पर इसकी एक माइक्रोसाइट तैयार की है, जहां अपकमिंग हैंडसेट की डिटेल्स को लिस्ट किया है. डिटेल्स में बताया है कि इसमें 10,001mAh की बैटरी और 38 दिन का स्टैंडबाय बैकअप मिलेगा.  डुअल चिपसेट का यूज करेगी लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि इसमें डुअल चिप सिस्टम का यूज किया गया है. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट और Hyper Vision AI चिप का यूज किया गया है.  रियलमी ने किया पोस्ट  मिलेगा 144Hz रिफ्रेश रेट्स  रियलमी के इस अपकमिंग हैडंसेट में 6.8-inch curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें  6500 nits पीक ब्राइटनेसम मिलेगी. Realme Narzo Power 5G में 144Hz HyperGlow 4D कर्व प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा, जिसकी मदद से  बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा.  Realme Narzo Power 5G  का कैमरा  Realme Narzo Power 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकेगा. इसमें 50MP सोनी OIS कैमरा दिया गया है. कंपनी ने बताया है कि इसमें NEXT AI, Realme UI 7.0 का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी ने बताया है कि यह सिर्फ 219 ग्राम का स्मार्टफोन होगा. इसमें 27W का रियर चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. 

खर्च घटाने का OPPO का दांव: Realme बनेगा सब-ब्रैंड, यूज़र्स के मन में उठे सवाल

नई दिल्ली स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी Realme को ओप्पो की सब-ब्रांड के तौर पर शामिल किया जा रहा है। बुधवार को रियलमी ने बताया कि उसे BBK Electronics के तहत आने वाली एक और चीनी कंपनी Oppo की सब-ब्रांड बनाया जा रहा है। खर्चों में कटौती करने के लिए कंपनियों ने ये बड़ा फैसला लिया है। इससे दोनों कंपनियों को अपने संसाधनों को एक साथ लाने और खर्चों को कम करने में मदद मिलेगी। बता दें कि भारत समेत कई देशों में रियलमी के स्मार्टफोन्स को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल जरूर आएगा कि क्या अब मार्केट में Realme के स्मार्टफोन आना बंद हो जाएंगे। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। Oppo की सब ब्रांड के तौर पर काम करेगी रियलमी Reuters की खबर के अनुसार, रियलमी को ओप्पो की सब-ब्रांड बनाया जा रहा है। भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप में इस कंपनियों के स्मार्टफोन बेचे और पसंद किए जाते हैं। बता दें कि रिलमी, चीनी कंज्यूमर हार्डवेयर दिग्गज BBK इलेक्ट्रॉनिक्स की कंपनी है। इसके तहत ही Oppo और Vivo स्मार्टफोन ब्रांड भी आते हैं। क्या बंद हो जाएंगे रियलमी के स्मार्टफोन? अगर आपको लग रहा है कि अब मार्केट में रियलमी के स्मार्टफोन आना बंद हो जाएंगे तो ऐसा नहीं है। रियलमी के स्मार्टफोन अभी भी लॉन्च किए जाएंगे और वे रियलमी के नाम से ही मार्केट में एंट्री लेंगे। लेकिन, रियलमी अब एक स्वतंत्र ब्रांड नहीं बल्कि ओप्पो की सब ब्रांड के तौर पर काम करेगी। यह नथिंग की सब ब्रांड CMF और वीवो की सब ब्रांड IQOO की तरह ही हो जाएगी। हालांकि, इसके फोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट रियलमी के नाम से ही मार्केट में बिकेंगे। क्यों लिया गया ये फैसला? रियलमी ने अपना पहला स्मार्टफोन सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया था। इसके बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन को काफी पसंद किया जाता है। इसके बाद भी एक सब ब्रांड के तौर पर काम करने का फैसला लेना लोगों को चौंका रहा है। ऐसा कंपनी ने कॉस्ट कटिंग करने यानी पैसा बचाने के लिए किया है। ओप्पो की सब ब्रांड के तौर पर काम करने से ओप्पो और रियलमी दोनों ब्रांड्स का पैसा बचेगा। वे एक दूसरे के रीसोर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे पैसे बचाने और कंपनी को प्रॉफिट करने में मदद मिलेगी। सैमसंग और वीवो को मिलेगी चुनौती ITC की 2025 की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार भारत में दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो थी। इस लिस्ट में वीवो पहले और तीसरे नंबर पर सैमसंग थी। वहीं, रियलमी छठे नंबर पर थी। अब ओप्पो की सब ब्रांड बनने के बाद ये दोनों ब्रांड मिलकर भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन सकती हैं। इससे सैमसंग और वीवो को बड़ी चुनौती मिलेगी।

