samacharsecretary.com

मानसा में बम धमकी से हड़कंप, कोर्ट और 4 स्कूल निशाने पर

मानसा. कोर्ट कांप्लेक्स के अलावा चार सरकारी स्कूलों को बंब उड़ाने की मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अर्ल्ट हो गया है और कोर्ट कांप्लेक्स के अलावा स्कूलों में पुलिस बल तैनात करते जांच शुरू कर दी गई है। अदालत में जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है और पुरी जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। पुलिस ने मिले धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के तीन गांवों खीवा, हीरो कलां और अतला के स्कूलों और मानसा शहर के गर्ल्स स्कूल के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई है। इन सभी स्कूलों को खाली करवा दिया गया है। पुलिस द्वारा स्कूलों और कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। थाना सिटी-2 की इंचार्ज बेअंत कौर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच और सर्च कर रही है। पुलिस द्वारा स्कूलों और कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। 4 स्कूलों और कोर्ट को उड़ाने की धमकी एक वायरल पत्र में लिखा है कि 21 तारीख को खीवा, हीरो कलां और अतला के स्कूलों को बम से उड़ाया जाएगा। इसके साथ ही मानसा कोर्ट और गर्ल्स स्कूल को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पत्र में धमकी भरे शब्दों के साथ लिखा है कि यह काम करके दिखाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मोहाली में अस्पताल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

मोहाली. पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई है। इस बार धमकी में मोहाली के स्कूलों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल में भी ब्लास्ट की बात कही गई है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे आई इस मेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों को खाली करा दिया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार धमकी में फोर्टिस अस्पताल मोहाली का नाम भी शामिल है, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती बताए जा रहे हैं। अस्पताल का नाम आते ही सुरक्षा और कड़ी कर दी गई तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस धमकी भरे मेल में सुबह 11 बजे फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों में ब्लास्ट करने की बात लिखी गई थी। मेल में कहा गया है कि भगवंत मान की लाश फोर्टिस में से निकालेंगे। इसके साथ ही खालिस्तान रेफरेंडम और झूठी पुलिस मुठभेड़ का बदला लेने की बात भी कही गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी है। वहीं अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।