samacharsecretary.com

शंकराचार्य मामले में बढ़ा सियासी असर, योगी के पक्ष में खड़े Dy कमिश्नर प्रशांत सिंह ने छोड़ी सरकारी नौकरी

नई दिल्ली शंकराचार्य के मुद्दे पर अब अयोध्या से एक इस्तीफा, जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को भेजा इस्तीफा, दो पन्ने का भेजा इस्तीफा, जीएसटी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह का बयान, पीएम मोदी व सीएम योगी के समर्थन में दे रहा हूं इस्तीफा, शंकराचार्य ने सीएम योगी पर की थी अभद्र टिप्पणी, कहा जिस प्रदेश का नमक खाता हूं जिस प्रदेश से मुझे सैलरी मिलती है मैं उसका पक्षधर हूं,सीएम योगी लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए मुख्यमंत्री है, उनका अपमान मै बर्दाश्त नहीं कर सकता, पिछले तीन दिन से मैं आहत था, मेरा इस्तीफा जब मंजूर हो जाएगा तो मैं अपने संसाधनों से सामाजिक कार्य में लग जाऊंगा।

सवर्ण होने के बावजूद UGC नियमों के पक्ष में उतरे गुरु रहमान, बोले– शिक्षा में बदलाव ज़रूरी

पटना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए समानता नियमों को लेकर बिहार समेत देश भर में हंगामा मचा है। खासकर सवर्ण वर्ग के लोग इन नियमों का विरोध कर रहे हैं। इस बीच पटना के चर्चित कोचिंग शिक्षक गुरु रहमान ने यूजीसी के नए इक्विलिटी रूल्स का समर्थन किया है। उनका कहना है कि वह खुद सवर्ण हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी में उन्होंने धर्म, लिंग, जाति के आधार पर भेदभाव होते देखा है। इसलिए समानता लाने के लिए ये नियम जरूरी हैं।   बातचीत में गुरु रहमान ने मंगलवार को कहा, "मैं खुद सवर्ण हूं, बावजूद इसके जिस यूनिवर्सिटी से मैंने पढ़ाई की, वहां देखा है कि लोगों के साथ भेदभाव होता है। इसलिए मैं यूजीसी के नए नियमों का समर्थन करता हूं। समानता तभी आएगी जब लोगों के मन में भय रहेगा। भय का वातावरण इसलिए पैदा किया गया है ताकि कोई किसी के खिलाफ न बोले। जब कोई किसी के विरूद्ध नहीं बोलेगा तो अपने आप समानता आ जाएगी।" गुरु रहमान ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जिस परिस्थिति में यूजीसी इक्विटी बिल लाया गया है, सवर्ण चाहे इसका विरोध करे, उनका भी विरोध करे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि यूजीसी ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एससी, एसटी और ओबीसी स्टूडेंट्स के साथ भेदभाव को रोकने के लिए इक्विटी नियम लागू किए हैं। सवर्ण वर्ग इसका विरोध कर रहा है। जनरल कैटगरी के छात्र-छात्राओं और लोगों क कहना है कि इन नियमों का दुरुपयोग किया जा सकता है। देश भर में इस पर हंगामा मचा हुआ है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। उत्तर प्रदेश में एक भाजपा नेता और एक अधिकारी ने पद से इस्तीफा भी दे दिया।  

