मोदी-शाह के साथ पवन सिंह मैदान में, भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
पटना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह, निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन का नाम भी शामिल है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को भी स्टार प्रचारक बनाया है। बिहार भाजपा के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट यहां देखें- नरेंद्र मोदी जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) राजनाथ सिंह अमित शाह नितिन गडकरी शिवराज सिंह चौहान धर्मेंद्र प्रधान गिरिराज सिंह योगी आदित्यनाथ देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा मोहन यादव रेखा गुप्ता स्मृति ईरानी केशव प्रसाद मौर्य सी.आर. पाटिल दिलीप कुमार जायसवाल सम्राट चौधरी विजय कुमार सिन्हा रेणु देवी प्रेम कुमार नित्यानंद राय राधामोहन सिंह साध्वी निरंजन ज्योति सतीश चंद्र दुबे राज भूषण चौधरी अश्विनी कुमार चौबे रवि शंकर प्रसाद नंद किशोर यादव राजीव प्रताप रूडी संजय जायसवाल विनोद तावड़े बाबुलाल मरांडी प्रदीप कुमार सिंह गोपालजी ठाकुर जनक राम पवन सिंह मनोज तिवारी रवि किशन दिनेश लाल यादव "निरहुआ" 5 राज्यों के सीएम बिहार में भाजपा का प्रचार करेंगे भाजपा ने बिहार चुनाव में पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया है। यूपी के योगी आदित्यनाथ, एमपी के मोहन यादव, असम के हिमंता बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इनमें से योगी की सबसे ज्यादा रैलियां होने की संभावना है, क्योंकि यूपी सीएम की सभा के लिए कई प्रत्याशियों ने मांग भाजपा नेतृत्व से की है। 4 भोजपुरी सितारे भी स्टार प्रचारक भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 4 भोजपुरी सिनेमा के स्टार को भी शामिल किया है। पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ बिहार चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे। पवन सिंह पिछले दिनों ही भाजपा में शामिल हुए थे।