samacharsecretary.com

जापान से साउथ कोरिया तक बाजारों में मची अफरा-तफरी, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही धड़ाम नजर आए. विदेशी बाजारों में जारी भगदड़ के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होते ही 300 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी बड़ी गिरावट लेकर खुला. बता दें कि सोमवार की तरह मंगलवार को भी एशियाई बाजारों में कोहराम (Asian Market Crash) मचा हुआ है, जापान को निक्केई, साउथ कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंड करीब 2 फीसदी तक फिसले हैं. इस बीच BSE लार्जकैप में शामिल 30 में से 27 शेयर रेड जोन में खुले हैं.  Sensex-Nifty खुलते ही बिखरे शेयर मार्केट (Stock Market) में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,213 की तुलना में फिसलकर 85,025 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर इसमें तेज गिरावट आती चली गई. महज 10 मिनट के कारोबार के दौरान ही Sensex 380 अंकों के आसपास की गिरावट लेकर 84,833 तक फिसल गया.  NSE Nifty की बात करें, तो इसका हाल भी सेंसेक्स की तरह ही है. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 26,027 से फिसलकर 25,951 पर खुला और फिर 120 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 25,912 के लेवल पर आ गया.  एशियाई बाजार आज भी Crash एशियाई बाजारों में मंगलवार को भी खुलने के साथ ही भगदड़ का माहौल देखने को मिला है. Gift Nity 100 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं जापान का निक्केई (Japan Nikkei) 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 49,355 पर आ गया. हांक कांग का Hang Seng भी करीब 2 फीसदी तक टूट गया और 25,122 पर ट्रेड करता दिखा, इसके अलावा साउथ कोरिया का Kospi Index 1.80 फीसदी फिसलकर 4024 पर कारोबार कर रहा था.  US मार्केट भी लाल-लाल न सिर्फ एशियाई बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है, बल्कि बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार भी बेहाल नजर आए. US Stock Market को देखें, तो Dow Future 112 अंक गिरकर बंद हुआ था, तो वहीं Dow Jones 42 अंक टूटकर बंद हुआ था. S&P 500 इंडेक्स भी मामूली गिरावट लेकर रेड जोन में क्लोज हुआ था.  आज ये 10 बड़े शेयर धड़ाम   विदेशों से निगेटिव सिग्नल के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट में सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों के बारे में बात करें, तो BSE के लार्जकैप में शामिल Axis Bank Share (3.40%), Eternal Share (3.35%), Infosys Share (1.30%), BEL Share (1.20%) और Tata Steel Share (1.15%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ola Electric Share (3%), BHEL Share (2.20%), KPI Tech Share (1.90%) फिसला था. इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में Taril Share (5.55%) और Stallion Share (5%) की गिरावट में ट्रेड कर रहे थे. 

स्टॉक मार्केट फिसला, छह दिन की तेजी टूटी; जानें कौन से 10 शेयर बिखरे

मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market) में बीते छह कारोबारी दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लगा नजर आया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) खुलने के साथ ही 400 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी पिछले बंद के मुकाबले 127 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार में ICICI Bank, Axis Bank, Reliance जैसे शेयर गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे.  धीमी शुरुआत के बाद फिसलते गए इंडेक्स बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 82,000.71 की तुलना में गिरावट के साथ 81,951.48 के लेवल पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये 411 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ टूटकर 81,578 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई निफ्टी की भी चाल रही और ये अपने पिछले बंद 25,083.75 की तुलना में 25,064.15 पर खुलने के बाद फिसलता चला गया और 25000 के स्तर के नीचे आ गया. महज 10 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये 127 अंकों की गिरावट लेकर 24,950 पर ट्रेड कर रहा था.  खुलते ही बिखर गए ये बड़े शेयर  शुक्रवार को बाजार में आई इस गिरावट के चलते कई दिग्गज कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही बिखर गए. इनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल HCL Tech Share (1.50%), Asian Paints Share (1.25%) फिसलकर कारोबार कर रहा था, तो दूसरी ओर ITC, HDFC Bank, ICICI Bank, NTPC, Tata Steel और Reliance शेयर भी रेड जोन में ओपन हुए. शुरुआती कारोबार में जहां 1362 कंपनियों के शेयरों ने ग्रीन जोन में ओपनिंग की, तो वहीं 920 कंपनियों के स्टॉक्स गिरावट के साथ खुले. 151 शेयरों की स्थिति फ्लैट रही.  सबसे ज्यादा टूटने वाले 10 शेयर सबसे ज्यादा फिसलने वाले शेयरों की बात करें, तो एचसीएल और एशियन पेंट्स के अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ramco Cement Share (2.42%), LIC Housing Finance Share (2%), Relaxo Share (1.40%), Bandhan Bank Share (1.35%) और Hindustan Petro Share (1.30%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली और खुलने के साथ ही Vimta Labs Share (6%), Force Motors Share (5.10%) और Everest India Share (3.90%) फिसल गया.  इस गेमिंग स्टॉक में गिरावट जारी सरकार के ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 का असर ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी Nazara Tech के शेयर पर कम होने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार तीसरे दिन इस शेयर में गिरावट देखने को मिली. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी ये खुलते ही 4 फीसदी के आस-पास फिसल गया. तीन दिन में ये करीब 19 फीसदी टूट चुका है और इसका मार्केट कैप कम होकर 10740 करोड़ रुपये रह गया है.