samacharsecretary.com

कोहली का कमाल: एक इनिंग्स में टूटे कई रिकॉर्ड, रांची गूंज उठा विराट-विराट के नारों से

रांची भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक और शानदार शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में सिर्फ 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोहली काफी लंबे समय के बाद इस लय में दिखे और उन्होंने अपनी पारी में क्लास और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम इस शतक के साथ, विराट कोहली ने एक ऐसा ऐतिहासिक माइलस्टोन स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ना लगभग असंभव माना जाता था। यह कोहली के वनडे करियर का 52वां शतक है। इस 52वें शतक के साथ, विराट कोहली अब किसी एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वह 51 शतकों के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर थे, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जड़े हैं। कोहली का यह कारनामा उन्हें क्रिकेट इतिहास के शिखर पर स्थापित करता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड विराट कोहली ने न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके वनडे करियर का छठा शतक है। इस शतक के साथ, वह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का इस तरह की फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी खबर है, खासकर तब जब टीम हाल ही में टेस्ट सीरीज हारी है। उनकी यह पारी न केवल भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद करेगी, बल्कि आगामी मैचों के लिए टीम का मनोबल भी बढ़ाएगी। फैंस को उम्मीद है कि कोहली अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखेंगे और भारत को यह सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विराट का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना लारा के 400 रन से भी ज्यादा कठिन

मुंबई  भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे शायद ही दुनिया का कोई भी बल्लेबाज तोड़ पाएगा. विराट कोहली का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के एक टेस्ट पारी में बनाए गए 400 रन के महारिकॉर्ड से भी बेहद कठिन है. विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों की फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं. नामुमकिन है विराट का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम अभी तक कुल 51 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. आज के दौर में जब काफी कम संख्या में वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली के वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. विराट कोहली भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक 305 वनडे मैचों में 57.71 की औसत से 14255 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 75 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा. वनडे में विराट कोहली के नाम 5 विकेट हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 1 विकेट रहा है. विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली का नाम आता है.सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक ठोके हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने 22 साल 91 दिन लंबे वनडे इंटरनेशनल करियर में 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की बेहतरीन औसत से 18426 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए हैं. सचिन तेंदुलकर का वनडे इंटरनेशनल करियर में बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा है. 

कोहली के रिटायरमेंट के बाद RCB बिक सकती है, टेस्ट और टी-20 के बाद IPL पर असर

बेंगलुरु  गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 में नए मालिक मिलेंगे, और मौजूदा मालिक डियाजियो ने फ्रैंचाइज़ी बेचने में अपनी रुचि की पुष्टि कर दी है. पुरुष और महिला आरसीबी टीमों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 31 मार्च, 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है. एक रिपोर्ट में अब डियाजियो द्वारा आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी को बेचने के फैसले पर प्रकाश डाला गया है और विराट कोहली इसके संभावित कारणों में से एक हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, एएमपी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक इंद्रनील दास ब्लाह ने कहा है कि कोहली की बदौलत आरसीबी 2025 तक कोई खिताब नहीं जीतने के बावजूद शीर्ष तीन ब्रांडों में बनी रही. उन्होंने कहा कि विराट कोहली  का संन्यास, जो जल्द ही होने वाला है, निश्चित रूप से फ्रैंचाइज़ी के मूल्यांकन को प्रभावित करेगा और इसलिए मौजूदा मालिक जल्दी बाहर निकलने की कोशिश कर सकते हैं. वहीं अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि विराट अपने संन्यास के बाद भी आरसीबी से जुड़े रहेंगे. RCB बिकने की वजह विराट! टीम के ओनर ने बताया कि विराट की वजह से ही आरसीबी बिना किसी खिताब के भी शीर्ष तीन ब्रांडों में बनी हुई है. उनका संन्यास, चाहे जब भी हो, निश्चित रूप से मूल्यांकन को प्रभावित करेगा. टीम के पूर्व कप्तान विराट, आईपीएल में अपने पदार्पण के बाद से ही आरसीबी के पोस्टर बॉय रहे हैं. उन्होंने कभी किसी अन्य टीम के लिए नहीं खेला है और फ्रैंचाइज़ी के नाम का पर्याय बन गए हैं. विशेषज्ञों ने E4M को बताया कि कोहली के संन्यास की ओर कोई भी कदम आरसीबी की दीर्घकालिक ब्रांड इक्विटी पर अनिश्चितता लाएगा. आईपीएल 2025 में अपनी खिताबी जीत के बाद, आरसीबी सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गया, जिसका मूल्य 2024 में $227 मिलियन से 18.5% बढ़कर 2025 में $269 मिलियन हो गया. 17 साल बाद जीता था ट्रॉफी विराट कोहली, जिन्होंने 2024 में टी20I और 2025 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था, वर्तमान में केवल वनडे और आईपीएल में ही सक्रिय हैं. वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और जल्द ही अपने आईपीएल करियर का अंत कर सकते हैं संभवतः तीन या चार सीज़न में. इसके अलावा, कोहली ने आईपीएल ट्रॉफी पर अपना हाथ रखने के लिए 17 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया क्योंकि वह रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थे जिसने 2025 में खिताब जीता.  

