samacharsecretary.com

परिवहन विभाग और तेल कंपनियों की संयुक्त बैठक में बनी कार्ययोजना

रायपुर : पेट्रोल पंपों में स्थापित होंगे प्रदूषण जांच केन्द्र रायपुर के पेट्रोल पंपों पर शुरू होगी प्रदूषण जांच सेवा, जल्द स्थापित होंगे केंद्र परिवहन विभाग और तेल कंपनियों की संयुक्त बैठक में बनी कार्ययोजना रायपुर राज्य में वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में परिवहन विभाग ने एक अहम पहल की है। आगामी दिनों में 56 पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना की जाएगी। परिवहन विभाग के सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश (भाप्रसे) तथा अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर (भापुसे) की उपस्थिति में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित करने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में एचपीसीएल ने बताया कि रायपुर स्थित सेंट्रल जेल के पास उनके पेट्रोल पंप में पीयूसी सेंटर की शुरुआत हो चुकी है और आगामी दिनों में 50 आउटलेट्स में सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य है। वहीं जियो पेट्रोलियम ने धमतरी और रायपुर के पंपों में केंद्र प्रारंभ कर दिए हैं तथा इस तिमाही में 6 नए केंद्र खोलने की योजना है। इंडियन ऑयल कंपनी ने जानकारी दी कि रायपुर-बिलासपुर मार्ग स्थित जय-जवान पेट्रोल पंप में पीयूसी सेंटर शुरू किया गया है। परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए कि पीयूसी सेंटरों की उपलब्धता की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक वाहन मालिक प्रदूषण जांच करवा सकें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। बैठक में उप परिवहन आयुक्त मनोज कुमार धु्रव, एआरटीओ सुयुगेश्वरी वर्मा तथा तेल कंपनियों के प्रतिनिधि इंडियन ऑयल से विशाल राणा, एचपीसीएल से राकेश जोशी एवं नितिन श्रीवास्तव, और जियो पेट्रोलियम से शिखर श्रीवास्तव उपस्थित थे।

