samacharsecretary.com

08 अगस्त शुक्रवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा और सुरक्षित महसूस करेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यावसायिक रूप से तरक्की मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वृषभ राशि- आज आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। किसी करीबी से अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। आपको कई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जो आपको कंपनी में महत्वपूर्ण पद दिलाएगी। अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना सीखें, क्योंकि कई बार आप ध्यान खो सकते हैं। मिथुन राशि- आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। लाइफस्टाइल पर नजर रखें। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कर्क राशि- आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लिखने-पढ़ने के लिए समय उत्तम रहने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। सिंह राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्य में सफल रहेंगे। सम्मान प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को नई डील मिलने के संकेत हैं। कन्या राशि- आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपको अपनी माता पक्ष से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में असीमित सफलता मिलने की संभावना है। तुला राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैसों से जुड़े मामले को लेकर आज आपका अपने जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। घरेलू सुख बाधित रह सकता है। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा। वृश्चिक राशि- आज किसी खास व्यक्ति की लाइफ में एंट्री हो सकती है। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। कोर्ट-कचहरी से बचें और अपनी जुबान पर काबू रखें। मेहनत का पूरा साथ फल मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहने वाला है। धनु राशि- आज आपको कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम को पाने के लि कड़ी मेहनत करते रहें। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर किसी प्रोजेक्ट में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। मकर राशि- आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स का साथ आपको महत्वपूर्ण पहचान दिला सकता है। कुंभ राशि- आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। ऑफिस में किसी कलीग की मदद की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिता सकते हैं। आर्थिक व व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। मीन राशि- आज आपको अपने दिमाग को शांत रखने की जरूरत है। किसी परिचित से भ्रामक समाचार मिल सकता है। हालांकि आज आपको अपने उत्साह को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। अपना काम समय पर खत्म करके जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा साबित होगा।

एनडीए बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मंथन, जल्द तय होगा उम्मीदवार का नाम

नई दिल्ली  उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर गुरुवार को एनडीए दल के नेताओं की बैठक आयोजित की गई। संसदीय दल की इस बैठक में सर्वसम्मति से पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को उम्मीदवार तय करने के लिए अधिकृत किया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद यह जानकारी साझा की। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है। चुनाव आयोग ने हाल ही नोटिफिकेशन जारी कर इस पद के लिए चुनाव कराए जाने की तारीख तय की थी। इसके लिए नामांकन शुरु हो गए है और 9 सितंबर को वोटिंग और काउंटिंग की जाएगी। एनडीए सर्वसम्मति से पीएम के निर्णय का समर्थन करेगा अल्पसंख्यक मंत्री ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्‌डा को उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया गया। पीएम के नेतृत्व में लिए गए किसी भी निर्णय का एनडीए सर्वसम्मति से समर्थन करेगा।   राहुल गांधी को लेकर कही यह बात इसी दौरान रिजिजू ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कई बार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुके हैं। राहुल गांधी महाराष्ट्र में चुनाव हार गए, इसलिए चुनाव आयोग की छवि को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की छवि खराब करने की कोशिश की और सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाया कि वह तय नहीं कर सकते हैं कि कौन भारतीय है। इसके बाद आज वह चुनाव आयोग की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप चुनाव आयोग या सुप्रीम कोर्ट पर हमला कर रहे हैं तो सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं।

रशियन और भारतीय दोस्त की जोड़ी ने गाया कन्नड़ कविता, इंटरनेट पर मचा धूम

नई दिल्ली बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक रूसी बच्ची अपनी भारतीय दोस्त के साथ कन्नड़ भाषा की एक लोकप्रिय कविता गा रही है। इस वीडियो को रूसी बच्ची की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। यह परिवार 2022 में रूस से भारत आया था। यहां रूसी बच्ची की दोस्ती एक स्थानीय बच्ची से हुई। रूसी बच्ची की मां ने सबसे पहले यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें दोनों बच्चियां साइकिल चला रही हैं और कन्नड़ भाषा की बच्चों की कविता 'बन्नादा हक्की' गा रही हैं। हिंदी में इसका मतलब रंगीन पक्षी होता है। 2022 में भारत आया था रूसी परिवार दोनों बच्चियां वीडियो में एक साथ सुर मिला रही हैं। इंस्टाग्राम पर 2022 की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसमें उस वक्त की यादें हैं, जब परिवार भारत आया था। कैप्शन में लिखा है- 'भारत में 3 साल। दोस्त और सहपाठी.. दोस्ती के 3 साल।' इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को रेडिट पर जब दोबारा शेयर किया गया, तो लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। एक यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु में रहने वाली एक रूसी बच्ची अपनी भारतीय दोस्त के साथ कन्नड़ कविता गा रही है। यह देखना कितना अच्छा है। विदेशियों ने भी कन्नड़ सीखी है।' वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सरकार को स्कूलों में स्थानीय भाषा सीखना अनिवार्य कर देना चाहिए, जिससे दूसरी पीढ़ी के अप्रवासी भाषाएं सीख सकें। कुछ लोगों ने सरकारी नीतियों की आलोचना भी की और कहा कि कन्नड़ जैसी स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।  

