samacharsecretary.com

भारतीय मूल के अरविंदर का जलवा: Cricket Canada के प्रधान चुने गए, जीत दर्ज

फिरोजपुर.

दुनियाभर में बसे पंजाबियों के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब फिरोजपुर के गांव कोठा अंबरहर के रहने वाले अरविंदर सिंह खोसा ने क्रिकेट कनाडा के प्रधान पद का चुनाव जीत लिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके पूर्व शारीरिक शिक्षा अध्यापक और राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुरनाम सिद्धू गामा ने बताया कि अरविंदर सिंह खोसा बचपन से ही खेलों में रुचि रखते थे। उनके पिता स्वर्गीय निशान सिंह खोसा और चाचा सुखवंत सिंह खोसा की प्रेरणा से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। अरविंदर सिंह खोसा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डाल चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा गुरु नानक कॉलेज से पूरी की। उनके खेलने के अंदाज के कारण उनके साथी उन्हें ‘अफरीदी’ कहकर बुलाते थे।

अदालत से मिली सफलता
कनाडा से फोन पर बातचीत करते हुए अरविंदर खोसा ने बताया कि वहां क्रिकेट संस्था के चुनाव लंबे समय से नहीं हो पा रहे थे। इन चुनावों को करवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव था। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार को चुनाव कराए गए, जिसमें 10 में से 8 राज्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया। इस तरह उन्होंने बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की।

क्रिकेट के विकास के लिए करेंगे मेहनत
अरविंदर खोसा ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और कनाडा में क्रिकेट के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वहां क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी। उनकी इस सफलता पर पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा, गुरनाम सिद्धू, सुखजिंदर सिंह कुलगढ़ी, गुरभेज सिंह, लखविंदर सिंह, अभिनेता हरिंदर भुल्लर सहित कई प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई दी। लोगों का कहना है कि अरविंदर खोसा ने पंजाब और देश का नाम ऊंचा किया है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here