samacharsecretary.com

चोट के बाद आईपीएल 2026 में चेन्नई के कप्तान की जोरदार वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। CSK रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। IPL 2025 में ये खिलाड़ी सिर्फ 5 मुकाबले ही खेल पाया था। वह चोटिल होने के कारणे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ऐसे में गायकवाड़ इस संस्करण पहले मैच से ही जोरदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। आइए RR के खिलाफ उनके आंकड़े जान लेते हैं। RR के खिलाफ ऐसे रहे हैं रुतुराज के आंकड़े रुतुराज RR के खिलाफ 8 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 273 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 45.5 और स्ट्राइक रेट 133.82 की रही है। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन रहा है। रुतुराज ने अपने IPL करियर का पहला शतक इसी टीम के खिलाफ लगाया था। उनके अलावा सिर्फ शेन वॉटसन और मुरली विजय CSK की ओर से RR के खिलाफ शतक जड़ पाए हैं। कमाल की औसत से रन बनाते हैं रुतुराज CSK के लिए डेब्यू के बाद रुतुराज ने 71 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने पहला मैच 2020 में खेला था। उनके बल्ले से 40.35 की औसत से 2,502 रन निकले हैं। IPL में 2,000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में इस खिलाड़ी से बेहतर औसत सिर्फ केएल राहुल (46.21) और डेविड वार्नर (40.52) का है। रुतुराज ने 137.47 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वह 22 बार 50+ का स्कोर बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक भी लगाया है। RR के खिलाफ हाल की पारियों में ऐसा रहा रुतुराज का प्रदर्शन रुतुराज ने RR के खिलाफ 8 पारियों में 4 बार 40 रन का आंकड़ा पार किया है, लेकिन बाकी पारियों में वह 11 रन से पहले ही आउट हो गए। RR के खिलाफ उनकी हालिया पारियां 47* 42 और 63 की रही है।  

टीम की जरूरत सबसे ऊपर—पहले वनडे शतक के बाद रुतुराज का बड़ा बयान

रायपुर  सीमित ओवरों के क्रिकेट में विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। दूसरे मैच में उन्होंने लय हासिल कर ली और शानदार शतक लगाया। अपना पहला ओडीआई शतक जड़ने के बाद उन्होने कहा कि उन्हें अपनी नई भूमिका से सामंजस्य बिठाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।   भारत के लिए वनडे में श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मुंबई के इस बल्लेबाज के चोटिल होने के कारण टीम प्रबंधन ने गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़कर यह भूमिका अच्छी तरह से निभाई। भारत इस मैच में हालांकि चार विकेट से हार गया था। गायकवाड़ ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘मेरे लिए यह सम्मान की बात है की टीम प्रबंधन ने एक ऐसे सलामी बल्लेबाज पर भरोसा दिखाया जो चौथे नंबर पर भी बल्लेबाजी कर सकता है। मैंने अपनी इस भूमिका को इसी तरह से लिया।’ उन्होंने कहा, ‘यह केवल शुरुआती 10 से 15 गेंद खेलने का मामला होता है और उसके बाद प्रक्रिया समान रहती है।’ दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 83 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली और विराट कोहली (102) के साथ तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की, जिससे भारत ने पांच विकेट पर 358 रन बनाए। गायकवाड़ ने कहा, ‘एकदिवसीय प्रारूप में जब मैं पारी की शुरुआत करता था तब भी मैं हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता था कि मैं 45वें ओवर तक बल्लेबाजी कर सकूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि 11 से 40 ओवरों के बीच कैसे खेलना है, स्ट्राइक रोटेट कैसे करनी है और बाउंड्री के विकल्प क्या हैं। मुझे अपनी पारी आगे बढ़ाने के लिए खुद पर पूरा भरोसा था।’ गायकवाड़ चोटिल होने के कारण इस साल आईपीएल के सभी मैच में नहीं खेल पाए थे और उन्हें काफी समय तक बाहर रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह अतीत पर ध्यान नहीं देते और वर्तमान में रहने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘यही बेहतर होता है कि आप इस तरह की चीजों के बारे में अधिक नहीं सोचें क्योंकि अगर आप वर्तमान में नहीं हैं तो आपका ध्यान और तैयारी पर असर पड़ता है। मेरे दिमाग में कुछ चीजें चल रही थीं, लेकिन उसके बाद मैंने तय किया कि चाहे किसी भी प्रारूप का मैच हो मैं अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’ गायकवाड़ ने कहा, ‘अगर मुझे मौका मिलता है, तो यह अच्छी बात है, अगर मुझे मौका नहीं मिलता है, तब भी ठीक है। मुझे यह बात अच्छी तरह से पता है कि जितना हो सके रन बनाते रहना मेरा कर्तव्य है और अगर चीजें फिर से मेरे अनुकूल होती हैं तो यह अच्छी बात है और अगर नहीं होती हैं, तब भी अच्छी बात है।’ गायकवाड़ ने स्वीकार किया कि 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से खेली गई 105 रन की पारी उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है। उन्होंने कहा, ‘मैं हां कहूंगा क्योंकि नंबर चार पर बल्लेबाजी करना भी मेरे लिए एक चुनौती थी।’ सुपरस्टार विराट कोहली के साथ खेलने का मौका मिलना कुछ ऐसा था जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी, लेकिन गायकवाड़ ने अपना ध्यान रन बनाने पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा, ‘उनकी (कोहली की) बल्लेबाजी अविश्वसनीय है और उनके पास जितना समय है और जिस तरह से वह मैच में इसका फायदा उठाते हैं, वह भी अद्भुत है। लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहा था और यह नहीं सोच रहा था कि वह कैसी बल्लेबाजी कर रहे हैं या किस तरह से रन बना रहे हैं।  

