samacharsecretary.com

भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी प्लेयरों का बयान, सूर्या को चेतावनी

 नई दिल्ली
टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक ने सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को चेतावनी दी है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार साहिबज़ादा फरहान ने वादा किया है कि जब 15 फरवरी को कोलंबो में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो उनकी टीम भारत के खिलाफ बिल्कुल अलग मानसिकता के साथ खेलेगी. 

फरहान ने अपने साथी उस्मान तारिक के साथ भारत को कड़ी टक्कर देने का भरोसा जताया है और IND vs PAK मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को चेतावनी दी है.

‘हम अलग मानसिकता के साथ खेलेंगे’

अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में फरहान ने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी मुकाबला कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दो मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर है और टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है.

73 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए ओपनर ने कहा कि टीम पहले भी भारत का सामना कर चुकी है और टी20 विश्व कप 2026 के आगामी मैच में वे अलग मानसिकता के साथ उतरेंगे.

उन्होंने कहा, 'देखिए, जब आप दो मैच जीतते हैं और तालिका में शीर्ष पर होते हैं तो आत्मविश्वास आता है. आगामी मैच कोई इतनी बड़ी बात नहीं है, हम पहली बार उनके खिलाफ नहीं खेल रहे हैं. हम पहले भी खेल चुके हैं और इस बार हम अलग मानसिकता के साथ खेलेंगे. आपने हमें इस बदलाव में देखा है. आपने मिडिल ऑर्डर में हमारा संघर्ष देखा है. आपने देखा होगा कि शादाब रन बना रहे हैं, नवाज रन बना रहे हैं. तो उम्मीद है कि आप हमारे उनके खिलाफ मुकाबले का आनंद लेंगे.'

‘भारत पर अतिरिक्त दबाव’

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों पर उन्हें खेलने को लेकर अतिरिक्त दबाव होगा. हाल ही में जिनकी गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे थे, उस्मान ने अमेरिका के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए.

अपने एक्शन को लेकर भारतीय प्रशंसकों के बीच हो रही चर्चा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उस्मान ने कहा कि वह केवल अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं और बाहरी शोर से प्रभावित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि  मेरा मानना है कि उन पर अतिरिक्त दबाव होगा. क्योंकि जिस तरह वे इन बातों पर चर्चा कर रहे हैं, अगर वे इस तरह आपत्ति जता रहे हैं, तो इससे लगता है कि शायद उन पर अतिरिक्त दबाव होगा. 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here