जोकोविच का सपना चकनाचूर, स‍िनर और अल्कारेज के बीच होगा फाइनल मुकाबला

लंदन   व‍िम्बलडन 2025 का फाइनल किसके बीच होगा, इसकी तस्वीर साफ हो गई है. वसेमीफाइनल में इतालवी ख‍िलाड़ी जैन‍िक स‍िनर ने नोवाक जोकोव‍िच को मात दी. वहीं अन्य सेमीफाइनल में अमेर‍िकी टेलर फ्र‍िट्ज को स्पेन‍िश ख‍िलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने मात दी.  अब व‍िम्बलडन 2025 का पुरुष वर्ग का का फाइनल ड‍िफेंड‍िंग चैम्प‍ियन कार्लोस अल्कारेज और नंबर 1 ख‍िलाड़ी जैन‍िक स‍िनर के बीच होगा. सिनर पहली बार व‍िम्बलडन के फाइनल में पहुंचे हैं. जहां इटली के नंबर 1 खिलाड़ी सिनर अब रविवार को होने वाले पुरुष सिंगल्स फाइनल में कार्लोस अल्कारेज के सामने होंगे.  23 साल के जैन‍िक सिनर ने 38 साल के नोवाक जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार व‍िम्बलडन फाइनल में जगह बना ली. दोनों के बीच यह मुकाबला महज 1 घंटे 55 मिनट तक चला. सिनर ने मैच में 36 शानदार शॉट (विनर्स) लगाए, 12 ऐस मारे और सिर्फ 2 डबल फॉल्ट किए. सर्व करते हुए उन्होंने पहली सर्व पर 81% और दूसरी सर्व पर 63% अंक जीते.  वर्ल्ड नंबर 1 सिनर ने पूरे मैच पर कंट्रोल बनाए रखा और जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की. वहीं व‍िम्बलडन से पहले तक जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच आमने-सामने का रिकॉर्ड 5-3 का था, जिसमें सिनर ने अपने सबसे हालिया मुकाबले में जीत हासिल की थी.  वहीं सिनर 2018 के बाद से विम्बलडन में नोवाक जोकोविच को हराने वाले कार्लोस अल्कारेज के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वैसे नोवाक जोकोव‍िच ने 7 बार व‍िम्बलडन का ख‍िताब जीता है. पहली बार उन्होंने 2011 में इस प्रत‍िष्ठ‍ित ट्रॉफी को अपने नाम किया, वहीं 2022 में उन्होंने आख‍िरी बार इस ट्रॉफी को जीता था.  जैन‍िक स‍िनर बोले- व‍िम्बलडन फाइनल खेलने का यकीन नहीं था… सेमीफाइनल में जीत के बाद जैन‍िक स‍िनर ने कहा- मुझे यकीन नहीं हो रहा, यह वही टूर्नामेंट है जिसे मैं बचपन में टीवी पर देखा करता था,  कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यहां फाइनल खेलूंगा. यह एक शानदार अनुभव था,  मैं जानता हूं कि मैं और मेरी टीम कितनी मेहनत कर रहे हैं, आज मेरे पापा और भाई भी आए हैं, इसलिए यह पल और भी खास है. मेरी तरफ से देखा जाए तो आज मेरी सर्विस बहुत अच्छी रही, मेरी मूवमेंट भी आज बेहतर थी, मुझे लगता है कि हम सभी ने देखा, खासकर तीसरे सेट में, कि वह (जोकोविच) थोड़े इंजर्ड लग रहे थे, लेकिन मैंने खुद को शांत रखा और अपनी सबसे अच्छी टेनिस खेलने की कोशिश की.  कार्लोस अल्कारेज लगातार तीसरी बार व‍िम्बलडन फाइनल में… 22 साल के कार्लोस अल्कारेज ने फ्रिट्ज को हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई. दो बार के चैम्प‍ियन अल्कारेज ने वर्ल्ड नंबर 5 टेलर फ्र‍िट्ज को चार सेटों में  6-4, 5-7, 6-3, 7-6(6) से हराकर लगातार तीसरी बार व‍िम्बलडन फाइनल में जगह बनाई. वहीं उनकी व‍िम्बलडन में लगातार 20वीं जीत रही.  कार्लोस अल्कारोज 2021 के बाद से व‍िम्बलडन में किसी टॉप-5 खिलाड़ी से नहीं हारे हैं. 2021 में जब वो सिर्फ 18 साल के थे और वर्ल्ड रैंकिंग में 75वें नंबर पर थे, तब उन्होंने पहली बार व‍िम्बलडन खेला था. लेकिन अब चार साल बाद, उन्होंने सेमीफाइनल में 6-4, 5-7, 6-3, 7-6(8) से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में जीत के बाद उन्होंने कहा- आज बहुत गर्मी थी, खेलने के लिए काफी मुश्किल हालात थे, लेकिन मैं आज अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. सेमीफाइनल में खेलना आसान नहीं होता, लेकिन मैंने नर्वसनेस को संभाला और शांत रहकर सोच समझकर खेला, इस बात पर मुझे गर्व है,  अल्कारेज ने आगे कहा- मैं अपनी जीत की लय या रिकॉर्ड के बारे में सोचता ही नहीं हूं, मेरा सपना है कि मैं इन खूबसूरत कोर्ट्स पर खेलूं, दुनिया के सबसे शानदार टूर्नामेंट में टेनिस खेलना ही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है.     

प्रधानमंत्री आवास योजना से हर जरूरतमंद को मिल रहा पक्का घर: उप मुख्यमंत्री का बयान

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है। योजना से देश में 4 करोड़ पक्के आवास लोगों को मिल चुके हैं आने वाले समय में 3 करोड़ मकान गरीबों को दिये जायेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नगर निगम रीवा के टाउन हाल में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 224 हितग्राहियों को आवास की एक लाख रूपये की प्रथम किश्त के स्वीकृति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रदेश के 65 हजार से अधिक हितग्राहियों को 1626 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। इंदौर के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण भी किया गया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से रीवा में 1736 आवास तैयार किये जा चुके हैं। इसी प्रकार पूर्व में 4198 आवास पूर्ण हो गये हैं तथा 224 हितग्राहियों को प्रथम किश्त के तौर पर एक लाख रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि कोई भी गरीब कच्चे आवास में न रहे। उनकी संकल्पना को मूर्तरूप देने के उद्देश्य से प्रदेश व जिले में भी गरीबों को पक्के आवास प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों व महिलाओं के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।  

