samacharsecretary.com

हरियाणा पुलिस पर सवाल, मनीषा हत्याकांड में बिश्नोई गैंग ने दी सीधी चेतावनी

हरियाणा
हरियाणा के भिवानी जिले में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की हत्या के मामले ने प्रदेशभर में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा है। मनीषा 11 अगस्त को स्कूल से लौटने के बाद नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन संबंधी जानकारी लेने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। दो दिन बाद यानी कि 13 अगस्त को शव खेत में मिला। इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया और तेज न्याय की मांग को और बुलंद कर दिया।

लगातार विरोध प्रदर्शनों और परिवार की मांगों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घोषणा की कि मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं और पीड़िता को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
बिश्नोई गैंग की धमकी

इस बीच, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ढिल्लों के नाम से लिखा गया कि अगर हरियाणा पुलिस न्याय देने में नाकाम रही तो उनका गैंग हत्यारे को सजा देगा। गैंगवार के इस एंगल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। माना जा रहा है कि लॉरेस बिश्नोई और रोहित गोडारा गैंग इस हाई-प्रोफाइल केस का इस्तेमाल हरियाणा में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए कर रहे हैं।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब कनाडा में बैठे बिश्नोई गैंग के सहयोगी गोल्डी ढिल्लों ने उसी पोस्ट में कनाडा के ब्रैम्पटन में सोनू छठा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली। ढिल्लों ने दावा किया कि सोनू छठा सांसद धानुआ की हत्या की साजिश में शामिल था और लॉरेंस के नाम पर रंगदारी वसूल रहा था।

लॉरेंस बिश्नोई इस समय जेल में है और गोल्डी ढिल्लों विदेश से सक्रिय है। ऐसे में अधिकारियों को डर है कि यह मामला प्रदेश में गैंगवार को और भड़का सकता है और कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। मनीषा के परिवार और ग्रामीणों ने लगातार CBI जांच की मांग की थी। भिवानी में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया कि इस मामले में पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here