samacharsecretary.com

Smart TV पर मुफ्त चैनल देखने वालों को झटका? TRAI के नए प्रस्ताव से बदल सकते हैं FAST ऐप्स के नियम

घर में Smart TV है, तो आपने देखा होगा कि उसमें बिना केबल या DTH रिचार्ज के भी कई चैनल मुफ्त में देख सकते हैं. लेकिन अब इन्हें दिखाने वाले ऐप्स के लिए नियम बदल सकते हैं. TRAI ने प्रस्ताव दिया है कि इंटरनेट पर लाइव टीवी दिखाने वाली कुछ सेवाओं को सरकार से मंजूरी लेनी पड़ सकती है. हालांकि, अभी ये सिर्फ प्रस्ताव हैं, अंतिम नियम नहीं. क्या होते हैं FAST ऐप्स? FAST का पूरा नाम Free Ad-Supported Streaming Television है. आसान भाषा में, ऐसे ऐप्स जिन पर बिना सब्सक्रिप्शन दिए टीवी चैनल देख सकते हैं. इनकी कमाई विज्ञापनों से होती है. Smart TV में मिलने वाले कई मुफ्त चैनल इसी मॉडल पर चलते हैं. TRAI क्या बदलाव चाहता है? TRAI का सुझाव है कि इंटरनेट पर लाइव टीवी चैनल दिखाने वाली सेवाओं को भी सरकारी मंजूरी के दायरे में लाया जाए. अभी केबल और DTH सेवाओं के लिए नियम हैं, लेकिन FAST ऐप्स के लिए अलग व्यवस्था की जरूरत महसूस की गई है. प्रस्ताव के मुताबिक, Smart TV बनाने वाली कंपनियों और उनके ऑपरेटिंग सिस्टम देने वाली कंपनियों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है. उन्हें यह सुनिश्चित करना पड़ सकता है कि उनके प्लेटफॉर्म पर मंजूरी प्राप्त लाइव टीवी ऐप्स ही उपलब्ध हों. क्या मुफ्त चैनल देखने के लिए पैसे देने होंगे? फिलहाल ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है कि दर्शकों को मुफ्त चैनल देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. TRAI की सिफारिशें मुख्य रूप से ऐप चलाने वाली कंपनियों की मंजूरी और जिम्मेदारियों से जुड़ी हैं. इसी तरह, Netflix जैसे OTT ऐप्स पर भी ये नियम अपने आप लागू नहीं माने जा सकते. यहां मुख्य फोकस इंटरनेट पर लाइव टीवी चैनल दिखाने वाली सेवाओं पर है. क्या नियम लागू हो गए हैं? अभी नहीं. TRAI ने अपनी सिफारिशें सरकार को दी हैं. अब सरकार को तय करना है कि इन्हें मंजूरी दी जाए या नहीं और नियम किस तरह लागू किए जाएं. अगर सरकार इन सिफारिशों को मंजूरी देती है, तो मुफ्त लाइव टीवी ऐप्स और Smart TV कंपनियों को कुछ नए नियमों का पालन करना पड़ सकता है. लेकिन दर्शकों को पैसे देने पड़ेंगे या उनके चैनल बंद होंगे, इस बारे में अभी कुछ तय नहीं है.

शिक्षा में डिजिटल क्रांति- 1100 विद्यालयों को मिलेगी स्मार्ट टीवी की सौगात

  बिल्हा के 25 स्कूलों में स्मार्ट टीवी वितरण, डिजिटल एवं ई-क्लास को मिलेगा बढ़ावा    रायपुर, शासकीय विद्यालयों में विशेष कर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं उसे रुचि कर बनानें के उद्देश्य से जन सहयोग के माध्यम से जिले के लगभग 1100 विद्यालयों में स्मार्ट टी०व्ही उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा में डिजिटल क्रांति के तहत बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के 25 स्कूलों में स्मार्ट टीवी वितरण किया गया, जिससे बच्चे मनोरंजक ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकेगें।            बिल्हा विकासखण्ड में 50 स्मार्ट टी०व्ही श्री नरेश अग्रवाल प्रबंधक मंगल पावर एवं इस्पात बिल्हा के द्वारा प्रदान किया गया है, जिसके प्रथम चरण में आज 25 स्मार्ट टी०व्ही विद्यालयों को प्रदान किया गया है। इस प्रकार शेष विद्यालयों को शीघ्र ही स्मार्ट टी०व्ही० उपलब्ध कराया जायेगा। शिक्षा को बढ़ावा देने एवं उसे बच्चों में रुचि कर बनानें के उद्देश्य से जन सहयोग के माध्यम से जिले  मार्ट टी०व्ही सेट उपलब्ध्ण कराया जा रहा है। बच्चों को डिजिटल एवं ई-क्लास के माध्यम से रुचिकर कर शिक्षा प्रदान की जायेगी, जिससे बच्चों का विद्यालय ओर अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी।           सम्पर्क फॉउडेशन नई दिल्ली द्वारा लगभग 1100 विद्यालयों को निःशुल्क सम्पर्क टी०व्ही डिवाईस भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं, जिसके माध्यम से बच्चे मनोरंजक ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकेगें। इस कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर,  कमिश्नर नगर निगम बिलासपुर प्रबंधक मंगल पावर एवं इस्पात बिल्हा, डी०एम०सी० समग्र शिक्षा बिलासपुर सहित अधिकारी उपस्थित रहे ।            ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व 7 अक्टूबर को प्रथम चरण में नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा शहरी क्षेत्र के 31 शासकीय प्राथमिक शालाओं को स्मार्ट टी०व्ही० का वितरण किया गया।  कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की पहल से जन सहयोग द्वारा विद्यालयों को लगातार स्मार्ट टी० व्ही० उपलब्ध लगातार कराया जा रहा है। बच्चों को डिजिटल एवं ई-क्लास के माध्यम से रुचिकर कर शिक्षा प्रदान की जायेगी जिससे बच्चों का विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ेगी।