samacharsecretary.com

विल स्मिथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, वायलिन प्लेयर ने दर्ज करवाई शिकायत, केस हुआ दर्ज

लंदन  ‘बैड बॉयज’ और ‘मेन इन ब्लैक’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ पर गंभीर आरोप लगे हैं। अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगे हैं। उनके 'बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी 2025' टूर की एक वायलिन वादक ने हॉलीवुड स्टार और उनकी मैनेजमेंट कंपनी पर दुर्व्यवहार और गलत तरीके से बर्खास्तगी का आरोप लगाया है। ये आरोप वायलिन प्लेयर ब्रायन किंग जोसेफ नाम के व्यक्ति ने लगाए हैं। हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर एक वायलिनिस्ट ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही केस भी ठोक दिया है। ये आरोप वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने लगाए हैं, जिन्होंने विल स्मिथ के 2025 के म्यूजिकल टूर में साथ काम किया था। ब्रायन किंग ने विल स्मिथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में घसीट लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विल स्मिथ की मैनेजमेंट कंपनी ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और गलत तरीके से नौकरी से निकाला। पूरा मामला क्या है, जानिए: 'मैन इन ब्लैक' और 'बैड बॉयज' जैसी फिल्मों के स्टार विल स्मिथ ने साल 2025 में 'बेस्ड ऑन ए ट्रू स्टोरी' नाम का म्यूजिकल टूर किया था। इसमें उनके साथ वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने भी परफॉर्म किया था। वह एक मशहूर वायलिनिस्ट हैं और 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में भी नजर आ चुके हैं। ब्रायन का आरोप है कि विल स्मिथ का बर्ताव डराने वाला था। वह सामान्य नहीं था, और उनके बर्ताव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। ब्रायन जोसेफ के कमरे से मिला नोट, HIV दवा, बीयर की बोतल ब्रायन ने विल स्मिथ के खिलाफ बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके अनुसार, कथित घटना मार्च में लास वेगास में हुई थी। ब्रायन जोसेफ का दावा है कि विल स्मिथ की कंपनी ने उनके लिए होटल का जो कमरा बुक किया था, उसमें उन्हें इस बात के सबूत मिले कि कोई उनकी सहमति के बिना कमरे में घुस आया था। उनका आरोप है कि कमरे में एक नोट मिला, जिस पर 'सिर्फ हम दोनों' लिखा था। साथ में वाइप्स, एक बीयर की बोतल, किसी और शख्स के नाम वाली एचआईवी दवा और किसी और के अस्पताल से डिस्चार्ज के पेपर मिले। नोट में लिखा था ये, ब्रायन जोसेफ को ही दोषी ठहराकर नौकरी से निकाला जोसेफ का कहना है कि कमरे में मिले नोट में लिखा था- ब्रायन, मैं 5:30 बजे तक वापस आ जाऊंगा, सिर्फ हम दोनों। और साथ में हार्ट इमोजी बना था। उस पर स्टोन एफ' के हस्ताक्षर थे। जोसेफ ब्रायन घबरा गए और उन्होंने तुरंत होटल सिक्योरिटी और टूर मैनेजमेंट को सूचना दी। हालांकि, मुकदमे के अनुसार, ब्रायन जोसेफ को इस घटना के बाद कोई सपोर्ट नहीं मिला। बल्कि उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया गया और दोषी ठहराते हुए कुछ ही दिनों बाद टूर से निकाल दिया गया। विल स्मिथ की मैनेजमेंट कंपनी ने कथित तौर पर ब्रायन जोसेफ से कहा कि टूर एक अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है। पर जोसेफ ने इस बात को गलत बताया। उनका कहना है कि इसके तुरंत बाद एक अन्य वायलिनिस्ट को अपॉइंट कर लिया गया, जिससे पता चलता है कि उन्हें परफॉर्मेंस रिलेटेड इशूज के कारण नहीं बल्कि बहानेबाजी करके टूर से निकाला गया। ब्रायन जोसेफ के विल स्मिथ पर आरोप मुकदमे में ब्रायन जोसेफ को गलत तरीके से टूर से निकाने जाने के अलावा, यौन उत्पीड़न और धमकी के गंभीर आरोप भी शामिल हैं। उनका दावा है कि नवंबर 2024 में मुलाकात के बाद से ही स्मिथ उन्हें आगे यौन शोषण के लिए तैयार कर रहे थे। दायर याचिका के अनुसार, दौरे से पहले के महीनों में दोनों कथित तौर पर अधिक समय अकेले बिताने लगे थे। इस घटना को ब्रायन जोसेफ ने बताया संदिग्ध जोसेफ का यह भी आरोप है कि स्मिथ ने एक बार उनसे कहा था कि तुम्हारे और मेरे बीच एक ऐसा खास रिश्ता है, जैसा मेरा किसी और के साथ नहीं है। उन्होंने एक पिछली घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें कथित तौर पर टूर मैनेजमेंट ने उनका बैग खो दिया था, जिसमें उनके होटल के कमरे की चाबी थी, और उन्होंने इस घटना को संदिग्ध बताया है। संगीता तोमर