वेटलिफ्टिंग में भारत की उम्मीद, भविष्य में ओलंपिक में दिला सकती हैं पदक

नई दिल्ली भारत में महिलाओं को शक्ति के स्त्रोत के रूप में देखा जाता है। मौजूदा समय में बिंदियारानी देवी ने अपनी ताकत से भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोशन किया है। भविष्य में देश को उनसे वैश्विक मंचों पर पदकों की उम्मीद है। 27 जनवरी 1999 को इम्फाल, मणिपुर में जन्मीं बिंदियारानी देवी देश की सर्वाधिक प्रतिभाशाली वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी हैं। अपनी ताकत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। मणिपुर में वेटलिफ्टिंग खेल को गंभीरता से लिया जाता है। यही वजह है कि बेहद कम उम्र में बिंदियारानी को इस खेल से लगाव हो गया। कड़ी मेहनत के दम पर स्थानीय प्रतियोगिताओं में बड़ी सफलता अर्जित करने के बाद बिंदियारानी देवी पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान गया। राष्ट्रीय स्तर पर बिंदियारानी देवी ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी फिटनेस, सही पोषण और मानसिक तैयारी का ख्याल रखते हुए खुद को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया। मणिपुर की इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बड़ी पहचान कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिली। 2019 में, उन्होंने इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतकर नाम कमाया। उनकी यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि थी बल्कि भारत की महिला वेटलिफ्टिंग के बढ़ते रुतबे में भी योगदान रही। बिंदियारानी देवी की खास उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने फुकेट में 2024 में आयोजित विश्व कप में कांस्य पदक, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रजत पदक, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण, और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2021 और 2025 में रजत पदक जीता। एशियन चैंपियनशिप 2023 में रजत और 2019 में दक्षिण एशियाई गेम्स में गोल्ड शामिल हैं। ये सभी पदक उन्होंने 55 किग्रा भारवर्ग में जीते। बिंदियारानी अपने मेहनती दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं। अनुशासन, कोचिंग और परिवार के समर्थन को सफलता की कुंजी बताने वाली इस खिलाड़ी से भविष्य में ओलंपिक और अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश के लिए पदक की उम्मीद की जाती है।

सांसद नवीन जैन द्वारा केन्द्रीय कारागार सागर के हथकर्घा केन्द्र का अवलोकन

सागर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जैन धर्म के सर्वोच्च्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के द्वितीय समाधि स्मृति दिवस के अवसर कार्यक्रम के क्रम में मध्य प्रदेश के जिला सागर के केंद्रीय कारागार पहुंच कर सांसद नवीन जैन ने आचार्य श्री की प्रेरणा से शुभारम्भ हुआ विद्यासागर जी महाराज हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर मौजूद कैदियों से वार्ता की। आचार्य श्री की प्रेरणा से लगभग 150 से अधिक विभिन्न स्थानों पर हथकरघा के माध्यम से व्यक्ति स्वावलंबी हो रहे हैं और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प में अपना भागीदारी सुनिश्चित कर रहें हैं। यह हथकरघा के माध्यम पूर्ण रूप से अहिंसक वस्त्र होने के साथ साथ त्वचा रोग से भी बचाव के साथ स्वदेशी भावना की सिद्धि होती है। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन,जिला कारागार अधीक्षक मनोज मिश्रा जी,हरिओम जी,रेखा दीदी जी,नीलम दीदी जी, मुकेश जैन जी ढाना,सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।।

अमेरिका में बर्फीला प्रलय! आइसक्वेक के बाद ट्रैवल सिस्टम ठप, हजारों उड़ानें कैंसिल, 30 लोगों ने गंवाई जान

न्यूयॉर्क अमेरिका में इन दिनों आइसक्वेक यानी हिम भूकंप आने से भारी तबाही मच गई है। अमेरिका के पूर्वोत्तर भाग में सोमवार को बर्फीले तूफान के कारण कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। तूफान के आखिरी चरण के असर से और बर्फबारी हुई और दक्षिण के कुछ हिस्सों में जमा देने वाली बारिश से परेशानी बनी हुई है और लाखों लोग सोमवार को बिजली के बिना ठंड में ठिठुरते रहे। अर्कांसस से न्यू इंग्लैंड तक 2,100 किलोमीटर के क्षेत्र में एक फुट से अधिक ऊंचाई तक बर्फ जम जाने के कारण सोमवार को सड़क यातायात बाधित हुआ, उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और स्कूल बंद हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि पिट्सबर्ग के उत्तरी इलाकों में 20 इंच तक बर्फ पड़ी और तापमान शून्य से 31 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस तूफान के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। पावरआउटेज डॉट कॉम के मुताबिक देश में सोमवार दोपहर तक 7,50,000 से अधिक जगहों पर बिजली गुल रही। इस बीच मिसिसिपी के कुछ हिस्से 1994 के बाद राज्य के सबसे भीषण बर्फीले तूफान से जूझ रहे हैं। मिसिसिपी विश्वविद्यालय ने इसके ऑक्सफोर्ड परिसर के बर्फ से ढक जाने के कारण कक्षाएं पूरे सप्ताह के लिए रद्द कर दी हैं। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर डॉट कॉम’ के मुताबिक अमेरिका में सोमवार को 8,000 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और उन्हें रद्द किया गया। विमानन विश्लेषण कंपनी सिरीअम के अनुसार, रविवार को अमेरिका की 45 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गईं। कोरोना वायरस महामारी के बाद से उड़ानें इतनी बड़ी संख्या में पहली बार रद्द की गई हैं।

