samacharsecretary.com

तमिलनाडु में 63 करोड़ का तूफान: रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक ने रचा नया ट्रेड इतिहास

मुंबई, रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की तमिलनाडु डिस्ट्रीब्यूशन डील 63 करोड़ एडवांस पर कमीशन बेसिस में लॉक हो चुकी है। हाल के सालों में यह इस टेरीटरी की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त उम्मीदें पहले से ही थीं, और अब यह डील इसे राज्य की सबसे बड़ी आने वाली रिलीज में शुमार कर रहा है। पूरे तमिलनाडु में फिल्म को दमदार मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर स्ट्रैटेजी के साथ रिलीज किया जाएगा, जिससे हर सर्किट में मजबूत पकड़ बनाई जा सके। चेन्नई सिटी को थिंक स्टूडियोज के स्वरूप रेड्डी संभालेंगे, जबकि चेंगलपट्टू एरिया व्हाइट नाइट्स के ट्राइडेंट रवि के जिम्मे रहेंगे। कोयंबटूर, नॉर्थ और साउथ आर्कोट, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सर्किट की कमान एस पिक्चर श्रीनिवासन के हाथ में होगी। वहीं मदुरै और रामनाड, त्रिची और तंजावुर, और सलेम जैसे अहम सर्किट 5 स्टार सेंथिल मैनेज करेंगे। यह सुनियोजित टेरिटोरियल मॉडल सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स चेन तक हर जगह मजबूत शोकेसिंग सुनिश्चित करेगा। डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स ने इस साझेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि टॉक्सिक आज के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है और तमिलनाडु में इसे लेकर जो प्यार और उत्साह दिख रहा है, वह अद्भुत है। सालों से यहां के दर्शकों ने यश को जिस अपनत्व और जोश के साथ अपनाया है, वह बेहद खास है। इतनी बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए सिर्फ बिज़नेस डील नहीं, बल्कि एक गर्व का पल है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस डील के पीछे केजीएफ चैप्टर 2 की ऐतिहासिक सफलता और तमिलनाडु में यश की जबरदस्त लोकप्रियता बड़ी वजह है। यहां के दर्शकों ने उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खास अंदाज़ को खुले दिल से अपनाया है। यह सीमा से परे गतिविधि आज भी थिएट्रिकल मार्केट में मजबूत तालमेल में बदल रहा है। 63 करोड़ की एडवांस डील और मजबूत टेरिटोरियल नेटवर्क के साथ टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स तमिलनाडु में ग्रैंड ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने लिखी है, और डायरेक्ट भी गीतू मोहनदास ने किया है। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब वर्जन भी रिलीज होंगे। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ग्लोबल के सिनेमा में रिलीज होगी। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आएंगी।  

मच अवेटेड टीज़र रिलीज: ‘टॉक्सिक’ में यश के दमदार अंदाज ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

मुंबई ‘केजीएफ’ स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इसके साथ ही ‘टॉक्सिक’ की दुनिया से पर्दा हट गया है। फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद जैसी उम्मीद थी, टीजर बिल्कुल वैसा ही है। 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में कुछ भी अलग या नया नजर नहीं आता है। पूरे टीजर में सिर्फ एक्शन ही एक्शन दिखता है, फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं पता चलता है। टीजर की शुरुआत ही किसी मिशन की तैयारी से होती है, जहां पर बड़ा खतरा होने की बात कही जाती है। पूरे टीजर में सिर्फ यश की झलक ही देखने को मिलती है। फिल्म की बाकी कास्ट अभी भी गायब ही है। हां, 'केजीएफ' और बाकी एक्शन फिल्मों की तरह, यहां भी इतना तय है कि 'टॉक्सिक' में भी एक्शन नेक्स्ट लेवल का देखने को मिलेगा। टीजर में बर्फ से लदे पहाड़ों से लेकर डांस बार तक में सिर्फ एक्शन ही नजर आता है। डबल रोल में दिखेंगे यश? टीजर के अंत में एक सरप्राइज पैकेज दिखता है, जहां एक व्यक्ति फाइट की ट्रेनिंग कर रहा है और काफी खूंखार नजर आ रहा है। हालांकि, इस व्यक्ति की पूरी झलक अभी नहीं दिखाई गई है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं और टीजर के अंत में दिखने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि यश ही हो सकते हैं। छोटे बालों और छोटी दाढ़ी वाले इस इंसान की अभी सिर्फ हल्की सी झलक दिखी है। इसके बाद ये चर्चाएं तेज हैं कि यश की फिल्म में दोहरी भूमिका हो सकती है। गीतू मोहनदास ने किया है निर्देशन गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ में यश प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिस तरह का यश का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया था, उसके बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर ‘टॉक्सिक’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चाएं इसलिए भी हैं क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रणवीर सिंह की मच अवेटेड ‘धुरंधर 2’ से होगा। कई फिल्मों ने धुरंधर के कारण अपनी रिलीज डेट को बदल लिया है, लेकिन यश की टॉक्सिक उसी दिन रिलीज होगी। दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।  

