samacharsecretary.com

युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज में वायरल VIDEO, ई-सिगरेट पीते पकड़े गए

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें दावा किया जा रहा कि स्पिनर हवाई जहाज में ई-सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया। यह वीडियो अहमदाबाद से हैदराबाद जाने के दौरान का है। पंजाब की बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद से टक्कर हुई, जिसमें उसे 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा। चहल जिस वक्त वीडियो में दिखे, तब तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पंजाब टीम के खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे। हालांकि, वेपिंग (ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना) के दावे को लेकर अभी तक चहल, अर्शदीप, पीबीकीएस या आईपीएल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लपेटे में आए थे रियान पराग फ्लाइट के अंदर धूम्रपान या ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना मना है। भारत में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है। बता दें कि कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए टीवी कैमरों में कैद हुए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीआई) ने पराग के खिलाफ एक्शन लिया था और उनपर खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में लगाया गया। पराग पर ना सिर्फ मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया बल्कि उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। भारत सरकार ने साल 2019 में ई-सिगरेट पर बैन लगा दिया था। कानून के अनुसार पहली बार अपराध करने पर दोषी को एक साल तक की जेल और/या एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए) 2019 के अनुसार, ''कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ई-सिगरेट का उत्पादन या निर्माण या आयात या निर्यात या परिवहन या बिक्री या वितरण नहीं करेगा और ई-सिगरेट का विज्ञापन नहीं करेगा या किसी ऐसे विज्ञापन में भाग नहीं लेगा जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ई-सिगरेट के उपयोग को बढ़ावा देता हो।'' ई-सिगरेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती है। जॉन हॉपकिंस मेडिसिन के अनुसार, ''ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, हालांकि यह सिगरेट पीने जितना हानिकारक नहीं हो सकता है।'' उसके अनुसार, ''निकोटिन नियमित सिगरेट और ई-सिगरेट का मुख्य घटक है और इससे लत लग जाती है। इससे धूम्रपान की तीव्र इच्छा पैदा होती।'' जॉन हॉपकिंस मेडिसिन की वेबसाइट पर एक विशेषज्ञ के लेख में कहा गया है, ''निकोटिन एक जहरीला पदार्थ है। यह रक्तचाप और एड्रेनालाईन का स्तर बढ़ाता है, जिससे हृदय गति बढ़ जाती है और दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।''

चहल और आरजे महवश के रिश्ते में दरार? दोनों ने इंस्टाग्राम पर तोड़ा कनेक्शन

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब तो अभी तक नहीं मिला है। हालांकि, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों की लड़ाई हो गई है। बता दें, जब से युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ तब से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। धनश्री का दावा पिछले साल रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने दावा किया था कि शादी के दो महीने बाद युजवेंद्र चहल ने उन्हें धोखा दिया था। उन्होंने कहा था, “मैंने सगाई के बाद से ही उनके बिहेवियर में बदलाव नोटिस कर लिया था, लेकिन मैंने उन पर और अपने रिश्ते पर भरोसा रखा। मेरी समस्या ये है कि मैं अपने आस-पास के लोगों को बहुत ज्यादा मौके देती हूं। लेकिन मैं मौके दे देकर थक गई। मैंने अपनी तरफ से हर कोशिश की थी और अपना 100% दिया था। हालांकि, चीजें ठीक नहीं हुईं।” युजवेंद्र चहल का रिएक्शन बाद में, युजवेंद्र चहल ने धनश्री के दावों पर रिएक्ट करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था, “मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं धोखा नहीं देता। अगर कोई दो महीने में ही धोखा देता तो इतना लंबा रिश्ता चलता क्या? मेरे लिए, यह चैप्टर खत्म हो गया है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया हूं और दूसरों को भी ऐसा ही करना चाहिए।”  

विराट कोहली–अनुष्का शर्मा की तस्वीर पर युजवेंद्र चहल ने किया ऐसा कमेंट, तेजी से हो रहा वायरल

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, गुरुवार के दिन विराट ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अनुष्का से साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को न्यू ईयर की बधाई दी थी। वहीं शुक्रवार के दिन युजवेंद्र चहल ने उनकी फोटो पर मजेदार कमेंट किया है।   युजवेंद्र चहल का कमेंट युजवेंद्र चहल ने फाेटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी न्यू ईयर भईया-भाभी। फोटो क्लिक पर क्रेडिट मिल जाता तो…।’ युजवेंद्र चहल के कमेंट पर लोग रिप्लाई दे रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि ये सबसे रिलेटेबल कमेंट है। वहीं कुछ अपने उन दोस्तों को टैग कर रहे हैं जो विराट की ही तरह फोटो क्लिक करने वाले दोस्तों को क्रेडिट नहीं देते हैं। विराट की हो रही है तारीफ विराट कोहली ने दो पोस्ट शेयर की हैं। एक 31 दिसंबर के दिन जिसमें वह अनुष्का शर्मा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उनके गाल पर स्पाइडरमैन का टैटू बना हुआ है और अनुष्का शर्मा के गाल पर बटरफ्लाई बनी हुई है। वहीं दूसरी फोटो उन्होंने 1 जनवरी के दिन पोस्ट की है जिसमें दोनों साथ में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग विराट को ग्रीन फॉरेस्ट कह रहे हैं। वे उनकी तारीफ करते हुए लिख रहे हैं कि उन्होंने साल खत्म अनुष्का के साथ पोस्ट शेयर कर किया और साल की शुरुआत भी अनुष्का के साथ फोटो पोस्ट कर की है।