UGC के नए नियम और राजनीति का खेल: कांग्रेस नेता शंका में, BJP को फायदा दोगुना

नई दिल्ली यूजीसी रूल्स 2026 को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज को आशंका है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इससे डबल फायदा हो सकता है। उदित राज ने सवर्णों की ओर से किए जा रहे विरोध के पीछे साजिश का दावा करते हुए कहा कि अधिकतर भाजपा और आरएसएस के समर्थक ही ऐसा कर रहे हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज ने कहा है कि विरोध के बावजूद सवर्ण भाजपा को ही वोट देंगे और दूसरी तरफ दलित-ओबीसी और आदिवासी भी खुश हो जाएंगे। उन्होंने भाजपा का डबल फायदा और इसके पीछे कथित साजिश का जिक्र करते हुए कहा, 'यूजीसी के नए नियम के पीछे कुछ बड़ी राजनीतिक साजिश लगती है। जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स और सवर्ण जाति के लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है और ये अधिकतर बीजेपी और आरएसएस के समर्थक हैं। विरोध के बावजूद ये वोट बीजेपी को ही देंगे। दूसरे तरफ दलित, ओबीसी और आदिवासी बीजेपी से खुश हो जाएंगे। मतलब है 'चित भी इनका पट भी इनका।' उदित राज ने यूजीसी रूल्स के खिलाफ उठ रहीं आवाजों को भी भाजपा की ही चाल बताया। उन्होंने वाराणसी में मंदिर तोड़े जाने पर विरोध नहीं होने का जिक्र करते हुआ कहा, 'लगता है बीजेपी ही अंदर से विरोध करा रही वरना वाराणसी में कितने मंदिर तोड़ें, क्या उसका बड़े पैमाने पर विरोध किया! गैर बीजेपी सरकार होती तो शायद ऐसा विरोध होता। क्या अब दलित, ओबीसी और आदिवासी हिंदू न रहे।?'  

पीएससी एवं कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जा रही भर्ती प्रक्रिया की नियमित करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