20 फरवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र

मुंबई, फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि फिल्म का टीज़र 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। पोस्टर में यश अपने किरदार राया के रूप में खून से लथपथ बर्फीले तूफान के बीच खड़े दिखते हैं। चेहरा आधा छुपा हुआ, हाथ में बोतल, और चारों तरफ बिखरा हुआ अनदेखी तबाही का मंजर। पूरा फ्रेम ऐसा लगता है जैसे किसी मदहोश, खतरनाक और रहस्यमयी दुनिया की झलक हो, जहाँ हर कदम पर सस्पेंस है। टीज़र की घोषणा ऐसे वक्त आई है जब टॉक्सिक देश की सबसे ज्यादा चर्चित और बेसब्री से इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में शामिल है। मेकर्स ने किरदारों को धीरे-धीरे सामने लाकर और सीमित जानकारी साझा करके उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है। 20 फरवरी को दर्शकों को पहली बार इस अंधेरी दुनिया की करीबी झलक मिलेगी। खास बात यह है कि टीज़र सिर्फ एक ही भाषा में रिलीज होगा, जिससे फिल्म की कच्ची, तीखी और प्रभावशाली तस्वीरें खुद दर्शकों से बात कर सकें। फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रूप में सधे हुए और भावनात्मक अंदाज़ में नजर आएंगी। हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ बनकर दमदार और खतरनाक छवि में दिखेंगी। नयनतारा गंगा के किरदार में एंट्री लेते ही कहानी की ताकत का समीकरण बदल देती हैं। तारा सुतारिया रेबेका के रूप में खूबसूरत लेकिन रहस्यमयी हैं, वहीं रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में संतुलित और प्रभावशाली आभा के साथ नजर आएंगी। आखिरी और सबसे धमाकेदार खुलासा था यश के किरदार राया का, जिनका डायलॉग “डैडीज़ होम…” सिर्फ कहानी में एंट्री नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का ऐलान भी है। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है और निर्देशन भी गीता मोहनदास ने किया है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा। तकनीकी टीम भी बेहद मजबूत है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि कैमरे के पीछे हैं, संगीत दिया है रवि बसरूर ने, एडिटिंग की कमान संभाली है उज्ज्वल कुलकर्णी ने और प्रोडक्शन डिजाइन तैयार किया है टीपी आबिद ने। एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जे जे पेरी की देखरेख में तैयार हुए हैं, साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्शन डायरेक्टर्स अंबारीव और केचा खम्फकडी भी इस भव्यता को नई ऊंचाई देते नजर आएंगे। फिल्म को वेंकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

यश की टॉक्सिक पर विवाद: कर्नाटक फिल्म चैंबर अध्यक्ष बोलीं— पहले रिलीज होने दें फिल्म

कर्नाटक साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी है। फिल्म के टीजर में अत्यधिक उत्तेजक सीन को लेकर जहां महिला संगठनों ने विरोध जताया है। वहीं ईसाई समुदाय ने भी फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। इन विवादों पर अब कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष का बयान सामने आया है। टीजर के बाद ही राय बनाना जल्दबाजी मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष जयमाला का कहना है कि जनता को केवल टीजर के आधार पर निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा, 'टॉक्सिक' के टीजर को लेकर शिकायतें आई हैं, लेकिन मुझे ठीक से नहीं पता कि इसमें क्या गड़बड़ है। टीजर तो सिर्फ एक झलक होती है, जिसका मकसद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाना होता है। सेंसर बोर्ड द्वारा समीक्षा किए जाने से पहले फिल्म पर चर्चा करना जल्दबाजी होगी। फिल्म निर्माता अपने काम में करोड़ों रुपये लगाते हैं और दर्शकों को अपनी राय बनाने से पहले पूरी फिल्म देखनी चाहिए।’ मेकर्स ने आरोपों से किया इनकार जयमाला ने आगे बताया कि फिल्म के निर्माताओं ने अपमानजनक या अश्लील सामग्री के आरोपों से इनकार किया है। फिल्म की रिलीज से पहले समीक्षा और प्रमाणन होना बाकी है। इसलिए शिकायतों का निपटारा उचित नियामक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। टीजर के बाद उठे ये विवाद यह विवाद तब शुरू हुआ जब ‘टॉक्सिक’ के टीजर में कब्रिस्तान के बाहर खड़ी एक कार में यश का एक महिला के साथ अत्यधिक उत्तेजक यौन दृश्य दिखाया गया। इसके बाद कब्रिस्तान में हिंसक गोलीबारी का दृश्य आता है। वहां पर कई धार्मिक मूर्तियां हैं, जिनमें एंजल माइकल की प्रतिमा भी शामिल है। नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ-साथ राज्य सरकार के मुख्य सचिव, गृह सचिव और सीबीएफसी से भी 'टॉक्सिक' के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। वहीं महिला संगठनों ने भी फिल्म के मेकर्स के खिलाफ इस सीन के माध्यम से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।   ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से होगा ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक' में यश राया के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी भी यश और गीतू ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' से होगा।