आयुष्मान कार्ड वालों के लिए जरूरी खबर: समय सीमा तय, नहीं तो छूट जाएगा लाभ

बदायूं आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार प्रदान किया जाता है। इन बुजुर्गों का कार्ड बन चुका है, लेकिन उन्हें इसे नवंबर से पहले अपडेट कराना आवश्यक है। कार्ड के अपडेट होने के बाद ही लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना का उद्देश्य है कि लोगों को इलाज के लिए किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वर्तमान में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नवंबर से पहले बन चुका है, उन्हें इसे जल्द अपडेट कराना चाहिए। साथ ही, जिन बुजुर्गों ने अभी तक कार्ड नहीं बनवाया है, वे भी इसे जल्द बनवाएं। कार्ड जिला पुरुष और महिला चिकित्सालय में बनाए जा रहे हैं।  

NDA ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चयन की कमान दो दिग्गजों को सौंपी, जल्द होगा फैसला

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। NDA नेताओं ने की बैठक संसद परिसर में भाजपा के प्रमुख नेताओं और उनके सहयोगियों की एक बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। बैठक में नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, जदयू के ललन सिंह, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, तेदेपा के लवू श्रीकृष्ण देवरायलु और लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।   9 सितंबर को होगी वोटिंग जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। इस पद के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना भी इसी दिन की जाएगी। मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। साथ ही आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 तय की गई है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम-1952 की धारा 4 की उप-धारा (4) और (1) के तहत आज अधिसूचना जारी कर दी है।

तहव्वुर राणा को बड़ी राहत, अब कर सकेगा अपने वकील से निजी पैरवी की तैयारी

नई दिल्ली  26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी और मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए निजी वकील नियुक्त करने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए उसे अपने परिवार से बात करने की इजाजत दी गई है। यह आदेश पाटियाला हाउस कोर्ट ने दिया है। तहव्वुर राणा ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी में उसने मांग की थी कि उसे अपने किसी परिवार के सदस्य से बातचीत करने की अनुमति दी जाए, ताकि वह अपने मुकदमे के लिए एक प्राइवेट वकील नियुक्त कर सके। कोर्ट ने उसकी अर्जी स्वीकार करते हुए कहा कि उसे एक बार अपने परिवार के सदस्य से बात करने की अनुमति दी जाती है ताकि वह बचाव के लिए उचित कानूनी सलाह ले सके और किसी वकील की नियुक्ति कर सके। तहव्वुर राणा, जो कि अमेरिका और पाकिस्तान की नागरिकता रखता है, 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट ने 25 जुलाई को तहव्वुर राणा की याचिका पर सुनवाई की थी। इस मामले में अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जवाब मांगा था। 26/11 मामले के आरोपी तहव्वुर राणा ने अदालत में अपने परिवार से फोन पर नियमित बातचीत करने की मांग को लेकर एक याचिका दाखिल की थी। पटियाला हाउस की एनआईए कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए एनआईए से विस्तृत जवाब मांगा था। दिल्ली की अदालत ने तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया था। एनआईए द्वारा राणा के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के बाद न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई। इस आरोपपत्र में राणा का गिरफ्तारी ज्ञापन, जब्ती ज्ञापन और कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी शामिल थे। राणा के खिलाफ पहला आरोपपत्र 2012 में दाखिल किया गया था। वहीं, तहव्वुर राणा ने मुंबई अपराध शाखा के सामने कुछ अहम खुलासे किए थे। उसने कहा कि वह पाकिस्तानी सेना का एक भरोसेमंद एजेंट था और 2008 के हमलों के दौरान मुंबई में मौजूद था।  

भारी टैरिफ से तिलमिलाईं मायावती: अमेरिका की चाल से भारत को झटका, चिंतन और जवाब जरूरी!

