samacharsecretary.com

बिहार में गजब जुगाड़! चोरी से बचाने के लिए क्रेन से घर की छत पर पहुंचाई Scorpio, Video Viral

पटना  बिहार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में Mahindra Scorpio को चोरी से बचाने के लिए ऑनर अनोखा जुगाड़ लगाता दिख रहा है. जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ये काफी तेजी से फैल रहा है. बताया जा रहा है कि SUV के मालिक को विदेश जाने के दौरान अपनी गाड़ी की सेफ्टी की चिंता थी. इसी वजह से उसने कार को जमीन पर पार्क करने के बजाय घर की छत पर रखने का फैसला किया. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।  क्रेन से छत पर पहुंचाई Scorpio वायरल वीडियो में Mahindra Scorpio Classic को एक क्रेन की मदद से धीरे-धीरे उठाकर रेजिडेंशियल बिल्डिंग की छत पर रखा जाता हुआ दिखाई देता है. वीडियो में एक Scorpio Classic को क्रेन की मदद से घर की छत पर चढ़ाते हुए देखा जा सकता है. इस अजीबोगरीब तरीके को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों ने इसे गाड़ी चोरी होने की चिंता से निपटने का अनोखा तरीका बताया है।  इस वायरल वीडियो में पूरी घटना को देखा जा सकता है. हालांकि, कई जरूरी जानकारी कंफर्म नहीं हुई है. ये बिहार में कहां की घटना है, उसके बारे में भी पता नहीं चल पाया है. साथ ही Scorpio के मालिक की पहचान भी नहीं हो पाई है. SUV कितने समय तक छत पर रहेगी और क्रेन से गाड़ी उठाने के लिए जरूरी परमिशन ली गई थी या नहीं, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है. इस वजह से वायरल वीडियो के आधार पर इन चीजों को पक्के तौर पर सही नहीं माना जा सकता है।  SUV को छत पर रखना नहीं है सेफ कार को क्रेन से घर की छत पर रखना देखने में भले ही अनोखा लगे, लेकिन इसमें कई सेफ्टी रिस्क भी हो सकते हैं. आपको बता दें कि एक SUV का वजन काफी ज्यादा होता है. घर की छत को आमतौर पर इतने भारी लोड को सहने के लिए डिजाइन नहीं किया जाता है. जिसके कारण छत पर SUV रखने से पहले बिल्डिंग की स्ट्रक्चरल कैपेसिटी को समझना बेहद जरूरी है. इसके अलावा क्रेन से इतनी भारी गाड़ी को उठाने के लिए ट्रेंड ऑपरेटर, सही लिफ्टिंग पॉइंट्स और नीचे पर्याप्त सेफ्टी एरिया की जरूरत होती है. लिफ्टिंग के दौरान छोटी सी गलती भी गाड़ी, बिल्डिंग या आसपास मौजूद लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकती है।  गाड़ी वापस नीचे लाना भी चुनौती SUV को छत पर पहुंचाने के बाद उसे वापस नीचे लाना भी एक अलग चुनौती हो सकती है. लंबे समय तक गाड़ी का इस्तेमाल नहीं होने, मौसम के सीधे संपर्क में रहने और छत तक पहुंच की लिमिटेड सुविधा का असर SUV पर पड़ सकता है. बारिश, धूल और धूप जैसी चीजों से भी गाड़ी को नुकसान हो सकता है. अगर किसी कार मालिक को लंबे समय के लिए अपनी गाड़ी को बिना निगरानी के छोड़ना है, तो सिक्योर कवर्ड पार्किंग, भरोसेमंद केयरटेकर, व्हील लॉक, GPS-बेस्ड ट्रैकिंग, इंश्योरेंस और सिक्योरिटी कैमरों जैसे ऑप्शन ज्यादा प्रैक्टिकल हो सकते हैं।  Scorpio नाम Mahindra की पहचान Mahindra Scorpio भारत में कंपनी के सबसे पहचान वाले SUV नेमप्लेट्स में से एक है. मौजूदा Scorpio-N की कीमत वैरिएंट, इंजन और ड्राइवट्रेन के आधार पर 13.37 लाख रुपये से शुरू होती है. Scorpio-N में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया जाता है. इसके हायर स्पेसिफिकेशन में ये इंजन 132 hp तक की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं. वहीं चुनिंदा डीजल वैरिएंट्स में फोर-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया जाता है। 

इंदौर में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत और दूसरा गंभीर घायल