इंजरी के बाद मजबूत वापसी, ऋतुराज गायकवाड़ बोले— ‘टीम इंडिया में लौटने का बेसब्री से इंतजार’

रांची ऋतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में मौका दिया गया है। गायकवाड़ ब्लू जर्सी में वापस लौटकर काफी खुश हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के लिए फिर से योगदान देने को लेकर उत्सुक हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने आखिरी बार 19 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, जबकि 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में उतरे थे। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर स्प्लीन इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को सीरीज में शामिल किया गया है। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें गायकवाड़ ने कहा, “ब्लू जर्सी में वापस लौटकर अच्छा लगा। मुझे टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने का इंतजार है।” भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शुक्रवार को गायकवाड़ के वनडे टीम में शामिल होने के बारे में कहा था, “उनका यहां होना बहुत अच्छा है। वह पिछले कई वर्षों से एक क्वालिटी प्लेयर रहे हैं। अगर उन्हें यह मौका मिलता है, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह देश को बहुत गर्व महसूस कराएंगे।” गायकवाड़ ने हाल ही में राजकोट में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 117, 68* और 25 रन की पारियां खेलीं। अय्यर नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए दावा पेश कर सकते हैं, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा और ऋषभ पंत इस पोजीशन के लिए सबसे आगे हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को दूसरा मुकाबला रायपुर में आयोजित होगा। तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।  

इंडिया-ए की जीत में चमके गायकवाड़ और रेड्डी: साउथ अफ्रीका-ए पर रोमांचक सफलता

राजकोट   इंडिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर (गुरुवार) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में इंडिया-ए ने 4 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की. इंडिया-ए को जीत के लिए 286 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 49.3 ओवर्स में हासिल कर लिया. सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 नवंबर (रविवार) को इसी मैदान पर खेला जाएगा. इंडिया-ए की जीत की बुनियाद ऋतुराज गायकवाड़ ने रखी. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज ने 129 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. ऋतुराज के लिस्ट-ए करियर का ये 17वां शतक रहे. नीतीश रेड्डी ने भी फिनिशर का रोल निभाते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 बॉल पर 37 रन बनाए. कप्तान तिलक वर्मा (39 रन), ओपनर अभिषेक शर्मा (31 रन) और निशांत सिंधु (नाबाद 29 रन) ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिए. साउथ अफ्रीका-ए के लिए ब्योर्न फोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन और तियान वैन वुरेन ने दो-दो विकेट झटके. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका-ए ने 50 ओवर्स में 9 विकेट पर 285 रन बनाए. साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 53 रनों के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. फिर डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगिएटर और ब्योर्न फोर्टुइन की शानदार पारियों ने साउथ अफ्रीका को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. पोटगिएटर ने 105 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 90 रन बनाए, जिसमें 10 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. वहीं डियान फॉरेस्टर ने 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 83 बॉल पर 77 रनों का योगदान दिया. पोटगिएटर और  फॉरेस्टर के बीच छठे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई. जबकि ब्योर्न फोर्टुइन के बल्ले से 56 गेंदों पर 58 रन निकले, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. इंडिया-ए की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका-ए की प्लेइंग इलेवन: रिवाल्डो मूनसामी, रुबिन हरमन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, मार्केस एकरमैन (कप्तान), सिनेथेम्बा केशिले, डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगिएटर, ब्योर्न फोर्टुइन, तियान वैन वुरेन, त्शेपो मोरेकी और ओटनील बार्टमैन. भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, तिलक वर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, निशांत सिंधु, हर्षित राणा, विप्रज निगम, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.