औपचारिकताओं की प्राथमिकता से करें पूर्ति चिकित्सकीय अधोसंरचना विकास कार्यों और उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा कर दिए निर्देश भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। बैठक में चिकित्सकीय सहायक चिकित्सकीय मैनपावर भर्ती से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से सीधे जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा की पीएससी एवं कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जा रही भर्ती प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाये। समस्त औपचारिकताओं की प्राथमिकता से पूर्ति की जाये। बैठक में एएनएम के शेष रिक्त पदों पर प्राथमिकता से पूर्ति के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के लिए वर्तमान में उपलब्ध मॉडलों की विस्तृत समीक्षा कर शीघ्र आवश्यक भर्तियों की प्रक्रिया प्रारंभ की जाय। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को फर्स्ट रेफरल यूनिट के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की समय पर पदस्थापना अनिवार्य है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी तथा मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा। बताया गया कि अग्रेषित 1377 विशेषज्ञ भर्ती प्रक्रिया में 500 विशेषज्ञों की सूची प्राप्त हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नर्सिंग शिक्षकों की भर्ती में आ रही व्यवहारिक एवं प्रक्रियात्मक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए भर्ती से संबंधित नियमों में आवश्यक संशोधन की कार्यवाही की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभागीय जानकारी और स्पष्टीकरण शीघ्र सामान्य प्रशासन विभाग को अग्रेषित करने के निर्देश दिए ताकि मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज बुधनी, मंडला, सागर एवं रीवा में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पुनरीक्षित स्वीकृति से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, जिससे विकास कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो और शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार निर्धारित समय में किया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा, ग्वालियर, जबलपुर सहित चिन्हित मेडिकल कॉलेजों में उन्नत कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार के लिए अधोसंरचना विकास एवं आवश्यक उपकरणों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को अन्यत्र रेफर करने की आवश्यकता कम हो। सीएम केयर्स योजना के क्रियान्वयन के लिए की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर मंत्रि-परिषद की स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए गए कि बजट की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय अधोसंरचना विकास कार्यों में विभागीय उदासीनता के कारण किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बुधनी, छतरपुर और दमोह में आगामी-सत्र से संचालन प्रस्तावित है, इसके लिए अधोसंरचना विकास कार्य पूर्ति चरण में हैं। संचालन के लिए फर्नीचर, उपकरण और आवश्यक शैक्षणिक और सहायक मैनपावर भर्ती का कार्य भी समय से पूर्ण करें, जिससे एनएमसी अनुमोदन की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। बैठक में आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री धनराजू एस, एमडी एमपीपीएचएससीएल श्री मयंक अग्रवाल, संचालक स्वास्थ्य श्री दिनेश श्रीवास्तव, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरुणा कुमार, संचालक श्रीमती मल्लिका निगम नागर, संचालक वित्त (एनएचएम) श्री वीरभद्र शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

उद्यमिता की उड़ान: ‘स्टार्टअप आइडिया टू स्केल’ थीम पर एमएसएमई झांकी ने खींचा ध्यान

भोपाल . एमएसएमई की "स्टार्टअप आइडिया टू स्केल” थीम पर आधारित झांकी बनी आकर्षण का केंद्र गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में लाल परेड मैदान पर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा “Startup – Idea to Scale” थीम पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के प्रथम दृश्य में यूनिकॉर्न (Unicorn) को प्रदर्शित किया गया, जो राज्य में स्टार्टअप्स की वैश्विक सफलता, नवाचार आधारित उद्यमिता एवं सतत (Sustainable) विकास का प्रतीक है। यह दृश्य मध्यप्रदेश में विकसित हो रहे सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम को दर्शाता है। झांकी में आगे आधुनिक इलेक्ट्रिक परिवहन, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, मेगा इनक्यूबेशन/इनोवेशन सेंटर, हेल्थ-टेक, शिक्षा एवं कौशल विकास में एआर/वीआर तकनीक तथा स्टार्टअप्स की विकास यात्रा को IDEA → PROTOTYPE → GTM (Go-To-Market) → SCALE चरणों के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया। अंतिम दृश्य में आधुनिक बुलेट ट्रेन के माध्यम से तेज, सतत एवं भविष्य उन्मुख औद्योगिक विकास का प्रतीकात्मक चित्रण किया गया। यह सम्पूर्ण झांकी आयुक्त उद्योग  दिलीप कुमार के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा तैयार एवं प्रस्तुत की गई, जिसके माध्यम से एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य का सशक्त संदेश दिया गया।  

खेल से बढ़ती है दोस्ती, सियासत डालती है दरार — सकलैन मुश्ताक ने राजनीति पर साधा निशाना

