WPL नीलामी के बाद टीमों की ताकत का विश्लेषण: दीप्ति शर्मा बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी, विदेशी सितारों पर भी खूब खर्च
नई दिल्ली महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए गुरुवार (27 नवंबर) को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया. नई दिल्ली के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में हुई इस नीलामी में टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में दोबारा शामिल किया. दीप्ति के लिए यूपी की टीम ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का प्रयोग किया. खरीदा. विदेशी खिलाड़ियों में एमेलिया केर को सबसे ज्यादा रकम मिली. एमेलिया 3 करोड़ रुपये में आरटीएम के जरिए मुंबई इंडियंस में फिर से शामिल हुई हैं. डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन तो समाप्त हो गया, अब फैन्स की निगाहें अगले सीजन पर हैं. डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोरा में होगा. मुंबई इंडियंस जहां अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए पूरा जाएगी. बाकी चार टीम्स भी अपना बेस्ट देने उतरेंगी. मुंबई के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही डब्ल्यूपीएल टाइटल जीत सकी है. दीप्ति शर्मा रहीं सबसे महंगी, विदेशी खिलाड़ियों पर भी बरसे करोड़ों महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी गुरुवार (27 नवंबर) को नई दिल्ली के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित हुई. सभी 5 फ्रेंचाइजी टीमों के साथ ही फैन्स को भी इस मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार था. महिला प्रीमियर लीग के लिए इस मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगी. हालांकि 67 खिलाड़ी ही ऑक्शन में सोल्ड हुए, जिसमें 23 विदेशी प्लेयर्स शामिल रहे. कुल मिलाकर 40.8 करोड़ रुपये ऑक्शन में खर्च किए गए. भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी (3.20 करोड़ रुपये) रहीं, जबकि विदेशी खिलाड़ियों में एमेलिया केर (3 करोड़ रुपये) सबसे ज्यादा में बिकीं. कंगारू टीम की कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं, जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. वहीं कीवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा. भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड के जरिए 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. जबकि मुंबई इंडियंस ने आरटीएम कार्ड के जरिए एमेलिया केर को 3 करोड़ रुपये में अपने साथ दोबारा जोड़ा. सोफी, दीप्ति और एमेलिया तीनों का बेस प्राइस 50-50 लाख रुपये था. भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह 60 लाख रुपये में गुजरात जायंटस में शामिल हुईं. इंग्लिश ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन (85 लाख रुपये) और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग (1.9 करोड़ रुपये) यूपी वॉरियर्स के लिए खेलेंगी. साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड 1.10 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ीं. चिनेल हेनरी और श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने एक समान 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा. स्पिनर आशा शोभना (1.10 करोड़ रुपये) को भी अच्छी खासी रकम मिली, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम से जोड़ा. उधर भारतीय टीम के लिए खेल चुकीं शिखा पांडे को यूपी वॉरियर्स ने ही 2.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. शिखा का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था. ऑक्शन में सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 1. सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़ रुपये, गुजरात जायंट्स 2. दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़ यूपी वॉरियर्स (RTM) 3. एमेलिया केर (न्यूजीलैंड)- 3 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस (RTM) 4. रेणुका सिंह- 60 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 5. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)- 85 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स (RTM) 6. मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 1.9 करोड़ रुपये, यूपी वॉरियर्स 7. लॉरा वोलवार्ट (साउथ अफ्रीका)- 1.1 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 8. भारती फूलमाली- 70 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स (RTM) 9. फीबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)- 1.2 करोड़ रुपये, यूपी वॉरियर्स 10. जॉर्जिया वॉल (ऑस्ट्रेलिया)- 60 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11. किरण नवगिरे- 60 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स (RTM) 12. चिनेल हेनरी (वेस्टइंडीज)- 1.30 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 13. श्री चरणी-1.30 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 14. नादिन डिक्लर्क (साउथ अफ्रीका)- 65 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15. स्नेह राणा- 50 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 16. राधा यादव- 65 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 17. हरलीन देओल- 50 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 18. लिजेल ली (साउथ अफ्रीका)- 30 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 19. लॉरेन बेल (इंग्लैंड)- 90 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20. क्रांति गौड़- 50 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स (RTM) 21. शबनम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)- 60 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 22. तितास साधु- 30 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 23. लिंसी स्मिथ (इंग्लैंड)- 30 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 24. आशा शोभना- 1.10 करोड़ रुपये, यूपी वॉरियर्स 25. दीया यादव- 10 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 26. संस्कृति गुप्ता- 20 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 27. प्रेमा रावत- 20 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 28. डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज)- 80 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 29. काश्वी गौतम- 65 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स (RTM) 30. शिखा पांडे- 2.40 करोड़ रुपये, यूपी वॉरियर्स 31. अरुंधति रेड्डी- 75 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 32. सजीवन सजना- 75 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 33. पूजा वस्त्राकर- 85 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 34. तानिया भाटिया- 30 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 35. राहिला फिरदौस- 10 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 36. कनिका आहूजा- 30 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 37. तनुजा कंवर- 45 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 38. जॉर्जिया वेयरहैम (ऑस्ट्रेलिया)- 1 करोड़ रुपये, गुजरात जायंट्स 39. अनुष्का शर्मा- 45 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 40. निकोला कैरी (ऑस्ट्रेलिया)- 30 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 41. ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया)- 75 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 42. शिप्रा गिरि- 75 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 43. ममता मादीवाला- 10 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 44. हैप्पी कुमारी- 10 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 45. नंदनी शर्मा- 20 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 46. किम गार्थ (ऑस्ट्रेलिया)- 50 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 47. यास्तिका भाटिया- 50 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 48. सिमरन शेख- 10 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 49. पूनम खेमनार- 10 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 50. शिवानी सिंह- 10 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 51. तारा नौरिस (यूएसए)- 10 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 52. क्लो ट्रायोन (साउथ अफ्रीका)- 30 लााख रुपये, यूपी वॉरियर्स 53. लुसी हैमिल्टन (ऑस्ट्रेलिया)- 10 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 54. त्रिवेणी वशिष्ठ- 20 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 55. सुमन मीणा- 10 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 56. गौतम नाईक- 10 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 57. … Read more