samacharsecretary.com

अब रेल यात्रा होगी और आसान! टिकट बुकिंग के साथ मिल रही है ‘All-in-One’ सुविधा

नई दिल्ली रेलवे में यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने अपने आधिकारिक ‘सुपर ऐप’ रेलवन की शुरुआत की है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को एक ही मंच पर रेलवे की कई सेवाएं प्रदान करना है। ई-कैटरिंग सुविधा के तहत यात्री इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं और सीधे फूड एग्रीगेटर ऐप जोमैटो और स्विग्गी के जरिए भी अपना मनपसंद खाना अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट्स से ऑर्डर कर सकते हैं। ऐप की सुविधा जम्मू मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों जम्मू, कटरा, पठानकोट जैसे स्टेशनों पर मिलेगी। RailOne App के जरिए यात्री को टिकट बुकिंग, फूड डिलीवरी, या ट्रेन स्टेटस के लिए अलग-अलग ऐप्स का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। रेलवन ऐप में ये सभी सुविधाएं एकीकृत हैं। यात्री अपने पी.एन.आर. नंबर का उपयोग करके RailOne App में जाकर जोमैटो या स्विगी से खाना चुन सकते हैं। भोजन सीधे यात्री की सीट या बर्थ पर पहुंचाया जाएगा। यह सेवा जम्मू मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है, जहां यात्री प्रसिद्ध रेस्तरां के भोजन का आनंद ले सकते हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य रेल यात्रियों के सफर को अधिक सुखद और बाधारहित बनाना है। इस ऐप के माध्यम से हमने टिकट बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग और अब प्रीमियम फूड डिलीवरी सेवाओं को एकीकृत किया है। हम यात्रियों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे अलग-अलग ऐप्स के बजाय इस ऑल-इन-वन' समाधान को अपनाएं।

Holi 2026: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेनें चलेंगी इन रूट्स पर

जम्मू आगामी होली पर्व के अवसर पर जम्मू मंडल के यात्रियों और यहाँ आने व जाने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु, मंडल रेल प्रबंधक, श्री विवेक कुमार के निर्देशन में रेलवे और प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, जम्मू मंडल ने विशेष  ट्रेनों के संचालन और स्टेशनों पर सुरक्षा व नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। जिससे कि यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।  होली के दौरान यात्रियों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए, विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं, जिसमें नई Delhi-Varanasi के लिए विशेष तौर पर चलाई जा रही हैं।  ये ट्रेनें उन लोगों के लिए लाइफ़लाइन हैं, जिनकी रेगुलर बुकिंग हफ़्तों पहले ही खत्म हो जाती है, तथा ट्रेन संख्या 12426 में दिनांक 02 मार्च को 3rd AC का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा, व ट्रेन संख्या 13152  में सामान्य श्रेणी का एक कोच जोड़ा गया हैं। जम्मू मंडल में होली के दौरान विशेष निगरानी हेतु, 24 घंटे 'वाॅर रूम' स्थापित किया गया है, जो आपातकालीन स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने के लिए काम करता हैं। महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों वाई फाई की सुविधा 24 घंटे प्रदान की जा रही हैं, जिससे की यात्री डिजिटल भुगतान व ट्रेनों की सही जानकारी मिल सके।  होली के त्योहार पर यात्रियों के हित में रेलवे द्वारा प्रदान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल ने बताया, " कि जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर व उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए विभिन्न तरह के कदम योजनाबद्ध तरीके से उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में यात्रियों को विशेष ट्रेनों से लेकर मूलभुत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा हैं। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, कि होली के त्योहार से पहले जम्मू और कटरा का फूटफोल लगभग 50 हजार था, जो कि अभी तक बढ़ कर लगभग 58 हजार हो गया हैं। साथ ही वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को यात्रियों के साथ सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।" इसके अलावा जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। जैसे जम्मू मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर त्योहारों की भारी भीड़ से निपटने के लिए एक मल्टी-टियर स्ट्रैटेजी अपनाई है। 1. सबसे पहले रेलवे स्टेशनों की उच्चस्तरीय लेबल पर निगरानी की जा रही हैं, साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों के खानपान आपूर्ति हेतु संबंध में संबंधित खानपान स्टालों को निर्देश दिए गए हैं। 2. स्टेशनों पर लगातार पीने के पानी की सप्लाई और किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए मोबाइल मेडिकल बूथ व हेल्प डेस्क  लगाए गए हैं। 3. रेलवे काउंटरों पर लंबी लाइनों को कम करने के लिए डिजिटल-फर्स्ट तरीके पर ज़ोर दे रहा है। पैसेंजर्स को अनरिज़र्व्ड टिकट के लिए m-UTS व 'रेलवन' ऐप इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और  पब्लिक अनाउंसमेंट भी किया जा रहा हैं। 4. होली के दौरान सेफ्टी सबसे ज़रूरी है। रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को तैनात किया गया है। 5.  स्टेशनों के हर कोने पर हाई-डेफ़िनिशन CCTV नेटवर्क से नज़र रखी जा रही है। तथा CCTV व  कंट्रोल रूम में रेलवे सुरक्षा बल व वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 6.  बिना टिकट यात्रा व अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ स्पेशल टिकट-चेकिंग ड्राइव ज़ोरों पर हैं। रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर रेलवे सुरक्षा बल और टिकट चेकिंग स्टाफ को तैनात किया है।