लखनऊ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर कुल 50 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने को लेकर देश में भी राजनीति गरमा गई इस मुदे को लेकर विपक्ष विपक्ष सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहा है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ब्रिक्स देश ब्राज़ील की तरह ही भारत पर भी कुल मिलाकर 50 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ (शुल्क) लगाकर अमेरिका ने जो भारत को आघात पहुंचाने का प्रयास किया है। टैरिफ लगाकर देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहा अमेरिका उसे भारत सरकार ने अपने संयमित बयान में ’अनुचित, अन्यायपूर्ण व अविवेकी’ बताया है, किन्तु देश की जनता डोनाल्ड ट्रम्प का ’मित्र’ देश भारत के प्रति इसे प्रथम दृष्टया विश्वासघाती एवं देश को कमज़ोर करने वाला कदम ज़्यादा मानती है। उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुएए कहा कि जिससे निपटने के लिए सभी को पूरी परिपक्वता दिखाते हुये राजनीतिक स्वार्थ, संकीर्णता, मतभेद एवं द्वेष आदि से ऊपर उठकर, दीर्घकालीन रणनीति के तहत्, देश में पूरे अमन-चैन और कानून व्यवस्था के अच्छे माहौल के साथ पूरी मुस्तैदी से कार्य करना ज़रूरी है। देश के सामने बड़ी चुनौती देश के सामने आई इस बड़ी चुनौती पर गंभीर चिन्तन के लिए सम्बंधित विषय पर वर्तमान संसद सत्र में चर्चा हो तो यह जन व देशहित में बेहतर होगा, किन्तु केन्द्र व राज्य सरकारें अगर आन्तरिक संकीर्ण मुद्दों में ही अधिकतर उलझी रहेंगी तो यह कैसे संभव हो पायेगा? वैसे इस बारे में यहाँ उल्लेखनीय है कि बी.एस.पी. की राजनीति हमेशा से देश के मानवतावादी संविधान की मंशा के मुताबिक ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की रही है, किन्तु यहाँ देश में केन्द्र व राज्य सरकारों के बीच आपसी अविश्वस के कारण जो राजनीतिक टकराव और खींचतान आदि लगातार बनी हुई है वह अब समाप्त होना चाहिए, यही व्यापक जन व देश हित में है। भारत पर अमेरिका ने कुल शुल्क 50 प्रतिशत लगाया  पिछले सप्ताह घोषित 25 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को भारत पर रूसी तेल की खरीद को लेकर 25 प्रतिशत शुल्क और लगा दिया, जिससे भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है और यह अमेरिका द्वारा किसी भी देश पर लगाए गए सबसे अधिक शुल्कों में से एक है। यह अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा और इसके लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। 50 प्रतिशत का एकमुश्त शुल्क 3.75 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ बढ़ेगा आप को बता दें कि भारत का अमेरिका को निर्यात लगभग 7.51 लाख करोड़ रुपये (2024) है और 50 प्रतिशत का एकमुश्त शुल्क 3.75 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ डालेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हमारे कई क्षेत्र जैसे – एमएसएमई, कृषि, डेयरी इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न एवं आभूषण, दवा उत्पादन और जैविक उत्पाद, पेट्रोलियम उत्पाद और सूती कपड़े, सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।" उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार को समझ नहीं आ रहा कि इससे कैसे निपटा जाए। खरगे ने यह भी कहा, "आप (प्रधानमंत्री) इस विदेश नीति की तबाही के लिए 70 साल की कांग्रेस को भी दोष नहीं दे सकते। चीन, तुर्की भी रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं अमेरिका, यूरोपीय संघ, चीन, तुर्की भी रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। ट्रंप का भारत पर निशाना साधना दिखाता है कि वह हमारी बांह मरोड़ रहे हैं। चीन को 90 दिनों की राहत मिली है, लेकिन भारत को नहीं।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत को तय करना है कि वह किसके साथ राजनयिक संबंध रखना चाहता है। अब, भारत को भी कुछ तय करना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी 25 अगस्त को धार में करेंगे वस्त्रोद्योग पर केन्द्रित पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन

