samacharsecretary.com

झुलसी त्वचा से छुटकारा: घर बैठे अपनाएँ ये 5 असरदार उपाय

गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या बहुत आम है। गर्मी के दिनों में थोड़ी भी देर धूप में रहने से टैनिंग होने लगती है। इसके कारण त्वचा काली पड़ जाती है और निखार भी कम हो जाता है। ऐसे में, कई लोग टैनिंग हटाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो टैनिंग दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको टैनिंग हटाने के लिए कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिसे आप अपने किचन में रखे सामानों से ही कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से – टमाटर से हटाएं टैनिंग टैनिंग हटाने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्किन की डार्कनेस और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप एक कॉटन बॉल की मदद से टमाटर के रस को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे टैनिंग दूर हो जाएगी और त्वचा ब्राइट दिखने लगती है। टैनिंग हटाने के लिए आलू लगाएं आलू भी टैनिंग को हटाने के लिए असरदार माना जाता है। दरअसल, इसमें ब्लीचिंग के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करते है। साथ ही, यह त्वचा के कालेपन और दाग-धब्बों को भी दूर करता है। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करके रस निकाल लें। फिर एक कॉटन बॉल की मदद से आलू के रस को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आएगी। कॉफी से हटेगी टैनिंग कॉफी टैनिंग को हटाने में बहुत कागर होती है। इसमें एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह टैनिंग और पिगमेंटेशन को दूर करने में भी मदद करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नींबू से हटाएं टैनिंग टैनिंग हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, इसमें ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं, जो टैनिंग को साफ करने और त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच नींबू का रस लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी। सन टैन हटाने के लिए दही अगर आपको टैनिंग हो गई है, तो भी आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को हटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

सनबर्न और टैनिंग से परेशान हैं? एलोवेरा जेल ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मियों का मौसम त्वचा के लिए काफी मुश्किल भरा होता है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और पसीना त्वचा के नेचुरल मॉइश्चर को छीन लेते हैं, जिससे स्किन ड्राई, बेजान और टैन दिखने लगता है। ऐसे में एलोवेरा जेल एक नेचुरल स्किनकेयर के रूप में बेहद फायदेमंद साबित होता है। एलोवेरा में विटामिन-ए, सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को ठंडक पहुंचाने, धूप के असर को कम करने और स्किन को डीप नरिशमेंट देने में मदद करता है। आइए जानें गर्मी से त्वचा को राहत दिलाने के लिए एलोवेरा जेल का कैसे इस्तेमाल करें। कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल?     चेहरे की सफाई करें- सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर से धोकर साफ करें। यह जरूरी है जिससे स्किन के पोर्स में जमी धूल, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल हट जाए और एलोवेरा जेल अच्छे से काम कर सके।     एलोवेरा जेल तैयार करें- अगर आपके पास ताजा एलोवेरा पत्ती है तो उसे काटकर उसका जेल निकाल लें। नहीं तो मार्केट में मिलने वाला शुद्ध, बिना खुशबू और रंग वाला ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल लें।     चेहरे पर लगाएं- अब एलोवेरा जेल को उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। आप सर्कुलर मोशन में मसाज करें जिससे जेल स्किन में अच्छी तरह समा जाए। यह प्रक्रिया स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाती है।     थोड़ी देर छोड़ दें- एलोवेरा जेल को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। यह स्किन को ठंडक देगा, जलन कम करेगा और पोषण भी देगा। गर्मियों में यह सनबर्न और टैनिंग के इलाज में भी कारगर होता है।     वॉश करें या या छोड़ दें- आप चाहें तो इसे नॉर्मल पानी से वॉश कर सकते हैं या फिर रातभर स्किन जेल की तरह छोड़ सकते हैं। रातभर लगाकर छोड़ना ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। कुछ जरूरी टिप्स     DIY फेस पैक- एलोवेरा में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर टैनिंग के लिए पैक बनाएं।     टोनर के रूप में- एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर नेचुरल टोनर तैयार करें।     एक्ने कंट्रोल- एलोवेरा में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। गर्मियों में एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक, पोषण और सुरक्षा देने वाला सबसे आसान और नेचुरल उपाय है। नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन साफ, निखरी और हेल्दी बनी रहती है।  

गर्मी में टैनिंग से परेशान? बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स, सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं

मार्च का महीना अभी शुरू ही हुआ है और अभी से तेज धूप निकलनी शुरु हो गई है. तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. ऐसे में लोगों ने भी सनस्क्रीन लगाना शुरु कर दिया है. लेकिन क्या धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना ही काफी है? दरअसल, कुछ लोगों को लगता है कि सिर्फ सनस्क्रीन लगाने से वो अपनी त्वचा को धूप की तेज किरणों से बचा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. आज के समय में बढ़ती गर्मी, तेज यूवी किरणें, धूल-मिट्टी और प्रदूषण हमारी त्वचा पर गहरा असर डालते हैं. ऐसे में सिर्फ एक प्रोडक्ट पर निर्भर रहना स्किन के लिए पूरी सुरक्षा नहीं देता. अगर स्किन की सही तरीके से देखभाल न की जाए तो टैनिंग, सनबर्न, पिग्मेंटेशन, ड्राइनेस और समय से पहले झुर्रियां जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं. ऐसे में धूप से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही काफी नहीं है. सही स्किनकेयर रूटीन, पर्याप्त हाइड्रेशन और फिजिकल प्रोटेक्शन के साथ ही त्वचा को पूरी तरह सुरक्षित और हेल्दी रखा जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे. चेहरे को अच्छे से क्लीन करें धूप में निकलने से पहले सबसे पहला स्टेप है चेहरे को साफ करना. रात भर में त्वचा पर ऑयल और गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए बाहर निकलने से पहले माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोना जरूरी है, ताकि स्किन साफ रहे और आगे लगाए जाने वाले प्रोडक्ट्स बेहतर तरीके से काम कर सकें. टोनर का इस्तेमाल करें चेहरा साफ करने के बाद टोनर लगाना फायदेमंद होता है. टोनर त्वचा के पोर्स को टाइट करता है और स्किन का pH बैलेंस बनाए रखता है. इससे त्वचा तरोताजा महसूस करती है और धूप से होने वाले नुकसान से लड़ने की क्षमता भी बेहतर होती है. मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें कई लोग गर्मियों में मॉइश्चराइज़र लगाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह सही नहीं है. हल्का और वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइज़र त्वचा को हाइड्रेट रखता है, और धूप की वजह से होने वाली ड्राइनेस से बचाता है. सनस्क्रीन सही तरीके से लगाएं सनस्क्रीन जरूर लगाएं, लेकिन सही मात्रा और सही SPF का चुनाव भी जरूरी है. बाहर निकलने से लगभग 15–20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं और जरूरत पड़ने पर हर 2–3 घंटे में दोबारा लगाएं. सन प्रोटेक्शन एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें सिर्फ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि सनग्लासेस, कैप, स्कार्फ या छाता भी धूप से बचाव में मदद करते हैं. ये चीजें यूवी किरणों से सीधे संपर्क को कम करती हैं. शरीर को हाइड्रेट रखें गर्मियों में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए भरपूर पानी पीना भी बहुत जरूरी है. इससे शरीर डिटॉक्स होता है और त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है.