महिला आयोग ने उठाई आपत्ति: यश की ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन, टीजर हटाने की मांग की गई

मुंबई  यश की टॉक्सिक का फर्स्ट टीजर हाल ही में जारी हुआ था. इसके बाद से ही फिल्म की खूब चर्चा होने लगी. टीजर में यश के लुक की तारीफ तो हुई ही साथ ही उनके बोल्ड एंट्री सीन ने खूब लाइमलाइट बटोरी. लेकिन अब फिल्म इसी सीन को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. अब इस पर CBFC का जवाब भी आ गया है. टॉक्सिक के सीन पर आपत्ति टीजर में यश एक महिला संग कार में इंटीमेट होते दिखते हैं. इस सीन पर महिला विंग ने आपत्ति दर्ज कराई है. AAP की राज्य सचिव उषा मोहन ने महिला आयोग को लिखे पत्र में कहा कि इस टीजर में 'अश्लील और आपत्तिजनक' दृश्य हैं, जो 'महिलाओं और बच्चों की सामाजिक भलाई' को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उनका कहना है कि यह टीजर बिना किसी उम्र संबंधी चेतावनी के सार्वजनिक किया गया है, जो 'महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है' और 'कन्नड़ संस्कृति का अपमान करता है.' पार्टी ने कहा कि इस टीजर का समाज पर, खासकर नाबालिगों पर, गलत असर पड़ सकता है. इसलिए महिला आयोग से मांग की गई है कि वह तुरंत हस्तक्षेप करे और राज्य सरकार को निर्देश दे कि टीजर पर प्रतिबंध लगाया जाए और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए. अपील की गई है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और राज्य के 'सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों' की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं. सेंसर बोर्ड ने दिया जवाब CBFC (सेंसर बोर्ड) से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया है कि यश की फिल्म से जुड़ा अभी तक कोई भी कंटेंट सर्टिफाई नहीं किया गया है. फिल्म का टीजर सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था, जिसके लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी जरूरी नहीं होती. फिल्म, उसका ट्रेलर या कोई भी दूसरा प्रमोशनल कंटेंट अभी तक फिल्ममेकर्स की ओर से सर्टिफिकेशन के लिए जमा नहीं किया गया है. सूत्रों ने बताया कि यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अपने नियम होते हैं, जो एडल्ट या आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़े होते हैं. किसी कंटेंट को किस उम्र के लोग देख सकते हैं, इसका फैसला पूरी तरह इन्हीं प्लेटफॉर्म्स के हाथ में होता है. टीजर को मिले मिक्स्ड रिएक्शन 8 जनवरी को टीजर रिलीज होने के बाद से इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. जहां एक तरफ फैंस को इसका स्टाइल और माहौल पसंद आया, वहीं इंटरनेट पर कुछ लोगों ने फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास पर 'महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाने' का आरोप लगाया. इन आलोचनाओं पर गीतू मोहनदास ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए परोक्ष जवाब दिया. उन्होंने लिखा- आराम से बैठी हूं, जबकि लोग महिला सुख, सहमति, और महिलाओं के सिस्टम से खेलने जैसी बातों को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी गीतू मोहनदास की तारीफ की. उन्होंने X पर लिखा कि टॉक्सिक का टीजर देखने के बाद उन्हें लगता है कि गीतू मोहनदास महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल हैं, और कोई भी पुरुष निर्देशक उनके मुकाबले नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने यह फिल्म बनाई है. वहीं संदीप रेड्डी वांगा ने भी टीजर की तारीफ करते हुए लिखा- टॉक्सिक का टीजर मुझे पूरी तरह हिला गया. स्टाइल, एटीट्यूड और अराजकता. यश के अलावा इस फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर उत्साह इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह सुपरहिट फिल्म धुरंधर के सीक्वल के साथ रिलीज होगी. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है.

