samacharsecretary.com

कर्नाटक के मंगलुरु से आरोपी गिरफ्तार, विदेश में हिंदू धर्म पर अपमानजनक पोस्ट डालने का था आरोप

 मंगलुरु

विदेश में रहकर हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक और भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में एक आदमी को भारत आने पर गिरफ्तार किया गया. पूरा मामला मंगलुरु का है. एक एजेंसी के मुताबिक आरोपी अब्दुल खादर नेहाद (27) मंगलुरु के उलाईबेट्टू का रहने वाला है और सऊदी अरब में काम करता था.

पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम अकाउंट 'team_sdpi_2025' पर हिंदू धर्म से जुड़ा एक कथित अपमानजनक और भड़काऊ पोस्ट अपलोड होने के बाद 11 अक्टूबर को बाजपे पुलिस स्टेशन में खुद से केस दर्ज किया गया था.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान टेक्निकल एनालिसिस से पता चला कि पोस्ट नेहाद ने अपलोड किया था, जो उस समय सऊदी अरब में रह रहा था. इसके आधार पर उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था.

14 दिसंबर को नेहाद विदेश से केरल के कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा. जहां पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है और कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here