एशेज 2025: ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में 3 नए चेहरों का समावेश, कोहली से मुकाबला करने वाला खिलाड़ी बाहर

सिडनी  इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक एशेज सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने 15 मेंबर स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. 21 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में चोटिल पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है. पांच टेस्ट मैच की यह सीरीज पर्थ से ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी तक चलेगी. स्क्वॉड में नए सलामी बल्लेबाज जेक वेडराल्ड के साथ ब्रैंडन डॉगेट और सीन एबॉट को बतौर बैकअप पेसर शामिल किया गया है. 31 साल के जेक वेडराल्ड पिछले कुछ साल से घरेलू क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी करते आ रहे हैं. 2023 की घरेलू एशेज सीरीज में 2-2 से ड्रॉ खेलने वाला इंग्लैंड 2010-2011 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीता है. वॉर्नर का रिप्लेसमेंट की तलाश जारी 31 वर्षीय वेदराल्ड पिछले साल डेविड वार्नर के संन्यास के बाद उस्मान ख्वाजा के छठे सलामी जोड़ीदार बन सकते हैं. इससे पहले स्टीव स्मिथ, नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन बतौर ओपनर कुछ खास नहीं कर पाए हैं. प्लेइंग इलेवन अब तक पक्की नहीं मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने वेदराल्ड की शुरुआती ग्यारह में जगह पक्की नहीं की है. बेली ने कहा, ‘अभी तक प्लेइंग इलेवन तय नहीं हुई है.जाहिर है हमारी 15 सदस्यीय टीम में से 14 खिलाड़ी चौथे राउंड (शेफील्ड शील्ड) में खेलेंगे. अभी भी उससे कुछ जानकारी जुटानी बाकी है. पैट कमिंस की जगह स्मिथ होंगे कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद से पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण मैदान से दूर चल रहे पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे. कमिंस टीम के साथ पर्थ जाएंगे और 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में होने वाले दूसरे डे-नाइट टेस्ट में वापसी कर सकते हैं. विराट कोहली से पंगा लेने वाला बाहर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली से उलझने वाले युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास की छुट्टी हो गई है. साल 2024 में हुए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दौरान कोहली को उनके विवादास्पद धक्के के लिए 20% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर.

विराट की विदाई को नहीं मानते थरूर, कहा – टेस्ट क्रिकेट के लिए फिर से मैदान में उतरें

नई दिल्ली सीनियर कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से अपील की है कि वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के अपने फैसल पर पुनर्विचार करें. कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. कोहली के रिटायरमेंट के फैसले से फैन्स चौंक गए थे. शशि थरूर ने X पर लिखा, 'मैंने इस सीरीज में विराट कोहली को कुछ मौकों पर मिस किया है, लेकिन इस टेस्ट मैच में जितनी कमी उनकी महसूस हो रही है, उतनी कभी नहीं हुई. उनकी शानदार बैटिंग स्किल की बात तो छोड़िए, उनका धैर्य, जुनून और मैदान पर प्रेरणादायक स्थिति शायद नतीजे को बदल सकता था. क्या उन्हें रिटायरमेंट से बाहर लाने में बहुत देर हो चुकी है. विराट, देश को आपकी जरूरत है.' शशि थरूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कई फैन्स भी थरूर की बात से सहमत दिखे हैं और विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की मांग कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन शशि थरूर और इस खेल को चाहने वाले फैन्स को मैदान पर किंग कोहली की कमी जरूर महसूस हुई है. कैसा रहा कोहली का टेस्ट में प्रदर्शन? 36 साल के विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.85 के एवरेज से 9230 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में कोहली के बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले. कोहली का बेस्ट स्कोर 254* रहा. कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 टेस्ट में से 40 में जीत हासिल की. जबकि 17 मुकाबले टीम इंडिया ने गंवाए. 11 मैच ड्रॉ पर भी छूटे. विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. उससे कुछ दिन पहले 7 मई को रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. कोहली और रोहित टी20 इंटरनेशनल को पहले ही बाय-बाय कह चुके थे. ऐसे में ये दोनों दिग्गज अब भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे.

