samacharsecretary.com

क्या फिर से शादी करने जा रही हैं शुभांगी अत्रे? EX पति के निधन के 7 महीने बाद दिया बड़ा बयान

मुंबई 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे ने 2003 में इंदौर में पीयूष पूरे से शादी की थी, जो कि डिजिटल मार्केटिंग की नौकरी करते थे। दो साल बाद बेटी आशी का जन्म हुआ था। लेकिन चीजें सही न चलने के कारण इनका रिश्ता 2022-23 में खराब हो गया था और ये अलग हो गए थे। फिर फरवरी, 2025 में तलाक भी फाइनल हो गया था। लेकिन अप्रैल 2025 में पूर्व पति की मौत हो गई थी। अब एक्ट्रेस ने दूसरी शादी के बारे में रिएक्ट किया है। पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत में शुभांगी अत्रे ने कहा, 'तलाक का फैसला मैंने न सिर्फ अपने लिए, बल्कि बेटी के लिए लिया क्योंकि मानसिक रूप से आप काफी प्रभावित होते हैं, जब आप खुद को किसी रिश्ते में झोक देते हैं। तो उसका गहरा असर होता है। तो उस रिश्ते ने मुझे अफेक्ट करना शुरू कर दिया था। मुझे एंजाइटी इशूज होने लगे थे। बीच में एक ऐसा समय आया था मेरा कि मुझे किसी से मिलने का मन नहीं होता था। इसीलिए मैं काम कर ही थी। सिर्फ काम कर रही थीं। और इस बात का सुकून है कि मेरी पर्सनल लाइफ में कितना भी कुछ चल रहा था, मैंने शो को कभी अफेक्ट नहीं होने दिया। कभी भी नहीं।' शुभांगी अत्रे का तलाक पर रिएक्शन शुभांगी अत्रे ने बताया कि उनके लिए पीयूष से अलग होना आसान नहीं था। हालांकि इस दौरान उनके करीबियों ने साथ दिया, 'तलाक के दौरान परिवार, बेटी, बहनें, दोस्त सभी चट्टान की तरह साथ खड़े रहे। मेरी लाइफ में जो भी घटनाएं हुई हैं, जिनसे मैं बाहर निकली हूं, उसने मुझे बहुत सिखाया है। तो मैं बहुत ग्रेटफुल हूं।' दोबारा शादी करेंगी शुभांगी अत्रे? जब पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार में पड़ना चाहेंगी? तो वह बोलीं, 'पता नहीं, अभी तो ऐसा कुछ नहीं है दिमाग में। बिलकुल भी नहीं है और मैं खुद को इस बात के लिए फोर्स भी नहीं कर रही। मेरी बहनें कहती हैं लेकिन नहीं, अभी तो मेरा पूरा ध्यान आशी पर है।' यानी एक्ट्रेस अभी दोबारा शादी के बारे में तो नहीं सोच रही हैं। लेकिन 44 साल की एक्ट्रेस ने इनकार भी नहीं किया है।

शो छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे करेंगी वापसी, शुभांगी अत्रे की विदाई