‘टॉक्सिक’ के टीज़र में यश का सिग्नेचर स्वैग, आते ही मचा दिया तहलका

मुंबई, साउथ एक्टर यश अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की घोषणा से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और पिछले कुछ दिनों में फिल्म के पोस्टर्स ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया था। इस बीच अभिनेता ने गुरुवार को 40वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है। टीजर में यश अपने किरदार ‘राया’ के रूप में नजर आ रहे हैं। यह टीजर पूरी तरह से एक्शन और इंटेंस ड्रामा से भरा हुआ है। शुरुआत एक कब्रिस्तान के दृश्य से होती है, जहां कई लोग मौजूद हैं। उसी बीच यश की धमाकेदार एंट्री होती है और वह पूरी जगह को तहस-नहस कर देते हैं। इस दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज, हाथ में बंदूक और मुंह में सिगार लिए हुए उनका दमदार लुक, दर्शकों को काफी पसंद आता है। टीजर को देखकर फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी यश के किरदार ‘राया’ के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें पांच प्रमुख महिला पात्र भी हैं। कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में हैं, नयनतारा गंगा के किरदार में दिखेंगी, तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में हैं और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने सबसे पहले इन महिला किरदारों की झलक पेश की थी। ‘टॉक्सिक’ की टीम में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान नेशनल अवार्ड विजेता गीतू मोहनदास ने संभाली है। वहीं हाई-ऑक्टेन एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी, जिन्हें सीरीज ‘जॉन विक’ के लिए जाना जाता है, ने नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खाम्फाकडी के साथ कोरियोग्राफ किया है। इस तरह फिल्म में एक्शन, स्टाइल और वर्ल्ड-क्लास विजुअल्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम जैसी भाषाओं में डबिंग भी की जाएगी। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज भी निर्धारित है। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से दर्शकों को एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।  

‘टॉक्सिक’ से नयनतारा का धांसू अंदाज आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड

मुंबई साल 2026 के मार्च में आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने पहले ही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है. वहीं, अब मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का भी फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है. इस किरदार में नजर आएंगी नयनतारा साउथ के स्टार यश की फिल्म से सामने आए पोस्टर में नयनतारा ने हाई स्लिट गाउन पहन रखा है और दरवाजे के पास खड़ी नजर आ रही हैं. उनके साथ इस फोटो में दो सुरक्षाकर्मी दरवाजा खोलते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्टर में एक्ट्रेस को हाथ में बंदूक पकड़े देखा जा सकता है. एक्ट्रेस नयनतारा के इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘पेश है टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में गंगा के किरदार में नयनतारा.’ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नयनतारा को गंगा के किरदार देखा जाएगा. फोटो में उनका लुक काफी दमदार दिख रहा है. 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म डायरेक्टर गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में सुपरस्टार यश के सााथ नयनतारा , कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

कियारा आडवाणी का ‘टॉक्सिक’ लुक हुआ रिलीज, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

मुंबई यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी की नई फिल्म 'टॉक्सिक' आ रही है। इसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला लुक जारी किया है। अभिनेत्री का लुक यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वह इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का मार्च 2025 में पहला पोस्टर जारी किया था। रोती हुई नजर आईं कियारा आडवाणी अभिनेता यश ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला लुक जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी रैंप पर वॉक कर रही हैं। उन्होंने ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। रैंप वॉक करते हुए वह रो रही हैं। उनके चेहरे पर आंसू के निशान हैं। हालांकि उनके पीछे जश्न का माहौल है। पोस्टर शेयर करते हुए यश ने लिखा है 'टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नादिया के रूप में कियारा आडवाणी।' कियारा आडवाणी के लुक पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'फिल्म के टीजर का इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा है 'ओह माय गॉड'। एक और यूजर ने लिखा है 'क्रेजी बॉस और नादिया।' एक और यूजर ने लिखा है 'भारत की सबसे बड़ी फिल्म।' फिल्म के बारे में यश की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की लेखक और प्रोडक्शन टीम में यश शामिल हैं। मार्च 2025 में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें यश शानदार लुक में नजर आए थे। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।