samacharsecretary.com

गर्मी में भी नहीं फटेंगे होंठ: अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय

 अक्सर लोग सोचते हैं कि होंठ फटने की समस्या सिर्फ सर्दियों के मौसम में होती है लेकिन ऐसा नहीं है. मई-जून की इस चिलचिलाती गर्मी, तेज धूप और धूल-भरी गर्म हवाओं के कारण होंठों की नाजुक त्वचा अपनी नमी खो देती है. शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने से होंठ न सिर्फ फटने और बेजान होने लगते हैं, बल्कि कई बार धूप के संपर्क में आने से इनका रंग भी काला पड़ने लगता है. अगर आप भी फटे और रूखे होंठों से परेशान हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप गर्मी में भी अपने होंठ को एकदम सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और नेचुरल गुलाबी रख सकते हैं. 1. हाइड्रेशन है बेहद जरूरी पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होंठ फटने के सबसे बड़े कारणों में से एक है. शरीर में पानी की कमी होने पर होंठों की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है जिससे वो रूखे और पपड़ीदार होकर फटने लगते हैं. इसलिए आपको हमेशा हाइड्रेट रहना चाहिए और रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. 2. मलाई और हल्दी का इस्तेमाल रात को सोने से पहले होंठों पर ताजी दूध की मलाई में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाएं. मलाई में मौजूद फैटी एसिड्स होंठों को डीप मॉइश्चराइज करते हैं और हल्दी अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों से फटी हुई त्वचा को तेजी से ठीक करती है. सुबह उठते ही आपको लिप्स एकदम सॉफ्ट मिलेंगे. 3. चीनी और शहद का स्क्रब अगर होंठों पर पपड़ी जम रही है तो आधा चम्मच शहद में थोड़ी सी पिसी हुई चीनी मिलाकर उंगली से होंठों पर 2 मिनट के लिए हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें. यह ट्रिक डेड स्किन को तुरंत हटाकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है जिससे होंठों का नेचुरल गुलाबीपन वापस आ जाता है. 4. नारियल तेल और चुकंदर अगर आपके होंठ ड्राई होने के साथ ही बहुत काले भी हो गए हैं तो बाजार के केमिकल वाले लिप बाम की जगह नारियल तेल में चुकंदर का रस मिलाकर एक छोटी डिब्बी में रख लें. दिन में जब भी होंठ सूखे लगें तो इसे लगाएं. नारियल तेल होंठों की नमी को लॉक करेगा और चुकंदर का रस आपके लिप्स को बिना किसी नुकसान के खूबसूरत गुलाबी रंग देगा.

गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान उपाय

गर्मियों के इन दिनों में हमें स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स होनी शुरू हो जाती है. इन्हीं प्रॉब्लम्स में से एक प्रॉब्लम है चेहरे का बार-बार ऑयली हो जाना. कुछ लोगों के साथ तो ऐसा भी होता है कि घर से बाहर निकलने के थोड़ी देर बाद ही उनके चेहरे पर इतना ज्यादा पसीना और ऑयल आ जाता है कि पूरा लुक ही बिगड़कर रह जाता है. इसके अलावा ज्यादा ही ऑयली स्किन होने की वजह से आपके चेहरे पर कई बार पिंपल्स और एक्ने भी निकलने लगते हैं. इसके अलावा एक ऑयली चेहरा धूल और मिट्टी को भी ज्यादा एब्जॉर्ब करने लगता है. अगर आपके साथ भी गर्मियों के इन दिनों में ऐसा हो रहा है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को ज्यादा लंबे समय तक सिर्फ ऑयल फ्री नहीं, बल्कि फ्रेश भी बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं. दिन में दो बार जरूर करें फेस वॉश गर्मियों के इन दिनों में आपके चेहरे को सफाई की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. जब आपके चेहरे पर ऑयल, धूल और पसीना इकठ्ठा होने लग जाता है, तो वह काफी ज्यादा चिपचिपा और बेजान सा दिखाई देने लग जाता है. ऐसा न हो इसलिए आपको दिन में दो बार जरूर फेस वॉश करना चाहिए. एक सुबह के समय और दूसरा रात को सोने से पहले. अपने लिए हमेशा एक ऐसा फेस वॉश चुनें जो आपकी स्किन को ऑयल फ्री तो बनाए लेकिन उसे ज्यादा ड्राई भी न करे. ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ऑयली स्किन होने की वजह से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना ही छोड़ देते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आपकी यह आदत आपके लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती है. आपकी स्किन को सही मात्रा में मॉइस्चर मिलता रहे, इस बात का ख्याल आपको जरूर रखना चाहिए. जब आपकी स्किन खुद को ड्राई महसूस करती है तो वह हाइड्रेशन के लिए ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करना शुरू कर देती है. ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप हमेशा एक लाइट, जेल बेस्ड और ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें. ठंडे पानी से धोएं अपना चेहरा गर्मियों के इन दिनों में जब आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोते हैं तो आपको एक इंस्टेंट रिलीफ का एहसास होता है. जब भी आप बाहर से आएं तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं. जब आप ऐसा करते हैं तो पसीना, धूल और एक्स्ट्रा ऑयल आसानी से साफ हो जाता है. इसके अलावा ठंडे पानी की वजह से आपकी स्किन फ्रेश भी फील करती है और साथ ही चेहरा पहले से ज्यादा साफ भी नजर आने लगता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप ज्यादा बर्फीले पानी का इस्तेमाल न करें. ज्यादा फ्राइड और मसालेदार खाना खाने से बचें हम जो भी चीजें खाते हैं उसका सीधा असर हमारी स्किन और चेहरे पर देखने को मिलता है. जब आप काफी ज्यादा ऑयली, मसालेदार और जंक फूड्स खाना शुरू करते हैं तो आपके शरीर के अंदर गर्मी बढ़ने लग जाती है. ऐसा होने की वजह से भी आपकी स्किन ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करने लग जाती है. गर्मियों के इन दिनों में जितना हो सके लाइट और हेल्दी डाइट लेने की कोशिश करें. आपको अपनी डाइट में खीरे, तरबूज, नारियल पानी, सलाद और फ्रेश फलों को भी शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलेगा फायदा अगर आपका चेहरा बहुत ही ज्यादा ऑयली हो जाता है तो इस कंडीशन में बर्फ का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए आपको एक साफ कपड़ा लेकर उसके बर्फ को लपेट लेना है. इसके बाद हल्के हाथों से इस बर्फ को अपने चेहरे पर कुछ देर तक मसाज करें. जब आप यह उपाय अपनाते हैं तो आपकी स्किन को इंस्टेंट रिलीफ मिलता है और साथ ही चेहरा ज्यादा फ्रेश भी दिखने लगता है. जब आप चेहरे पर बर्फ लगाते हैं तो पसीने और एक्स्ट्रा ऑयल की प्रॉब्लम से आपको छुटकारा मिल सकता है. हमेशा साथ रखें ब्लॉटिंग पेपर अगर आपका ज्यादातर समय ऑफिस, कॉलेज या फिर घर से बाहर बीतता है, तो आपको अपने साथ ब्लोटिंग पेपर जरूर रखना चाहिए. जब भी आपको लगे कि आपका चेहरा बहुत ही ज्यादा ऑयली हो गया है तो इसे हल्के से अपने चेहरे पर प्रेस करें. यह ब्लोटिंग पेपर एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्ब करता है और वह भी मेकअप को खराब किये बिना. यह ब्लोटिंग पेपर आपके चेहरे को इंस्टेंट साफ और फ्रेश बना देता है.

बदलते मौसम में स्किन केयर कैसे रखें सही? जानें हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के आसान टिप्स