मुंबई     टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' के फैंस को तब झटका लगा था जब उनकी फेवरेट शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा था. इस रोल में शिल्पा को शुभांगी अत्रे ने रिप्लेस किया. लेकिन फैंस को दोबारा झटका इसलिए लगा है क्योंकि 10 साल बाद शुभांगी ने शो को अलविदा कह दिया है. उनके शो से जाने की वजह मेकर्स का वो फैसला बना है, जिसके तहत उन्होंने पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे को वापस लेने का फैसला किया है.  शुभांगी ने छोड़ा शो शुभांगी ने खुद शो छोड़ने की अटकलों को कंफर्म कर दिया है. पिछले हफ्ते उन्होंने अपना आखिरी एपिसोड शूट किया है. उनका कहना है वो ग्रैटिट्यूड के साथ अपनी इस जर्नी को खत्म कर रही हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने अपनी जर्नी और शिल्पा शिंदे की वापसी पर बात की.  अपनी जर्नी पर क्या बोलीं शुभांगी? उन्होंने कहा- मैंने प्रोड्यूसर मिसेज कोहली से हमेशा ये कहा था कि शो में मेरी जर्नी आन बान और शान के साथ शुरू होगी. ठीक वैसे ही मेरी जर्नी यहां पर खत्म हो रही है. इससे अच्छी एग्जिट की मैं कल्पना नहीं कर सकती थी. मुझे क्यों रिप्लेस किया जा रहा है, इसकी वजह में घुसने का मतलब नहीं है. मैं इसे ब्लेसिंग्स की तरह लेती हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं. मैं नए कैरेक्टर्स को एक्सपलोर करना चाहती हूं. यहां से निकलकर फिर से काम की तलाश करनी है. जिंदगी में इतना कुछ देखने के बाद अब मैं फाइटर मोड में हूं. अभी मैं अपने काम और बेटी पर फोकस कर रही हूं. 'शिल्पा के लिए मन में नहीं कोई खटास' शुभांगी ने कहा कि 'भाभीजी घर पर हैं' शो में जर्नी खत्म होने को लेकर वो इमोशनल हैं. उनके लिए ये घर छोड़ने जैसा है. अंगूरी भाभी का रोल जैसे उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. इस शो से शुभांगी को जो भी मिला है उसका वो शुक्रिया आदा करती हैं. 2016 से शुभांगी शो का हिस्सा रही हैं. वो कहती हैं कि किसी को रिप्लेस करना आसान नहीं होता, लोगों ने जिस तरह अंगूरी भाभी के रोल में उन्हें स्वीकारा, इसका वो आभार जताती हैं. वैसे ये पहली बार नहीं था जब शुभांगी ने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था. शो चिड़ियाघर में भी शुभांगी ने शिल्पा की जगह ली थी. इस पर शुभांगी ने कहा- मैं इस रिप्लेसमेंट गेम को अब खत्म करती हूं. मैंने अपनी मां से कहा कि शिल्पा ने शो (भाभीजी घर पर हैं) को 9-10 महीने में छोड़ दिया था. ऐसा महसूस हुआ जैसे न्यूबॉर्न बेबी वो मुझे सौंपकर गई हों. अब वो बच्चा बड़ा होकर 10 साल का हो चुका है. मैं अब इसे वापस कर रही हूं. मैंने उसे सभी वैल्यूज और संस्कार दिए हैं. मैं इसे दिल से सौंप रही हूं. मैं शिल्पा शिंदे और पूरी टीम को इस शो के 2.0 वर्जन के लिए ऑल द बेस्ट कहूंगी. 

