samacharsecretary.com

सुरभि चंदना का बोल्ड अवतार, पूल में पति संग रोमांटिक किस और मोनोकनी लुक में छाई

मुंबई  मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपनी मैरिड लाइफ खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. सुरभि ने साल 2024 में करण शर्मा संग शादी रचाई थी. अब उन्होंने शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर सुरभि ने पति संग रोमांटिक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है |  सुरभि का पति संग रोमांस शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर कपल ने रोमांटिक पूल डेट एन्जॉय की. सुरभि पूल में पति संग खूबसूरत क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं. कपल एक दूसरे संग मस्ती करता दिखा, तो कभी रोमांस करता नजर आया. सुरभि और करण पूल में एक दूसरे संग रोमांस करते नजर आए. दोनों ने एक दूसरे को कई बार KISS करके प्यार भी लुटाया. एक दूजे की बांहों में लिपटे उनकी केमिस्ट्री भी बेहद किलर लगी. फैंस कपल पर दिल हार रहे हैं |  ब्लैक मोनोकनी में सुरभि का लुक देखने लायक है. उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगाई और बालों को ओपन रखा. उनका ग्रेसफुल मोनोकनी लुक फैंस को पसंद आ रहा है |   पति संग रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मुझे ईश्वर का दिया हुआ गिफ्ट. हमें दो साल पूरे होने की बधाई. जिंदगीभर तुम्हारी मंकी बने रहना चाहती हूं. सुरभि की पोस्ट पर फैंस उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं और उन्हें हमेशा साथ में खुश रहने की दुआएं भी दे रहे हैं |   बता दें कि सुरभि और करण ने साल 2024 में शादी रचाई थी. शादी से पहले कपल ने करीब 14 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री चर्चा में बनी रहती है. दोनों साथ में मेड फॉर ईच अदर लगते हैं |  सुरभि की बात करें तो वो टीवी की बड़ी एक्ट्रेस हैं. वो नागिन, इश्कबाज, कुबूल है जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता है |     

ट्रोलिंग का जवाब ऐसे दिया सुरभि चंदना ने, फैंस हुए दीवाने उनके स्टाइल के

 मुंबई सुरभि चंदना, जो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने के लिए जानी जाती हैं, ने एक बार फिर यह साबित किया कि वे दूसरों के फैसलों या जजमेंट की परवाह नहीं करतीं. ‘नागिन 5’ फेम एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक वायरल ऑडियो के साथ अपने मन की बात बेझिझक कही और यह पोस्ट तेजी से लोगों का दिल जीत रही है. वीडियो में सुरभि चमकीले फ्यूशिया रंग के स्ट्रेट फिट कुर्ते और मैचिंग ट्राउजर्स में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. कमरे के अलग-अलग हिस्सों में रिकॉर्ड किया गया यह क्लिप उन्हें कई गतिविधियों में दिखाता है, कभी सलाद का आनंद लेते हुए, कभी म्यूजिक पर झूमते हुए, वीडियो में वह इन पंक्तियों पर लिप-सिंक करती नजर आती हैं, ‘यह मेरा जीवन है. मैं अपने ढंग से जिऊंगी. मुझे अपना गीत गाना है. मैं किसी दूसरे की ताल पर नाचने को राजी नहीं हूं. नाचना होगा तो नाचूंगी, नहीं नाचना होगा तो नहीं नाचूंगी. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मर्जी की मालकिन’ और साथ में जोड़ा, ‘जो करना है कर’, अंत में उन्होंने संदेश दिया, ‘जब ट्रोलर्स बताते हैं कि जिंदगी जैसे जीना है,’ यानी जब ट्रोलर्स आपको बताते हैं कि आपको कैसा होना चाहिए. फैंस ने सुरभि के इस वीडियो को बेहद रिलेटेबल बताया और कमेंट्स में उनकी तारीफों की बौछार कर दी. किसी ने लिखा, ‘इस रील से मुझे नई प्रेरणा मिली,’ तो किसी ने कहा, ‘दैट्स माय मंत्रा’ एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘चंदू बी लाइक, माय लाइफ माय रूल्स.’ कई फैंस ने उनकी हंसी और व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की.