नई दिल्ली अपने दौर के दिग्गज स्पिनर रहे पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने कहा है कि क्रिकेट देशों को जोड़ता है, दूर नहीं करता। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि क्रिकेट में राजनीति को नहीं लाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 से ही आपस में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दिसंबर 2012 में पाकिस्तानी टीम 3 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी। तब उसने भारत को ओडीआई सीरीज में 2-1 से हराया था और टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। राजनीति हमारी दुश्मन: सकलैन मीडिया को दिए इंटरव्यू में सकलैन मुश्ताक ने कहा, ‘मेरा मानना है कि राजनीति को खत्म किया जाना चाहिए क्योंकि ये मानवता के लिए नुकसानदेह है। राजनीति हमारी दुश्मन है और ये सिर्फ क्रिकेट को ही नुकसान नहीं पहुंचा रही, संपूर्ण मानवता को नुकसान पहुंचा रही है। ये हमारे खेल और खिलाड़ियों का नुकसान है। क्रिकेट देशों को जोड़ने के लिए बना है, उन्हें दूर करने के लिए नहीं।’ 'क्रिकेट मनोरंजन की चीज है, युद्ध की नहीं' मुश्ताक ने कहा कि क्रिकेट तो मनोरंजन से जुड़ा होना चाहिए, राजनीति या संघर्ष से नहीं। उन्होंने टी20 विश्व कप से बांग्लादेश के हटने पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट मनोरंजन से जुड़ा है न कि युद्ध के मैदान या युद्ध से। मैं भारत में बांग्लादेश के नहीं खेलने के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि मैंने पहले ही साफ कर दिया है कि मैं राजनीति में यकीन नहीं करता।' बांग्लादेश मामले पर टिप्पणी से इनकार बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के स्क्वाड से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में विश्व कप मैच खेलने से इनकार कर दिया था। उसने 'सुरक्षा कारणों' से अपने विश्व कप मैचों को बाहर से बाहर शिफ्ट किए जाने यानी श्रीलंका में कराने की मांग की थी। आईसीसी ने उसकी चिंताओं को आधारहीन बताते हुए साफ किया था कि वेन्यू में कोई बदलाव मुमकिन नहीं है। आखिरकार बांग्लादेश ने विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया, जिसके बाद उसकी जगह पर आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है। बांग्लादेश के सारे ग्रुप मैच भारत में ही होने थे।  

उपभोक्ताओं को मिले गुणवत्तापूर्ण बिजली : ऊर्जा मंत्री तोमर

बिजली की ट्रिपिंग कम से कम हो समाधान योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी भोपाल किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों को सतत् एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ट्रिपिंग की समस्या कम से कम होनी चाहिए। समाधान योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात मंगलवार को विभागीय योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान कही। मंत्री श्री तोमर ने मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं से बात कर विद्युत आपूर्ति और समाधान योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। मेंटेनेंस में कोताही नहीं बरतें। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि समाधान योजना में कितना बिजली बिल बकाया है, कितना वसूली योग्य है और कितना वसूली योग्य नहीं है, इसकी पूरी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बड़े डिफॉल्टरों के विरूद्ध पहले कार्रवाई करें। मंत्री श्री तोमर ने जोर देकर कहा कि उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली दें और साथ ही अच्छी वसूली भी करें। गलत बिजली बिलों को सुधारने की कार्यवाही प्राथमिकता से करें। कार्यों पर लापरवाही पर नोटिस जारी करें। समाधान योजना में अभी तक जमा हुए 745 करोड़ 92 लाख रूपये समाधान योजना में अभी तक 745 करोड़ 92 लाख रूपये उपभोक्तओं द्वारा जमा कराएं जा चुके है। इन उपभोक्ताओं के 301 करोड़ 40 लाख रूपये के सरचार्ज माफ किये गए है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत 150 करोड़ 22 लाख, मध्य क्षेत्र में 469 करोड़ 47 लाख और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी में 126 करोड़ 23 लाख रूपये जमा हुए हैं। बैठक में सचिव ऊर्जा श्री विशेष गढ़पाले, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री अनूप सिंह, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री ऋषि गर्ग एवं तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के चीफ इंजीनियर और एसई उपस्थित थे।