samacharsecretary.com

भाग्य बदलने के लिए हाथी की मूर्ति रखें सही जगह, जानें फेंगशुई के महत्वपूर्ण नियम

फेंगशुई एक ऐसी विद्या है जो हमें हमारे आसपास मौजूद चीजों के जरिए जीवन में सकारात्मक लाने के उपाय बताती है। दरअसल हम सभी के घर और कार्यस्थल पर कुछ ऐसी चीज मौजूद होती है जिनके इस्तेमाल का हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। हम इन चीजों को समझ तो नहीं पाते लेकिन कभी हमें उनसे अच्छे तो कभी बुरे परिणाम मिलने लगते हैं।

फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है जिसमें विंड चाइम, चीनी सिक्के और तरह-तरह की चीजों को लेकर उपाय बताए गए हैं। इसमें हाथी का भी जिक्र मिलता है जिसे समृद्धि और उन्नति का सूचक कहा गया है। इसे घर के मुख्य द्वार लिविंग रूम ऑफिस या फिर बच्चों के कमरे में रखना शुभ माना गया है। चलिए जान लेते हैं कि आपको इसे घर के किस हिस्से में किस दिशा में और कितनी संख्या में रखना होगा। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और सौभाग्य के द्वार खुलेंगे।

किस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति

    अगर आप मुख्य द्वार पर इस मूर्ति को रखना चाहते हैं तो इसे हमेशा अंदर की ओर रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा बनी रहती है।

    अगर करियर में तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो इसे हमेशा उत्तर दिशा में स्थापित करें।

    धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए इसे दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है।

    बच्चों की पढ़ाई और प्रगति के लिए इसे पश्चिम दिशा में स्थापित करें।

कैसी होनी चाहिए सूंड

जो हाथी आप अपने घर में रख रहे हैं उसकी सूंड दो तरह की हो सकती है। अगर यह ऊपर की तरफ है यानी कि यह धन, सौभाग्य और खुशियों का प्रतीक है। अगर यह सूंड नीचे की तरफ है तो यह शांति, स्थिरता और पारिवारिक मजबूती को बढ़ाती है।

कैसे रखें हाथी

    मुख्य द्वार पर हाथी रखने के लिए आपको दोनों तरफ एक हाथी रखना होगा। उनके मुख्य अंदर की तरफ होने चाहिए। नेगेटिव एनर्जी को रोकते हैं और घर की रक्षा करते हैं।

    ऑफिस में इस टेबल पर रखना शुभ माना गया है। आप छोटा सा हाथी अपने पास रख सकते हैं। यह स्थिरता, नेतृत्व क्षमता और तरक्की को आकर्षित करने का काम करता है।

    बेडरूम में भी हाथी रखा जा सकता है। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ जाती है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here