स्वदेशी की भावना प्रदेश में हो रही साकार युवाओं को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ही स्वच्छता और स्वदेशी से जुड़ने के लिए किया जाएगा प्रेरित एक लाख से अधिक युवाओं के लिए सृजित होंगे रोजगार के अवसर ब्रह्मा-भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड रेलवे हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग में बनेंगे वंदे भारत-अमृत भारत और मेट्रो के कोच लगातार चौथे वर्ष होगा हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्राओं का आयोजन राज्य सरकार भोपाल और इंदौर मेट्रोपोलिन सिटी के विकास की ओर हो रही अग्रसर स्वतंत्रता दिवस पर होगा नवाचार : जिला स्तरीय कार्यक्रमों में जिले की विकास गतिविधियों का होगा प्रस्तुतिकरण 14 अगस्त बलराम जयंती और 16 अगस्त जन्माष्टमी पर होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम गोकुल-वृदांवन के समान होगा भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं से जुड़े उज्जैन, जानापाव, अमझेरा और नारायणा का महत्व भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए देश को अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वर्तमान वैश्विक संदर्भ में देश को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृढ़ता हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। सभी प्रदेशवासी प्रधानमंत्री श्री मोदी की इस प्रतिबद्धता के साथ हैं। इसी क्रम में स्वदेशी की भावना को साकार करते हुए 10 अगस्त को भोपाल के पास रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में ब्रह्मा (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) का भूमिपूजन और शिलान्यास केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में किया जा रहा है। केन्द्रीय कृषि एवं पंचायतराज मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। प्रदेश में पहली बार रेल कोच, मेट्रो कोच आदि का निर्माण कर देश में आपूर्ति के साथ विदेशों में भी निर्यात किया जाएगा। लगभग 1800 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली परियोजना से 1500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। प्रदेश में पहली बार इस प्रकार की रेलवे कोच निर्माण सुविधा स्थापित हो रही है, जो मध्यप्रदेश को देश के रेलवे विनिर्माण मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि रेलवे की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए रायसेन जिले के तहसील गौहरगंज के ग्राम उमरिया में 60.0630 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया जा चुका है। यहां वंदे भारत-अमृत भारत, मेट्रो कोच का निर्माण किया जाएगा। इस उद्योग से भोपाल और रायसेन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छोटे उद्योगों भी विकसित होंगे, जिनसे आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। परियोजना से युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सशस्त्र बलों के जवानों को बहनें भेजेंगी राखियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में लगातार चौथे वर्ष हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा अभियान का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र भक्ति और स्वदेशी अपनाने की भावना से जोड़ना है। साथ ही आम जनमानस में भी राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान का भाव विकसित हो। राज्य सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान-2025 में स्वच्छता और स्वदेशी अभियान को भी शामिल किया है। अभियान के अंतर्गत 2 से 12 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तिरंगे पर केन्द्रित कार्यक्रम होंगे और 13 से 15 अगस्त तक हम सभी को घर, कार्यालयों और वाहनों पर तिरंगा लगाना है। अभियान के अंतर्गत ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सशस्त्र बलों के जवानों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के उद्देश्य से उन्हें राखियां भेजी जाएंगी। स्कूलों में तिरंगे से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। तिरंगा संगीत और प्रदर्शनियों का आयोजन भी होगा। इस अभियान में सभी वर्गों को शामिल करते हुए 1 करोड़ तिरंगे की व्यवस्था का लक्ष्य रखा गया है। धार से विदेशों में भी होंगे वस्त्र निर्यात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वदेशी अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रदेश की दो भावी मेट्रोपोलिटन सिटी भोपाल और इंदौर के विकास की और राज्य सरकार अग्रसर हो रही है। भोपाल के पास बनने वाली रेल कोच इकाई और धार के पास वस्त्र उद्योग पर केन्द्रित विकसित पीएम मित्र पार्क की सौगात से इंदौर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र को लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मित्र पार्क मध्य प्रदेश की समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी 25 अगस्त को धार में पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन करेंगे। रेडीमेड गारमेंट सेक्टर की 2000 करोड़ रूपए की इस परियोजना से जनजातीय अंचल के एक लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। धार का पीएम मित्र पार्क एक ओर जहां स्वदेशी के भाव को मजबूती देगा, वहीं धार, झाबुआ, रतलाम और निमांड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों को कॉटन का उचित दाम मिलेगा। यहां से विदेशों में भी वस्त्र निर्यात किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30.77 लाख करोड़ का अभूतपूर्व निवेश प्राप्त हुआ। प्रदेश में औद्योगिकरण का वातावरण बना है और देश-विदेश से निवेशक उद्योग लगाने के लिए मध्यप्रदेश आ रहे हैं। लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का गिफ्ट मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। सावन के पवित्र माह में लाड़ली बहनों को 250 रुपए का शगुन भेजा रहा है। कुल मिलाकर अगस्त में 1500 रुपए की राशि लाड़ली बहनों को भेजी। हमारी मंशा है कि बहनें रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे उल्लास और आनंद से मनाएं। दीपावली के बाद लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार एक के बाद एक विकास की सौगातें देती जाएगी। 15 अगस्त के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सभी जिलों में स्क्रीन पर होगा लाइव टेलीकास्ट मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके अंतर्गत राजधानी भोपाल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को प्रत्येक जिले में स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री जिला … Read more