प्रदेश को मिली खेल में दोहरी सफलता, दो बॉक्सर चुने गए U-22 नेशनल कैंप के लिए

प्रदेश के दो मुक्केबाज खिलाड़ियों का U-22 नेशनल कैंप के लिए चयन खेल मंत्री सारंग ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भोपाल  मध्यप्रदेश के दो उभरते मुक्केबाज़ों मलिका 48 किग्रा वर्ग एवं अमन 90 किग्रा वर्ग का चयन अंडर-22 राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण शिविर 12 से 30 जुलाई तक आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट (ASI) पुणे में आयोजित होगा। मध्यप्रदेश के इन होनहार खिलाड़ियों के चयन पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि मलिका और अमन जैसे युवा खिलाड़ियों का नेशनल कैंप में चयन प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में देश के लिए पदक जीतेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। पुणे में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर न केवल उन्हें तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाएगा, बल्कि आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की तैयारी के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।  

उज्जैन के गौरवशाली अतीत को लौटाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है सरकार: सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में 360 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया उज्जैन के पुराने वैभव को पुनर्स्थापित करने के निरंतर प्रयास जारी : मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन के गौरवशाली अतीत को लौटाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है सरकार: सीएम डॉ. यादव उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का नामकरण सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के नाम से किया जाएगा। उज्जैन शहर का अत्यंत गौरवशाली इतिहास रहा है। उज्जैन आदिकालीन नगरी है और इसके पुराने वैभव को पुनर्स्थापित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है। यहां देश के प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा उद्योगों की स्थापना की जाएगी। उज्जैन की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए मार्गों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को देवास रोड स्थित क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यूडीए ,उच्च शिक्षा विभाग और महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय के अंतर्गत 360 करोड रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हम सबका सौभाग्य है कि उज्जैन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन संत जनों की उपस्थिती में संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों के चेहरे की प्रसन्नता और आंखों की चमक से स्पष्ट प्रतीत होता है कि उज्जैन शहर की चमक दिनो दिन बढती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत भी विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर,उज्जैन,धार,देवास,शाजापुर को मिलाकर मेट्रो पोलिटन नगरी के रुप में विकसित किया जाएगा। शासन द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। आने वाले समय में 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न वर्गों की संयुक्त रुप से एक ही परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाएगी और विभागों के रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। मंगलनाथ, भूखिमाता, गढकालीका, हरिसिध्दी माता मंदिर को और भव्य रुप प्रदान किया जाएगा। इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो लाईन डाली जाएगी। फ्रीगंज के ब्रिज के समानांतर एक नए ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। उज्जैन खगोल कालगणना और विज्ञान की नगरी रही है इसें पुन: उसी स्वरुप में लाने के प्रयास किए जाऐंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम यहां विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री ने मंच पर संतों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान लोकप्रिय गायिका सुअभिलिप्सा पांडे के द्वारा शिव स्तुति और शिवाष्टक की प्रस्तुति दी गई। विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। बहुउदेशीय वाणिज्यिक काम्पलेक्स प्रतिकल्पा का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नानाखेड़ा स्थित यू डी ए द्वारा निर्मित शहर के पहले 7 मंजिला बहुउदेशीय वाणिज्यिक काम्पलेक्स (प्रतिकल्पा) का फीता कांट कर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद उज्जैन आलोट अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव एवं अन्य गणमान्य नागरिक और अधिकारीगण उपस्थित थे।  