Redmi, Realme और Poco की पहली स्मार्टफोन लॉन्चिंग इस साल, क्या होगा नया?

 नई दिल्ली नए साल की शुरुआत के साथ ही अब न्यू स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं. दरअसल, 6 जनवरी को रेडमी और रियलमी दोनों ही ब्रांड अपनी न्यू सीरीज के स्मार्टफोन अनवील करने जा रहे हैं. इसके बाद 8 जनवरी को Poco M8 लॉन्च होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.  भारत में 6 जनवरी को Redmi Note 15 की लॉन्चिंग है, जिसकी लॉन्चिंग डेट और कई फीचर्स को कंपनी खुद कंफर्म कर चुकी है. यह एक बेस वेरिएंट होगा और प्रो वेरिएंट को आने वाले दिनों में लॉन्च किया जाएगा. 7.35mm की थिकनेस का यूज किया जाएगा. Redmi Note 15 को लेकर कंपनी बता चुकी है कि इसमें बैक पैनल पर 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा. यह कैमरा कई अच्छे फीचर्स और मोड्स के साथ आएगा. इस हैंडसेट से 4K रिकॉर्डिंग की जा सकेगी. इसमें 5520mAh की बैटरी यूज की जाएगी.  Realme 16 Pro सीरीज की होगी लॉन्चिंग  भारत में 6 जून को ही Realme 16 Pro सीरीज की लॉन्चिंग होगी. इस सीरीज के तहत दो हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Realme 16 Pro और  16 Pro+ दस्तक देंगे.   Realme 16 Pro+ हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 7,000mAh की बैटरी और 80W का फास्ट चार्जर मिलेगा. इस हैंडसेट में  4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले का यूज किया गया है. यह फोन 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा.  इस हैंडसेट में स्क्वेयर शेप का कैमरा डिजाइन दिया गया है. इसमें 200MP का अपग्रेडेड प्राइमरी कैमरा लेंस और 50MP का पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा. इसमें 7,000mAh की बैटरी होगी.  POCO M8 भारत में 8 जनवरी को होगा लॉन्च  POCO M8 को भारत में 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट का सबसे स्लिम हैंडसेट है. इसमें 7.35mm की थिकनेस और 178 ग्राम का वजन मिलेगा.   पोको M8 में बैक पैनल पर स्क्वेयर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके अंदर AI Magic इरेजर का यूज किया गया है. 