इंदौर. सेहरी के बाद घर के बाहर खड़े दो युवकों को स्कार्पियों चालक कुचलकर फरार हो गया। एक युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह चकमा देकर धार रोड की ओर भाग गया। छत्रीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम किया है। टक्कर मारने वाली गाड़ी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब चार बजे की सिलावटपुरा (गणेश मंदिर के समीप) की है। टाटपट्टी बाखल निवासी 19 वर्षीय तनवीर पुत्र सरताज मंसूरी की मौत हुई है। 22 वर्षीय फैजान पुत्र शरीफ मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शी इमरान के अनुसार तनवीर और फैजान सेहरी के बाद घर से बाहर निकले थे। दोनों नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाने वाले थे। पेट पर चढ़ गया पहिया फैजान स्कूटर पर बैठा था और तनवीर उससे बात कर रहा था। तभी नर्सिंग बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में स्कार्पियो आई और दोनों को टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में घायल फैजान और तनवीर को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया मगर तनवीर की दोपहर को मौत हो गई। उसके पेट पर वाहन का पहिया चढ़ा था। हवा में उछले और दूर जाकर गिरे युवक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। तनवीर खड़ा है और फैजान स्कूटर पर बैठा हुआ है। तेज रफ्तार में आए वाहन ने ऐसी टक्कर मारी कि दोनों हवा में उछले और दूर जाकर गिरे। आवाज सुनकर लोग दौड़े, मगर वाहन चालक फरार हो गया। इमरान और इरफान ने कार का पीछा किया तो वह गंगवाल बस स्टैंड की ओर चला गया। होटल शिवानी के पास से स्कार्पियो मोड़ी और महूनाका से फूटी कोठी चौराहा जा पहुंचा। इसके बाद वह चंदननगर होकर धार रोड चला गया। अंधेरा होने के कारण उसके नंबर नहीं देख पाए। पुलिस के अनुसार अन्य स्थानों से भी सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। कार में तीन व्यक्ति बैठे हुए थे।

आज से मंगल वृश्चिक में, ये राशियाँ पाएँगी लाभ, ये रहें सतर्क

ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 27 अक्तूबर 2025 को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर तुला से निकलकर अपनी स्वयं राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक जब भी कोई ग्रह अपनी स्वराशि में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव और भी कई गुना बढ़ जाता है। चूंकि मंगल 45 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए यह गोचर एक लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। ज्योतिष में उन्हें पराक्रम, ऊर्जा, भूमि व साहस के कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए उनकी इस चाल से कुछ राशि वालों को धन लाभ, संपत्ति की प्राप्ति व आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती हैं। हालांकि इस गोचर से कुछ राशियों की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। आइए मंगल के वृश्चिक में गोचर का 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा, यह जानते हैं। मेष राशि मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा। इस राशि के स्वामी ग्रह स्वयं मंगल है, इसलिए इन जातकों को कार्य में सफलता व व्यापार में धन लाभ मिल सकता है। रिश्तों में सुधार होगा और आपकी लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। निवेश से अच्छा रिटर्न भी आने की संभावनाएं हैं। वृषभ राशि आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर किसी दुकान या मकान के काम को लेकर परेशान थे, तो वह पूरे होंगे। इस दौरान धन के अवसर बढ़ने से नए लोगों से बात भी करेंगे। हालांकि, करियर को लेकर कोई फैसला अभी लेना उचित नहीं रहेगा। मिथुन राशि मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक परिणाम से भरा रहेगा। कला के क्षेत्र में आगे आएंगे और कुछ नए लोगों से भी जुड़ेंगे। इस समय कारोबार से धन की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि के जो लोग नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन के क्षेत्र से हैं, उनके करियर में प्रगति होगी। आप फील्ड पर अनुभवी लोगों से अच्छे रिश्ते बनाने में कामयाब रहेंगे। कर्क राशि मंगल के वृश्चिक राशि आने से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप क्रोध पर नियंत्रण रखें। हालांकि, जो लोग मेडिकल और इंजीनियरिंग के सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें आगे आने के नए मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि इस राशि के लिए यह समय कल्याणकारी रहेगा। आप वाहन, घर या कोई अन्य संपत्ति की खरीदारी करेंगें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और कोई बड़ी कारोबारी डील भी इस समय आप कर सकते हैं। कन्या राशि कन्या राशि वालों को ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। हालांकि, आपको व्यापार में पार्टनरशिप करने से बचना होगा। संतान की प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। तुला राशि तुला राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको काम को लेकर तनाव रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपको बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज रखना बेहतर रहेगा। वृश्चिक राशि यह समय आपके लिए खास रहेगा। कोर्ट-कचहरी में फंसा हुआ मामला हल होगा। परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में जीत हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।   धनु राशि धनु राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी भी नए काम का प्रारंभ न करें। अगर संभव है, तो व्यापार से जुड़ी कोई भी यात्राएं न करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। मकर राशि इस समय नए वाहन को घर लेकर आएंगे। समय करियर के लिए शुभ रहेगा। यदि कोई योजना में पूर्व में धन निवेश किया था, तो अब लाभ मिलने के योग है। इस समय खरीद-बिक्री में सफलता और मानसिक शांति का एहसास होगा। कुंभ राशि आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। कारोबार में नए लोगों से जुडेंगे। इस समय घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बिठाने में दिक्कतें आएंगी। धैर्यवान बने रहें। जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। मीन राशि आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। घर से दूर रहने वाले जातकों को परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।