भोपाल के एक्वा पार्क का भी होगा भूमिपूजन

उज्जैन में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन आज  मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे 152 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात भोपाल के एक्वा पार्क का भी होगा भूमिपूजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा लक्ष्य मछुआ समाज को सम्मान देने के साथ ही तकनीकी नवाचार, सुरक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। मध्यप्रदेश अब नीलक्रांति की दिशा में पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में उज्जैन में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन 12 जुलाई शनिवार को आयोजित होगा। यह आयोजन मछुआ समाज को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों को और भी मजबूती देगा। मछुआ समुदाय की सामाजिक समरसता और आधुनिक मछली पालन की दिशा में यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सीता राम बाथम की मौजूदगी में मछुआरों को हितलाभ वितरण और अनेक सौगातें दी जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे विकास कार्यों की सौगात     453 स्मार्ट फिश पार्लर (22.65 करोड़)     अंडरवॉटर टनल और एक्वा पार्क (40 करोड़)     इंदिरा सागर जलाशय में 3060 केज फिशिंग (91.80 करोड़)     430 मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स, 100 यूनिट्स का वितरण     डेफर्ड वेजेस में 9.63 करोड़ का सिंगल क्लिक अंतरण     उत्कृष्ट मछुआरों एवं सहकारी समितियों का सम्मान सुरक्षा से समृद्धि की ओर – मछुआ समाज के लिए तकनीकी क्रांति राज्य सरकार अब मछुआरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इंदिरा सागर जैसे जलाशयों में ड्रोन, GPS और CCTV युक्त आधुनिक कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना हो रही है। इससे 24×7 निगरानी, नावों की ट्रैकिंग और आपात स्थिति में त्वरित सहायता संभव हो सकेगी। गांधी सागर और इंदिरा सागर में 5 ट्रांजिट हाउस और 2 फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। मछुआ भाइयों के लिए सोलर मोबाइल चार्जिंग, बायो टॉयलेट और आपात रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। भोपाल में FIDF योजना अंतर्गत ₹5 करोड़ की लागत से केवट प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण होगा जिसमें केज कल्चर, बायोफ्लॉक, RAS तकनीक, फिश प्रोसेसिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सामाजिक समरसता का उत्सव निषादराज को समर्पित: राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार उज्जैन की पवित्र भूमि पर होने वाला राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन निषाद समाज के गौरव और उसकी सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि समर्पण, समानता और सेवा के सनातन प्रतीक निषादराज को समर्पित ऐतिहासिक आयोजन है। उन्होंने कहा कि श्रीराम और निषादराज की मित्रता आज भी सामाजिक समरसता की सबसे प्रेरक कथा है। "मछलीघर" से "एक्वा पार्क" तक: भोपाल के लिए यादों और भविष्य का संगम भोपाल के दिल में बसने वाले पुराने मछलीघर की स्मृतियों को नया जीवन देने जा रहा है अत्याधुनिक "एक्वा पार्क" का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली करेंगे। इस 40 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना में केंद्र सरकार की 25 करोड़ व राज्य सरकार की 15 करोड़ की साझेदारी है।     समुद्री और मीठे पानी की सैकड़ों मछलियों की प्रजातियाँ यहां देखने को मिलेगी     डिजिटल एक्वेरियम, वॉटर टनल और 3D इंटरेक्टिव जोन     बच्चों के लिए सी-लाइफ लर्निंग सेंटर     पर्यावरण शिक्षा और संरक्षण आधारित कार्यक्रम नीलक्रांति में अग्रदूत बना प्रदेश मध्यप्रदेश में 4.42 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र उपलब्ध है, जिसमें से 4.40 लाख हेक्टेयर में मत्स्य पालन किया जा रहा है। बीते वर्ष लक्षित मत्स्योत्पादन का 98 फीसदी (3.81 लाख मैट्रिक टन) मत्स्योत्पादन किया गया। प्रदेश में 2595 पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों के 95,417 सदस्य मछली पालन में कर रहे हैं। 1.45 लाख मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किए गए देश में अंतर्देशीय राज्यों में मध्यप्रदेश मछुआरों को क्रेडिट कार्ड वितरण में पहले स्थान पर है। प्रदेश में मछलीपालन से 2 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मानव दिवसों के रोजगार सृजित किए गए। बीते वर्ष प्रदेश में 217 करोड़ से ज्यादा मत्स्यबीज उत्पादित किए गए, जिससे मत्स्य क्षेत्र में प्रदेश ने आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ाए।  

बुमराह ने रचा इतिहास! लॉर्ड्स टेस्ट में 5 विकेट, कपिल देव को पछाड़ा, कई दिग्गज पीछे छूटे

लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 145/3, राहुल की फिफ्टी बुमराह ने रचा इतिहास! लॉर्ड्स टेस्ट में 5 विकेट, कपिल देव को पछाड़ा, कई दिग्गज पीछे छूटे लॉर्ड्स  भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दूसरे दिन (11 जुलाई) का खेल समाप्त हो चुका है. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 387 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में भारत ने दूसरे दिन स्टम्प तक अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 145 रन बना लिए. ऋषभ पंत 19 और केएल राहुल 53 रन पर नाबाद हैं. राहुल ने 113 गेंदों का सामना किया है और पांच चौके जड़े हैं. वहीं ऋषभ ने 33 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके जड़े हैं. दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया था, जिसमें इंग्लिश टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी. फिर एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारत ने वापसी करते मेजबान टीम को 336 रनों से पराजित किया था. अब लॉर्ड्स टेस्ट मैच को जीतने के इरादे से दोनों टीमें उतरी हैं. बुमराह ने रचा इतिहास! लॉर्ड्स टेस्ट में 5 विकेट, कपिल देव को पछाड़ा, कई दिग्गज पीछे छूटे इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में 23 ओवर्स की गेंदबाजी में 74 रन दिए और पांच विकेट झटके. बुमराह ने हैरी ब्रूक, जो रूट, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को बोल्ड किया. वहीं क्रिस वोक्स को उन्होंने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. बुमराह की धारधार गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमट गई. बुमराह ने लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार टेस्ट पारी में पांच विकेट झटके हैं. बुमराह का नाम अब परंपरा के मुताबिक लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज हो गया है. जसप्रीत बुमराह अब विदेश में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने 13वीं बार विदेश में टेस्ट पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं. बुमराह ने पूर्व कप्तान कपिल देव को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 12 मौकों पर ये उपलब्धि हासिल की थी. ईशांत शर्मा (9 बार) इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं. विदेश में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल (भारतीय गेंदबाज) 13- जसप्रीत बुमराह (35* टेस्ट) 12- कपिल देव (66 टेस्ट) 9- ईशांत शर्मा (63 टेस्ट) 8- जहीर खान (54 टेस्ट) 7- इरफान पठान (15 टेस्ट) जसप्रीत बुमराह ने SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) कंट्रीज में 11वीं बार टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लिया है. बतौर एशियाई गेंदबाज SENA कंट्रीज में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने के मामले में बुमराह अब संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ चुके हैं. बुमराह ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की बराबरी कर ली है. अकरम ने भी SENA कंट्रीज में 11 मौकों पर टेस्ट पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके थे. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 10 पांच विकेट हॉल के साथ इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. बुमराह का 15वां पांच विकेट हॉल जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट करियर में 15वीं बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में चार-चार बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए. वहीं साउथ अफ्रीका ने तीन बार उन्होंने पांच विकेट हॉल लिया. वेस्टइंडीज और भारत में बुमराह दो-दो मौकों पर ये उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे. भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत में कुछ खास नहीं रही. यशस्वी जायसवाल (13 रन) दूसरे ही ओवर में जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए, जो 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे थे. यहां से केएल राहुल और करुण नायर के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप हुई. करुण नायर को बेन स्टोक्स ने जो रूट के हाथों कैच आउट कराया. करुण नायर ने 4 चौके की मदद से 62 बॉल पर 40 रन बनाए. शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए और 16 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने. यहां से केएल राहुल और ऋषभ पंत ने दूसरे दिन भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. इंग्लैंड की पहली पारी: रूट का शतक, बुमराह के 5 विकेट पहली पारी में इंग्लैंड को बेन डकेट (23 रन) और जैक क्राउली (18 रन) ने सधी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में डकेट और क्राउली को चलता किया. यहां से ओली पोप और जो रूट के बीच 109 रनों की शतकीय पार्टनरशिप हुई. रवींद्र जडेजा ने ओली पोप (44 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. फिर जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (11 रन) को बोल्ड किया. ब्रूक के आउट होने के बाद जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच पांचवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई. दूसरे द‍िन सबसे पहले जो रूट ने अपना 37वां शतक पूरा क‍िया. हालांकि, कुछ देर बाद जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को 44 रन पर आउट कर भारत को पांचवीं सफलता द‍िलाई. शतक जड़ने के कुछ देर बाद जो रूट भी 104 रन पर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद अगली ही गेंद पर क्रिस वोक्स (0) भी व‍िकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे. यहां से जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स के बीच आठवें विकेट के लिए 84 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस पार्टनरशिप के दौरान जेमी स्मिथ ने 52 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की. मोहम्मद सिराज ने स्मिथ को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. स्मिथ ने 6 चौके की मदद से 56 गेंदों पर 51 रन बनाए. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने जोफ्रा आर्चर को बोल्ड करके पारी में अपने पांच विकेट पूरे किए. नौ विकेट गिरने के बाद ब्रायडन कार्स ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली. कार्स ने छह चौके और एक सिक्स की मदद से 77 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. कार्स को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया, जिसके चलते इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त हो … Read more

इशरा का दर्द खत्म, हमीदिया के डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन किया इलाज