दो दिन की बैटरी लाइफ का वादा! Realme ने उतारे 7000mAh बैटरी वाले 2 स्मार्टफोन

नई दिल्ली Realme Narzo 90 Series के दो स्मार्टफोन Narzo 90x और Narzo 90 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। फोन्स में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इससे यूजर्स को फोन्स के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। रियलमी के इन दोनों फोन्स में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। कंपनी ने हैंडसेट्स में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी है। स्मार्टफोन पहली सेल में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू है। फोन्स को कई वेरिएंट में लाया गया है। Realme Narzo 90x में मिलती है बड़ी स्क्रीन रियलमी के इस फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है, जो VC कूलिंग के साथ आता है। VC कूलिंग का मतलब है कि फोन गेमिंग के समय में भी ज्यादा गर्म नहीं होगा। फोन का खास फीचर स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम के साथ 10GB तक की डायनामिक रैम भी मिलती है। डायनामिक रैम का मतलब है कि फोन जरूरत पड़ने पर स्टोरेज का कुछ हिस्सा रैम की तरह इस्तेमाल कर सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है। AI Edit Genie के साथ आया फोन कैमरे की बात करें तो Narzo 90x में 50MP का मेन रियर कैमरा है। इसमें AI एडिट जिनी (AI Edit Genie) जैसा फीचर भी हैं, जो आपकी तस्वीरों को बेहतर बनाने में मदद करता है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है। Realme Narzo 90 है पतला और स्टाइलिश Realme Narzo 90 में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Max 5G चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6050mm² का बड़ा एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.79mm है। फोन में मिलते हैं तीन कैमरे इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी लगा है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन कई AI फीचर्स के साथ आता है। इसमें AI एडिट जिनी, AI स्नैप मोड, AI लैंडस्केप, AI इरेजर और AI स्मार्ट इमेज मैटिन शामिल हैं। एक चार्ज पर दो दिन चलेगी बैटरी दोनों फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकती है। इनमें 60W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही, Narzo 90x में 6.5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। फोन में सिंगल बॉटम-पोर्टेड स्पीकर है। एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं दोनो फोन्स रियलमी के ये दोनों स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 पर चलते हैं। इसके साथ 3 एंड्रॉइड OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फोन्स के अन्य फीचर्स दोनों स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। Realme Narzo 90x 5G की कीमत फोन के 6GB + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। 8GB + 128 GB वेरिएंट वाले की कीमत 15,499 रुपये है। इस फोन की सेल 23 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। Realme Narzo 90 5G की कीमत इस फोन के 6GB + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। यह फोन 24 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। पहली सेल में मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट Realme Narzo 90x पर पहली सेल में 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Realme Nazo 90 पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट होगा। दोनों फोन्स को realme.com और अमेजन से खरीद पाएंगे।

स्मार्टफोन जगत में हलचल! Realme का नया हैंडसेट बना पावरहाउस, बैटरी बैकअप 90 दिन

नई दिल्ली Realme ने दो नए स्मार्टफोन्स का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो अनोखे और दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. ब्रांड ने चीन में हुए 828 फैन फेस्टिवल में दोनों ही कॉन्सेप्ट फोन्स को रिवील किया है. इसमें एक फोन 15000mAh की बैटरी के साथ आता है. ये अब तक की किसी फोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी है. ब्रांड ने इस साल की शुरुआत में भी एक कॉन्सेप्ट फोन को पेश किया था, जो 10000mAh की बैटरी से लैस था. कंपनी का कहना है कि 15000mAh बैटरी वाले फोन पर 50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक किया जा सकेगा. साथ ही कंपनी ने Chill Fan फोन को पेश किया है. इस स्मार्टफोन में एक फैन लगा हुआ है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स. क्या है इन फोन्स में खास? Realme 828 फैन फेस्टिवल लाइवस्ट्रीम में कंपनी ने 15000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन दिखाया है. कंपनी इस फोन को पोर्टेबल पावर स्टेशन की तरह बता रही है. इस फोन का इस्तेमाल आप दूसरे स्मार्टफोन और वियरेबल को चार्ज करने में कर सकते हैं. रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu की मानें, तो यूजर्स सिंगल चार्ज में इस फोन पर बैक-टू-बैक 25 मूवी देख सकते हैं. सिंगल चार्ज में इस डिवाइस पर 18 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, 30 घंटे गेम खेल सकते हैं या 5 दिनों तक नॉर्मल यूज कर सकते हैं. फ्लाइट मोड में ये तीन महीने का स्टैंड बाय टाइम ऑफर करेगा. क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स? हालांकि, इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये हैंडसेट Android 15 पर काम करेगा. इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा. इसके साथ ही कंपनी ने Realme Chill फोन को अनवील किया है. इस फोन में बिल्ट-इन कूलिंग फोन होगा. ब्रांड इसे बिल्ट-इन AC बता रहा है. टीजर वीडियो में एक वेंट ग्रिल हैंडसेट के फ्रेम पर दिख रहा है. कंपनी की मानें, तो ये फैन स्मार्टफोन को 6 डिग्री सेल्सियस तक घंटा करेगा.