samacharsecretary.com

शीतलहर का कहर: राजस्थान के 9 शहर ठिठुरे, सिरोही में सबसे कम तापमान दर्ज

जयपुर राजस्थान में बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में ठंड का यही दौर जारी रहने की संभावना है। सीकर में पहले से चल रही शीतलहर का प्रभाव अब झुंझुनूं तक पहुंच गया है। दोनों जिलों में सुबह-शाम तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने सीकर और झुंझुनूं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नौ शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के 9 शहरों का न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। सबसे अधिक ठंड सिरोही में रही, जहां का तापमान 7.5°C रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में तापमान इस प्रकार रहा : फतेहपुर (सीकर) – 8.8°C, नागौर – 8.7°C, सीकर – 8.3°C, अलवर – 9.2°C, वनस्थली (टोंक) – 9.4°C, चूरू – 9.5°C, बारां – 9.3°C व करौली में  9.6°C न्यूनतम तापमान रहा। सीकर और आस-पास के इलाकों में सुबह-शाम हल्की शीतलहर और घनी ठंड का असर महसूस किया गया। दिन में धूप से राहत सुबह और शाम की ठंड के बावजूद दिन में लोगों को तेज धूप से राहत मिल रही है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 28°C से 31°C के बीच दर्ज किया गया। बुधवार को सबसे अधिक तापमान 32.9°C बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान अजमेर में अधिकतम 29.8 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली (टोंक) में 30.6 और 9.4, अलवर में 28.8 और 9.2, जयपुर में 29.2 और 13.6, पिलानी में 31.2 और 10.5, सीकर में 27.8 और 8.3, कोटा में 29.5 और 13.6, चित्तौड़गढ़ में 30.2 और 11.7, उदयपुर में 28.6 और 12.3, बाड़मेर में 32.9 और 17, जैसलमेर में 31.4 और 15, जोधपुर में 31 और 12.7, बीकानेर में 30.2 और 13.6, चूरू में 30.9 और 9.5, गंगानगर में 28.2 और 12.5, नागौर में 29.7 और 8.7, बारां में 29.1 और 9.3, हनुमानगढ़ में 27.7 और 12, जालौर में 30.9 और 11.6, सिरोही में 23.3 और 7.3, फतेहपुर में 29.1 और 8.8, करौली में 28.5 और 9.6, दौसा में 29.7 और 8.8, तापगढ़ में 27.8 और 13.4 तथा झुंझुनूं में 29.1 और 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी तथा रातें और अधिक ठंडी होंगी।

चक्रवाती बारिश से बढ़ी ठिठुरन: राजस्थान के 13 जिलों में यलो अलर्ट, सिरोही में सबसे कम तापमान

जयपुर अरब सागर में बने चक्रवात का असर अब भी राजस्थान में जारी है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इसके बाद आज गुरुवार तड़के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में तेज बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में औसतन 8–10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सिरोही इस सीजन का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और अजमेर में भी दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। बारिश के असर से खेती में भी नुकसान देखने को मिल रहा है। टोंक जिले के दूनी क्षेत्र में तेज बारिश से सरसों की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह चक्रवाती प्रभाव 30 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। 31 अक्टूबर को कुछ शहरों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। 29 अक्टूबर को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में ठंडक का असर और बढ़ गया। दिनभर बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भीलवाड़ा में पारा 24.2 और 18 डिग्री दर्ज हुआ। अलवर में अधिकतम 28.8 और न्यूनतम 17.5 डिग्री, जयपुर में 26.7 और 18.8, पिलानी में 29.5 और 16.4, सीकर में 29 और 16 डिग्री रहा। कोटा में तापमान 23.6 और 18.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.8 और 18, उदयपुर में 22.2 और 18.1, बाड़मेर में 30.6 और 20.8, जबकि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 18.8 डिग्री दर्ज हुआ। जोधपुर में 28.4 और 20, बीकानेर में 30.8 और 19.8, चूरू में 30.2 और 18.8, गंगानगर में 32.5 और 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।नागौर में 29.9 और 18.6, डूंगरपुर में 25.8 और 20.2, हनुमानगढ़ में 31.9 और 19.3, जालौर में 26.8 और 21.4, सिरोही में 19.4 और 14.7, करौली में 27.1 और 19.1, दौसा में 27.2 और 18.7, प्रतापगढ़ में 24.5 और 19.8, झुंझुनूं में 29.1 और 18.4, जबकि पाली में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।