 जैसे ही मौसम बदलता है इसका सबसे पहला असर हमारे चेहरे और स्किन पर दिखाई देना शुरू हो जाता है. कभी स्किन काफी ज्यादा ड्राई और बेजान हो जाती है, तो कभी चेहरे पर ढेर सारे पिंपल्स निकल आते हैं और रैशेज की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है. अक्सर लोग इसे बदलते हुए मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर आप सही समय पर अपने चेहरे और स्किन की सही से केयर नहीं करते हैं तो देखते ही देखते ग्लो कम होने लग जाती है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल हर उस इंसान के काम की होने वाली है जो हर बदलते हुए मौसम में स्किन से जुड़ी अलग-अलग प्रॉब्लम्स से जूझते रहते हैं. आज हम आपको कुछ आसान सीजनल स्किनकेयर टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करके आप अपनी स्किन को किसी भी मौसम में काफी आसानी से हेल्दी और ग्लोइंग बनाकर रख सकेंगे. मौसम के अनुसार बदलें अपनी स्किन केयर रूटीन हर मौसम में आपकी स्किन की जरूरतें बिलकुल ही अलग होती हैं. गर्मियों के इन दोनों में आपकी स्किन से ज्यादा पसीना बहता है और वह बार-बार ऑयली भी बनती रहती है. वहीं, सर्दियों के दिनों में आपकी स्किन हद से ज्यादा ड्राई हो जाती है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको एक ही स्किनकेयर रूटीन को पूरे साल फॉलो नहीं करना चाहिए. बदलते हुए मौसम के साथ अपने फेसवॉश, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन को भी बदलते रहें. ऐसा करने से आपकी स्किन बैलेंस्ड रहने लगती है और डैमेज भी कम होता है. स्किन को हमेशा रखें हाइड्रेटेड मौसम चाहे गर्मियों का हो या फिर सर्दियों का, आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखना शुरू कर दें. अगर शरीर में पानी की कमी होगी तो आपकी स्किन भी काफी ज्यादा ड्राई और बेजान दिखाई देने लग जाएगी. ऐसा न हो इसलिए दिनभर के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे. जब आप सही मात्रा में पानी पीते रहते हैं तो आपकी स्किन अंदर से हेल्दी रहने लगती है. अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप नारिल पानी, फ्रेश फलों का जूस और हरी सब्जियों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये सभी चीजें आपकी स्किन को एक नेचुरल ग्लो दिलाने में मदद करती हैं. मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें कुछ लोगों का यह मानना होता है कि मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल सिर्फ सर्दियों के दिनों में ही किया जाता है, जबकि ऐसा सोचना बिलकुल भी सही नहीं है. गर्मियों के इन दिनों में भी आपको अपने चेहरे पर एक लाइट और ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. वहीं, सर्दियों के दिनों के लिए गाढ़े और डीप मॉइस्चर देने वाले क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. एक सही मॉइस्चराइजर स्किन को सॉफ्ट बनाये रखने में मदद करता है और ड्राइनेस की प्रॉब्लम को जड़ से खत्म करता है. सनस्क्रीन हर मौसम में जरूरी अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपनी स्किन पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल सीर्फ गर्मियों के दिनों में ही करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए. सूर्य की हानिकारक किरणें आपकी स्किन को हर मौसम में नुकसान पहुंचा सकती है. जब भी आप घर से बाहर निकलें एक ज्यादा एसपीएफ रेटिंग वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर जरूर करें. यह छोटी सी चीज आपकी स्किन को टैनिंग, पिग्मेंटेशन और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाले रिंकल्स से बचाकर रखेगी. डाइट का रखें खास ख्याल अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी उसका ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. सबसे पहले आपको अपनी डाइट में सही चीजों को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इसके अलावा काफी ज्यादा फ्राइड और जंक फूड्स को खाने से भी बचना चाहिए. इस तरह की चीजें आपकी स्किन को ऑयली बनाती हैं और साथ ही पिंपल्स की प्रॉब्लम को बढ़ा देती हैं. इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट में फलों, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन्स से लोडेड चीजों को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. स्ट्रेस और नींद का भी पड़ता है असर जब आप सही से अपनी नींद को पूरा नहीं करते हैं या फिर ज्यादा स्ट्रेस लेने लगते हैं, तो इसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखाई देने लगता है. ऐसा करने से आपकी स्किन थकी हुई दिखाई देने लगती है और साथ ही बेजान भी लगने लगती है. कोशिश करें कि हर दिन कम से कक 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरा करें. इसके अलावा जितना हो सके स्ट्रेस से भी दूरी बना लें. आपकी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप अपनी स्किन का हर मौसम में सही से ख्याल रखते हैं तो आपकी स्किन ज्यादा हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनी रहती है.

