samacharsecretary.com

‘जनहित भूल चुकी है सरकार’— शिवपाल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवपाल यादव ने राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार जनता के मूल मुद्दों से भटक चुकी है और जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटी हुई है। सरकार को जनता के प्रति जवाबदेही तय करनी होगी समाजवादी पार्टी के महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल बयानबाज़ी से काम नहीं चलेगा, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेही तय करनी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। शंकराचार्य का अपमान हुआ शिवपाल यादव ने हाल ही में शंकराचार्य से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि “पूजनीय शंकराचार्य जी का अपमान हुआ है।” उन्होंने यह भी कहा कि “डिप्टी सीएम बटुको को लाकर कितना भी ढकने की कोशिश कर लें, लेकिन अपमान हो चुका है।” साथ ही उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम भी सरकार का हिस्सा हैं, इसलिए इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी सरकार पर है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हो वेब सीरीज को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की। शिवपाल यादव ने कहा कि किसी भी वेब सीरीज या फिल्म के निर्माण में कानून का पालन अनिवार्य है। जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है और इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। शिवपाल यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

शिवपाल यादव का हमला सरकार पर, कहा- जनता अब नहीं सह सकती महंगाई, सपा ग्राम सभा चुनाव से बाहर

लखनऊ  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इटावा के बसरेहर ब्लॉक के गोरा दयालपुर में स्व. पूर्व प्रधान की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले 14 सालों में जनता को लूटकर महंगाई लगातार बढ़ाई गई है। जीएसटी के नाम पर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है और आम आदमी परेशान है। जनता अब इन बेइमानों को बख्शने वाली नहीं है। PM मोदी के मणिपुर दौरे पर सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आते ही सौगातों की घोषणाएं शुरू हो जाती हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही गुजरात की कंपनियां पहुंचकर सब कुछ लूट लेती हैं। उन्होंने जनता से सतर्क रहने की अपील की। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन रेप और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि आज भी टंकियों में पानी नहीं है और बनी-बनाई सड़कों को खोद दिया गया है, लेकिन उन्हें बनाने के लिए धन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। "2047 तक विकसित यूपी" सपना है झूठा योगी सरकार के 2047 तक विकसित प्रदेश के संकल्प को झूठा करार देते हुए शिवपाल बोले कि हकीकत में प्रदेश का विकास नहीं हो रहा, बल्कि सत्ताधारी लोग अपने घर, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खड़ी करने में लगे हैं। चुनावी रणनीति को लेकर उन्होंने साफ किया कि समाजवादी पार्टी ग्राम सभा, प्रधान और बीडीसी चुनाव में भाग नहीं लेगी। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में पार्टी प्रत्याशी जरूर उतारेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

देश की प्रगति पर रोक, शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया

इटावा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि केन्द्र की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार देश का न सिर्फ बंटाधार करने में लगी है, बल्कि देश को विकास के मामले में काफी पीछे धकेल दिया गया है। शिवपाल ने कहा कि प्रजातंत्र का गला घोटने वाले बिलों का सपा हर हाल में विरोध करेगी, ऐसे बिल लाने वालों का विरोध ही किया जायेगा।  'शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई का बहुत बुरा हाल है' शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है जो वादे सरकार ने किए थे वह आज तक पूरे नहीं हुए हैं। शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई का बहुत बुरा हाल है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। रिश्वत वसूली और भ्रष्टाचार इन दिनों चरम पर है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार में रिश्वत महंगाई और भ्रष्टाचार बहुत बढा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इन्होंने किसानों की आज दोगुनी करने का वादा किया था और एमएसपी भी लेकर आए थे। बेरोजगारों को दो करोड़ नौकरी देने के लिए कहा था वह भी नहीं दे पाये। इस देश को इन लोगों ने बहुत पीछे कर दिया है और इस देश को केवल दो गुजराती व दो पैसे वाले लोग चला रहे हैं।        'गोला बारूद रखना और फेंकने का काम सपा का नहीं' शिवपाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में केवल पूंजीपतियों के काम हो रहे हैं। गरीब, छात्र, बेरोजगार नौजवान इन लोगों के काम नहीं हो रहे है। ओमप्रकाश राजभर द्वारा सपा पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि सपा के लोग गोरा बारूद रखने व सिखाने का काम करती है , इस पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि क्या कभी समाजवादी पार्टी के नेताओं के पास गोला बारूद पकड़ा गया या कभी किसी ने फेंकते हुए देखा है। गोला बारूद रखना और फेंकने का काम समाजवादी पार्टी नहीं करती।