Men In Black का नया सफर जल्द शुरू, ‘एजेंट जे’ के रूप में लौटेगे Will Smith

  लॉस एंजिल्स हॉलीवुड की सुपरहिट साइंस फिक्‍शन एक्‍शन फ्रेंचाइज 'मेन इन ब्‍लैक' के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबर है कि विल स्‍मिथ एक नए मिशन के साथ सीरीज की अगली फिल्‍म में बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। जी हां, 'बैड बॉयज' फ्रेंचाइज को रीबूट करने के बाद, सोनी पिक्चर्स अपना ध्यान अपनी एक और सबसे बड़ी हिट 'मेन इन ब्‍लैक' पर लगा रहा है। 'डेडलाइन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक नई 'मेन इन ब्लैक' मूवी पर काम शुरू हो गया है, जिसकी कहानी लिखने का जिम्‍मा 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' के राइटर क्रिस ब्रेमर को मिला है। हालांकि, सोनी पिक्‍चर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई आध‍िकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन र‍िपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह स्टूडियो का अगली बड़ी नॉस्टैल्जिया-ड्रिवन फिल्‍म होगी, जिसमें विल स्मिथ को 'एजेंट जे' के रोल में वापस लाया जा सकता है। 'मेन इन ब्‍लैक' फ्रेंचाइज की पिछली फिल्‍म 2019 में 'मेन इन ब्‍लैक: इंटरनेशनल' थी, जिसमें क्रिस हेम्‍सवर्थ लीड रोल में थे। 1997 में रिलीज हुई थी पहली 'मेन इन ब्‍लैक', अब तक 4 फ‍िल्‍में 'मेन इन ब्‍लैक' सीरीज की पहली फिल्‍म 1997 में रिलीज हुई थी, जो लोवेल कनिंघम की मालिबू / मार्वल कॉमिक बुक सीरीज 'द मेन इन ब्लैक' पर आधारित थी। यह एक UFO कॉन्सपिरेसी थ्योरी पर थी। फ्रेंचाइज की दूसरी फ‍िल्म 'मेन इन ब्लैक II' साल 2002 में, जबकि तीसरी फ‍िल्म 'मेन इन ब्लैक 3' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इन तीनों में विल स्‍म‍िथ थे। जबकि चौथी फ‍िल्म एक स्पिन-ऑफ थी और इसे 'मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल' नाम से 2019 में रिलीज किया गया। व‍िल स्‍म‍िथ लीड रोल करेंगे या होगा सपोर्ट‍िंग क‍िरदार? 'मेन इन ब्‍लैक 5' की कास्ट या इसके डायरेक्टर को लेकर अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि विल स्‍म‍िथ को सबसे पहले स्क्रिप्ट पढ़ाया जाएगा। ऐसे में उम्मीद यही है कि वह किसी न किसी रूप में अपना रोल निभा सकते हैं। हालांकि, अभी यह भी साफ नहीं है कि फिल्‍म की नई कहानी में विल स्‍म‍िथ मेन लीड के तौर पर होंगे या साइड रोल में किसी नए एक्‍टर को अपने साथ एजेंट के रोल में विरासत सौंप देंगे। सोनी प‍िक्‍चर्स की सबसे कमाऊ फ्रेंचाइज है MIB रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' के की सफलता से उत्‍साहित सोनी पिक्‍चर्स को क्रिस की राइटिंग पर पूरा भरोसा है। 'मेन इन ब्लैक' फ्रेंचाइज सोनी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म फ्रेंचाइज में से एक है। दर्शकों को इसमें साइंस-फिक्‍शन के साथ ही कॉमेडी और एक्शन का भी तड़का हमेशा से पसंद आया है और यह एक ब्‍लॉकबस्टर फॉर्मूला बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मेन इन ब्‍लैक' फ्रेंचाइज की चारों फिल्‍मो ने ग्लोबल बॉक्स ऑफ‍िस पर 1.9 बिलियन डॉलर कमाए हैं।