अमेरिका से भिड़ा चीन, ट्रंप को कहा ‘बदमाश’, भारत को बताया सही

वाशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और रूस की दोस्ती रास नहीं आ रही है। ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले की भारत ही नहीं बल्कि उसके पड़ोसी देश भी आलोचना कर रहे है। इस पर चीन की भी तिखी प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन ने इस कदम को व्यापारिक उपायों का दुरुपयोग करार देते हुए अमेरिका की कड़ी आलोचना की है। चीनी राजदूत ने ट्रंप को कहा- 'बदमाश' ट्रंप के टैरिफ पर अब चीन भी खुलकर भारत के साथ खड़ा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जमकर की आलोचना करते हुए चीनी राजदूत ने ट्रंप को बदमाश कह डाला है। उन्होंने इसे वैश्विक व्यापार व्यवस्था के लिए खतरा बताया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब प्रधानमंत्री मोदी के संभावित चीन दौरे की अटकलें भी तेज हैं।   'बदमाश को अगर एक इंच दिया जाए तो…' नई दिल्ली में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने गुरुवार को ट्रंप टैरिफ पर अपनी राय रखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला बोला है। शू फेइहोंग ने एक्स पर बिना नाम लिए लिखा, 'बदमाश को अगर एक इंच दिया जाए तो वह एक मील ले लेता है।' शू फेइहोंग ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी और ब्राजील के राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार में हुई फोन कॉल का भी जिक्र किया है। बातचीत में वांग यी ने कहा कि दूसरे देशों को दबाने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। उन्होंने कहना है कि यह विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों को कमजोर करता है। ट्रंप की नीतियों से अमेरिका-भारत के रिश्ते में बढ़ा तनाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के खिलाफ नई नीति ने दोनों देशों के बीच पिछले दो दशकों से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी में तनाव पैदा कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने भारत के रूसी कच्चे तेल के आयात को लेकर भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जबकि चीन के रूस के साथ ऊर्जा व्यापार पर नरमी बरती जा रही है। 'इंडिया नैरेटिव' की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली ने स्पष्ट कर दिया है कि वह 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा जरूरतों को अमेरिका के दबाव में नहीं आने देगा।

‘कबूतरखानों से फैल रही बीमारियां’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी

मुंबई  बॉम्बे हाईकोर्ट ने कबूतरखानों को बंद करने के फैसले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह फैसला डॉक्टरों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, न कि मनमाने ढंग से। हाईकोर्ट ने कहा, "यह मामला किसी एक व्यक्ति या मोहल्ले का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सेहत से जुड़ा है।" कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि अगर उनकी कोई अलग राय है, तो वे इसे पेश करें, लेकिन अगर सरकार को जनता की सेहत की चिंता नहीं है, तो यह उनकी मर्जी है। हाईकोर्ट ने जोर देकर कहा कि जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना उसका कर्तव्य है। कबूतरों की बीट (विष्ठा) से गंभीर बीमारियां फैल रही हैं, जो मेडिकल रिपोर्ट्स में दर्ज है। कुछ मामलों में मरीजों की हालत इतनी खराब हो जाती है कि फेफड़े तक बदलने की नौबत आ जाती है। खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कुछ लोगों के कबूतरों को दाना डालने के शौक के कारण पूरे इलाके की सेहत को खतरे में नहीं डाला जा सकता। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी को शहर के सभी अस्पतालों से डेटा पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन बीएमसी ने अब तक यह डेटा जमा नहीं किया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में कोई नया आदेश नहीं दिया गया है, बल्कि बीएमसी के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान निर्देश जारी किए गए हैं। सुनवाई के दौरान डॉ. राजन की रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की गई, जिसमें उन्होंने कबूतरों से होने वाली बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का जिक्र किया था। डॉ. राजन ने सुझाव दिया था कि कबूतरखाने बंद किए जाएं और उन्हें दाना डालना रोका जाए। जस्टिस ओक ने इस मुद्दे को पहले भी गंभीरता से लिया था और कोर्ट ने कहा कि उनके पास इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट्स मौजूद हैं। हाईकोर्ट ने दोहराया कि यह मामला सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है और हजारों लोग प्रभावित इलाकों में रहते हैं। कोर्ट ने कहा, "कुछ गिने-चुने लोगों का पक्षियों को दाना डालने का शौक पूरे समाज के स्वास्थ्य पर भारी नहीं पड़ सकता।" हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि यह मामला राज्य सरकार और पालिका की जिम्मेदारी है। संविधान हर नागरिक को सुरक्षा देता है, न कि सिर्फ कुछ लोगों को। कोर्ट ने इस मुद्दे को सभी के अधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि जनता की सेहत सर्वोपरि है।