भोपाल राजधानी के हमीदिया अस्पताल ने एक बार फिर उम्मीद की नई किरण जगाई है। 15 साल की इशरा खान टीबी और मवाद के कारण अपनी रीढ़ की हड्डी की भयानक बीमारी से जूझ रही थीं, उन्हें अब नई जिंदगी मिली है। इशरा की रीढ़ की हड्डी इतनी खराब हो चुकी थी कि वे चल-फिर नहीं पाती थीं। उनका इलाज लगभग 15 साल से चल रहा था, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हो रहा था। इशरा को भोपाल के कई निजी अस्पतालों में दिखाया गया, लेकिन सब जगह उन्हें निराशा ही मिली। हर जगह ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिसमें जान का भी खतरा था। इशरा के पिता रईस खान ने हार नहीं मानी और हमीदिया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने इशरा की गंभीर हालत को देखते हुए बिना किसी बड़े ऑपरेशन के इलाज करने का फैसला किया। यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत निश्शुल्क किया गया।   बिना चीर-फाड़ के निकाला एक लीटर मवाद हमीदिया अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने 23 जून 2025 को इशरा का ऑपरेशन किया। इस दौरान उन्होंने बिना किसी बड़ी चीर-फाड़ के इशरा की रीढ़ की हड्डी से एक लीटर से भी ज़्यादा मवाद बाहर निकाला। इसके साथ ही हड्डी को जोड़ने वाली एक खास ''स्क्रू तकनीक'' का भी इस्तेमाल किया गया। यह आपरेशन बहुत मुश्किल था, क्योंकि रीढ़ की हड्डी के पास से नसें गुजरती हैं और ज़रा सी भी गलती से मरीज को लकवा हो सकता था। खास मशीन से किया उपचार डॉक्टरों ने बताया कि इशरा के ऑपरेशन के दौरान एक खास मशीन ''न्यूरो मानिटर'' और ''इंट्रा आपरेटिव एक्स-रे मानिटर'' का इस्तेमाल किया गया, जिससे नसें सुरक्षित रहीं। इस टीम में अस्तिरोग विभाग के डॉ. वैभव जैन, डॉ. सुनीत टंडन, डॉ. आशीष गोहिया, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. अभिषेक निगम, डॉ. ट्विंकल केवल, डॉ. उर्मिला केसरी और डॉ. आरपी कौशल शामिल थे। मेरी बेटी को नया जन्म मिला: पिता रईस खान ऑपरेशन के बाद इशरा के पिता रईस खान ने अस्पताल प्रशासन औरडॉक्टरों का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को नया जन्म मिला है। इस अस्पताल में मेरी बेटी को नई जिंदगी दी है। यह सफल सर्जरी न केवल इशरा के लिए, बल्कि उन सभी मरीजों के लिए एक उम्मीद है जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। हमीदिया अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने कहा कि 'हमीदिया अस्पताल में भी अब अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ जटिल सर्जरी संभव हैं। यह सर्जरी न केवल इशरा को नया जीवन देगी, बल्कि सीमित संसाधनों वाले मरीजों के लिए भी आशा की किरण बनेगी।' 

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए सीएम मोहन यादव और उनकी धर्मपत्नी, किया आशीर्वाद ग्रहण