22 साल की बेटी के सामने भी नहीं पड़ी फीकी, शुभांगी अत्रे का यंग लुक चर्चा में

मुंबई  शुभांगी अत्रे ने 'अंगूरी भाभी ' का किरदार निभाकर लोगों का इतना दिल जीता कि आज भी लोग उन्हें देखकर 'भाभी' ही कहते हैं। एक्टिंग के साथ- साथ 44 साल की हसीना ग्लैमर का तड़का लगाने में भी हमेशा आगे रहती है। साड़ी- सूट की जगह शुभांगी छोटी- छोटी ड्रेस पहनकर सबको फेल कर जाती हैं। इस बार तो डीवा ने किसी और एक्ट्रेस को नहीं, बल्कि खुद ही 22 साल की बेटी आशी को भी स्टाइल से टक्कर दे दी। मां- बेटी की जोड़ी इन दिनों शिकागो में छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में दोनों ही स्कर्ट और ड्रेस वाले लुक दिखाकर टशन मारती नजर आईं। पर गौर करने वाली बात तो यह है कि 44 शुभांगी ने स्कर्ट पहनकर खूबसूरती दिखाई तो उनकी बेटी का स्टाइल भी पस्त हो गया। और, तभी फैंस भी उनकी फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों ही लुक्स में सुपर स्टाइलिश दिखीं 'अंगूरी भाभी' ​शुभांगी के देसी लुक तो आपने बहुत देखे होंगे। लेकिन इस बार देखें हसीना का मॉर्डन बेब वाला अंदाज। 44 की उम्र में भी एक्ट्रेस ने खुद को इस तरह मेंटेंन किया है कि उन पर वेस्टर्न आउटफिट भी ब्यूटीफुल नजर आता है। इस बार भी शुभांगी ने पहले ड्रेस पहनकर स्ले किया। और, फिर छोटी- सी स्कर्ट पहन दिलों पर जादू चलाया। गहरे गले वाली ड्रेस पहनकर मारा टशन इस फोटो में शुभांगी ब्लैक कलर की प्लेन बॉडीकॉन ड्रेस पहनी दिख रही हैं। जिसका गहरा गला है। आउटफिट के टॉप पोर्शन पर ब्लैक बटन से ही डीटेलिंग दी गई है। ड्रेस का बॉडी हग वाला स्टाइल होने की वजह से शुभांगी का फिगर भी हाइलाइट होता नजर आया। जबकि ड्रेस को और स्टाइलिश बनाने के लिए शुभांगी ने ओवरसाइज शर्ट कैरी की है। जबकि दूसरी तरफ उनकी लाडली आशी जींस के साथ स्ट्रैप वाला टॉप पहनी दिखीं। ब्लैक आउटफिट में दिखीं शुभांगी की बेटी मम्मी की तरह स्ले करने के लिए आशी ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। वो ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहनी दिख रही हैं। जिसकी डीप राउंड नेकलाइन होने की वजह से लुक स्टाइलिश बना। वहीं, टॉप के साथ आशी की ब्लैक मिनी स्कर्ट भी जबरदस्त नजर आई। लुक को कंप्लीट बनाने के लिए 22 साल की डीवा आंखों पर काला टश्मा लगाकर स्वैग दिखाती नजर आईं। अब शुभांगी का स्कर्ट वाला लुक देखें ड्रेस के बाद शुभांगी ने भी स्कर्ट और टॉप पहनकर टशन मारा। वो ब्राउन कलर की हाई वेस्ट मिनी स्कर्ट पहनी दिख रही हैं। जिसका प्लीट्स वाला डिजाइन लुक को हटकर बना रहा है। और, स्कर्ट के साथ शुभांगी ने पहनी है लाइट पिंक कलर की टी शर्ट, जिसकी राउंड नेकलाइन है। डीवा की टी शर्ट की स्लीव्स ओवरसाइज दिख रही है। साथ में बैग कैरी कर शुभांगी परफेक्ट दिखीं। काला टश्मा लगाकर दिए पोज आउटफिट इतना परफेक्ट चुनने के बाद शुभांगी ने अपने लुक में एक भी कमी नहीं छोड़ी। तभी उन्होंने स्कर्ट और टी शर्ट के साथ आंखों पर काला चश्मा लगाकर पोज दिए। उनके चश्मा का स्कवायर फ्रेम है। जो कि हाफ क्लच बालों वाले हेयरस्टाइल के साथ चेहरे की खूबसूरती में चार- चांद लगाता दिख रहा है। और, लुक को बेस्ट बनाने के बाद शुभांगी विदेशी जमीन पर एक के बाद एक पोज देती नजर आईं। लोगों ने बता दिया बेटी से ज्यादा जवां शुभांगी के दोनों दमदार लुक देखने के बाद फैंस खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। किसी ने लिखा, 'आज भी 18 की लगती हो।' तो किसी ने लिखा, 'शुभांगी जी बहुत प्यारे लग रहे हो तुसी।' तो कई फैंस ने तो हसीना को कॉलेज स्टूडेंट जैसा बता दिया। जबकि कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्होंने शुभांगी को देखकर कहा कि वो अपनी बेटी से भी ज्यादा जवां दिख रही हैं।