382 दिन बाद कोहली के बिना भारत T20 रैंकिंग में टॉप पर, रिटायरमेंट को हुए एक साल से अधिक

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउसिंल ने बुधवार यानी 16 जुलाई को अपनी साप्ताहिक रैंकिंग चार्ट को अपडेट किया। लॉर्ड्स में शतक लगाने के बाद जो रूट ने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज का स्थान फिर से हासिल कर लिया, जबकि भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में गिरावट आई। इस बीच एक दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल रेटिंग में बदलाव देखा गया, जो 897 से बढ़कर 909 हो गई। 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में शानदार खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। रिटायरमेंट के 382 दिन बाद नंबर वन बनते देख प्रशंसक चौंक गए। विराट कोहली की रेटिंग 897 से 909 तक कैसे उछली? इस तरह वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने अपने करियर में 900 या इससे अधिक रेटिंग पॉइंट हर फॉर्मेट में हासिल की। खास बात यह है कि विराट ने एक साल से अधिक समय से कोई टी20 मैच नहीं खेला है, जिससे प्रशंसकों ने सवाल उठाया कि यह बदलाव कैसे हुआ। अब बात करते हैं कि यह सब कैसे हुआ तो प्रशंसकों को आश्वस्त होना चाहिए कि न तो कोई तकनीकी गलती हुई है और न ही विराट के हालिया किसी ऑनफील्ड प्रदर्शन ने उनकी टी20 इंटरनेशनल रेटिंग को प्रभावित किया है। ICC ने रैंकिंग कार्यप्रणाली को संशोधित किया दरअसल, ऐतिहासिक संशोधन (Historical Revision) आईसीसी की एक नियमित प्रक्रिया है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ऐतिहासिक मैच डेटा की समीक्षा करने और व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए दिए गए रेटिंग अंकों की पुनर्गणना के बाद सभी प्रारूपों में अपने आधिकारिक रिकॉर्ड को अपडेट करती है। ऐसे समायोजन आमतौर पर तब होते हैं जब ICC अपनी रैंकिंग कार्यप्रणाली में बदलाव करता है, स्कोरकार्ड डेटा को सही करता है, या नई रैंकिंग नीतियां लाता है, जिसके परिणामस्वरूप क्रिकेटरों के रेटिंग अंकों में बदलाव होता है। इस प्रकार हाल ही में भी ऐसी ही एक प्रक्रिया होने की उम्मीद है, जहां जय शाह की अगुवाई वाली ICC ने अपनी हालिया नीतियों में संशोधन किया होगा। यह एक नियमित प्रक्रिया है और केवल विराट कोहली ही नहीं, बल्कि कई अन्य खिलाड़ी भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग में बढ़ौतरी या गिरावट का सामना करते हैं। हालांकि, विराट की रेटिंग में हालिया बदलाव के परिणामस्वरूप एक बड़ा मील का पत्थर हासिल हुआ, जिससे वह सभी प्रारूपों में 900+ रेटिंग वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाज कौन-कौन हैं? क्रम टीम खिलाड़ी रेटिंग पॉइंट करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 1 ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड 856 885 बनाम स्कॉटलैंड एडिनबर्ग 2024 में 2 भारत अभिषेक शर्मा 829 829 बनाम इंग्लैंड मुंबई 2025 में 3 भारत तिलक वर्मा 804 845 बनाम इंग्लैंड चेन्नई 2025 में 4 इंग्लैंड फिल साल्ट 791 881 बनाम वेस्टइंडीज बारबाडोस 2024 में 5 इंग्लैंड जोस बटलर 772 774 बनाम वेस्टइंडीज ब्रिस्टल 2025 में 6 भारत सूर्यकुमार यादव 739 912 बनाम न्यूजीलैंड रांची 2023 में 7 श्रीलंका पथुम निसंका 727 728 बनाम बांग्लादेश पालेकेले 2025 में 8 न्यूजीलैंड टिम सीफर्ट 708 708 बनाम पाकिस्तान वेलिंगटन 2025 में 9 श्रीलंका कुसल परेरा 677 786 बनाम वेस्टइंडीज मीरपुर 2014 में 10 भारत यशस्वी जायसवाल 673 781 बनाम श्रीलंका पालेकेले 2024 में