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए खीरे का फेस मास्क, घर पर बनाएं नेचुरल उपाय

गर्मियों के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. इस मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप अपनी स्किन की देखभाल आसानी से कर सकते हैं. खीरे से बना नेचुरल फेस मास्क ऐसा ही एक आसान और असरदार उपाय है जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है. यह फेस मास्क त्वचा को सॉफ्ट, फ्रेश और हाइड्रेटेड बनाता है. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी पूरी तरह नेचुरल होती हैं. आइए जानते हैं कि घर पर खीरे से फेस मास्क कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है. इंग्रेडिएंट्स (ingredients) 1 खीरा 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल 1 चम्मच शहद खीरे से फेस मास्क कैसे बनाएं?     खीरे से फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले ताजे खीरे को अच्छी तरह धो लें.     इसके बाद खीरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.     अब इन टुकड़ों को मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.     तैयार पेस्ट को एक साफ बाउल में निकाल लें.     इसमें एलोवेरा जेल और शहद डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.     इस तरह से आपका खीरे से बना होममेड फेस मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है. खीरे से बने फेस मास्क को लगाने का सही तरीका सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से अच्छे से धो लें. फिर चेहरा जब सूख जाएं तो हल्के हाथों या ब्रश से तैयार मास्क को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. मास्क को 15-20 मिनट तक चेहरे पर रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं. वैसे तो खीरे से बना यह फेस मास्क स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है. लेकिन आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहली बार चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 5 सबसे अच्छे पानी वाले फल

गर्मियों में ताजे फल आपको कई फायदे पहुंचा सकते हैं। खासतौर से वह फल जिनमें पानी की मात्रा अच्छी होती हो। पानी वाले फल आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाते हैं। इस दिक्कत से बचना न केवल आपकी एनर्जी के लेवल को बनाए रखने के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपके अंगों के सही कामकाज के लिए भी जरूरी है। हेल्थ कोच रायन फर्नांडो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में पानी वाले फलों के बारे में बताया। एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों में ज्यादातर लोग पानी ज्यादा पीने लगते हैं, लेकिन फिर भी एनर्जी की कमी महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में पानी की मात्रा का सही इस्तेमाल होना सिर्फ पानी की मात्रा पर निर्भर नहीं करता बल्कि इस बात पर भी डिपेंड करता है कि शरीर उसका सही इस्तेमाल कैसे करता है। इसलिए ऐसे मौसमी फलों को डायट में शामिल करना चाहिए जिनमे पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स, फाइबर और थोड़ी मात्रा में नेचुरल शुगर होती है। ऐसे फल शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने और अचानक थकान को रोकने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट ने 5 पानी वाले फलों के बारे में बताया है जो गर्मियों के लिए बेस्ट हैं। जानिए- 1) तरबूज तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है। इसमें लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है,ये एक तरह का एंटीऑक्सिडेंट है। गर्मी में ये हीट स्ट्रेस कम करने का काम करता है। ये फल फ्लूयड बैलेंस करने में भी मदद करता है। मिड मॉर्निंग या फिर पोस्ट वर्कआउट के बाद इस फल को खाएं। एक दिन में 200 से 300 ग्राम खा सकते हैं। 2) ताड़गोला समुद्री जगहों पर मिलने वाला ताड़गोला में 90 प्रतिशत पानी होता है। शरीर से गर्मी निकालने का काम करता है और नेचुरली ठंडक बनाए रखता है। दोपहर के समय इसका एक या दो पीस खा सकते हैं। 3) खरबूजा बाकी फलों की तरह खरबूजे में भी 90 प्रतिशत पानी होता है। ये एक ठंडा फल है जो बॉडी के तापमान को रेगुलेट करने का काम करता है। पाचन के लिए भी ये फल हल्का होता है। दोपहर के समय इस फल को खाना सबसे अच्छा है। 4) आड़ू आड़ू में 89 प्रतिशत पानी होता है, ये गट हेल्थ को सपोर्ट करता है और हाइड्रेशन में मददगार होता है। इस फल को आसानी से पचा सकते हैं। एक्सपर्ट एक से दो छोटे साइज के आड़ू खाने की सलाह देते हैं। इसे मिड मॉर्निंग या मिड ईवनिंग में खा सकते हैं। 5) संतरा विटामिन सी से भरपूर संतरे में 86 से 87 पर्सेंट पानी होता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा अच्छी होती है इसलिए ये इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस करने में भी मददगार होते हैं। ये थकान को कम करने में मदद करते हैं। मिड मॉर्निंग में इस एक या दो संतरा खा सकते हैं, इसके जूस को अवॉइड करें।