उज्जैन  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे आध्यात्मिक, सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे। सुबह वे श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दर्शन करेंगे और भक्त निवास के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे कालिदास अकादमी में निषाद सम्मेलन को संबोधित करेंगे और नलवा में लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित करेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती और पूजा-अर्चना सावन मास के दूसरे दिन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद उन्होंने गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के पदाधिकारी, पुजारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस पवित्र अवसर पर उनके साथ उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा, "बाबा महाकाल की कृपा से मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि हमारा प्रदेश आत्मनिर्भरता, रोजगार, शिक्षा और आध्यात्म के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि सावन मास बाबा महाकाल की कृपा प्राप्त करने का विशेष समय है और इस पवित्र माह में लिया गया संकल्प जनकल्याण के लिए फलदायी होता है। उज्जैन, जो महाकाल की नगरी के रूप में विख्यात है, से उन्होंने प्रदेश की भावनात्मक और आध्यात्मिक एकता का संदेश भी दिया। कालिदास अकादमी में निषादराज सम्मेलन शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे, मुख्यमंत्री कालिदास अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअwatertight वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे, जिनमें शामिल हैं: 453 स्मार्ट फिश पार्लर: 22.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ये पार्लर मछुआरों के लिए आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करेंगे। अत्याधुनिक अंडर वॉटर टनल और एक्वा पार्क: 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह परियोजना पर्यटन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देगी। इंदिरा सागर जलाशय में मत्स्य उत्पादन: 91.80 करोड़ रुपये की लागत से 3060 केजेस के माध्यम से मत्स्य उत्पादन और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री 430 मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स के स्वीकृति पत्र, 100 यूनिट्स का वितरण, 396 केज के स्वीकृति पत्र, फीडमील हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और उत्कृष्ट कार्य करने वाले मछुआरों व मत्स्य सहकारी समितियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। वे मत्स्य महासंघ के मछुआरों को 9.63 करोड़ रुपये के डेफर्ड वेजेस का एकल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरण करेंगे और रॉयल्टी चेक भी सौंपेंगे। लाड़ली बहना योजना की राशि हस्तांतरण दोपहर 2:30 बजे, मुख्यमंत्री नलवा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेशभर की लाड़ली बहनों के खातों में राशि हस्तांतरित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ भाग लेंगी। यह योजना मध्यप्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत नियमित रूप से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ जापान ने मारी बाजी, इंटरनेट स्पीड में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली हाई स्पीड इंटरनेट आजकल हर किसी की जरूरत बन गया है। सभी लोग अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं और इसके लिए 5G रिचार्ज प्लान्स खरीदते हैं या वाई-फाई लगवाना पसंद करते हैं। लेकिन, फिर भी कभी-कभी इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्या हो अगर आपको कभी भी बफरिंग का सामना न करना पड़े या डाउनलोडिंग शुरू करते ही मूवी या कोई और बड़ी फाइल फट से डाउनलोड हो जाए। आपको शायद यकीन न हो लेकिन जापान में यह सच हो चुका है। जापान में वैज्ञानिकों ने सबसे ज्यादा इंटरनेट स्पीड हासिल की है और सिर्फ यही नहीं उन्होंने इंटरनेट स्पीड के मामले में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। ध्‍यान देने वाली बात है कि चीन और अमेरिका ट्रेड वॉर में उलझे हुए हैं और जापान ने यह कारनाम करके दिखाया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं. वैज्ञानिकों ने बनाया इंटरनेट स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड दरअसल, जापान में वैज्ञानिकों की एक टीम ने इंटरनेट स्पीड का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 1.02 पेटाबिट प्रति सेकंड की जबरदस्त स्पीड हासिल की है। यह स्पीड इतनी फास्ट है कि बड़ी से बड़ी कोई फाइल पलक झपकते ही डाउनलोड हो सकती है. यह स्पीड इतनी तेज है कि आप एक सेकंड में नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी, 8K वीडियो या विकिपीडिया की सारी जानकारी हजारों बार डाउनलोड कर सकते हैं। कितनी तेज है स्पीड? यह स्पीड कितनी तेज है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह भारत में मिलने वाली औरत इंटरनेट स्पीड से लगभग 1 करोड़ 60 लाख गुना तेज है और अमेरिका में लोगों को मिलने वाली सामान्य स्पीड से 35 लाख गुना ज्यादा तेज है। वैज्ञानिकों ने किया कमाल यह कमाल जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (NICT) के वैज्ञानिकों ने किया है। उन्होंने सुमितोमो इलेक्ट्रिक और इंटरनेशनल रीसर्चर्स के एक ग्रुप के साथ मिलकर फाइबर ऑप्टिक केबलों का इस्तेमाल करके एक सुपर हाई-स्पीड नेटवर्क बनाया। सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने जो केबल इस्तेमाल किया है, वह आज हम जो केबल इस्तेमाल करते हैं, उसी साइज का है। अंतर सिर्फ अंदरूनी बनावट में है। इसमें एक कोर के बजाय 19 कोर हैं, जिसका मतलब है कि यह एक साथ बहुत ज्यादा डेटा ले जा सकता है। इन खास केबल्स का इस्तेमाल करके टीम ने 1,800 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक भारी मात्रा में डेटा भेजा और वह भी बिना स्पीड कम हुए। उन्होंने ट्रांसमीटरों, रिसीवरों और लूपिंग सर्किट के साथ एक सेटअप का इस्तेमाल किया, जिससे डेटा आसानी से फ्लो होता रहा।